श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 20 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 20 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 20

एवं प्रसन्नमनसो भगवद्भक्तियोगत: ।
भगवत्तत्त्वविज्ञानं मुक्तसङ्गस्य जायते।।20।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : इस प्रकार शुद्ध सत्त्व में स्थित होकर जिस मनुष्य का मन श्रीभगवान की भक्ति के संसर्ग से प्रसन्न हो चुका होता है, उसे समस्त भौतिक संगति से मुक्त होने पर श्रीभगवान का वास्तविक वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त होता है।

तात्पर्य  : श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक में इस बात की पुष्टि हुई है कि, कोई भी सामान्य व्यक्ति, यहां तक कि जिसने मानव जीवन में सफलता प्राप्त कर ली है,वह भी श्रीभगवान के विषय में पूरी तरह से या वैज्ञानिक ढंग से जान नहीं सकता।
                     मानव जीवन में सिद्धि में सिद्धि तभी प्राप्त होती है,जब व्यक्ति यह समझ लेता है कि वह पदार्थ का प्रतिफल नहीं अपितु आत्मा है। और ज्योंहि वह यह समझ लेता है कि उसे पदार्थ से कुछ लेना देना नहीं है,त्योंहि वह भौतिक लालसाएं त्याग देता है, और आध्यात्मिक जीव के रूप में जीवन्त हो जाता है।
                   यह सफलता तभी मिलती है, जब मनुष्य रजोगुण तथा तमोगुण से ऊपर उठ गया हो, या दूसरे शब्दों में,जब वह योग्यता के आधार पर वास्तविक रूप में ब्राह्मण हो। ब्राह्मण शब्द सत्त्वगुण का प्रतीक है।
                      अन्य सभी मनुष्य,जो सत्त्वगुण में नहीं हैं, वे या तो क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र होते हैं, या फिर शूद्रों से भी अधम होते हैं।उत्तम गुणों के कारण ब्राह्मण अवस्था मनुष्य जीवन की सर्वोच्च अवस्था है। अतः जब तक मनुष्य में कम से कम ब्राह्मण के गुण नहीं हों,तब तक वह भक्त नहीं हो सकता। 
                    भक्त अपने कर्म के कारण पहले से ब्राह्मण रहता है, किन्तु यह उसकी सर्वोच्च परिणति नहीं है।जैसा कि पहले कहा जा चुका है ऐसे ब्राह्मण को वास्तव में दिव्य अवस्था प्राप्त करने हेतु वैष्णव होना चाहिए।
                      शुद्ध वैष्णव मुक्त आत्मा होता है, और ब्राह्मण पद से भी श्रेष्ठ होता है। भौतिक अवस्था में ब्राह्मण भी बद्धजीव होता है, क्योंकि ब्राह्मण अवस्था में ब्रम्हबोध तो हो जाता है, किन्तु परमेश्वर के विज्ञान का अभाव रहता है।
                       मनुष्य को ब्राह्मण अवस्था को पार करके वसुदेव अवस्था प्राप्त करनी होती है, ताकि वह भगवान श्रीकृष्ण को समझ सके। परमेश्वर का विज्ञान आध्यात्मिकता के स्नातकोत्तर छात्रों के अध्ययन का विषय है।
                         मूढ़ या अल्पज्ञ मनुष्य परमेश्वर को नहीं समझ सकते, इसलिए वे अपनी अपनी सनक के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की व्याख्या करते हैं। किन्तु तथ्य यह है कि ब्राह्मण अवस्था प्राप्त करने पर भी भौतिक गुणों के कल्मष से मुक्त हुए बिना कोई भी श्रीभगवान के विज्ञान को नहीं समझ पाता।
                         जब योग्य ब्राह्मण यथार्थ रूप में वैष्णव बन जाता है, तो वह मुक्ति की प्रबुद्धावस्था में यह जान लेता है कि वास्तव में श्रीभगवान क्या हैं।
                       श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि कोई भी सामान्य व्यक्ति, यहां तक कि जिसने अपने जीवन में पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त कर ली है,वह भी भगवान के विषय में पूरी तरह से जान नहीं सकता।
                      मनुष्य जीवन में सिद्धि तभी प्राप्त होती है, जब व्यक्ति यह जान लेता है कि वह पदार्थ नहीं आत्मा है। मनुष्य को यह सफलता तभी प्राप्त होता है ,जब वह रजोगुण तथा तमोगुण के प्रभाव से ऊपर उठ जाता है, या फिर उसमें ब्राह्मणत्व के गुण होते हैं,क्योंकि ब्राह्मण शब्द सत्त्वगुण का प्रतीक है ‌।
                      अन्य सभी मनुष्य को जो सत्त्वगुण में नहीं हैं, उन्हें क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र, या फिर उससे भी अधिक अधम माना जाता है। ब्राह्मण अवस्था उत्तम गुणों के कारण मनुष्य जीवन की सर्वोच्च अवस्था है। अतः मनुष्य में जब तक कम से कम ब्राह्मण के गुण नहीं हों, तब तक वह भक्त नहीं बन सकता।
                     मूर्ख या अल्पज्ञानी व्यक्ति भगवान को नहीं समझ सकते हैं, अतः वे अपनी अपनी अल्प बुद्धि के हिसाब से भगवान श्रीकृष्ण की व्याख्या करते हैं। किन्तु ब्राह्मण अवस्था प्राप्त करने पर भी भौतिक कल्मष से मुक्त हुए बिना, कोई भी श्रीभगवान को नहीं समझ सकता।
                    अतः जब योग्य ब्राह्मण पूर्ण रूप से वैष्णव बन जाता है, और मुक्ति की सर्वोच्च अवस्था को प्राप्त करता है, तभी वह सही मायने में श्रीभगवान को जान पाता है, कि भगवान क्या हैं।

Avam prasannamanso bhagvadbhaktiyogatah 
Bhagavatatavavigyanam muktsangasy jayate  ।।20।।


            Translation by Srila Prabhupada: Thus, a person whose mind is situated in pure Sattva and has become pleased with the association of devotion to the Lord, attains the actual scientific knowledge of the Lord when he is freed from all material association.      

Purport : This verse of the Srimad Bhagavatam confirms that no ordinary person, even one who has achieved success in human life, can know about the Supreme Lord completely or scientifically.

The greatest success in human life is attained only when one understands that he is not the product of matter but the Self. And as soon as one understands that he has nothing to do with matter, he gives up material desires and lives as a spiritual being.

This success is attained only when one has risen above the modes of passion and ignorance, or in other words, when one is a true Brahmin by merit. The word Brahmin signifies the mode of goodness.  All other human beings who are not in the mode of goodness are either kshatriyas, vaishyas, shudras, or even worse than shudras. The brahmana stage is the highest stage of human life because of the best qualities. Therefore, unless one has at least the qualities of a brahmana, one cannot be a devotee.

The devotee is already a brahmana by virtue of his karma, but this is not his highest culmination. As stated before, such a brahmana must become a Vaisnava in order to attain the truly transcendental stage.

The pure Vaisnava is a liberated soul, and is superior even to the brahmana stage. In the material state a brahmana is also a conditioned soul, because in the brahmana stage one attains brahmana-realization, but the knowledge of the Supreme Lord is lacking.

The man has to transcend the brahmana stage and reach the vasudeva stage in order to understand Lord Sri Krishna.  The Science of God is the subject of study for postgraduate students of spirituality

    The foolish or ignorant men cannot understand the Supreme Lord, so they interpret the Lord according to their own whims. But the fact is that even after attaining the brahmana state, no one can understand the science of Sri Bhagavan unless one is free from the contamination of the material modes.

When a qualified brahmana becomes a true Vaishnava, he knows in the enlightened state of liberation what Sri Bhagavan really is.

From this verse of Srimad Bhagavatam we have to understand that no ordinary person, even one who has achieved full success in life, can know completely about the Lord.

Siddhi in human life is attained only when one knows that he is the soul and not matter.  A man attains this success only when he rises above the influence of the mode of passion and ignorance, or when he has the qualities of a brahmin, because the word brahmin signifies sattva guna.

All other men who are not in the mode of passion are considered to be kshatriyas, vaishyas or shudras, or even worse. The brahmin stage is the highest stage of human life because of the superior qualities. Therefore, unless a man has at least the qualities of a brahmin, he cannot become a devotee.

The foolish or the ignorant cannot understand the Lord, so they interpret the Lord Krishna according to their own limited intelligence. But even after attaining the brahmin stage, no one can understand the Lord unless he is free from material contamination.  So when a qualified brahmin becomes a full-fledged Vaishnavite, and attains the highest state of liberation, only then does he truly know Sri Bhagavan, what God is.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...