योगिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
योगिनी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 जून 2023

योगिनी एकादशी व्रत कथा

इसकी कथा कुछ इस प्रकार है, एक बार की बात है, धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी का संबोधन क्या है?
                तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन आषाढ़ कृष्ण एकादशी का नाम योगिनी है, इस व्रत के पालन से व्यक्ति गंभीर पाप कर्म, और भवसागर से मुक्ति प्राप्त करता है। अब मैं तुमसे पुराणों में वर्णन किया हुआ सुंदर कथा कहता हूं,ध्यान पूर्वक सुनो।
             स्वर्ग की अल्कापुरी नामक नगरी में कुबेर का राज्य था, जो देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। वह शिव भक्त था और प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा किया करता था।
             हेम नाम का यक्ष उनका माली था, जो मानसरोवर से सुंदर फूल लाकर कुबेर को देता, और जिसका उपयोग कुबेर शिव जी की उपासना में किया करता था।
             हेम की पत्नी बहुत ही सुंदर थी, उसकी पत्नी का नाम विशालाक्षी था, तथा वह अपनी पत्नी के प्रति बहुत आसक्त था। एक दिन वह मानसरोवर से पुष्प तो ले आया, परंतु पत्नी से आसक्त होने के कारण वह अपनी पत्नी से हास्य विनोद तथा उसके साथ रमण करने लगा।
             इधर राजा उसकी दोपहर तक राह देखता रहा, और अंत में राजा कुबेर ने अपने एक सैनिक को आज्ञा दी कि, तुम जाकर माली के न आने का कारण पता करो, क्योंकि वह अभी तक पुष्प लेकर नहीं आया।
          सैनिकों ने कहा कि महाराज वह पापी अत्यंत कामी है, अवश्य ही  वह अपनी स्त्री के साथ हास्य विनोद, और रमण कर रहा होगा, इसलिए वह नहीं आया है।
           यह सुनकर कुबेर ने क्रोधित होकर उसे बुलाया, हेम माली राजा के भय से कांपता हुआ उनके समीप पहुंचा। राजा कुबेर ने कहा कि अरे पापी,नीच ,कामी तुमने मेरे परम पूज्यनीय शिव जी का अनादर किया है, इसलिए मैं तुम्हें श्राप देता हूं कि तू स्त्री का वियोग सहेगा, और मृत्यु लोक में जाकर कोढ़ी होगा।
              कुबेर के श्राप से हेम माली का स्वर्ग से पतन हो गया, और वह उसी क्षण पृथ्वी पर जा गिरा। पृथ्वी पर आते ही उसके पूरे शरीर में श्वेत कोढ़ हो गया, और उसकी पत्नी भी उसी समय अन्तर्ध्यान हो गई।
              मृत्यु लोक में आकर माली ने अनेक दुख भोगे, और भयानक जंगल में जाकर बिना अन्न और जल के भटकता रहा। उसे रात्रि में निद्रा भी नहीं आती थी, परंतु शिव जी की पूजा के प्रभाव से उसको पिछले जन्म के स्मृति का ज्ञान अवश्य रहा।
             घूमते घूमते एक दिन वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में पहुंच गया, जिनकी आयु सात कल्प है, और जिनका आश्रम ब्रम्हा की सभा के समान लगता था।
             उन्हें देखकर हेम ने दूर से ही अनेक बार उन्हें शाष्टांग प्रणाम किया, यह देख कर दयावान मार्कण्डेय ऋषि ने उससे पूछा कि, तुमने ऐसा कौन सा पाप किया है , जिसके कारण तुम्हारी ऐसी हालत हो गई है।
               तब हेम माली ने सारा वृतांत ऋषि से कह सुनाया। यह सुनकर ऋषि बोले, निश्चित ही तुमने मेरे सम्मुख सत्य वचन कहे हैं, इसलिए तेरे उद्धार के लिए मैं तुम्हें एक व्रत बताता हूं।
             यदि तू आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी का विधि पूर्वक व्रत करेगा तो, तेरे सारे पाप नष्ट हो जाएंगे। यह सुनकर माली ने अत्यंत प्रसन्न होकर मुनि को शाष्टांग प्रणाम किया, मुनि ने उसे स्नेह से उठाया।
           हेम माली ने मुनि के कहे अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत विधि पूर्वक किया, और इस व्रत के प्रभाव से वह कोढ़ से मुक्त होकर अपने पुराने स्वरूप में आकर, अपनी पत्नी के साथ सुख पूर्वक रहने लगा।
        तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन यह योगिनी एकादशी का व्रत अठासी हजार ब्राम्हणों को भोजन कराने के बराबर फल देने वाला है। इस व्रत को करने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है।
             एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण करें,भगवद्गीता, भागवतम आदि का पठन करें, और हरे कृष्ण महामंत्र का कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला का जप अवश्य करें।
         हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

             
     Its story is something like this, once upon a time, Dharmaraj Yudhishthir started saying that O Lord, what is the address of the Ekadashi of Ashada Krishna Paksha?

Then Lord Shri Krishna said that O Rajan, the name of Ashada Krishna Ekadashi is Yogini, by observing this fast one gets freedom from grave sins, karma and Bhavsagar.  Now I tell you a beautiful story described in Puranas, listen carefully.

In the heavenly city called Alkapuri, there was the kingdom of Kubera, who is the treasurer of the deities.  He was a devotee of Shiva and used to worship Lord Shiva daily.

A Yaksha named Hem was his gardener, who brought beautiful flowers from Mansarovar and gave them to Kuber, and which Kuber used to worship Shiva.

Hem's wife was very beautiful, his wife's name was Vishalakshi, and he was very attached to his wife.  One day he brought flowers from Mansarovar, but being attached to his wife, he started joking with his wife and enjoying with her.         

Here the king kept waiting for him till noon, and at last King Kuber ordered one of his soldiers to go and find out the reason for the gardener not coming, because he has not yet brought flowers.

The soldiers said that Maharaj, that sinner is very lustful, he must be having fun and enjoyment with his wife, that's why he has not come.

Hearing this, Kuber got angry and called him, Hem reached near him trembling with fear of the gardener king.  King Kuber said that O sinner, vile, lustful, you have disrespected my most respected Lord Shiva, so I curse you that you will suffer the separation of a woman, and will be a leper after going to the world of death.

Hem Mali fell from heaven due to Kubera's curse, and he fell down to earth at that very moment.  As soon as he came to earth, his whole body got white leprosy, and his wife also disappeared at the same time.

After coming to the land of death, the gardener suffered many sorrows, and went wandering in the terrible forest without food and water.  He could not even sleep at night, but due to the effect of worshiping Lord Shiva, he definitely had the knowledge of the memory of his previous birth.

One day while roaming around, he reached the ashram of sage Markandeya, whose age is seven Kalpas, and whose ashram looked like the assembly of Brahma.

              
       Seeing him, Hem bowed down to him many times from a distance, seeing this, the merciful sage Markandeya asked him, what sin have you committed, because of which you have become like this.

Then Hem Mali told the whole story to the sage.  Hearing this, the sage said, surely you have spoken true words in front of me, so I tell you a vow for your salvation.

If you observe Yogini Ekadashi of the Krishna Paksha of the month of Ashadha methodically, all your sins will be destroyed.  Hearing this, the gardener was very happy and bowed down to the sage, the sage lifted him up with affection.

Hem Mali observed the fast of Yogini Ekadashi according to the sage's advice, and with the effect of this fast, he became free from leprosy and returned to his old form and lived happily with his wife.

Then Lord Shri Krishna said that O king, this Yogini Ekadashi fast is going to give results equal to feeding eighty thousand Brahmins.  By observing this fast, a person becomes free from all kinds of sins.

On the day of Ekadashi, listen to God's beautiful pastimes as much as possible, read Bhagavad Gita, Bhagavatam etc., and chant Hare Krishna mahamantra at least sixteen or twenty five rounds.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇       
               
                
    

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...