1. आलू : 4 से 5 मीडियम साइज के
2. आटा : 250 ग्राम
3. घी : 2 बड़े चम्मच
4. साबुत धनियां : 1 टेबल स्पून
2. सौंफ : 1 टेबल स्पून
3. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
4. गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून
5. साबुत जीरा : 1 टेबल स्पून
6. नमक स्वादानुसार
7. सरसो तेल
8. रिफाइन तेल
9.हींग
आलू कचौरी बनाने की विधि :
आलू कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें।
जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें चुटकी भर हींग डाल दें, और फिर सभी साबुत मसालों, धनियां सौंफ और जीरा को दरदरा कूट कर डाल दें। मसाले को एक मिनट भून लें और फिर उबले हुए आलू को अच्छे से मैस कर के डाल दें।
अब सभी को धीमी आँच पर पांच मिनट भून लें। गैस को बंद कर दें और आलू को जो हमने भून कर रखा है उसे अच्छी तरह ठंडा होने दें।
अब कचौरी के लिए आटा लगा लें। किसी परात में आटा निकाल लें, और फिर उसमें घी और हल्का नमक डाल कर हाथों से अच्छे से मिक्स कर लें। अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे को सॉफ्ट गूथ कर, दस मिनट के लिए ढक कर रख दें।
अब आटे की छोटी छोटी लोई बना लें, और हथेली पर रख कर लोई में थोड़ी थोड़ी आलू की स्टफिंग डाल कर उसे अच्छे से दबा कर चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें, और बेलन की सहायता से हल्का हल्का बेल लें, जिससे कि आलू की स्टफिंग बाहर नहीं निकले।
अगर स्टफिंग ज्यादा डाल देंगे , या फिर ज्यादा जोर से बेलेंगे तो तो तेल में डालते ही कचौरी फट जाएगी और अच्छी नहीं बनेगी। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें रिफाइन तेल डाल कर गरम हल्का गरम करें।
जैसे ही तेल हल्की गरम हो जाए तो उसमें दो या चार जितने कचौरी एक बार में आसानी से पैन में आ जाए ,उतने कचौरी डाल कर कम आंच पर थोड़ी देर तल लें, और फिर आंच को मीडियम कर दें। इसी तरह से उलट पलट कर लाल लाल कर के सभी कचौरी को तल लें। बस गरमा गरम बहुत ही टेस्टी आलू की कचौरी बन कर तैयार है।
आलू टमाटर की सब्ज़ी में लगने वाली सामग्री :
1. आलू : 5से 6 मीडियम साइज के
2. टमाटर : 4
3. हरी मिर्च : 6से 7
4. अदरक : एक ईंच का टुकड़ा
5. धनियां पाउडर : 1 टेबल स्पून
6. सौंफ पाउडर : 1 टेबल स्पून
7.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
8. काली मिर्च पाउडर : 1/4 टेबल स्पून
9. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
10. गरम मसाला : 1/4 टेबल स्पून
11. जीरा : 1/2 टेबल स्पून
12. मेथी दाना : 1/2 टेबल स्पून
13. कसूरी मेथी : 4 टेबल स्पून
14. हींग
15. सरसो तेल
16.बारीक कटा हुआ हरा धनिया
17. नमक स्वादानुसार
आलू टमाटर की सब्ज़ी बनाने की विधि
सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। टमाटर और हरी मिर्च को चौपड़ में डाल कर चौप कर लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें, जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और मेथी दाना डाल दें, और फिर हींग डालें।
अब कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर दो मिनट भून लें और फिर चौप किया हुआ टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर डाल कर कम आंच पर मसालों को अच्छे से भून लें।
अब कसूरी मेथी डाल कर दो मिनट और चला लें, और फिर आलू को छील कर हाथों से फोर कर डाल दें और दो ग्लास के करीब पानी डाल दें। स्वादानुसार नमक डालकर ग्रेवी को 10 मिनट पका लें और फिर गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर दो मिनट और पका लें। अब गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही टेस्टी आलू की सब्ज़ी बन कर तैयार है।
गरम गरम आलू की कचौरी और आलू टमाटर की सब्ज़ी खाने में बहुत ही टेस्टी और चटपटी लगती है। आलू की कचौरी को आप केवल अचार या चटनी के साथ भी खा सकते हैं, और इस आलू टमाटर की सब्ज़ी को भी रोटी,चावल, पूरी, पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Ingredients for Aloo Kachori
1. Potatoes : 4 to 5 medium size
2. Flour : 250 grams
3. Ghee : 2 tablespoons
4. Whole coriander : 1 tablespoon
2. Fennel : 1 tablespoon
3. Red chili powder : 1/2 tablespoon
4. Garam masala : 1/2 tablespoon
5. Whole cumin seeds : 1 tablespoon
6. Salt as per taste
7. Mustard oil
8. Refined oil
9. Asafoetida
Method to make Aloo Kachori :
To make Aloo Kachori, first boil the potatoes and let them cool. Now heat a pan on the gas and then add mustard oil and heat it.
As soon as the oil is hot, add a pinch of asafoetida in it, and then grind all the whole spices, coriander, fennel and cumin seeds and add them. Fry the spices for a minute and then mash the boiled potatoes well and add them.
Now fry everything on low flame for five minutes. Turn off the gas and let the fried potatoes cool down well.
Now prepare the dough for the Kachori. Take out the flour in a plate, and then add ghee and a little salt to it and mix it well with your hands. Now add water little by little and knead the dough till it becomes soft. Keep it covered for 10 minutes.
Now make small balls of the dough and place them on your palm. Put some potato stuffing in the balls and press it well to close it from all sides. Roll it lightly with the help of a rolling pin so that the potato stuffing doesn't come out.
If you put more stuffing or roll it with more force then the kachori will tear as soon as it is put in the oil and won't be cooked well. Now heat a pan on the gas and put refined oil in it and heat it lightly.
As soon as the oil becomes lightly hot, put as many kachoris as can easily fit in the pan at one time and fry them on low flame for some time and then increase the flame to medium. Fry all the kachoris in the same way by flipping them over and turning them red. Hot and very tasty potato kachori is ready.
Ingredients for Potato Tomato Sabzi:
1. Potatoes : 5 to 6 medium size
2. Tomatoes : 4
3. Green chillies : 6 to 7
4. Ginger : 1 inch piece
5. Coriander powder : 1 table spoon
6. Fennel powder : 1 table spoon
7. Kashmiri red chilli powder : 1/2 table spoon
8. Black pepper powder : 1/4 table spoon
9. Turmeric powder : 1/2 table spoon
10. Garam masala : 1/4 table spoon
11. Cumin seeds : 1/2 table spoon
12. Fenugreek seeds : 1/2 table spoon
13. Kasuri methi : 4 table spoon
14. Asafoetida
15. Mustard oil
16. Finely chopped green chillies Coriander
17. Salt as per taste
Method of making potato tomato sabzi
First of all boil the potatoes and let them cool. Chop the tomatoes and green chillies in a pan. Grate the ginger. Now heat a pan on the gas and then heat mustard oil in it, as soon as the oil becomes hot, add cumin seeds and fenugreek seeds, and then add asafoetida.
Now add grated ginger and fry for two minutes and then add chopped tomatoes and green chillies. Now add coriander powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder and fennel powder and fry the spices well on low flame.
Now add kasuri methi and stir for two more minutes, and then peel the potatoes and chop them with hands and add them and add about two glasses of water. Add salt according to taste and cook the gravy for 10 minutes and then add garam masala and chopped coriander and cook for two more minutes. Now turn off the gas. Your very tasty Aloo ki Sabzi is ready.
Hot Aloo ki Kachori and Aloo Tomato sabzi are very tasty and spicy to eat. You can eat Aloo ki Kachori with pickle or chutney only and this Aloo Tomato sabzi can be served with roti, rice, puri, paratha or anything.