यखनी पनीर रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यखनी पनीर रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 अगस्त 2024

यखनी पनीर रेसिपी (बिना लहसुन प्याज के)

यखनी पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. पनीर  : 1/2 kg
2. शिमला मिर्च  : 2
3. टमाटर  :  2
3. काजू  :  10 से 12
4. दही  : आधा कटोरी 
5. साबुत धनिया  :  1 टेबल स्पून 
6. साबुत जीरा  : 1 टेबल स्पून 
7. सौंफ  : 1 टेबल स्पून 
8.हरी इलायची  : 4
9. दालचीनी  : एक छोटा टुकड़ा
10. काली मिर्च  : 9से 10
11. सूखी लाल मिर्च  : 4 से 5
12. हरी मिर्च  : 5
13. अदरक  : एक छोटा सा टुकड़ा 
14. तेजपत्ता  :  1
15. चीनी  :  1 टेबल स्पून 
16. घी  : जरूरत के हिसाब से 
17. नमक स्वादानुसार 

यखनी पनीर बनाने की विधि  :
सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें, टमाटर का बीज निकाल कर उसे भी बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें, और शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें। 
                      काजू को पांच मिनट के लिए थोड़े पानी में भिगो कर रख लें। पांच मिनट बाद भिगोए हुए काजू और पांच से छह टुकड़ा पनीर को मिक्सी में  डाल कर बारीक पीस लें।
                       अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें धनियां, जीरा, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, काली मिर्च, हरी इलायची सभी को धीमी आंच पर भून लें। अब भूने हुए मसाले को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
                   अब गैस पर फिर से पैन गरम करें, और फ़िर उसमें घी डालकर उसे गरम करें। अब पैन में पनीर डालकर मिडियम आंच पर उलट पलट कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, जैसे ही पनीर सुनहरा होने लगे तो उसमें एक ग्लास पानी डालकर आधा चम्मच नमक डाल दें और फिर उसे किसी अलग बरतन में निकाल लें। ऐसा करने से पनीर बिल्कुल सॉफ्ट रहेगा।
                   उसी पैन में थोड़ा और घी डालकर कटे हुए शिमला मिर्च और टमाटर को डाल कर तेज आंच पर दो तीन मिनट भून लें।

                   अब फिर से पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें घी डालकर एक तेजपत्ता डाल दें, और फिर अदरक को कद्दूकस कर के डाल दें, हरी मिर्च को बीच से चीरा लगाकर डाल दें। दो तीन मिनट अदरक मिर्च को चला लें, और फिर काजू और पनीर का पेस्ट डाल कर धीमी आंच पर भून लें।
                        अब दही को अच्छे से फेंट कर उसे भी  डाल दें, और फिर कलछी से लगातार चलाते रहें । चार से पांच मिनट भून कर अब इसमें  भूने हुए पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर डाल दें ।                              अब जो हमने साबुत मसालों को दरदरा पीस कर रखा था, उसे भी डाल दें, और फिर आधा ग्लास के करीब पानी डाल कर स्वादानुसार नमक डाल दें, और एक चम्मच चीनी डाल दें।तेज आंच पर चार से पांच मिनट सभी को पका लें और फिर गैस को बंद कर दें।
                     लीजिए पनीर की बिल्कुल अलग और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी,नान, लच्छा पराठा, या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।



Ingredients for making Yakhni Paneer :

1. Paneer : 1/2 kg

2. Capsicum : 2

3. Tomatoes : 2

3. Cashews : 10 to 12

4. Curd : Half bowl

5. Whole coriander : 1 table spoon

6. Whole cumin seeds : 1 table spoon

7. Fennel seeds : 1 table spoon

8. Green cardamom : 4

9. Cinnamon : A small piece

10. Black pepper : 9 to 10

11. Dried red chilli : 4 to 5

12. Green chilli : 5

13. Ginger : A small piece

14. Bay leaf : 1

15. Sugar : 1 table spoon

16. Ghee : As per requirement

17. Salt  as per taste


Method to make Yakhni Paneer :

Firstly cut the Paneer into square pieces, remove the seeds from tomato and cut it into big pieces, and cut capsicum into square pieces as well.

                    Soak cashews in some water for five minutes. After five minutes put the soaked cashews and five to six pieces of Paneer in the mixer and grind them finely.

                      Now heat a pan on the gas and fry coriander, cumin, fennel, dry red chilli, cinnamon, black pepper, green cardamom in it on low flame. Now grind the fried spices coarsely in the mixer.

                  Now heat the pan again on the gas, and then add ghee to it and heat it.  Now put paneer in the pan and fry it on medium flame by turning it till it becomes light golden. As soon as paneer starts to turn golden, add one glass of water and half a teaspoon of salt and then take it out in a separate vessel. By doing this paneer will remain very soft.

                  In the same pan, add some more ghee and add chopped capsicum and tomatoes and fry on high flame for two-three minutes.

                  Now heat the pan again, as soon as the pan becomes hot, add ghee and one bay leaf and then add grated ginger, slit green chilli from the middle and add it. Stir ginger and chilli for two-three minutes and then add cashew and paneer paste and fry on low flame.

                      Now beat curd well and add it too and then keep stirring continuously with a ladle.  Fry for four to five minutes and now add roasted paneer, capsicum and tomatoes. Now add the whole spices which we had kept coarsely ground, and then add about half a glass of water and add salt according to taste. Now cook everything on high flame for four to five minutes and then turn off the gas.

                      Here you go, a completely different and spicy paneer curry is ready. Serve it with roti, puri, naan, lachha paratha or rice.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...