मंगलवार, 25 अगस्त 2026

शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल ढाबे जैसी (बिना प्याज लहसुन के)

शाही पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. पनीर  : 500 ग्राम
2. टमाटर : 5 मीडियम साइज के
3. हरी मिर्च : 7 से 8
4. अदरक : एक छोटा टुकड़ा 
5. काजू : 10 से 12
6. बादाम : 6 से 7 
7. धनियाँ पाउडर : 1 टेबल स्पून 
8. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
10. गरम मसाला 1/4 टेबल स्पून 
11. सरसो तेल 
12. कसूरी मेथी 
13. नमक स्वादानुसार 
14. हींग 
15.फ्रेश क्रीम 
16. काली मिर्च पाउडर 

शाही पनीर बनाने की विधि  :
काजू और बादाम को दो से तीन घंटे के लिए भिगो लें, या फिर रात में ही भिगो दें। टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस कर एक कटोरी में निकाल लें, और अदरक को कद्दूकस कर के रख लें। भीगे हुए काजू और बादाम को  भी थोड़ा पानी डाल कर बारीक पीस लें।
                             अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल दें। तेल जैसे ही गरम हो जाए तो उसमें हींग और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। जब अदरक थोड़ा सुनहरा हो जाए तो उसमें पिसी हुई टमाटर हरी मिर्च डाल दें।
                             अब धनियाँ पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को मीडियम आँच पर अच्छे से भून लें। अब काजू और बादाम का पेस्ट डाल कर मसाले को चार से पांच मिनट और भून लें, और फिर फ्रेश क्रीम डाल कर दो मिनट और भून लें।
                          अब  करीब दो ग्लास पानी डाल कर स्वादानुसार नमक और एक  चम्मच चीनी डाल दें, और ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर डाल दें, और फिर दस मिनट ग्रेवी के साथ पनीर को पका लें, और फिर गरम मसाला डाल कर दो मिनट और पका लें। 
                             लीजिए बहुत ही टेस्टी बिल्कुल ढाबे जैसी शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप चावल, रोटी, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी सर्व करें।


      
         Ingredients for Shahi Paneer:

1. Paneer: 500 grams

2. Tomatoes: 5 medium-sized

3. Green chilies: 7 to 8

4. Ginger: 1 small piece

5. Cashews: 10 to 12

6. Almonds: 6 to 7

7. Coriander powder: 1 tablespoon

8. Turmeric powder: 1/2 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

10. Garam masala: 1/4 tablespoon

11. Mustard oil

12. Kasuri methi

13. Salt to taste

14. Asafoetida

15. Fresh cream

16. Black pepper powder

How to make Shahi Paneer:

Soak cashews and almonds for two to three hours, or soak them overnight.  Finely grind the tomatoes and green chilies and transfer them to a bowl. Grate the ginger and keep aside. Add a little water and grind the soaked cashews and almonds to a fine paste.

                              Now heat a pan on the stove and add oil. Once the oil is hot, add asafoetida and grated ginger. When the ginger turns slightly golden, add the ground tomatoes and green chilies.

                            Now add coriander powder, turmeric powder, Kashmiri red chili powder, half a teaspoon of black pepper powder, and kasuri methi. Fry the spices well over medium heat. Add the cashew and almond paste and fry for four to five minutes. Then add fresh cream and fry for two more minutes.

Now add about two glasses of water and add salt as per taste and one spoon of sugar, and let the gravy boil well. As soon as the gravy starts boiling, add paneer cut into square pieces in it, and then cook the paneer with the gravy for ten minutes, and then add garam masala and cook for two more minutes.

                              There you go, very tasty Shahi Paneer, just like the dhaba one, is ready. Serve it with rice, roti, puri, paratha or naan.                          
                           




बुधवार, 19 अगस्त 2026

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 39

एतन्मे संशयं कृष्ण छेत्तुमर्हस्यशेषत: ।
त्वदन्य: संशयस्यास्य छेत्ता न ह्युपपद्यते।।39।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे कृष्ण! यही मेरा सन्देह है, और मैं आपसे इसे पूर्णतया दूर करने की प्रार्थना कर रहा हूं। आपके अतिरिक्त अन्य कोई ऐसा नहीं है, जो इस संदेह को नष्ट कर सके।

तात्पर्य  : कृष्ण भूत, वर्तमान तथा भविष्य के जानने वाले हैं। भगवद्गीता के प्रारंभ में भगवान ने कहा है कि सारे जीव व्यष्टि रूप में भूतकाल में विद्यमान थे,इस समय विद्यमान हैं और भवबंधन से मुक्त होने पर भविष्य में भी व्यष्टि रूप में बने रहेंगे।
                                इस प्रकार उन्होंने व्यष्टि जीव के भविष्य विषयक प्रश्न का स्पष्टीकरण कर दिया है।अब अर्जुन असफल योगियों के भविष्य के विषय में जानना चाहता है। कोई न तो कृष्ण के समान है,न ही उनसे बड़ा।
                                तथाकथित बड़े बड़े ऋषि तथा दार्शनिक, जो प्रकृति की कृपा पर निर्भर हैं, निश्चय ही उनकी समता नहीं कर सकते। अतः समस्त संदेहों का पूरा पूरा उत्तर पाने के लिए कृष्ण का निर्णय अंतिम तथा पूर्ण है क्योंकि वे भूत, वर्तमान तथा भविष्य के ज्ञाता हैं, किंतु उन्हें कोई भी नहीं जानता। कृष्ण तथा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही जान सकते हैं कि कौन क्या है।

                                श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि कृष्ण ही भूत, वर्तमान और भविष्य हैं। भगवान ने भगवद्गीता के प्रारंभ में ही कहा है कि सारे जीव सूक्ष्म रूप में भूतकाल में विद्यमान थे,इस समय विद्यमान हैं और इस भौतिक शरीर को त्यागने के बाद भी सूक्ष्म रूप में स्थित रहेंगे।
                             ‌ अब अर्जुन असफल योगियों अर्थात जो लोग भगवान की भक्ति में आये तो, लेकिन  अगर किसी कारणवश भक्ति में उनका पतन हो गया हो तो अर्जुन यहां उनके भविष्य के विषय में जानना चाहता है। भगवद्गीता में भगवान ने साफ साफ कहा है कि कोई न तो कृष्ण के समान है और न ही उनसे बड़ा।
                            अतः सभी प्रश्नों का पूरा पूरा उत्तर पाने के लिए कृष्ण का निर्णय अंतिम तथा पूर्ण है, क्योंकि वे ही भूत, वर्तमान तथा भविष्य के ज्ञाता हैं, किंतु उन्हें कोई भी नहीं जानता। केवल कृष्ण तथा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही जान सकते हैं कि कौन क्या है?



     Etanme sanshayam Krishna chettumarhasysheshatah 

Tvadanya: sanshayasyasya chetta na hyuppadyate. 39.

Translation by Srila Prabhupada: O Krishna! This is ubt, and I pray to You to dispel it completely. There is no one other than You who can destroy this doubt.

Purpose: Krishna is the knower of the past, present, and future. At the beginning of the Bhagavad Gita, the Lord states that all living beings existed as individuals in the past, exist now, and will continue to exist as individuals in the future after being liberated from material bondage.

                              Thus, He has clarified the question regarding the future of individual living beings. Now, Arjuna wants to know about the future of unsuccessful yogis. No one is equal to Krishna, nor greater than Him.

                                The so-called great sages and philosophers, who depend on the grace of nature, certainly cannot match Him. Therefore, to fully answer all doubts, Krishna's decision is final and absolute because He is the knower of the past, present, and future, but no one knows Him. Only Krishna and Krishna conscious beings can know who is who.

                              From this verse of the Srimad Bhagavad Gita, we must understand that Krishna is the past, present, and future. At the very beginning of the Bhagavad Gita, the Lord states that all living beings existed in subtle form in the past, exist in the present, and will remain in subtle form even after leaving this physical body.

                              Now Arjuna wants to know about the future of unsuccessful yogis i.e. those who came in the devotion of God but if for some reason they have fallen in devotion, then Arjuna wants to know about their future. In Bhagavad Gita, God has clearly said that no one is equal to Krishna nor greater than him.

                            So to get complete answer to all the questions, Krishna's decision is final and absolute because only he is the knower of past, present and future, but no one knows him. Only Krishna and Krishna conscious people can know who is what?      

दस मिनट में बनाएं बाजार जैसी पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के)

पनीर भुर्जी में लगने वाली सामग्री : 1. दूध का फटा हुआ छेना : 250 ग्राम  2. टमाटर : 4 3. हरी मिर्च : 6 से 7  4. अदरक ...