Pages

पेज

बुधवार, 16 जुलाई 2025

बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के )

बेसन के गट्टे की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1.बेसन : 250 ग्राम 
2.देसी घी : 2 बड़े चम्मच 
3.साबूत धनियाँ : 2 टेबल स्पून 
4.सौंफ : 2 टेबल स्पून 
5.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून 
6.जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7.हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
8.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
9.काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
10.गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून 
11.पाँचफोरन : 1/2 टेबल स्पून 
12.कसूरी मेथी 
13.टमाटर : 2 बड़े साइज के 
14.हरी मिर्च : 7से 8 या अपने टेस्ट के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं
15.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
16.सरसो तेल 
17.नमक स्वादानुसार 

बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले बेसन को एक बरतन में निकाल लें, अब आधा चम्मच नमक और एक चम्मच घी डाल दें,धनियाँ और सौंफ को दरदरा पाउडर बना कर आधा बेसन में डाल दें, और आधा ग्रेवी के लिए रख लें। 
                    अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आँटे की तरह अच्छे से गूंथ कर एक नरम डो तैयार कर लें।  गैस पर एक पतिले में पानी उबलने के लिए रख दें, और जैसे ही पानी उबलने लगे तो, जो बेसन हमने गूंथ कर रखा था उसे दो हिस्सों में कर लें, और फिर  अपने हथेली से लम्बा रोल बना कर उबलते हुए पानी में डाल दें।
                       करीब दस से पंद्रह मिनट में यह अच्छी तरह पक जाएगा, फिर इसे किसी प्लेट में निकाल कर इसका छोटा छोटा पीस काट लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, फिर उसमें तेल डालकर अच्छे से गरम करें, जब तेल गरम हो जाये तो उसमें बेसन के पीस डाल कर उसे दोनों तरफ से उलट पलट कर हल्का सुनहरा करके तल लें। बेसन के सारे पीस को ऐसे ही तल कर निकाल लें।
                       अब टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डाल कर पीस लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाये, तो उसमें तेल डाल दें। तेल के गरम होते ही उसमें पंचफोरन डाल दें, पंचफोरन जैसे ही चटकने लगे तब तेजफत्ता, हींग, और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें।
                        अदरक को एक मिनट भूनें, फिर टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। अब गैस के आँच को पूरा कम कर दें, और फिर धनियाँ पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कुटा हुआ धनियाँ और सौंफ का पाउडर डाल कर मसाले को अच्छे से भूनेंगे। जब मसाले अच्छे से भुन जाए, फिर कसूरी मेथी डाल कर एक दो मिनट और भून लें, और फिर अपने जरुरत के हिसाब से ग्रेवी जितना गाढ़ा या पतला रखना है, उतना पानी डाल दें।
                            जैसे ही ग्रेवी  उबलने लगे तभी उसमें बेसन के तले हुए गट्टे डाल दें। अब मीडियम आँच पर तब तक पकाएं जब तक की गट्टे अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाए। जब गट्टे अच्छे से सॉफ्ट हो जाए, तब गरम मसाला और घी डाल दें। ग्रेवी को पांच मिनट और पका लें,और फिर गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही टेस्टी बिना प्याज़ लहसुन के गट्टे की सब्जी बन कर तैयार है।
                          
                     
                   

Ingredients for Besan Gatte ki Sabzi:

1.Gram flour : 250 grams

2.Desi ghee : 2 tablespoons

3.Whole coriander : 2 tablespoons

4.Fennel : 2 tablespoons

5.Coriander powder : 2 tablespoons

6.Cumin powder : 1 tablespoon

7.Turmeric powder : 1 tablespoon

8.Kashmiri red chilli powder : 2 tablespoons

9.Black pepper powder : 1/2 tablespoon

10.Garam masala : 1/2 tablespoon

11.Paanchphoran : 1/2 tablespoon

12.Kasuri methi

13.Tomatoes : 2 large size

14.Green chillies : 7 to 8 or you can increase or decrease as per your taste

15.Ginger : About one inch  piece

16. Mustard oil

17. Salt as per taste


Method of making Besan Gatte ki Sabzi:

First of all take out the gram flour in a vessel, now add half a teaspoon of salt and one teaspoon of ghee, make a coarse powder of coriander and fennel and add half of it to the gram flour, and keep the other half for the gravy. Now add water little by little and knead it well like flour and prepare a soft dough. Put water to boil in a pan on the gas, and as soon as the water starts boiling, divide the gram flour that we had kneaded into two parts, and then make a long roll with your palm and put it in the boiling water.

It will be cooked well in about ten to fifteen minutes, then take it out in a plate and cut it into small pieces. Now heat a pan on the gas, then add oil to it and heat it well, when the oil is hot, put the gram flour pieces in it, turn it from both sides and fry it till it becomes light golden.  Fry all the gram flour pieces like this and take them out.

                      Now grind tomatoes and green chillies in a mixer. Grate ginger. Now heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, add oil to it. As soon as the oil gets hot, add panchphoran to it, as soon as the panchphoran starts crackling, add bay leaf, asafoetida and grated ginger.

                      Fry ginger for a minute, then add tomato and green chilli paste. Now reduce the heat of the gas completely, and then add coriander powder, cumin powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder, crushed coriander and fennel powder and fry the spices well. When the spices are fried well, then add kasuri methi and fry for a minute or two more, and then add as much water as you want to keep the gravy thick or thin.

                            As soon as the gravy starts boiling, add the fried gram flour Gatta to it. Now cook on medium flame till the Gatta becomes soft. When the Gatta becomes soft, add garam masala and ghee. Cook the gravy for five more minutes and then turn off the gas. Your very tasty Gatta ki Sabzi without onion and garlic is ready.


शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 32

आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन ।
सुखं वा यदि वा दु:खं स योगी परमो मत:।।32।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे अर्जुन वह पूर्ण योगी है जो अपनी तुलना से समस्त प्राणियों की उनके सुखों तथा दुखों में वास्तविक समानता का दर्शन करता है।
                    तात्पर्य : कृष्णभावनाभावित व्यक्ति पूर्ण योगी होता है।वह अपने व्यक्तिगत अनुभव से प्रत्येक प्राणी के सुख तथा दुख से अवगत होता है। जीव के दुख का कारण ईश्वर से अपने संबंध का विस्मरण होना है। सुख का कारण कृष्ण को मनुष्यों के समस्त कार्यों का परम भोक्ता, समस्त भूमि तथा लोकों का स्वामी एवं समस्त जीवों का परम हितैषी मित्र समझना है।
                      पूर्ण योगी यह जानता है कि भौतिक प्रकृति के गुणों से प्रभावित बद्ध जीव कृष्ण से अपने संबंध को भूल जाने के कारण तीन प्रकार के भौतिक तापों को भोगता है, और चूंकि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सुखी होता है, इसलिए वह कृष्ण ज्ञान को सर्वत्र वितरित कर देना चाहता है।
                          चूंकि पूर्ण योगी कृष्णभावनाभावित बनने के महत्व को घोषित करता चलता है, अतः वह विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपकारी एवं भगवान का प्रियतम सेवक है।
न च तस्मान् मनुष्येषु कश्चिन्मे प्रियकृत्तम:(भगवद्गीता 18.69)।
                     दूसरे शब्दों में,भगवद्भक्त सदैव जीवों के कल्याण को देखता है, और इस तरह वह प्रत्येक प्राणी का सखा होता है।वह सर्वश्रेष्ठ योगी है, क्योंकि वह स्वान्त: सुखाय सिद्धि नहीं चाहता, अपितु अन्यों के लिए भी चाहता है।
                     वह अपने मित्र जीवों से द्वेष नहीं करता। यही है वह अंतर जो एक भगवद्भक्त तथा आत्मोन्नति में ही रूचि रखने वाले योगी में होता है।जो योगी पूर्ण रूप से ध्यान धरने के लिए एकांत स्थान में चला जाता है,वह उतना पूर्ण नहीं होता, जितना कि वह भक्त जो प्रत्येक व्यक्ति को कृष्णभावनाभावित बनाने का प्रयास करता रहता है।
                              श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि मनुष्य के दुख का कारण भगवान से अपने शाश्वत संबंध का विस्मरण होना अर्थात भूलना है। परन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को पूर्ण योगी कहा गया है, क्योंकि वह एक क्षण के लिए भी भगवान को नहीं भूलता है , और वह अपने खुद के अनुभव से प्रत्येक व्यक्ति के सुख तथा दुख से अवगत रहता है।
                      एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति यह जानता है कि भौतिक प्रकृति के गुणों से प्रभावित मनुष्य कृष्ण से अपने संबंध को भूल कर तीन प्रकार के भौतिक दुखों को भोगता है। चूंकि एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति चारों तरफ कृष्ण ज्ञान को वितरित करता है, अर्थात वह सभी जगह जा जा कर कृष्ण ज्ञान का प्रचार करता है, कृष्ण के विषय में बातें करता है, और इस तरह से सर्वत्र कृष्ण ज्ञान का प्रचार करके वह भगवान का सबसे प्रिय सेवक बन जाता है।
                       एक भगवद्भक्त कभी भी केवल अपने सुख के लिए नहीं, बल्कि वह सभी के सुख के लिए याचना करता है, अर्थात वह अपने साथ साथ सभी का कल्याण चाहता है।वह किसी से भी ईर्ष्या द्वेश नहीं करत। यही वह अंतर है जो एक भगवान के भक्त और आत्मा की उन्नति में रूचि रखने वाले योगी में होता है।जो योगी एकांत स्थान में ध्यान धरने के लिए चला जाता है वह उतना महत्वपूर्ण नहीं होता, जितना कि भगवान का वह शुद्ध भक्त जो कृष्ण भावनामृत का प्रचार करके सभी को कृष्णभावनाभावित बनाने का प्रयास करता रहता है।
      
Aatamaupamyen sarvatra saman pashyati yoarjuna।
Sukhan va yadi va dukham sa yogi parmo matah ।।32।।

Translation by Srila Prabhupada: O Arjuna, he is the perfect yogi who sees the true equality of all beings in their happiness and misery by comparison with himself.

                    Purport: A Krsna conscious person is a perfect yogi. He knows the happiness and misery of every being by personal experience. The cause of a living being’s misery is forgetting his relationship with the Supreme Lord. The cause of happiness is knowing Krsna as the ultimate enjoyer of all the activities of human beings, the Lord of all lands and planets, and the ultimate benevolent friend of all beings.

                      The perfect yogi knows that the conditioned soul, influenced by the modes of material nature, suffers the three kinds of material miseries because of forgetting his relationship with Krsna, and because a Krsna conscious person is happy, he wants to distribute Krsna knowledge everywhere.  Because the perfect yogi goes on proclaiming the importance of becoming Krsna conscious, he is the best benefactor in the world and the most beloved servant of the Lord.

na cha tasman manushyaeshu kascineme priyakṛtamah (Bg. 18.69).

                        In other words, a devotee of the Lord always looks for the welfare of living entities, and thus he is the friend of every being. He is the best yogi because he seeks not only self-sufficiency but also for others.

                         He does not hate his friends, living entities. This is the difference between a devotee of the Lord and a yogi who is only interested in self-improvement. A yogi who goes into a secluded place to meditate perfectly is not as perfect as a devotee who tries to make everybody Krsna conscious.


                        From this verse of the Bhagavad-gita we have to understand that the cause of man's suffering is forgetting his eternal relationship with the Lord. But a Krishna conscious person is called a perfect yogi because he does not forget the Lord even for a moment, and he is aware of the happiness and suffering of every person from his own experience.

                        A Krishna conscious person knows that a man, influenced by the modes of material nature, forgets his relationship with Krishna and suffers from three kinds of material miseries. Since a Krishna conscious person distributes Krishna knowledge all around, that is, he goes everywhere and preaches Krishna knowledge, talks about Krishna, and thus by preaching Krishna knowledge everywhere, he becomes the most beloved servant of the Lord.  

                        A devotee of the Lord never seeks only his own happiness, but he prays for the happiness of all, that is, he seeks the welfare of all as well as himself. He does not envy or hate anybody. This is the difference between a devotee of the Lord and a yogi who is interested in the advancement of the soul. The yogi who goes into a secluded place to meditate is not as important as the pure devotee of the Lord who preaches Krishna consciousness and tries to make everybody Krishna conscious.