मोहिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोहिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

मोहिनी एकादशी व्रत कथा

एक बार युधिष्ठिर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि हे भगवन कृपया  आप मुझे वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के माहात्म्य के बारे में बताएं।
                   तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि एक बार भगवान श्री राम ने वशिष्ट मुनि  से ऐसे व्रत के बारे में पूछा जिससे समस्त पापों का नाश होता हो।
                तब वशिष्ट मुनि ने कहा कि यद्यपि आपका नाम  स्मरण करने से  ही मनुष्य पवित्र और शुद्ध हो जाता है, तो भी लोक हित में यह प्रश्न अच्छा है।
             वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो एकादशी आती है, उसका नाम मोहिनी एकादशी है। इसकी कथा इस प्रकार है, सरस्वती नदी के रमणीय तट पर भद्रावती नामक एक सुन्दर नगरी थी।
              वहां ध्रीतिमान नामक राजा जो चंद्र वंश में उत्पन्न और सत्यवादी थे, राज्य करते थे उसी नगर में एक वैश्य रहता था, जो धन धान्य से परिपूर्ण और समृद्धशाली था।
            उसका नाम धनपाल था। वह सदा पुण्य कर्म में ही लगा रहता था। दूसरों के लिए कुंआ, मठ, बगीचा,पोखरा और घर बनवाया करता था।
              भगवान विष्णु की भक्ति में उसका हार्दिक अनुराग था। उसके पांच पुत्र थे,शुमना, ध्रीतिमान,मेधावी, शुकृत तथा धृष्ट बुद्धि। धृष्टबुद्धि पांचवां पुत्र था, वह सदा बड़े बड़े पापों में संलग्न रहता। जुए आदि व्यसनों में उसकी बड़ी आसक्ति थी।
                वह वैश्याओं से मिलने के लिए लालायित रहता, और अन्याय के मार्ग पर चलकर पिता का धन बरबाद करता था। एक दिन उसके पिता ने तंग आकर उसे घर से निकाल दिया , और वह दर दर भटकने लगा।
                 इसी प्रकार भटकते हुए , भूख प्यास से व्याकुल होकर वह महर्षि कौण्डण्य के आश्रम में जा पहुंचा। दुख से पीड़ित वह महर्षि कौण्डण्य के पास गया और हाथ जोड़कर बोला कि हे ब्राह्मण कृप्या आप मुझे कोई ऐसा व्रत बताएं, जिसके पुण्य प्रभाव से मेरी मुक्ति हो।
                ऋषि बोले कि तुम वैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली मोहिनी एकादशी का व्रत करो, इसके करने से प्राणियों के अनेक जन्म के किए हुए मेरु पर्वत जैसे महा पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
               
              तब उसने कौण्डण्य ऋषि के कहे अनुसार विधि पूर्वक मोहिनी एकादशी का व्रत किया, इस व्रत के करने से वह निष्पाप हो गया, और दिव्य देह धारण कर गरुड़ पर आरूढ़ होकर वह श्री विष्णु धाम को चला गया।
               इस प्रकार यह मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत उत्तम है, इसके पढ़ने और सुनने से सहस्त्र गौदान का फल प्राप्त होता है। यह तिथि सब पापों को हरने वाली और उत्तम है।
             एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान के पवित्र नामों का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए। इस दिन हरे कृष्ण महामंत्र का कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला का जप सभी को अवश्य करना चाहिए। एकादशी के दिन श्रीमद् भगवद्गीता और श्रीमद्भागवतम् जैसे ग्रंथों का पठन करना चाहिए।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇


Once Yudhishthira Maharaj asked Lord Shri Krishna that O Lord please tell me about the greatness of Ekadashi of Shukla Paksha of Vaishakh month.

Then Lord Shri Krishna said that once Lord Shri Ram asked Vashisht Muni about such a fast which destroys all sins.

Then Vashisht Muni said that although a man becomes pure and pure by remembering your name, yet this question is good in public interest.

The Ekadashi that falls in the Shukla Paksha of Vaishakh month is named Mohini Ekadashi.  Its story is as follows, there was a beautiful city named Bhadravati on the delightful banks of Saraswati river.

A king named Dhritiman, who was born in the lunar dynasty and was truthful, ruled there. In the same city lived a Vaishya, who was full of wealth and prosperous.

His name was Dhanpal.  He was always engaged in virtuous deeds.  He used to build wells, monasteries, gardens, ponds and houses for others.

He had heartfelt affection in the devotion of Lord Vishnu.  He had five sons, Shumana, Dhritiman, Medhavi, Shukrit and Dhrishta Buddhi.  Dhrishtabuddhi was the fifth son, he was always involved in big sins.  He had a great attachment to gambling etc. addictions.

He longed to meet courtesans, and wasted his father's wealth by following the path of injustice.  One day his father got fed up and threw him out of the house, and he started wandering door to door.

Wandering like this, distraught with hunger and thirst, he reached Maharishi Kaundanya's hermitage.  Suffering from grief, he went to Maharishi Kaundanya and said with folded hands, O Brahmin, please tell me such a fast, whose virtuous effect can liberate me.


The sage said that you fast on Mohini Ekadashi which falls in Vaishakh Shukla Paksha, by doing this even great sins like Mount Meru, committed by many births of the living beings, are destroyed.

Then according to the advice of Rishi Kaundanya, he observed the fast of Mohini Ekadashi, by observing this fast, he became sinless, and wearing a divine body, mounted on Garuda, he went to Shri Vishnu Dham.

In this way, this fast of Mohini Ekadashi is very good, by reading and listening to it one gets the fruit of Sahastra Gaudan.  This date is the best to defeat all sins.

On the day of Ekadashi one should listen and chant the holy names of the Lord more and more.  On this day at least sixteen or twenty five rounds of Hare Krishna Mahamantra should be chanted.  

On the day of Ekadashi one should read texts like Shrimad Bhagavadgita and Shrimad Bhagwatam

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna hare Hare hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...