Pages

पेज

बुधवार, 27 अगस्त 2025

लौकी के कोफ्ते बहुत ही टेस्टी (बिना प्याज़ लहसुन के )

लौकी के कोफ्ते बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1.लौकी :1
2.टमाटर : 4
3.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
4.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून 
5.हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7.काली मिर्च पाउडर : 1/2  टेबल स्पून 
8.बेसन : 6 से 7 टेबल स्पून 
9.हींग : चुटकी भर
10.गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून
11.कसूरी मेथी
12.सरसो तेल
13.घी : 2 टेबल स्पून
14.तेजपत्ता : 2
15.नमक स्वादानुसार
16. हरी मिर्च : 9 से 10

लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि :
लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो कर उसके छिलके को छील कर हटा दें, और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए लौकी को हाथ से दबा दबा कर उसका पानी निकाल दें।
                        अब गैस पर एक पैन गरम करेंगे, और फिर तेल डाल कर उसे अच्छे से गरम करेंगे। कद्दूकस किए हुए लौकी में बेसन, चार पांच हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और हल्का नमक डाल कर उसे छोटे छोटे पकौड़े का शेप देते हुए गरम तेल में डाल कर उलट पलट कर मीडियम आँच पर फ्राई कर लें।
                      सभी पकौड़ों को उसी तरह से फ्राई कर लें, और फिर उसी पैन में तेल अगर कम हो गया हो, तो थोड़ा और तेल डाल कर उसमें सबसे पहले हींग डाल दें, तेजपत्ता, और अदरक को कद्दूकस  कर के डाल दें।
                       अदरक डाल कर उसे हल्का सुनहरा कर लें, और फिर उसमें टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ पीस कर डाल दें, धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल कर मसालों को धीमी आँच पर अच्छे से भूनें। 
                         अब कसूरी मेथी डाल कर दो तीन मिनट और भून लें, और फिर अपने जरुरत के हिसाब से पानी डाल दें।अब ग्रेवी को  करीब दस मिनट तक अच्छे से उबलने दें, और फिर कोफ्ते डाल कर गरम मसाला,घी और स्वादानुसार नमक डाल दें, और पांच मिनट और पका लें। 
                         अब गैस को बंद कर दें, लीजिए बहुत ही स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते बन कर तैयार हैं। इसे आप चावल, रोटी, पूरी या पराठे किसी के साथ भी सर्व करें।



Ingredients for making Lauki Kofta:

1. Bottle gourd : 1

2. Tomato : 4

3. Ginger : about one inch piece

4. Coriander powder : 2 table spoon

5. Turmeric powder : 1/2 table spoon

6. Kashmiri red chilli powder : 1 table spoon

7. Black pepper powder : 1/2 table spoon

8. Gram flour : 6 to 7 table spoon

9. Asafoetida : a pinch

10. Garam masala : 1/2 table spoon

11. Kasuri methi

12. Mustard oil

13. Ghee : 2 table spoon

14. Bay leaf : 2

15. Salt as per taste

16. Green chilli : 9 to 10

Method of making Lauki Kofta:

To make Lauki Kofta, firstly take Lauki  Wash the gourd and remove its peel, and then grate it. Press the grated gourd with your hand to remove its water.

                      Now heat a pan on the gas and then add oil and heat it well. Add gram flour, 45 green chillies finely chopped and a little salt to the grated gourd, give it the shape of small pakodas and put it in hot oil and fry it by turning it over on medium flame.

                      Fry all the pakodas in the same way and then if the oil in the same pan gets less, then add some more oil and first put asafoetida, bay leaves and grated ginger in it.

                        Add ginger and make it light golden, and then add finely ground tomatoes and green chillies, add coriander powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder and fry the spices well on low flame. 

                        Now add Kasuri Methi and fry for two to three minutes more, and then add water as per your requirement. Now let the gravy boil well for about ten minutes, and then add koftas, add garam masala and ghee, and cook for five more minutes. 

                        Now turn off the gas, very tasty bottle gourd koftas are ready. Serve it with rice, roti, puri or paratha.


बुधवार, 20 अगस्त 2025

करेले की बहुत ही तीखी चटपटी सब्जी( बिना प्याज़ लहसुन के )

करेले की चटपटी सब्जी में लगने वाली सामग्री :

1.करेला :1/2kg
2.पीली सरसो : 5 टेबल स्पून 
3.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून 
4.लाल मिर्च पाउडर : 1टेबल स्पून 
5.हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6.अमचूर पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7.सरसो तेल 
8.पांचफोरन :1/2 टेबल स्पून
9.तेजपत्ता : 2
10.हींग चुटकी भर
11.नमक स्वादानुसार 

करेले की चटपटी सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले करेले को चार चार टुकड़ों में काट कर अच्छे से धो लें। अब गैस पर एक पैन चढ़ा कर तेल गरम कर लें,तेल थोड़ा ज्यादा डालें, जिसमें की करेला अच्छे से फ्राई हो जाए। जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो उसमें करेला डाल कर हल्का नमक डाल दें।
                         मीडियम आँच पर करेला को उलट पलट कर अच्छे से फ्राई कर लें, अब फ्राई किए हुए करेला को किसी प्लेट में निकाल लें। अब पैन में जो तेल करेला फ्राई करने के बाद बच गया हो, अगर मसाला भूनने के लिए तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा और तेल डाल दें, और पांचफोरन और तेजपत्ता डाल दें।
                        जैसे ही पांचफोरन और तेजपत्ता तड़कने लगे तब हींग डाल कर, पीली सरसो को मिक्सी में पीस कर डाल दें, धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसालों को धीमी आँच पर तब तक भूनें, जब तक की उसमें एक अच्छी खुसबू न आने लगे।
                       अब अमचूर पाउडर डाल कर एक मिनट चला लें, और फिर जरुरत के हिसाब से पानी डाल दें। ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें, फिर उसमें फ्राई किया हुआ करेला डाल दें। करेला डाल कर लगभग दस मिनट अच्छे से पका लें, और फिर गैस बंद कर दें।
                  लीजिए करेले की बहुत ही चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for the spicy bitter gourd vegetable:

1. Bitter gourd : 1/2 kg

2. Yellow mustard : 5 table spoon

3. Coriander powder : 2 table spoon

4. Red chilli powder : 1 table spoon

5. Turmeric powder : 1/2 table spoon

6. Mango powder : 1/2 table spoon

7. Mustard oil

8. Panchphoran : 1/2 table spoon

9. Bay leaf : 2

10. A pinch of asafoetida

11. Salt as per taste

Method of making spicy bitter gourd vegetable:

First of all, cut the bitter gourd into four pieces and wash it well. Now heat oil in a pan on the gas, add a little more oil so that the bitter gourd gets fried well. As soon as the oil gets heated, add bitter gourd in it and add a little salt.

                       Fry the bitter gourd well on medium flame by turning it over. Now take out the fried bitter gourd in a plate. Now whatever oil is left in the pan after frying the bitter gourd, if there seems to be less oil to fry the masala then add some more oil, and add panchphoran and bay leaves.

                      As soon as the panchphoran and bay leaves start crackling, add asafoetida, grind yellow mustard in a mixer and add it, add coriander powder, turmeric powder, red chilli powder and fry the spices on low flame till a nice aroma starts coming from it.

                      Now add dry mango powder and stir for a minute, and then add water as per requirement. Let the gravy boil well, then add fried bitter gourd in it.  Add bitter gourd and cook well for about ten minutes and then turn off the gas.

                  Now the very spicy bitter gourd vegetable is ready. Serve it with roti or rice.


सोमवार, 4 अगस्त 2025

पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के )

पनीर आलू की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1.पनीर  : 250 ग्राम 
2.आलू : 1/2kg
3.टमाटर : 3 मीडियम साइज के
4.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा
5.हरी मिर्च : 7 से 8
6.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून
7.जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून
8.हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
9.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
10.काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
11.हींग
12. तेजपत्ता : 2
13. कसूरी मेथी
14.गरम मसाला
15.घी : 2 बड़े चम्मच
16.सरसो तेल
17.नमक स्वादानुसार
पनीर आलू की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लेंगे, फिर उसे  छील कर चार चार टुकड़ों में काट लेंगे। अब गैस पर एक पैन डाल कर उसे गरम करेंगे, और फिर तेल डाल कर उसे अच्छे से गरम करें।
                     जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो उसमें आलू डाल कर हल्का नमक डाल दें, और उसे उलट पलट कर अच्छे से फ्राई कर लें। अब फ्राई किए हुए आलू को प्लेट में निकाल लें, पैन में फिर से थोड़ा तेल डाल कर गरम करें और पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर उसे भी हल्का फ्राई कर लें।
                         अब फिर से तेल गरम करें, और उसमें हींग, तेजपत्ता डाल दें, अब अदरक को कद्दूकस कर के डाल दें। अदरक को हल्का सुनहरा होने दें, और फिर टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ पीस कर डाल दें।
                       गैस का आँच पूरा कम कर दें, अब धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसालों को कम आँच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक की मसालों में अच्छी खुसबू न आ जाए।
                          अब जरुरत के हिसाब से पानी डाल दें, और ग्रेवी में उबाल आने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे, उसमें आलू और पनीर को डाल दें, और लगभग दस मिनट ग्रेवी को अच्छे से पका लें। अब गरम मसाला और घी डाल कर दो मिनट और पका लें, और फिर गैस को बंद कर दें।
                    लीजिए बहुत ही चटपटी और टेस्टी पनीर आलू की सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for Paneer Aloo ki Sabzi:

1. Paneer : 250 grams

2. Potatoes : 1/2kg

3. Tomatoes : 3 medium size

4. Ginger : about one inch piece

5. Green chilies : 7 to 8

6. Coriander powder : 2 tablespoons

7. Cumin powder : 1 tablespoon

8. Turmeric powder : 1 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder : 1 tablespoon

10. Black pepper powder : 1/2 tablespoon

11. Asafoetida

12. Bay leaves : 2

13. Kasuri methi

14. Garam masala

15. Ghee : 2 tablespoons

16. Mustard oil

17. Salt as per taste

Method of making Paneer Aloo ki Sabzi:

First of all, boil the potatoes and let them cool, then peel them and cut them into four pieces.  Now heat a pan on the gas and add oil and heat it well.

                      As soon as the oil is hot, add potatoes and add a little salt and fry them well by turning them over. Now take out the fried potatoes in a plate and again add some oil in the pan and heat it. Cut the paneer in square pieces and fry them lightly.

                          Now heat the oil again and add asafoetida and bay leaves and add grated ginger. Let the ginger turn light golden and then add finely ground tomatoes and green chillies.

                        Reduce the heat of the gas completely and add coriander powder, red chilli powder, cumin powder, turmeric powder, black pepper powder and fenugreek leaves and fry the spices well on low flame until the spices start to smell good.

                        Now add water as per requirement and let the gravy boil. As soon as the gravy starts boiling, add potatoes and paneer to it and cook the gravy well for about ten minutes. Now add garam masala and ghee and cook for two more minutes and then turn off the gas.

                  Now, very spicy and tasty paneer aloo ki sabji is ready. Serve it with roti, paratha, puri or rice.