अर्जुन उवाच अयति: श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानस:
अप्राप्य ठयोगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति।। 37।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : अर्जुन ने कहा : हे कृष्ण ! उस असफल योगी की गति क्या है, जो प्रारंभ में श्रद्धापूर्वक आत्म- साक्षात्कार की विधि ग्रहण करता है, किन्तु बाद में भौतिकता के कारण उससे विचलित हो जाता है, और योग सिद्धि को प्राप्त नहीं कर पाता?
तात्पर्य : भगवद्गीता में आत्म- साक्षात्कार या योग मार्ग का वर्णन है।आत्म साक्षात्कार का मूलभूत नियम यह है कि जीवात्मा यह भौतिक शरीर नहीं है, अपितु इससे भिन्न है, और उसका सुख शाश्वत जीवन, आनन्द तथा ज्ञान में निहित है।
ये शरीर तथा मन दोनों से परे हैं। आत्म साक्षात्कार की खोज ज्ञान द्वारा की जाती है। इसके लिए अष्टांग विधि या भक्तियोग का अभ्यास करना पड़ता है। इनमें से प्रत्येक विधि में जीव को अपनी स्वाभाविक स्थिति, भगवान से अपने संबंध तथा उन कार्यों की अनुभूति प्राप्त करनी होती है, जिनके द्वारा वह टूटी हुई श्रृंखला को जोर सके और कृष्ण भावनामृत की सर्वोच्च सिद्ध -अवस्था प्राप्त कर सके।
इन तीनों विधियों में से किसी एक का भी पालन करके मनुष्य देर -सवेर अपने चरम लक्ष्य को प्राप्त होता है। भगवान ने द्वितीय अध्याय में इस पर बल दिया है कि दिव्य मार्ग में थोड़े से प्रयास से भी मोक्ष की महती आशा है।
इन तीनों में से भक्तियोग इस युग के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है, क्योंकि ईश -साक्षात्कार की यह श्रेष्ठतम प्रत्यक्ष विधि है, अतः अर्जुन पुनः आश्वस्त होने की दृष्टि से भगवान कृष्ण से अपने पूर्व कथन की पुष्टि करने को कहता है।
भले ही कोई आत्म साक्षात्कार के मार्ग को निष्ठापूर्वक क्यों न स्वीकार करे, किन्तु ज्ञान की अनुशीलन विधि तथा अष्टांगयोग का अभ्यास इस युग के लिए सामान्यतया बहुत कठिन है, अतः निरंतर प्रयास होने पर भी मनुष्य अनेक कारणों से असफल हो सकता है।
पहला कारण तो यह हो सकता है कि मनुष्य इस विधि का पालन करने में पर्याप्त सतर्क न रह पाए।दिव्यमार्ग का अनुसरण बहुत कुछ माया के ऊपर धावा बोलने जैसा है।फलत: जब भी मनुष्य माया के पाश से छूटना चाहता है,तब वह विविध प्रलोभनों के द्वारा अभ्यासकर्ता को पराजित करना चाहती है।
बद्धजीव पहले से प्रकृति के गुणों द्वारा मोहित रहता है, और दिव्य अनुशासनों का पालन करते समय भी उसके पुनः मोहित होने की संभावना बनी रहती है।यही योगाच्चलितमानस अर्थात दिव्य पथ से विचलन कहलाता है। अर्जुन आत्म -साक्षात्कार के मार्ग से विचलन के प्रभाव के संबंध में जिज्ञासा करता है।
भगवद्गीता के इस अध्याय में अर्जुन भगवान से आत्म-साक्षात्कार में विचलित हुए योगियों के विषय में जिज्ञासा प्रकट करते हैं। आत्म -साक्षात्कार की खोज ज्ञान द्वारा की जाती है, और इसके लिए अष्टांग योग या भक्तियोग का अभ्यास करना पड़ता है।
अष्टांग योग या भक्तियोग इन दोनों में से किसी भी विधि में मनुष्य को अपनी स्वाभाविक स्थिति, भगवान से अपने संबंध तथा उन कार्यों की अनुभूति प्राप्त करनी होती है, जिनके द्वारा मनुष्य अपनी टूटी हुई श्रृंखला को जोड़ सके, और कृष्ण भावनामृत की सर्वोच्च सिद्ध -अवस्था प्राप्त कर सके।
इन तीनों विधियों में से किसी एक विधि का पालन करके मनुष्य आत्म -साक्षात्कार को प्राप्त कर सकता है।आज के इस भौतिक युग में आत्म -साक्षात्कार के लिए भगवान ने भक्तियोग को सबसे सरल बताया है।
कहने का तात्पर्य यह है कि आज के इस कल्मस युग में ज्ञान के अनुशीलन या अष्टांग योग का अभ्यास करके आत्म -साक्षात्कार प्राप्त करना बहुत कठिन है, अतः भगवान की शुद्ध भक्ति करके अर्थात भक्तियोग के द्वारा हम बहुत ही आसानी से आत्म -साक्षात्कार (भगवद्भक्ति) को प्राप्त कर सकते हैं।
Arjuna uvaach
Ayatih shradhyopeto yogachhalitmanasah ।
Aprapya yogasansidhhim kam gatim Krishna gachati ।।37।।
Translation by Srila Prabhupada: Arjuna said: O Krishna! What is the fate of the unsuccessful yogi who initially takes up the path of self-realization with devotion, but later becomes distracted by materialism and is unable to attain the perfection of yoga?
Purpose: The Bhagavad Gita describes the path of self-realization, or yoga. The fundamental principle of self-realization is that the soul is not the physical body, but is distinct from it, and its happiness lies in eternal life, bliss, and knowledge.
These are beyond both body and mind. Self-realization is sought through knowledge. This requires the practice of the eightfold method, or bhakti yoga. In each of these methods, the soul must realize its true state, its relationship with the Lord, and the actions by which it can repair the broken chain and attain the highest state of perfection, Krishna consciousness. By following any one of these three methods, a person sooner or later attains his ultimate goal. In the second chapter, the Lord emphasizes that even with little effort on the divine path, there is great hope for salvation.
Of these three, Bhakti Yoga is particularly suitable for this age because it is the best, most direct method of attaining God-realization. Therefore, Arjuna, seeking reassurance, asks Lord Krishna to confirm his earlier statement.
Even if one sincerely accepts the path of self-realization, the method of cultivating knowledge and practicing the Eightfold Yoga is generally too difficult for this age. Therefore, despite persistent efforts, one may fail for various reasons.
The first reason could be that a person may not be vigilant enough to follow this method. Following the divine path is very much like attacking Maya. Consequently, whenever a person tries to break free from the trap of Maya, it tries to defeat the practitioner through various temptations.
The conditioned soul is already captivated by the modes of nature, and even while following the divine disciplines, there is a possibility of being captivated again. This is called Yogachalitmanas, or deviation from the divine path. Arjuna inquires about the effects of deviation from the path of self-realization.
In this chapter of the Bhagavad Gita, Arjuna expresses curiosity about yogis who have deviated from their pursuit of self-realization with the Lord. Self-realization is sought through knowledge, and requires the practice of Ashtanga Yoga or Bhakti Yoga.
In either of these two methods, Ashtanga Yoga or Bhakti Yoga, a person must realize his true state, his relationship with God, and the actions that can repair his broken chains and attain the highest state of perfection in Krishna consciousness.
By following any one of these three methods, a person can attain self-realization. In today's materialistic age, God has described Bhakti Yoga as the simplest method for self-realization.
This means that in today's age of Kalimas, it is very difficult to attain self-realization through the pursuit of knowledge or the practice of Ashtanga Yoga. Therefore, through pure devotion to God, i.e., Bhakti Yoga, we can easily attain self-realization (Bhagavad Bhakti).