मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

पास्ता बनाने की बहुत ही हेल्दी और आसान विधि सिर्फ पंद्रह मिनट में

पास्ता बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.पास्ता : 150 ग्राम 
2. टमाटर : 2
3. हरी मिर्च : 5 से 6
4. रिफाइंड तेल  या घी : 2 चम्मच 
5. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7. काली मिर्च : 7 से 8
8 . नमक स्वादानुसार 

पास्ता बनाने की विधि  :
पास्ता बनाने के लिए पास्ता आप जब भी लें तो सूजी वाला लें, क्योंकि मैदा हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। अब चलिए बहुत ही आसान, हेल्दी और घर के बेसिक सामान से ही बहुत ही टेस्टी पास्ता बनाते हैं।
                          गैस पर एक पतीले में पानी डाल कर उसमें दो बूंद तेल डाल दें और पास्ता डाल कर उबाल लें। करीब दस  मिनट में पास्ता उबल जाएगा, अब पास्ता को पानी से निकाल कर प्लेट में रख लें, और एक छोटी कटोरी पास्ता का पानी भी रख लें 
                           टमाटर और हरी मिर्च को चौपर में डाल कर बारीक चौप कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें,  जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें रिफाइंड तेल या घी डाल दें, और चौप किया हुआ टमाटर हरी मिर्च डाल दें।
                           टमाटर हरी मिर्च को एक मिनट चला लें, और फिर कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें, और मीडियम आँच पर दो मिनट भूनें और फिर पास्ता डाल  कर काली मिर्च को कूट कर डाल दें, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाल कर  सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
                              अब पास्ता का पानी डाल दें और मीडियम आँच पर करीब पाँच मिनट तक पास्ता को पका लें और फिर लीजिए बहुत ही आसान हेल्दी और टेस्टी पास्ता दस से 15 मिनट में झटपट बन कर तैयार है।
     नोट :  अगर आपको चीज़ पसंद है तो पास्ता डालने के बाद दो चीज़ स्लाइस या दो चीज़ क्यूब को कद्दूकस कर के डाल दें, तो आपका चीज़ी पास्ता तैयार हो जाएगा।


Ingredients for making pasta:

1. Pasta: 150 grams

2. Tomatoes: 2

3. Green chilies: 5 to 6

4. Refined oil or ghee: 2 teaspoons

5. Garam masala powder: 1/2 tablespoon

6. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

7. Black pepper: 7 to 8 grams

8. Salt to taste

Method for making pasta:

Whenever you buy pasta for pasta, choose semolina, as refined flour is not good for health. Now let's make a very easy, healthy, and delicious pasta with basic household ingredients.

                          Put water in a pot on the stove, add two drops of oil, add the pasta, and bring to a boil. The pasta will boil in about ten minutes. Now take out the pasta from the water and place it on a plate, and keep a small bowl of pasta water as well.

                           Put the tomatoes and green chillies in a chopper and chop them finely. Now heat a pan on the gas. As soon as the pan gets hot, add refined oil or ghee in it, and add the chopped tomatoes and green chillies.

                           Stir the tomatoes and green chillies for a minute, and then add Kashmiri red chillies, and fry for two minutes on medium flame and then add the pasta and add crushed black pepper, add garam masala and salt as per taste and mix everything well.

                            Now add the pasta water and cook the pasta on medium flame for about five minutes and then you will see a very easy, healthy and tasty pasta ready in ten to 15 minutes.

      Note: If you like cheese, then after adding the pasta, add two cheese slices or two cheese cubes after grating them, then your cheesy pasta will be ready.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पास्ता बनाने की बहुत ही हेल्दी और आसान विधि सिर्फ पंद्रह मिनट में

पास्ता बनाने में लगने वाली सामग्री : 1.पास्ता : 150 ग्राम  2. टमाटर : 2 3. हरी मिर्च : 5 से 6 4. रिफाइंड तेल  या घी ...