देसी तोरी (झिंगा तोरी) की बहुत ही चटपटी सब्जी ( बिना लहसुन प्याज के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देसी तोरी (झिंगा तोरी) की बहुत ही चटपटी सब्जी ( बिना लहसुन प्याज के) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 3 अगस्त 2024

देसी तोरी (झिंगा तोरी)की बहुत ही चटपटी सब्जी (बिना लहसुन प्याज के)

देसी तोरी की सब्जी में लगने वाली सामग्री  :
1. देसी तोरी  : 1/2kg
2. पीली सरसो : 1/2 टेबल स्पून 
3. हरी मिर्च  : 5 से 6
4. तेजपत्ता  : 2
5. अदरक  : छोटा सा टुकड़ा 
6. पोस्ता दाना(खसखस) : 3 टेबल स्पून 
7.काजू  : 5
8. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
9. सरसो तेल 
10. नमक स्वादानुसार 
11. हींग  : चुटकी भर 
12. जीरा  : 1टेबल स्पून 
देसी तोरी (झिंगा तोरी) बनाने की विधि :
देसी तोरी को हमारे यहां मिथिला में झिंगनी कहा जाता है, लेकिन दिल्ली में झिंगा तोरी और अलग अलग जगहों पर अलग अलग नाम से जाना जाता है। 
                     यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। इसकी सब्जी बहुत तरह से बनाई जाती है ,लेकिन  चलिए आज हम इसकी बहुत ही अलग और बिल्कुल आसान तरीके से सब्जी बनाते हैं। जो कि बहुत ही झटपट बन कर तैयार हो जाती है।
                     देसी तोरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले  तोरी को छील कर दो तीन बार अच्छे से धो लें। अब इसे दो टुकड़ों में काट कर, इसे पतला पतला काट लें।
                    अब गैस पर एक पैन गरम करें, अब पहले सरसो के दाने डाल कर चटकने दें, और फिर उसमें तेल डाल दें। अब हींग और तेजपत्ता डाल दें, और फिर तोरी डाल दें।
                  अब स्वादानुसार नमक डाल दें,और हल्दी पाउडर डाल दें। इसमें नमक थोड़ा कम डालें, क्योंकि बनने के बाद ये सब्जी गल कर कम हो जाती है।
                 नमक हल्दी डाल कर सब्जी को ढक दें, और मीडियम आंच पर पकने दें। अब मिक्सी में जीरा, अदरक, खसखस, और काजू डाल कर बारीक पीस लें, और उसे सब्जी में डाल कर मिक्स करें।
               बीच बीच में ढक्कन हटा कर सब्जी को चलाते रहें। जब तोरी का पानी सूख जाए,और थोड़ा लटपटा रहे तब गैस को बंद कर दें। सब्जी के पानी को पूरे तरह से नहीं सुखाना है थोड़ा लटपटा रखना है। 
                तो लीजिए बिना प्याज लहसुन के बहुत ही टेस्टी और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी, पराठा, या दाल चावल किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for Desi Tori Sabzi :

1. Desi Tori : 1/2kg

2. Yellow mustard : 1/2 table spoon

3. Green chillies : 5 to 6

4. Bay leaves : 2

5. Ginger : Small piece

6. Poppy seeds (Khas khas) : 3 table spoon

7. Cashews : 5

8. Turmeric powder : 1/2 table spoon

9. Mustard oil

10. Salt as per taste

11. Asafoetida : A pinch

12. Cumin seeds : 1 table spoon

Method of making Desi Tori (Jhinga Tori) :

Desi Tori is called Jhingani in Mithila, but in Delhi it is known by different names like Jhinga Tori and in different places.  It is very tasty and nutritious to eat. Its vegetable is made in many ways, but let us make it in a very different and very easy way today. Which gets ready very quickly.

                    To make Desi Tori ki Sabzi, first of all peel the zucchini and wash it well two to three times. Now cut it into two pieces and chop it thinly.

                  Now heat a pan on the gas, now first add mustard seeds and let them crackle, and then add oil to it. Now add asafoetida and bay leaves, and then add zucchini.

                Now add salt according to taste, and add turmeric powder. Add a little less salt in it, because after being prepared this vegetable becomes soft and soft.

                Add salt and turmeric and cover the vegetable, and let it cook on medium flame.  Now put cumin seeds, ginger, poppy seeds and cashews in the mixer and grind them finely. Add this to the vegetable and mix.

                Keep stirring the vegetable by removing the lid at times. When the water of the ridge gourd dries up and remains a little hanging, then turn off the gas. The water of the vegetable should not dry up completely; it should be kept a little hanging.

                So here you go, a very tasty and spicy vegetable without onion and garlic is ready. Serve it with roti, puri, paratha or dal rice.

     
                    
                   


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...