समोसा चाट रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समोसा चाट रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

समोसा चाट रेसिपी और साथ में समोसे वाली चटपटी लाल चटनी,ईमली की चटनी और हरी चटनी


समोसा बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1.मैदा  : 250 ग्राम 
2.आलू  : 500 ग्राम (उबले हुए)
3. हरा मटर  : 100 ग्राम 
4.अदरक  : 1 ईंच का टुकड़ा 
5.हरी मिर्च  : 6 से 7
6.पांचफोरन  : 1 टेबल स्पून 
7. साबुत धनिया  : 1 टेबल स्पून 
8. सूखी लाल मिर्च  : 2
9. मुंगफली : 2 बड़े चम्मच भूनी हुई
10. हींग : चुटकी भर 
11. गरम मसाला  :1/2 टेबल स्पून 
12. घी  : 2 बड़े चम्मच 
13. अजवायन : 1 टेबल स्पून 
14. कलौंजी  :  1/4 टेबल स्पून 
15. सरसो तेल 
16. रिफाइन तेल 
17. काला नमक 
18. सादा नमक
समोसा बनाने की विधि :
सबसे पहले मैदा में घी, अजवायन और कलौंजी को डाल कर थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर न ज्यादा कड़ा और न ज्यादा सॉफ्ट गूथना है, मैदा को बिल्कुल मिडियम गूथ कर उसे 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
                   आलू को पहले ही उबाल कर ठंढा कर लें, और फिर उसे छील कर हाथों से या पोटेटो मैसर से अच्छे से मैस कर लें। अदरक और हरी मिर्च को दरदरा कूट लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें, और फिर उसमें पांचफोरन, सूखी लाल मिर्च को छोटे छोटे काट कर डाल दें।
                   अब हींग डाल कर कूटी हुई अदरक और हरी मिर्च डाल दें, धनियां को दरदरा कूट कर डाल दें, हरी मटर डाल दें,साथ में दो तीन चम्मच के करीब पानी डाल दें, और धीमी आंच पर मटर के सॉफ्ट होने तक दो तीन मिनट भून लें।
                      अब मैस किया हुआ आलू डाल दें, भूनी हुई मुंगफली, आधा चम्मच काला नमक और स्वादानुसार नमक डाल कर धीमी आंच पर आलू को अच्छे से पांच से छह मिनट तक भून लें। अब गरम मसाला डाल कर एक मिनट और भून लें, और फिर भूने हुए आलू को किसी प्लेट में निकाल कर ठंढ़ा होने के लिए रख दें।
                      अब मैदे को हाथों से एक बार फिर से अच्छे से मसल लें, और फिर छोटी छोटी लोई लेकर पतली पतली रोटी बना लें। अब रोटी को बीच से कट कर लें, और एक टुकड़े को लेकर उसे दोनों तरफ से पकड़ कर तिकोना बना लें, और चम्मच की सहायता से आलू की फीलिंग लेकर उसमें दबा दबा कर अच्छे से भर लें, और किनारों को पकड़ कर अच्छे से बंद कर दें। इसी तरह से सारे समोसे को भर कर रख लें।
                          अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें रिफाइन डाल कर उसे गरम करें। जब रिफाइन अच्छे से गरम हो जाए तो गैस की आंच बिल्कुल धीमी कर दें, और चार से पांच समोसे एक बार में फ्राई होने के लिए डाल दें। धीमी आंच पर समोसे को उलट पलट कर लाल होने तक फ्राई कर लें, समोसा फ्राई होने में करीब पंद्रह मिनट लग जाएंगे। अगर तेज आंच पर समोसे को फ्राई करेंगे तो समोसे कच्चे रह जाएंगे।
                    लीजिए बहुत ही टेस्टी और कुरकुरा समोसा बन कर तैयार है। अब बनाते हैं समोसे के लिए बहुत ही चटपटी सी चटनी।
               
          हरी चटनी बनाने की विधि :
मिक्सी के जार में हरा धनिया, चार हरी मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, दो बड़े चम्मच दही, और स्वदानुसार नमक डाल दें और सभी को बारीक पीस लें। लीजिए हरी चटनी तैयार है।
समोसे वाली लाल चटनी  बनाने की विधि :

एक ग्लास पानी में आधी छोटी कटोरी गुड़,2 टेबल स्पून आमचूर पाउडर,2 टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक टेबल स्पून काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डाल कर सभी को गैस पर पांच मिनट तक अच्छे से पका लें।अब 1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर को आधी छोटी कटोरी में घोल कर डाल दें, और लगातार चलाते हुए दो मिनट और पका लें। कॉर्न फ्लोर डालने से चटनी थोड़ी गाढ़ी भी हो जाएगी,और उसमें अच्छा सा साइनिंग भी आ जाएगा। अब गैस को बंद कर दें। लीजिए समोसे वाली लाल चटपटी लाल चटनी बन कर तैयार है।

इमली की चटनी बनाने की विधि  : 
इमली के बीज को निकाल लें, अब एक कटोरी में डाल कर उसे दो तीन बार धो लें और फिर गरम पानी डाल कर उसे आधे घंटे के लिए भिगो दें। आधे घंटे बाद मिक्सी में डाल कर उसको बारीक पीस लें।
                         अब एक पैन गरम करें और, उसमें दो से तीन टेबल स्पून के करीब सरसो तेल डाल कर उसे गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांच फोरन डाल दें, और फिर इमली का पेस्ट डाल दें। अब 4 टेबल स्पून सौंठ पाउडर,  स्वादानुसार गुड़, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर एक टेबल स्पून काला नमक, और स्वादानुसार नमक डाल कर सभी को अच्छे से पांच से छह मिनट तक पकाएं। लीजिए इमली की चटनी भी बन कर तैयार है।

समोसा चाट बनाने की विधि  : 
एक कटोरी सफेद मटर को पानी डाल कर रात भर भिगो लें। अब सुबह भीगे हुए सफेद मटर को कुकर में दो ग्लास पानी डाल कर चार से पांच सीटी लगा कर उबाल लें।
एक प्लेट में चार से पांच चम्मच  उबले हुए सफेद मटर, और दो समोसे को दो टुकड़े में तोड़ कर डाल दें। अब समोसे के ऊपर हरी चटनी, लाल चटनी, इमली की चटनी और दो बड़े चम्मच दही डाल दें, एक चुटकी भूना हुआ जीरा पाउडर,  चुटकी भर काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डाल दें, हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर डाल दें। लीजिए बहुत ही तीखी और चटपटी समोसा चाट बन कर तैयार है।
                        अगर आप प्याज खाते हैं तो, थोड़ा बारीक चौप किया हुआ प्याज और हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर डाल दें, टमाटर को भी बारीक चॉप कर डाल सकते हैं।


 


Ingredients for making samosa :

1. Maida : 250 grams

2. Potato : 500 grams (boiled)

3. Green peas : 100 grams

4. Ginger : 1 inch piece

5. Green chili : 6 to 7

6. Panchphoran : 1 tablespoon

7. Whole coriander : 1 tablespoon

8. Dried red chili : 2

9. Peanuts : 2 tablespoons roasted

10. Asafoetida : A pinch

11. Garam masala : 1/2 tablespoon

12. Ghee : 2 tablespoons

13. Ajwain : 1 tablespoon

14. Nigella seed : 1/4 tablespoon

15. Mustard oil

16. Refined oil

17. Black  Salt

18. Plain Salt


Method of making Samosa:

First of all, add ghee, carom seeds and nigella seeds in the flour and add little water and knead it neither too hard nor too soft. Knead the flour in a medium quantity and keep it covered for 10 minutes.

Boil the potatoes and let them cool down, then peel them and mash them well with hands or potato masher. Grind ginger and green chillies coarsely. Now heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, heat mustard oil in it, and then add panchphoran and dry red chillies cut into small pieces.

Now add asafoetida and add crushed ginger and green chillies, coarsely grind coriander and add it, add green peas, add about two to three spoons of water, and fry on low flame for two to three minutes till the peas become soft.

Now add mashed potatoes,         Roasted peanuts,              add half a teaspoon of black salt and salt according to taste and fry the potatoes on low flame for five to six minutes. Now add garam masala and fry for one more minute, and then take out the fried potatoes in a plate and keep it aside to cool.

                    Now mash the flour once again with your hands, and then take small balls and make thin rotis. Now cut the roti from the middle, and take one piece and hold it from both sides and make it triangular, and with the help of a spoon take the potato filling and fill it well by pressing it, and hold the edges and close it well. Fill all the samosas in the same way.

                        Now heat a pan on the gas, and then put refined oil in it and heat it.  When the refined oil is heated well, reduce the flame of the gas completely and fry four to five samosas at a time. Fry the samosas on low flame by turning them over till they turn red, it will take around fifteen minutes to fry the samosas. If you fry the samosas on high flame, they will remain uncooked.

                    There you go, very tasty and crispy samosas are ready. Now let's make a very spicy chutney for the samosas

Method of making green chutney:

Put green coriander, four green chillies, a small piece of ginger, two tablespoons of curd, and salt as per taste in the mixer jar and grind them all finely. Green chutney is ready.

Method of making red samosa chutney:

Put half a small bowl of jaggery, 2 tablespoons dry mango powder, 2 tablespoons Kashmiri red chilli powder, one tablespoon black salt and plain salt as per taste in a glass of water and cook all of them well on the gas for five minutes.      Now mix 1 tablespoon corn flour in half a small bowl and add it, and cook for two more minutes while stirring continuously. Adding corn flour will make the chutney a little thicker and it will also get a nice smell.                    

  then turn off the gas. Red spicy red chutney for samosa is ready.

Method of making tamarind chutney:

Remove the seeds of tamarind, now put it in a bowl and wash it two-three times and then add hot water and soak it for half an hour. After half an hour, put it in the mixer and grind it finely.

Now heat a pan and put two to three tablespoons of mustard oil in it and heat it. As soon as the oil becomes hot, put five phoran in it and then add tamarind paste. Now add 4 tablespoons dry ginger powder, jaggery according to taste, one tablespoon red chili powder, one tablespoon black salt and salt according to taste and cook everything well for five to six minutes. There you go, tamarind chutney is also ready.


Method to make Samosa Chaat: 

Soak a bowl of white peas overnight by adding water. Now in the morning, boil the soaked white peas by adding two glasses of water in a pressure cooker and let it boil for four to five whistles.

Put four to five spoons of boiled white peas and two samosas broken into two pieces in a plat. Now put green chutney, red chutney, tamarind chutney and two tablespoons of curd on top of the samosas, add a pinch of roasted cumin powder, chop green chillies into small pieces and add them.  Very spicy and tangy samosa chaat is ready.

                       If you eat onion, then add finely chopped onion and chopped green chillies into small pieces, you can also finely chop tomatoes and add them.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...