शुक्रवार, 30 मई 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 30


यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति।
तस्याहं न प्रणश्यामि स च मे न प्रणश्यति।।30।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जो मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमें देखता है, उसके लिए न तो मैं कभी अदृश्य होता हूं, और न वह मेरे लिए अदृश्य होता है।

तात्पर  : कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भगवान कृष्ण को सर्वत्र देखता है, और सारी वस्तुओं को कृष्ण में देखता है। ऐसा व्यक्ति भले ही प्रकृति की पृथक पृथक अभिव्यक्तियों को देखता प्रतीत हो, किन्तु वह प्रत्येक दशा में इस कृष्ण भावनामृत से अवगत रहता है,कि प्रत्येक वस्तु कृष्ण की ही शक्ति की अभिव्यक्ति है।
                         कृष्ण भावनामृत का मूल सिद्धांत ही यह है कि कृष्ण के बिना कोई अस्तित्व नहीं है, और कृष्ण ही सर्वेश्वर हैं। कृष्ण भावनामृत कृष्ण प्रेम का विकास है -ऐसी स्थिति जो भौतिक मोक्ष से भी परे है।
                           आत्मसाक्षात्कार के ऊपर कृष्ण भावनामृत की इस अवस्था में भक्त कृष्ण से इस अर्थ में एकरूप हो जाता है, कि उसके लिए कृष्ण ही सब कुछ हो जाते हैं, और भक्त प्रेममय कृष्ण से पूरित हो उठता है।तब भगवान तथा भक्त के बीच अन्तरंग संबंध स्थापित हो जाता है।
                          उस अवस्था में जीव को विनष्ट नहीं किया जा सकता न भगवान भक्त की दृष्टि से ओझल होते हैं। कृष्ण में तादात्म्य होना आध्यात्मिक लय है भक्त कभी भी ऐसी विपदा नहीं उठाता।
                       ब्रम्हसंहिता में कहा गया है -
प्रेमाञ्जनच्छुरित भक्तिविलोचनेन 
सन्त: सदैव हृदयेषु विलोकयन्ति।
यं श्यामसुंदरमचिन्त्यगुणस्वरूपं 
गोविन्दमादिपुरूषं तमहं भजामि।।

                          "मैं आदि भगवान गोविंद की पूजा करता हूं,जिनका दर्शन भक्तगण प्रेमरूपी अंजन लगे नेत्रों से करते हैं।वे भक्त के हृदय में स्थित श्यामसुंदर रूप में देखे जाते हैं।''
                           इस अवस्था में न तो भगवान कृष्ण अपने भक्त की दृष्टि से ओझल होते हैं, और न भक्त ही उनकी दृष्टि से ओझल हो पाते हैं। यही बात योगी के लिए भी सत्य है, क्योंकि वह अपने हृदय के भीतर परमात्मा रूप में भगवान का दर्शन करता रहता है। ऐसा योगी शुद्ध भक्त बन जाता है, और अपने अंदर भगवान को देखे बिना एक क्षण भी नहीं रह सकता।
                   श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सभी जगह भगवान को देखता है, और सभी वस्तुओं को कृष्ण में देखता है। यहां भगवान कहते हैं कि जो कोई भी मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमें देखता है, उसके लिए भगवान कभी अदृश्य नहीं होते, और न ही वह व्यक्ति उनके लिए अदृश्य होता है।
                        अर्थात  कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कृष्ण को ही अपना सर्वस्व मानता है,वह सबमें कृष्ण को ही देखता है, और उसके लिए कृष्ण ही सब कुछ हैं। उसके हृदय में एक क्षण भी कृष्ण का विस्मरण नहीं होता, अर्थात वह एक क्षण भी बिना कृष्ण को याद किए रह नहीं सकता।इस अवस्था में न तो भगवान भक्त की दृष्टि से ओझल होते हैं और न भक्त ही भगवान की दृष्टि से ओझल होते हैं।
                          यही बात योगी के लिए भी कहा जाता है, कि यदि कोई सही मायने में योगी है, तो वह अपने भीतर सदैव भगवान का दर्शन करता रहता है।ऐसा योगी भगवान का शुद्ध भक्त बन जाता है और वह एक क्षण भी भगवान को देखे बिना नहीं रह सकता है।


Yo man pashyati sarvatra sarvam cha mayi pashyati ।
Tasyahan na pranashyami sa cha me na pranashyati ।।30।।
            

Translation by Srila Prabhupada : To one who sees Me everywhere and everything in Me, I am never invisible, nor is he invisible to Me.

Meaning: A person in Krishna consciousness sees Lord Krishna everywhere, and sees all things in Krishna. Such a person may appear to see separate manifestations of nature, but he is in every condition aware of Krishna consciousness, that everything is a manifestation of the energy of Krishna.

The very principle of Krishna consciousness is that there is no existence without Krishna, and that Krishna is the Supreme Lord. Krishna consciousness is the development of love of Krishna—a state that is beyond even material liberation.

In this stage of Krishna consciousness above Self-realization, the devotee becomes one with Krishna in the sense that Krishna becomes everything to him and the devotee is filled with the loving Krishna. Then an intimate relationship is established between the Lord and the devotee.

                          In that stage the soul cannot be destroyed nor does the Lord disappear from the devotee's sight. Identification with Krishna is spiritual dissolution. The devotee never faces such a calamity.

                        It is stated in Brahmasamhita –


Premanjanachchhurit Bhaktivilochnanen 

Saint: Always Hridayeshu Vilokayanti.

Yam Shyamsundaramchintyagunaswaroopam 

Govindmaadipurusham tamham bhajaami.

                           "I worship the primeval Lord Govinda, Whom devotees see with eyes smeared with the collyrium of love. He is seen as Shyamsundar situated in the heart of the devotee."

In this state, neither Lord Krishna is out of sight of His devotee, nor the devotee is out of His sight. The same is true for the yogi, because he continues to see the Lord as the Supersoul within his heart. Such a yogi becomes a pure devotee, and cannot live a single moment without seeing the Lord within himself.

From this verse of the Bhagavadgita, we have to understand that a person in Krishna consciousness sees the Lord everywhere, and sees all things in Krishna. Here the Lord says that to anyone who sees Me everywhere and sees everything in Me, the Lord is never invisible, nor is that person invisible to Him.  That is, a person in Krishna consciousness considers Krishna as his all and all, he sees Krishna in everything and Krishna is everything to him. Krishna is not forgotten in his heart for even a moment, that is, he cannot live even for a moment without remembering Krishna. In this state neither the Lord disappears from the devotee's sight nor the devotee disappears from the Lord's sight.

                          The same thing is said for a yogi also, that if someone is a true yogi he always sees the Lord within himself. Such a yogi becomes a pure devotee of the Lord and he cannot live even for a moment without seeing the Lord.

गुरुवार, 15 मई 2025

भगवान श्री राम की इस धरती पर अंतिम लीला और भक्त हनुमान

भगवान श्री राम तो यह भली भांति जानते थे कि, जो कोई भी इस धरती पर जन्म लेगा,उसकी मृत्यु भी निश्चित है,और उन्हें भी एक दिन अपने शरीर का त्याग कर वापस वैकुंठ धाम जाना है।
                         लेकिन जब भी यमराज भगवान राम को उनके शेष समय के बारे में सूचित करने का प्रयास करते, तो राम भक्त हनुमान उन्हें आने से रोक देते थे, क्योंकि उनका भगवान श्री राम के प्रति अगाढ प्रेम था।
                     यमराज जानते थे कि हनुमान जी को अमरत्व प्राप्त था,वे बहुत अधिक शक्तिशाली थे, और इसलिए वे उन्हें क्रोधित नहीं करना चाहते थे।
                       भगवान श्री राम जानते थे कि उन्हें एक न एक दिन इस धरा धाम से जाना होगा, लेकिन हनुमान जी के होते हुए वे अपने शरीर का त्याग नहीं कर सकते थे ।
                       एक दिन हनुमान जी महल से बाहर बगीचे में घूमने गए थे,इसी दौरान भगवान श्री राम ने अपने अंगुली से एक अंगूठी निकाली, और उस अंगूठी से खेलते खेलते उन्होंने अंगूठी को जमीन पर पड़ी एक दरार में गिरा दिया।
                      जब हनुमान जी टहलने के बाद महल में लौटे, तो भगवान श्री राम ने हनुमान जी से कहा कि हे महाबली मेरी एक अंगूठी खो गई है, क्या तुम उसे ढूंढने में मेरी मदद करोगे,तब हनुमान जी ने हां में सर हिलाया, और अपने शरीर को छोटा करने लगे।
                       देखते ही देखते उन्होंने अपने शरीर को इतना छोटा कर लिया, की वे दरार में प्रवेश कर सकें। हनुमान जी उस दरार में घुस तो गए,लेकिन जैसे ही अंगूठी को पकड़ने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया, तो वह और नीचे खिसकती चली गई।
                        हनुमान जी के पास अंगूठी का पीछा करने के सिवाय और कोई उपाय नहीं था। अंगूठी का पीछा करते करते बहुत समय बीत गया,और कुछ समय बाद वे पाताल लोक पहुंच गए।वहां उन्होंने नागों के राजा नागराज से मुलाकात की।
                     हनुमान जी ने नागराज से प्रार्थना की, और कहा कि हे नागराज मेरे प्रभु श्री राम की अंगूठी पाताल लोक में गिर गई है, कृपया आप मुझे वह अंगूठी लौटा दीजिए। नागराज ने कहा कि मेरे पास अंगूठियों से भरी एक कोठरी है, धरती से जो भी अंगूठी गिरती है,वो उसी कोठरी में जाकर गिरती है,आप उस कोठरी में जाकर अपनी अंगूठी ढूंढ लीजिए।
                       हनुमान जी उस कोठरी में गए, वहां सैकड़ों अंगूठियां पड़ी थी, और थोड़ी देर खोजने पर उन्हें श्री राम की अंगूठी मिल गई। अब वे अंगूठी लेकर लौटने लगे, परन्तु पाताल में समय की गति बहुत धीमी होती है, वहां का एक पल पृथ्वी पर कई वर्षों का होता है।
                     जब हनुमान जी अयोध्या पहुंचे तो कई वर्ष बीत चुके थे, इस दौरान भगवान श्री राम अपना नश्वर शरीर छोड़ चुके थे। हनुमान जी अंतिम समय अपने प्रभु श्री राम से मिल नहीं पाए, ये सोच कर वे व्याकुल हो गए। उन्हें गहरा दुख हुआ। भगवान श्री राम ये जानते थे कि हनुमान जी उनके बिछोह को सहन नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने उन्हें पाताल लोक भेज दिया था।
                   अमरत्व प्राप्त करने के कारण हनुमान जी इसी धरती पर रहने को मजबूर हैं, और जहां पर भी भगवान श्री राम की पूजा होती है, वहां पर वे अदृश्य रूप से प्रकट होकर भक्तों की रक्षा करते हैं।
                        
                    
                       Lord Shri Ram knew very well that whoever is born on this earth, his death is also certain, and one day he too has to leave his body and go back to Vaikunth Dham.

But whenever Yamraj tried to inform Lord Ram about his remaining time, Ram devotee Hanuman used to stop him from coming, because he had immense love for Lord Shri Ram.

Yamraj knew that Hanuman ji had attained immortality, he was very powerful, and hence he did not want to anger him.

Lord Shri Ram knew that one day he will have to leave this earth, but he could not leave his body in the presence of Hanuman ji.

One day Hanuman Ji went out of the palace to take a stroll in the garden. During this time Lord Shri Ram took out a ring from his finger and while playing with that ring, he dropped the ring in a crack lying on the ground.

When Hanuman Ji returned to the palace after a walk, Lord Shri Ram said to Hanuman Ji that O Mahabali, I have lost a ring, will you help me find it? Then Hanuman Ji nodded in affirmative and started shrinking his body.

In no time, he made his body so small that he could enter the crack. Hanuman Ji entered the crack but as soon as he extended his hand to catch the ring, it started sliding further down.

Hanuman Ji had no other option but to chase the ring.  A lot of time passed while chasing the ring, and after some time he reached Patal Lok. There he met the king of snakes, Nagraj.

                    Hanuman Ji prayed to Nagraj, and said that O Nagraj, my Lord Shri Ram's ring has fallen in Patal Lok, please return that ring to me. Nagraj said that I have a room full of rings, any ring that falls from the earth, falls in that room, you go to that room and find your ring.

                    Hanuman Ji went to that room, there were hundreds of rings lying there, and after searching for a while he found Shri Ram's ring. Now he started returning with the ring, but the speed of time in Patal is very slow, one moment there is of many years on earth.

                    When Hanuman Ji reached Ayodhya, many years had passed, during this time Lord Shri Ram had left his mortal body.  Hanuman Ji was distraught thinking that he could not meet his Lord Shri Ram at the last moment. He felt deeply saddened. Lord Shri Ram knew that Hanuman Ji would not be able to bear his separation, so he sent him to Patal Lok.

                  Due to attaining immortality, Hanuman Ji is forced to live on this earth, and wherever Lord Shri Ram is worshipped, he appears invisibly and protects the devotees.

बुधवार, 7 मई 2025

श्रीमद्भागवतम् ,स्कंध 1 के ,अध्याय 2 से ,लिया गया श्लोक संख्या 23

सत्त्वं रजस्तम इति प्रकृतेर्गुणास्ते -
युर्क्त: पर: पुरुष एक इहास्य धत्ते।
स्थित्यादये हरिविरिञ्चिहरेति संज्ञा:
श्रेयांसि तत्र खलु सत्त्वतनोर्नृणां स्यु:।।23।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : दिव्य भगवान प्रकृति के तीन गुणों सत्त्व,रज तथा तम से अप्रत्यक्ष रूप से सम्बंधित हैं, और वे भौतिक जगत की उत्पत्ति, पालन तथा संहार के लिए ब्रम्हा विष्णु तथा शिव,इन तीन गुणात्मक रूपों को ग्रहण करते हैं।इन तीनों रूपों में से सत्त्वगु के स्वरूप श्रीविष्णु से सभी मनुष्य परम लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
     
तात्पर्य  : पूर्व में यह कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति उनके पूर्ण अंशों के रूप में की जाए,उसकी पुष्टि इस कथन द्वारा होती है। भगवान श्रीकृष्ण तथा उनके समस्त पूर्ण अंश विष्णु तत्त्व हैं। भगवान से अगला प्राकट्य श्रीबलदेव का होता है, श्रीबलदेव के पश्चात संकर्षण, संकर्षण के पश्चात नारायण और नारायण से दूसरे संकर्षण,तब इन संकर्षण से श्रीविष्णु पुरुष अवतार का प्राकट्य होता है।
                      श्रीविष्णु अथवा सत्त्वगु के विग्रह इस भौतिक जगत के पुरूष अवतार हैं, और क्षीरोदकशायी विष्णु या परमात्मा नाम से जाने जाते हैं। ब्रम्हा रजस के विग्रह हैं और शिव तमस के। ये तीनों इस भौतिक जगत के तीनों गुणों के विभागाध्यक्ष हैं।
                      श्रीविष्णु के सत्त्वगु से इस सृष्टि का प्राकट्य सम्भव होता है, और जब इसे विनष्ट करना होता है, तो शिव अपने ताण्डव नृत्य से इसे नष्ट कर देते हैं। भौतिकवादी तथा अल्पज्ञ मनुष्य क्रमशः ब्रह्मा तथा शिव की पूजा करते हैं।
                       किन्तु विशुद्ध अध्यात्मवादी सत्त्वगु के रूप श्रीविष्णु की पूजा उनके विविध रूपों में करते हैं। श्रीविष्णु लाखों करोड़ों स्वांश तथा विभिन्नांश रूपों में प्रकट होते हैं।स्वांश रूप ईश्वर कहलाते हैं तथा विभिन्नांश रूप जीव कहलाते हैं।
                       जीव तथा ईश्वर दोनों के ही अपने मूल अध्यात्मिक रूप होते हैं। जीव कभी कभी भौतिक शक्ति के वशीभूत होते रहते हैं, किन्तु श्रीविष्णु रूप , सदैव इस शक्ति को अपने वश में रखते हैं।जब भगवान श्रीविष्णु इस भौतिक जगत में प्रकट होते हैं,तो वे माया के वशीभूत बद्धजीवों का उद्धार करने हेतु आते हैं।
                      ऐसे जीव इस भौतिक जगत में स्वामी बनने की आंतरिक इच्छा लेकर आते हैं, और इस प्रकार वे प्रकृति के तीन गुणों में उलझ जाते हैं। फलस्वरूप जीवों को विविध अवधि का बन्दी जीवन बिताने हेतु अपना भौतिक आवरण परिवर्तित करते रहना पड़ता है।
                        यह भौतिक जगत रूपी बन्दीगृह श्रीभगवान के आदेश से ब्रम्हा द्वारा सृजित किया जाता है और एक कल्प के अंत में शिव द्वारा समस्त वस्तुएं नष्ट कर दी जाती हैं। किन्तु जहां तक इस बन्दीगृह की देखभाल का प्रश्न है,वह श्रीविष्णु द्वारा उसी प्रकार सम्पन्न किया जाता है, जिस प्रकार राज्यसत्ता द्वारा बन्दीगृह की देखभाल की जाती है।
                           अतएव जो भी व्यक्ति जन्म, मृत्यु, रोग तथा वृद्धावस्था जैसे संतापों से भरे इस संसार रूपी बन्दीगृह से छूटना चाहता है, उसे ऐसी मुक्ति के लिए भगवान श्रीविष्णु को प्रसन्न करना चाहिए। भगवान श्रीविष्णु की पूजा भक्तिमय सेवा द्वारा ही संभव है, किन्तु यदि कोई इस भव रूपी बन्दीगृह के जीवन को चालू रखना चाहता है, तो वह श्री ब्रह्मा,श्रीशिव,इन्द्र, वरूण जैसे विभिन्न देवताओं से क्षणिक सुख के लिए तत्संबंधी सुविधाओं की याचना कर सकता है ‌।
                      किन्तु कोई भी देवता बन्दी जीव को इस जगत के बद्ध जीवन से मुक्त नहीं कर सकता। केवल भगवान श्रीविष्णु ही ऐसा कर सकते हैं। अतएव परम लाभ भगवान श्रीविष्णु से ही प्राप्त किया जा सकता है ‌।

                             श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि भगवान श्रीविष्णु की भक्ति सर्वोपरी है, अर्थात अगर हम इस संसार रूपी बन्दीगृह से निकलना चाहते हैं, और जन्म, मृत्यु,जरा, व्याधि से छूटना चाहते हैं, तो भगवान विष्णु की भक्तिमय सेवा द्वारा उन्हें प्रसन्न करके हम इस प्रकार मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
                      लेकिन  अगर कोई इस भव रूपी बन्दीगृह अर्थात इस भौतिक जगत में रह कर बार बार जन्म, मृत्यु, जरा, व्याधि में ही रह कर आनंद की अनुभूति करता है, तो फिर उसे अपनी क्षणिक सुख के लिए ब्रम्हा,शिव,इन्द्र, वरूण जैसे विभिन्न देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
                         अर्थात कोई भी देवता,शरीर रूपी पिंजरे में कैद जीव को इस जगत रूपी भवसागर से मुक्त नहीं करा सकते, केवल भगवान श्रीविष्णु ही जीव को इस जगत रूपी भवसागर से मुक्ति प्रदान करने में सक्षम हैं। अतः परम लाभ भगवान श्रीविष्णु से ही प्राप्त किया जा सकता है।


Satvam rajastam eti prakirtergunaster 
Yuktah parah purush ek ehasy dhatte ।
Sthityadaye harivirinchihareti sangah 
Shreyansi tatra khalu satvatanornrinam syuha ।।23।।

Translation by Srila Prabhupada: The Divine Lord is indirectly related to the three modes of nature, namely, sattva, rajas and tamas, and He assumes the three qualitative forms of Brahma, Vishnu and Shiva for the creation, maintenance and destruction of the material universe. Of these three forms, Sri Vishnu, who is in the form of Sattva, is the one from which all human beings can derive the ultimate benefit.

   PURPORT  : It has been said earlier that Lord Sri Krishna should be worshipped as His complete parts, and this is confirmed by this statement. Lord Sri Krishna and all His complete parts are Vishnu Tattva. The next manifestation from the Lord is Sri Baladeva, after Sri Baladeva comes Sankarshan, after Sankarshan Narayana and from Narayana comes Sankarshan, then from this Sankarshan comes Sri Vishnu Purusha Avtar.

                      Sri Vishnu or the Vigraha of Sattva is the Purusha Avtar of this material world, and is known as Ksirodakasayi Vishnu or Paramatma. Brahma is the Vigraha of Rajas and Shiva of Tamas. These three are the heads of the three Gunas of this material world.

                      The manifestation of this universe is possible from the Sattva of Sri Vishnu, and when it has to be destroyed, Shiva destroys it by his Tandava Nritya.  Materialistic and ignorant people worship Brahma and Shiva respectively.

                        But pure spiritualists worship Lord Vishnu in his various forms as Satvagu.  Shri Vishnu appears in millions and crores of different forms and forms. The different forms are called God and the different forms are called living beings.


Both living entities and the Supreme Lord have their original spiritual forms. The living entities are sometimes subjected to the influence of material energy, but the form of Sri Vishnu always controls this energy. When the Lord Sri Vishnu appears in the material world, He comes to deliver the conditioned souls who are subjected to the influence of Maya.

Such living entities come to the material world with an inner desire to become masters, and thus they become entangled in the three modes of nature. Consequently, living entities have to keep changing their material coverings to live in captivity for various periods of time.

This prison of the material world is created by Brahma by the order of the Supreme Lord, and at the end of a kalpa everything is destroyed by Shiva. But as far as the maintenance of this prison is concerned, it is performed by Sri Vishnu just as a prison is maintained by the state.

                           Therefore, anyone who desires to be released from the prison of material existence which is full of sufferings such as birth, death, disease and old age, must please Lord Vishnu for such release. Worship of Lord Vishnu is possible only through devotional service, but if one desires to continue his life in the prison of material existence, he can seek the respective facilities from various demigods such as Brahma, Shiva, Indra, Varuna etc. for temporary pleasure.

                    But no demigod can release a captive soul from the conditioned life of material existence. Only Lord Vishnu can do that. Therefore, ultimate benefit can be obtained only from Lord Vishnu.


From this shloka of Shrimadbhagwatam, we have to understand that devotion to Lord Vishnu is supreme, i.e. if we want to get out of this worldly prison and be free from the cycle of birth, death, old age and disease, then we can attain liberation by pleasing Lord Vishnu through devotional service.

But if someone, living in this material world, experiences repeated birth, death, old age and disease and feels bliss, then he should worship various deities like Brahma, Shiva, Indra, Varuna etc. for his momentary happiness.

That is, no deity can free the soul imprisoned in the cage of body from this worldly ocean; only Lord Vishnu is capable of liberating the soul from this worldly ocean.  Therefore, ultimate benefit can be obtained only from Lord Sri Vishnu.

बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के )

बेसन के गट्टे की सब्जी में लगने वाली सामग्री : 1.बेसन : 250 ग्राम  2.देसी घी : 2 बड़े चम्मच  3.साबूत धनियाँ : 2 टेबल ...