कर्मा बाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कर्मा बाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

कर्मा बाई कौन थी?

आज से 390 साल पहले राजस्थान के नागौर जिले के मकराना तहसील में एक गांव है कालवा, इस गांव में जीवन राम डूडी के घर बड़े ही मन्नतों के बाद 20 अगस्त 1965 को जन्म हुआ कर्मा बाई का।
              कर्मा बाई के पिता बड़े ही धार्मिक पुरुष थे। भगवान और पूजा पाठ में उनकी बहुत आस्था थी। एक बार जीवन राम को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुष्कर जाना था। उनकी पत्नी भी उनके साथ पुष्कर जा रही थी। उस समय उनकी पुत्री कर्मा बाई महज़ 13 साल की थी। अपनी पुत्री को भी वो अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन ,उन्हें इस बात की चिंता हो रही थी कि अगर वो तीनों चले जायेंगे तो लड्डू गोपाल को सुबह शाम भोग कौन लगाएगा । अतः वो कर्मा बाई को घर पर ही छोड़कर जा रहे थे।
                  जीवन राम ने कर्मा बाई को बुलाया और बडे़ ही प्रेम से उन्हें समझाया कि पुत्री मैं और तुम्हारी मां कुछ दिनों के लिए पुष्कर जा रहे हैं तो हमारी अनुपस्थिति में मैं तुम्हें एक काम सौंप कर जा रहा हूं। जब तक हम लोग घर लौटकर नहीं आते हैं ,तो तुम्हें रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करके लड्डू गोपाल को बाजरे की खिचड़ी गुड़ डालकर उन्हें भोग लगाना है उसके बाद ही तुम्हें कुछ खाना है। कर्मा ने कहा पिताजी आप लोग निश्चिंत होकर जाएं , जब तक आप लोग नहीं आ जाते मैं रोज सुबह भगवान को भोग लगाकर ही कुछ खाऊँगी।
शाम को जीवन राम और उनकी पत्नी पुष्कर चले गए। 
             दूसरे दिन सुबह कर्मा बाई सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके लड्डू गोपाल के लिए खिचड़ी बनाकर एक प्लेट में निकाल कर भगवान के आगे रखकर बोली कि भगवान आपको जब भूख लगे आप भोग लगा लेना, तब तक मैं घर का काम खत्म कर लेती हूं।अब वह घर के काम में लग गई। बीच बीच में जाकर देख आती कि भगवान ने भोग लगाया कि नहीं।
               एक काम करती फिर देखने जाती कि भगवान ने भोग लगाया कि नहीं और कहती भगवान आप जल्दी से भोग लगा लो इसके बाद ही मैं खाऊँगी। अब तो उसने घर का काम भी खत्म कर लिया। भगवान से बार बार कहती अब तो भोग लगा लो अब तो मुझे भी बहुत भूख लग रही है। कभी थोड़ा और गुड़ खिचड़ी में डालती और कहती ,अच्छा शायद मैंने खिचड़ी में मीठा कम डाला इसलिए नहीं खा रहे हो । कभी डब्बे से घी निकालकर डालती और कहती अब तो भोग लगा लो, लगता है मैने कम घी डाला था इसलिए नहीं खा रहे थे।
                  ऐसा करते करते दोपहर हो गया लेकिन भगवान ने भोग नहीं लगाया। कर्मा बाई भी भूखी बैठी रही। अब तो शाम होने को था कर्मा बाई ने भी सुबह से कुछ नहीं खाया था। अब वो भगवान को दुखी होकर कहने लगी मां पिताजी कुछ दिन के लिए पुष्कर गए हैं ,जब तक वो वापस नहीं आ जाते तब तक मेरा बनाया भोग ही खाना पड़ेगा। पिताजी के लगाए भोग को तो आप हर दिन चुपचाप खा लेते थे, और मेरे बनाए हुए खिचड़ी को भोग लगाने में आप सुबह से शाम कर दिए।
                    ऐसा कहकर वो ज़मीन पर लेट गई और कहने लगी आपने भोग नहीं लगाया तो मैं कैसे खा लूं पिताजी ने कहा था कि जब तक आप भोग नहीं लगा लेते तब तक मैं नहीं खा सकती हूं। आपके कारण मैं पूरे दिन भूखी रही, परंतु फिर भी आपने भोग नहीं लगाया। अब तो आकर भोग लगा लो और कुछ चाहिए तो बता दो ऐसा कहते कहते वह भूख से मूर्छित हो गई।
                 अब भगवान से नहीं रहा गया और उन्होंने कर्मा बाई से कहा कि कर्मा मैं खुले में कैसे भोग लगाता तुमने तो कुछ पर्दा लगाया ही नहीं। कर्मा बाई मूर्छा से जाग गई और कहने लगी बस इतनी सी बात थी प्रभु तो आपको मुझे बताना चाहिए था,  इतनी छोटी सी बात के लिए खुद भी पूरे दिन भूखे रहे और मुझे भी भूखा रखा। बस फिर क्या था कर्मा ने अपने दुपट्टे से भोग को पर्दा कर दिया और भगवान ने आकर खिचड़ी का भोग लगाया।
                 अब तो ये रोज की बात हो गई, हर रोज सुबह उठकर कर्मा भगवान के लिए खिचड़ी बनाती उसमें खूब सारा घी और गुड़ डालकर लड्डू गोपाल के सामने रख देती,
और भगवान बड़े प्रेम से आकर खिचड़ी का भोग लगाते।
                कुछ दिन बाद जीवन राम और उनकी पत्नी वापस आ गए। उन्होंने अपनी बेटी से पूछा कि बेटी मेरी अनुपस्थिति में तुमने लड्डू गोपाल को हर दिन सुबह भोग लगाया कि नहीं। कर्मा ने कहा हां बाबा मैंने हर दिन उन्हें खिचड़ी बनाकर भोग लगाया। जीवन राम ने कहा कि बेटी ला मुझे भी थोड़ा भोग का प्रसाद खिला दे। कर्मा बाई कहने लगी  बाबा प्रसाद तो नहीं है, उन्हें तो मेरे हाथ की बनी हुई खिचड़ी  बहुत पसंद है , उन्होंने तो एक दाना भी खिचड़ी का नहीं छोड़ा ।उन्हें मीठा खिचड़ी बहुत पसंद है इसलिए मैं उनके खिचड़ी में गुड़ ज्यादा डालती थी। 
                 अब तो गुड़ का मटका भी खाली हो गया है। ये सुनकर जीवन राम को विश्वाश नहीं हुआ और उसने सोचा शायद कर्मा ने ही खा लिया होगा और उन्होंने गुड़ का मटका उतार कर देखा तो सचमुच वो खाली हो गया था । जबकि पुष्कर जाते समय वे गुड़ का मटका भर कर गए थे।
                 दूसरे दिन उन्होंने कर्मा से कहा की बेटी आज मैं बहुत थका हुआ हूं तो आज तुम ही भगवान को भोग लगा लो।
कर्मा बाई ने खिचड़ी बनाया और भगवान को भोग लगाने कमरे में चली गई, जीवन राम छुप कर देखने लगा और कर्मा बाई भगवान के आगे खिचड़ी रखकर बोली कि भगवान मेरे भोग का लाज रख लो,और आकर जल्दी से भोग लगा लो वरना पिताजी सोचेंगे कि मैं झूठ बोल रही थी कि आप रोज आकर खिचड़ी का भोग लगाते थे।
                   फिर क्या था अपने भक्त की लाज रखने भगवान आकर खिचड़ी का भोग बड़े प्रेम से लगाने लगे। ये देखकर जीवन राम आकर अपनी बेटी के चरणों में गिर पड़ा और कहने लगा कि हे भगवान मैंने आपको इतने दिनों से भोग लगाया लेकिन मुझे आपके दर्शन नहीं हुए, परंतु मेरी बेटी के कारण आज मुझे आपके दर्शन हुए।आज मैं धन्य हो गया प्रभु ,और उसकी आंखों से खुशी के आंशू बहने लगे। ऐसी हठीली थी हमारी कर्मा बाई जिनके प्रेम और जिद के आगे भगवान भी दौड़े चले आए।


Kalwa is a village in Makrana tehsil of Nagaur district, Rajasthan, 390 years ago, in this village, Karma Bai was born on 20 August 1965 after a lot of vows in the house of Jeevan Ram Doody.

                Karma Bai's father was a very religious man.  He had great faith in God and worship.  Once Jeevan Rama had to go to Pushkar for Kartik Purnima bath.  His wife was also going to Pushkar with him.  At that time his daughter Karma Bai was just 13 years old.  He also wanted to take his daughter with him, but, he was worried that if all three of them leave, then who will offer Laddu Gopal in the evening.  Therefore, he was leaving Karma Bai at home.

                  Jeevan Ram called Karma Bai and with great affection explained to him that my daughter and my mother are going to Pushkar for a few days, then in my absence I am going to hand you a task.  Till we do not come back home, you have to wake up early in the morning and take a bath, add Laddu Gopal with jaggery khichdi jaggery and only then have to eat something.  Karma said, Father, you people go without rest, till you come, I will eat something every morning by offering it to God.

                 In the evening Jeevan Ram and his wife went to Pushkar.  On the second day, Karma Bai got up early in the morning and took a bath and made khichdi for Laddu Gopal and took it out in a plate and said in front of God that I will finish the house work till the time you feel hungry.  She started doing housework.  In between, you would see whether God had offered enjoyment or not.

              One goes to work and then to see if God has indulged or not and says, God, enjoy it quickly and only then I will eat it.  Now he even finished the housework.  I used to say to God again and again that I enjoy it, now I am also very hungry.  Sometimes I would put a little more jaggery in the khichdi and say, well maybe I put sweet less in the khichdi so you are not eating.  Sometimes I used to pour ghee out of the box and said, now enjoy it, I think I had less ghee so I was not eating.

                It was noon while doing this but God did not enjoy it.  Karma Bai also sat hungry.  Now it was evening, Karma Bai had not eaten anything since morning.  Now she started saying unhappily to God, Mother father has gone to Pushkar for a few days, until he comes back, he will have to eat my cooked food.  You used to eat silently every day of my father's indulgence, and you made me eat Khichdi from morning to evening.

                 Saying this, she lay down on the ground and started saying that you did not indulge, then how should I eat? Dad said that I cannot eat till you have indulged.  Because of you I was hungry all day, but still you did not enjoy.  Now come and indulge and if you want anything, tell me that she would faint with hunger while saying this.

                Now God was no longer there and he told Karma Bai that Karma, how could I have indulged in openness, you did not cover anything.  Karma Bai woke up from a hue and started saying that it was just such a thing, Lord, you should have told me, for such a small thing, he himself was hungry all day and kept me hungry too.  What was it then? Karma covered the bhog with his dupatta and God came and offered khichdi.

                 Now it became a daily thing, every day, getting up in the morning, Karma would make khichdi for God, put a lot of ghee and jaggery in it and put it in front of Laddoo Gopal

 And God used to enjoy khichdi with great love.

                  A few days later, Jeevan Ram and his wife returned.  He asked his daughter, "Daughter, in my absence, did you offer me Laddoo Gopal every morning?"  Karma said yes Baba, I made them as a khichdi every day.  Jeevan Ram said that daughter La give me a little prasad too.  Karma Bai started saying that Baba is not Prasad, he likes Khichdi made by me very much, he did not leave even a single meal of Khichdi. 
                  He likes sweet khichdi so I used to add more jaggery to his khichdi.  Now the jaggery pot is also empty.  Hearing this, Jeeva Ram was not convinced and he thought that Karma might have eaten and when he saw the jaggery, he was really empty.  While on the way to Pushkar, he had filled the pot of jaggery.

               The next day he said to Karma that daughter, I am very tired today, so today you should offer to God.

                Karma Bai made khichdi and went to the room to offer God, Jeevan Ram started hiding and seeing Karma Bai a slang in front of God and said that God should take care of my enjoyment, and come quickly and enjoy or else father will think that  I was lying that you used to eat khichdi everyday.

                 Then what was it that the Lord came to keep the shame of his devotee and started to eat Khichdi with great love.  Seeing this, Jeevan Ram came and fell at his daughter's feet and started saying, "O Lord, I have offered you food for so many days, but I did not see you, but because of my daughter, I saw you today. Today I am blessed Lord,  And tears of joy flowed from his eyes.  Such was our stubbornness, in front of our Karma Bai, whose love and stubbornness, God also visited.

 

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...