माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
माँ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 मई 2020

माँं

माँ वो शब्द है जिसका कोई विकल्प नहीं है। अर्थात् माँ की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। ये तो ईश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है। बच्चे चाहे बुरे हो या अच्छे हों, मां अपने बच्चों का कभी भी बुरा नहीं सोच सकती है। 
वो हमेशा अपने बच्चों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, ताकि कभी भी उसे कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। वो पग पग पर परछाईं बनकर हमारे साथ चलती है।मां से ही ये शृष्टी है, मां से ही ये जगत है। 
मां के बिना तो इस संसार की कल्पना करना भी संभव नहीं है। क्योंकि मां हिम्मत है, मां हमारी ताकत है। मां के बिना तो हम बिल्कुल अकेले हैं। हमारे मन में जो भी दुख सुख होता है हम सब अपनी मां से बात करके अपना मन हल्का कर लेते हैं।
 क्योंकि उनके सिवाय कोई हमारे दर्द और खुशी दोनों को महसूस नहीं कर सकता है। हम चाहे कितने भी परेशान क्यों न हों,अपनी परेशानियों को अपनी मां के साथ बात करके कम कर सकते हैं। 
उनकी बातें हमारे मन को बहुत ज्यादा हौसला देती है। हम चाहे कितने बड़े क्यों न हो जाएं अपनी मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहते हैं। मां हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। कितने भी अच्छे फाइव स्टार होटल में खाना खा लो मगर मां के हाथ के खाने में जो स्वाद है वो और कहीं नहीं।
 हम चाहे कितने भी थके हुए हों, एक बार मा के गोद में अपना सर रखकर सोने से सारी थकान दूर हो जाती है। मा का कोई मोल नहीं, मा तो कुदरत का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा है। मा के बारे में जितना भी लिखुं वो कम होगा।

Mother is the word that has no alternative.  That is, mother cannot be compared to anyone.  This is the most precious gift given by God.  Whether children are bad or good, a mother can never think of her children as bad.  She always inspires her children to follow the right path, so that they never face any problem.  She walks with us as a shadow in the footsteps. It is the glory from mother, it is the world from mother.  Without mother, it is not possible to imagine this world.  Because mother is courage, mother is our strength.  We are alone without a mother.  Whatever happens in our mind, we all talk to our mother and lighten our mind.  Because no one except them can feel both our pain and happiness.  No matter how upset we are, we can reduce our problems by talking with our mother.  His words are very encouraging to our mind.  No matter how big we are, there are always children for our mother.  Mothers are our greatest strength.  Eat any good five star hotel, but the taste of Ma's hand food is nowhere else.  No matter how tired we are, once we put our head in Maa's lap, sleeping will remove all the fatigue.  Ma has no value, Ma is the most precious gift given by nature.  Whatever you write about Ma is less.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...