पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पनीर भुर्जी (बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

पनीर भुर्जी रेसिपी (बिना प्याज लहसुन के) झटपट बनने वाली और बहुत ही टेस्टी

पनीर भुर्जी बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. पनीर : 250 ग्राम 
2. टमाटर  : 3 बड़े साइज़ के
3. अदरक  : करीब एक इंच का टुकड़ा 
4. हरी मिर्च  : 6 से 7
5. कसूरी मेथी  :  4 बड़े चम्मच 
6. साबुत जीरा  : 1/2 टेबल स्पून 
7. शिमला मिर्च  : 2
8. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
10. काली मिर्च पाउडर  :  1/4 टेबल स्पून 
11. गरम मसाला  : 1/2 टेबल स्पून 
12. सरसों तेल 
13. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
14. नमक स्वादानुसार 
15. हींग 
पनीर भुर्जी बनाने की विधि  :
पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। अब टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में पीस लें। अदरक को कद्दूकस कर लें, और शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकडों में काट लें।
                   अब गैस पर एक पैन गरम करें, और जब पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डाल कर अच्छे से गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें, और फिर जीरा के चटकते ही एक चुटकी हींग डाल दें। अब कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर एक मिनट चला लें,और फिर टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। 
                   अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और कसूरी मेथी डाल दें।अब मीडियम आंच पर टमाटर को अच्छे से भून लें, अब गैस की आंच को पूरा कम कर दें, और फिर कटा हुआ शिमला मिर्च डाल दें ।
                     शिमला मिर्च को डाल कर बस एक मिनट चला लें और फिर कद्दूकस किया हुआ पनीर डाल दें। अब स्वादानुसार नमक डाल दें और गरम मसाला डाल कर करीब पांच मिनट  ,आंच  को तेज करके सभी को अच्छे से पका लें, और फिर बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर गैस को बंद कर दें।
                   लीजिए घर के बहुत ही कम सामान से, और झटपट बन कर तैयार है, बहुत ही टेस्टी और चटपटा पनीर भुर्जी। इसे आप गरमा गरम रोटी,पूरी,पराठा, नान या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।

                   अगर किसी को लहसुन प्याज डाल कर पनीर भुर्जी बनाना हो तो , जब अदरक डाले थे, उसके तुरंत बाद उसमें पहले लहसुन का पेस्ट डाल दें, और जब लहसुन हल्का सुनहरा होने लगे तब उसमें दो प्याज को पीस कर डाल दें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें और फिर टमाटर और सारे मसाले जैसे हमने बिना प्याज लहसुन का पनीर भुर्जी बनाया सेम प्रोसेस से बना लें।

Ingredients for making Paneer Bhurji :

1. Paneer : 250 grams

2. Tomatoes : 3 large size

3. Ginger : about one inch piece

4. Green chilies : 6 to 7

5. Kasuri methi : 4 tablespoons

6. Whole cumin seeds : 1/2 tablespoon

7. Capsicum : 2

8. Turmeric powder : 1/2 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder : 1 tablespoon

10. Black pepper powder : 1/4 tablespoon

11. Garam masala : 1/2 tablespoon

12. Mustard oil

13. Finely chopped coriander leaves

14. Salt to taste

15. Asafoetida



Method to make Paneer Bhurji :

To make Paneer Bhurji, first grate the paneer. Now grind tomatoes and green chillies in a mixer. Grate the ginger, and cut the capsicum into small pieces.

                  Now heat a pan on the gas, and when the pan is hot, add oil to it and heat it well. As soon as the oil is hot, add cumin seeds to it, and then as soon as the cumin seeds crackle, add a pinch of asafoetida. Now add grated ginger and stir for a minute, and then add tomato green chilli paste.

                  Now add turmeric powder, red chilli powder, and kasuri methi. Now fry the tomatoes well on medium flame, now reduce the flame of the gas completely, and then add chopped capsicum.

                    Add capsicum and stir for a minute and then add grated paneer. Now add salt according to taste and garam masala and cook everything well for about five minutes by increasing the flame and then add finely chopped coriander and turn off the gas.

                  Here you go, with very few home ingredients, very tasty and spicy paneer bhurji is ready in no time. Serve it with hot roti, puri, paratha, naan or rice.

                  If someone wants to make paneer bhurji with garlic and onion, then immediately after adding ginger, add garlic paste to it, and when the garlic starts to turn light golden, grind two onions and add them to it. Fry the onions till they turn golden and then add tomatoes and all the spices using the same process as we made paneer bhurji without onion and garlic.

                 

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...