लौकी के कोफ्ते बहुत ही टेस्टी (बिना प्याज़ लहसुन के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लौकी के कोफ्ते बहुत ही टेस्टी (बिना प्याज़ लहसुन के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 27 अगस्त 2025

लौकी के कोफ्ते बहुत ही टेस्टी (बिना प्याज़ लहसुन के )

लौकी के कोफ्ते बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1.लौकी :1
2.टमाटर : 4
3.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
4.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून 
5.हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7.काली मिर्च पाउडर : 1/2  टेबल स्पून 
8.बेसन : 6 से 7 टेबल स्पून 
9.हींग : चुटकी भर
10.गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून
11.कसूरी मेथी
12.सरसो तेल
13.घी : 2 टेबल स्पून
14.तेजपत्ता : 2
15.नमक स्वादानुसार
16. हरी मिर्च : 9 से 10

लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि :
लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धो कर उसके छिलके को छील कर हटा दें, और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए लौकी को हाथ से दबा दबा कर उसका पानी निकाल दें।
                        अब गैस पर एक पैन गरम करेंगे, और फिर तेल डाल कर उसे अच्छे से गरम करेंगे। कद्दूकस किए हुए लौकी में बेसन, चार पांच हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और हल्का नमक डाल कर उसे छोटे छोटे पकौड़े का शेप देते हुए गरम तेल में डाल कर उलट पलट कर मीडियम आँच पर फ्राई कर लें।
                      सभी पकौड़ों को उसी तरह से फ्राई कर लें, और फिर उसी पैन में तेल अगर कम हो गया हो, तो थोड़ा और तेल डाल कर उसमें सबसे पहले हींग डाल दें, तेजपत्ता, और अदरक को कद्दूकस  कर के डाल दें।
                       अदरक डाल कर उसे हल्का सुनहरा कर लें, और फिर उसमें टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ पीस कर डाल दें, धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल कर मसालों को धीमी आँच पर अच्छे से भूनें। 
                         अब कसूरी मेथी डाल कर दो तीन मिनट और भून लें, और फिर अपने जरुरत के हिसाब से पानी डाल दें।अब ग्रेवी को  करीब दस मिनट तक अच्छे से उबलने दें, और फिर कोफ्ते डाल कर गरम मसाला,घी और स्वादानुसार नमक डाल दें, और पांच मिनट और पका लें। 
                         अब गैस को बंद कर दें, लीजिए बहुत ही स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते बन कर तैयार हैं। इसे आप चावल, रोटी, पूरी या पराठे किसी के साथ भी सर्व करें।



Ingredients for making Lauki Kofta:

1. Bottle gourd : 1

2. Tomato : 4

3. Ginger : about one inch piece

4. Coriander powder : 2 table spoon

5. Turmeric powder : 1/2 table spoon

6. Kashmiri red chilli powder : 1 table spoon

7. Black pepper powder : 1/2 table spoon

8. Gram flour : 6 to 7 table spoon

9. Asafoetida : a pinch

10. Garam masala : 1/2 table spoon

11. Kasuri methi

12. Mustard oil

13. Ghee : 2 table spoon

14. Bay leaf : 2

15. Salt as per taste

16. Green chilli : 9 to 10

Method of making Lauki Kofta:

To make Lauki Kofta, firstly take Lauki  Wash the gourd and remove its peel, and then grate it. Press the grated gourd with your hand to remove its water.

                      Now heat a pan on the gas and then add oil and heat it well. Add gram flour, 45 green chillies finely chopped and a little salt to the grated gourd, give it the shape of small pakodas and put it in hot oil and fry it by turning it over on medium flame.

                      Fry all the pakodas in the same way and then if the oil in the same pan gets less, then add some more oil and first put asafoetida, bay leaves and grated ginger in it.

                        Add ginger and make it light golden, and then add finely ground tomatoes and green chillies, add coriander powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder and fry the spices well on low flame. 

                        Now add Kasuri Methi and fry for two to three minutes more, and then add water as per your requirement. Now let the gravy boil well for about ten minutes, and then add koftas, add garam masala and ghee, and cook for five more minutes. 

                        Now turn off the gas, very tasty bottle gourd koftas are ready. Serve it with rice, roti, puri or paratha.


सत्तू के लड्डू झटपट बनने वाली रेसिपी

सत्तू के लड्डू बनाने में लगने वाली सामग्री : 1. सत्तू : 500 ग्राम 2. धागे वाली मिसरी : 350 ग्राम  3. अलसी  : 50 ग्रा...