शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा (बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा (बिना प्याज लहसुन के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा(बिना लहसुन प्याज के)

शाही पनीर रेसिपी में लगने वाली सामग्री 
1. पनीर  :1/2 kg
2. टमाटर  : 5
3. अदरक  : 1 इंच का टुकड़ा 
3. धनियां पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
3. शाही जीरा : 1 टेबल स्पून 
4. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
6. बादाम  : 6 से 7
7. काजू  : 6से 7
8. कद्दू के बीज  : 1 टेबल स्पून 
9. बड़ी इलायची  : 1
10. छोटी इलायची  : 2
11. स्टार फूल  : 1
12. लौंग : 3
13. दालचीनी  : एक छोटा टुकड़ा 
14. काली मिर्च पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
15. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून 
16. बटर  :  4 बड़े चम्मच 
17. केसर  
18. नमक स्वादानुसार 
19. कटा हुआ हरा धनिया 
20. फ्रेश क्रीम , या मलाई 
शाही पनीर बनाने की विधि  : 
शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में टमाटर को चार चार टुकड़ों में डाल दें, सारे खड़े मसाले , लौंग, हरी इलायची , बड़ी इलायची, दालचीनी, स्टार फूल, काजू, बादाम,और कद्दू के बीज सभी चीजों को डाल कर आधा ग्लास पानी डाल दें, और पैन को गैस पर रख दें।
                            अब दो चम्मच बटर डाल कर पैन को ढक्कन से ढक कर मिडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक सभी चीज अच्छे से गल न जाए। जब टमाटर और सभी चीज अच्छे से मैस हो जाए तो जितने भी खड़े मसाले डाले थे, लौंग, स्टार फूल, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, सभी को चम्मच से निकाल लें, और फिर मिक्सी में टमाटर और सभी चीजों को  डाल कर अच्छी तरह पीस लें।
                       अब केसर को तीन चार चम्मच गरम पानी में भीगने के लिए रख दें। गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए, तो उसमें बटर डाल कर पनीर को छोटे छोटे टुकडों में काट कर डाल दें, कटा हुआ हरा धनिया, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , काली मिर्च पाउडर डाल दें,और दो तीन मिनट मिडियम फ्लेम पर पनीर को सॉफ्ट कर लें।
                        अब जो हमने केसर गरम पानी में भिगो कर रखा था उसे भी डाल कर, कसूरी मेथी,और फिर टमाटर और ड्राई फ्रूट को जो हमने पीस कर रखा था उसे डाल दें। अब सभी को चार पांच मिनट तक पकाएं, और फिर फ्रेश क्रीम या मलाई डाल कर दो मिनट और पका लें। अब गैस को बंद कर दें।
                        लीजिए बहुत ही टेस्टी बिना प्याज लहसुन के बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी,पराठा, नान,या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।
     

Ingredients for Shahi Paneer Recipe

1. Paneer : 1/2 kg

2. Tomatoes : 5

3. Ginger : 1 inch piece

3. Coriander powder : 2 tbsp

3. Shahi jeera : 1 tbsp

4. Kashmiri red chilli powder : 2 tbsp

5. Turmeric powder : 1/2 tbsp

6. Almonds : 6 to 7

7. Cashews : 6 to 7

8. Pumpkin seeds : 1 tbsp

9. Big cardamom : 1

10. Small cardamom : 2

11. Star flower : 1

12. Cloves : 3

13. Cinnamon : a small piece

14. Black pepper powder : 1/2 tbsp

15. Kasuri methi : 2 tbsp

16. Butter : 4  tablespoons

17. Saffron

18. Salt to taste

19. Chopped coriander leaves

20. Fresh cream or Malai


Method to make Shahi Paneer : To make Shahi Paneer, first of all put tomatoes in a pan in four pieces, add all the whole spices, cloves, green cardamom, black cardamom, cinnamon, star anise, cashew nuts, almonds and pumpkin seeds, add half a glass of water and put the pan on gas. 

Now add two spoons of butter and cover the pan with a lid and cook on medium flame until all the things melt well. When tomatoes and all the things are mashed well, take out all the whole spices, cloves, star anise, cinnamon, green cardamom, black cardamom with a spoon, and then put tomatoes and all the things in the mixer and grind them well. 

Now keep saffron soaked in three to four spoons of hot water.  Heat a pan on the gas, and as soon as the pan gets heated, put butter in it, cut the paneer into small pieces, add chopped coriander leaves, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder and black pepper powder, and soften the paneer on a medium flame for two to three minutes.

                      Now add the saffron which we had soaked in hot water, kasuri methi, and then add tomatoes and dry fruits which we had ground and kept aside. Now cook everything for four to five minutes, and then add fresh cream or malai and cook for two more minutes. Now turn off the gas.

                      Here you go, very tasty restaurant-like Shahi Paneer without onion and garlic is ready. Serve it with roti, puri, paratha, naan or rice.




, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...