मटर पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा(बिना लहसुन प्याज के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मटर पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा(बिना लहसुन प्याज के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 जनवरी 2025

मटर पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा (बिना लहसुन प्याज के)

मटर पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. मटर : 1/2 kg 
2. पनीर  : 1/2 kg
3. टमाटर : 4
4. हरी मिर्च : 4 से 5 
5. अदरक  : करीब एक इंच का टुकड़ा 
6. सूखी लाल मिर्च  : 4
7. काजू : 10 से 12
8. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
10. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
11. दालचीनी  : 1 छोटा टुकड़ा 
12. बड़ी ईलायची  : 2
13. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
14. साबुत जीरा : 1/4 टेबल स्पून 
15. हींग 
16. फ्रेश क्रीम या मलाई  : 2 बड़े चम्मच 
17. सरसो तेल 
18. नमक स्वादानुसार 

मटर पनीर बनाने की विधि  :
मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले मटर को हल्का सा उबाल लें।अब पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें, और पैन में तेल गरम करके पनीर को हल्का फ्राई कर लें।
                       अब उसी पैन में थोड़ा और तेल डाल कर गरम करें, और फिर उसमें  काजू, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, कटा हुआ टमाटर डाल कर सभी को थोड़ी देर भून लें। जब टमाटर गल जाए तो उसमें आधा ग्लास पानी डाल दें, और ढक कर तब तक पकाएं जब तक कि पानी पूरी तरह से सूख न जाए।
                       अब  टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, और काजू को जो हमने पका कर रखा था , उसे ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लेंगे। फिर से गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें।
                        जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, दालचीनी, बड़ी ईलायची डाल कर थोड़ा चटकने दें, और फिर हींग डाल दें। अब टमाटर वाला पेस्ट डाल दें, और फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर, मीडियम आंच पर मसालों को अच्छे से भून लें।
                       अब कसूरी मेथी और क्रीम डाल कर दो मिनट और चला लें, और फिर उबला हुआ मटर डाल कर दो ग्लास के करीब पानी डाल दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे, तो फ्राई किया हुआ पनीर डाल दें , और स्वादानुसार नमक डाल दें।अब करीब दस मिनट तक ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें, और फिर गरम मसाला पाउडर डाल कर दो मिनट और पका लें, और फिर गैस को बंद कर दें।
                      लीजिए बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा बिना लहसुन प्याज के मटर पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, चावल, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी सर्व करें।

Ingredients for making matar paneer :

1. Peas : 1/2 kg

2. Paneer : 1/2 kg

3. Tomatoes : 4

4. Green chillies : 4 to 5

5. Ginger : about one inch piece

6. Dried red chillies : 4

7. Cashews : 10 to 12

8. Coriander powder : 2 tablespoons

9. Kashmiri red chilli powder : 1 tablespoon

10. Turmeric powder : 1/2 tablespoons

11. Cinnamon : 1 small piece

12. Big cardamom : 2

13. Garam masala powder : 1/2 tablespoons

14. Whole cumin seeds : 1/4 tablespoons

15. Asafoetida

16. Fresh cream or malai : 2 tablespoons

17. Mustard oil

18. Salt as per taste


Method to make Matar Paneer :

To make Matar Paneer, first boil the peas a little. Now cut the paneer into square pieces, and heat oil in a pan and lightly fry the paneer.

Now heat some more oil in the same pan, and then add cashews, ginger, green chili, red chili, chopped tomato and fry them all for a while. When the tomato melts, add half a glass of water to it, and cover and cook until the water dries up completely.

Now cool the tomato, ginger, green chili, red chili, and cashews that we had cooked, and grind them finely in a mixer. Again heat a pan on the gas, and then add oil to it and heat it.

As soon as the oil becomes hot, add cumin seeds, cinnamon, big cardamom and let them crackle a little, and then add asafoetida.  Now add the tomato paste, and then add turmeric powder, red chili powder, coriander powder, and fry the spices well on a medium flame.

                      Now add kasuri methi and cream, stir for two more minutes, and then add boiled peas and add about two glasses of water. As soon as the gravy starts boiling, add the fried paneer and add salt according to taste. Now let the gravy boil well for about ten minutes, and then add garam masala powder and cook for two more minutes, and then turn off the gas.

                    Here you go, restaurant-like matar paneer without garlic and onion is ready. Serve it with roti, rice, puri, paratha or naan.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...