वरुथिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वरुथिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

वरुथिनी एकादशी व्रत कथा

वैषाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी आम तौर पर चैत्र या वैषाख के महीने में आती है ।
                     यह सबसे शुद्ध तथा कल्याणकारी एकादशी है। इस व्रत को रखने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जो व्यक्ति इस व्रत को करता है वह सदैव प्रसन्न रहता है, और उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
                  इस दिन जरूरतमंदों को दान देने से करोड़ों वर्ष तक ध्याममग्न होकर तपस्या करने का फल प्राप्त होता है। इस एकादशी को करने से दुखी व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है।
               सूर्य ग्रहण के समय स्वर्ण दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है, वही फल इस व्रत को करने से प्राप्त होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को हाथी के दान, और भूमी के दान करने से भी अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

                   सभी दानों में सबसे उत्तम तिलों का दान कहा गया है, तिल दान से श्रेष्ठ स्वर्ण दान कहा गया है, और स्वर्ण दान से भी अधिक महत्व है अन्न दान का, और इन सभी से अधिक शुभ इस एकादशी के माहात्म्य को कहा गया है।
                   
                भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कहा है कि जो भक्त श्री विष्णु में मन को  श्रद्धा पूर्वक इस एकादशी का व्रत रखता है, उसे दस हजार वर्ष तक तपस्या करने का पुण्य फल प्राप्त होता है।
              वरुथिनी एकादशी के व्रत से दानों में उत्तम दान जिसे कन्या दान कहा गया है , उसका फल प्राप्त होता है। भगवान श्री कृष्ण ये भी कहते हैं कि, पृथ्वी पर मनुष्य का लेखा जोखा रखने वाले चित्रगुप्त जी भी इस एकादशी व्रत के पुण्य को लिखने में असमर्थ हैं।
               यदि पापी से पापी व्यक्ति भी इस व्रत को करे तो उसके पाप करने की प्रवृति नष्ट हो जाती है, और वह स्वर्ग का अधिकारी बन जाता है। इस व्रत के माहात्म्य को लिखना, या बताना संभव नहीं है।
                भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति इस एकादशी के माहात्म्य को  पढ़ता है या सुनता है उसे एक हजार गाय दान करने का फल प्राप्त होता है, और इस जीवन के पश्चात उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है।
                   हम सभी को भगवान की प्रसन्नता के लिए इस व्रत को अवश्य ही करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए, और श्रीमद भगवद्गीता के श्लोकों का पठन करना चाहिए।
                एकादशी के दिन भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए।
                हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
                 

Ekadashi of Krishna Paksha of Vaishakh month is known as Varuthini Ekadashi.  This Ekadashi usually falls in the month of Chaitra or Vaishakh.

This is the most pure and welfare Ekadashi.  All the sins of the person observing this fast are destroyed.  The person who observes this fast is always happy, and he gets good luck.

By donating to the needy on this day, one gets the result of meditating and doing penance for crores of years.  By observing this Ekadashi, a sad person gets happiness.

The fruit that is obtained by donating gold at the time of solar eclipse, the same fruit is obtained by observing this fast.  It is said in the scriptures that by observing this fast, a man gets more auspicious fruits than donating an elephant and donating land.

Donation of sesame seeds is said to be the best of all donations, gold donation is said to be better than sesame donation, and food donation is more important than gold donation, and the greatness of this Ekadashi is said to be more auspicious than all these.


Lord Shri Krishna himself has said that the devotee who observes the fast of this Ekadashi with devotion in Shri Vishnu, gets the virtuous fruit of doing penance for ten thousand years.

By fasting on Varuthini Ekadashi, the best donation among donations, which is called Kanya Daan, is rewarded.  Lord Shri Krishna also says that even Chitragupt ji, who keeps the account of human beings on earth, is unable to write the virtue of this Ekadashi fast.

If even the most sinful person observes this fast, then his tendency to commit sins is destroyed, and he becomes entitled to heaven.  It is not possible to write or tell the greatness of this fast.

Lord Shri Krishna says that the person who reads or listens to the greatness of this Ekadashi gets the fruit of donating one thousand cows, and after this life he attains Vaikunth Lok.

We all must observe this fast for the pleasure of God.  One should chant the Hare Krishna mahamantra more and more on this day, and recite the verses of Srimad Bhagavad Gita.

On the day of Ekadashi, the beautiful pastimes of God should be heard and sung.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...