आमलकी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आमलकी एकादशी व्रत कथा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 मार्च 2023

आमलकी एकादशी व्रत कथा

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। आमलकी यानी आंवला, आंवला को शास्त्रों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। भगवान श्री विष्णु ने जब श्रृष्टि की रचना के लिए ब्रम्हा जी को जन्म दिया, तो उसी समय आंवले के वृक्ष की भी धरती पर उत्पत्ति की।
                     आंवले को भगवान विष्णु ने आदि वृक्ष के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसके हर अंग में ईश्वर का स्थान माना गया है। एक समय राजा मान्धाता वशिष्ट मुनि से बोले कि हे मुनि यदि आप मुझ पर कृपा करें तो किसी ऐसे व्रत की कथा कहिए, जिससे मेरा कल्याण हो।
                      इस पर वशिष्ट मुनि बोले कि हे राजन सब व्रतों से उत्तम, और मोक्ष प्रदान करने वाली आमलकी एकादशी के व्रत का मैं वर्णन करता हूं। यह एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आती है। इस व्रत के करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस व्रत का फल एक हजार गौ दान के फल के बराबर होता है।
                      अब मैं आपसे इस व्रत की एक पौराणिक कथा कहता हूं, जिसे आप ध्यान पूर्वक सुनिए। वैदिश नाम का एक नगर था,जिसमे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र चारों वर्ण आनंद पूर्वक रहते थे। उस नगर में सदैव वेद ध्वनि गूंजा करती थी, पापी, दुराचारी और नास्तिक यहां कोई नहीं रहते थे।
                    उस नगर में जयद्रथ नाम का चंद्रवंशी राजा राज्य करता था। वह अत्यंत विद्वान तथा धर्म परायण था।इस नगर में कोई भी व्यक्ति दरिद्र तथा कंजूस नहीं था। सभी नगरवासी भगवान विष्णु की भक्ति किया करते थे। बूढ़े, जवान तथा बालक सभी एकादशी का व्रत किया करते थे।
                   एक समय फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी आई, उस दिन राजा, प्रजा तथा बालक, वृद्ध सभी ने नियमपूर्वक एकादशी का व्रत किया। राजा अपने प्रजा के साथ मंदिर में जाकर पूर्ण कुंभ स्थापित करके धूप, दीप ,नैवेद्य तथा पंच रत्न आदि से आंवले के वृक्ष की पूजा और स्तुति करने लगे।
                   उस मंदिर में रात को सभी ने जागरण किया, रात के समय वहां एक बहेलिया आया। वह महापापी तथा दुराचारी था। अपने परिवार का पालन वह जीव हत्या करके किया करता था। उस समय वह भूख प्यास से अत्यंत व्याकुल था, अतः मंदिर में शायद खाने को कुछ मिल जाए इस इक्षा से वह मंदिर के एक कोने में बैठ गया।
                      वहां बैठ कर वह भगवान विष्णु की कथा, तथा एकादशी माहात्म्य को सुनने लगा। इस प्रकार उस बहेलिए ने मंदिर में बैठे हुए अन्य लोगों के साथ सारी रात जागरण किया और कथा सुनी। प्रातः काल सभी लोग अपने अपने घर को चले गए, और उसी प्रकार वह बहेलिया भी अपने घर गया, तथा घर जाकर उसने भोजन किया।
                   कुछ समय बीतने के बाद उस बहेलिए की मृत्यु हो गई। उसने जीव हत्या की थी इस कारण वह घोर नरक का भागी था, परंतु उस दिन अंजाने में की हुई आमलकी एकादशी व्रत और जागरण के प्रभाव से उसने राजा विदुरत के यहां जन्म लिया।
                  उसका नाम वसुरथ रखा गया। बड़ा होने पर वह चतुरंगिनी सेना सहित तथा धन धान्य से युक्त होकर दस सहस्त्र ग्रामों का संचालन करने लगा। वह अत्यंत धार्मिक, सत्यवादी, कर्मवीर और विष्णु भक्त था। वह प्रजा का समान भाव से पालन करता था। दान देना उसका नित्य कर्म था।
                 एक बार राजा वसुरथ शिकार खेलने के लिए वन में गया, दैव योग से वह वन में रास्ता भटक गया, और दिशा का ज्ञान न होने के कारण वह उसी वन में एक वृक्ष के नीचे सो गया। कुछ समय पश्चात वहां पहाड़ी डाकू आ गए, और राजा को अकेला देख कर मारो मारो चिल्लाते हुए राजा की ओर दौड़ पड़े।
                      वे डाकू कहने लगे कि इस दुष्ट राजा ने हमारे माता, पिता, पुत्र, पौत्र आदि समस्त संबंधियों को मारा है, तथा देश से हमें निकाल दिया है, अब हमें इसे मार कर अपने अपमान का बदला लेना चाहिए। उसी समय राजा के शरीर से एक दिव्य देवी प्रकट हुई। वह देवी अत्यंत सुंदर थी, तथा सुंदर वस्त्रों तथा आभूषणों से सुसज्जित थी।
                   उसकी भृकुटी टेढ़ी थी, उसकी आंखों से क्रोध की भीषण लपटें निकल रही थी। उस समय वह काल के समान प्रतीत हो रही थी। उसने देखते ही देखते उन डाकुओं के समूह को नष्ट कर दिया। नींद से जागने पर राजा ने अनेक डाकुओं को वहां मृत पाया। राजा सोचने लगा कि किसने इन्हें मारा है,और इस वन में कौन मेरा हितैसी रहता है?
                  राजा ऐसा सोच ही रहा था कि तभी आकाशवाणी हुई, कि हे राजन इस संसार में भगवान विष्णु के अतिरिक्त तेरी रक्षा कौन कर सकता है? इस आकाशवाणी को सुनकर राजा ने भगवान विष्णु को स्मरण कर उन्हें प्रणाम किया। राजा अपने नगर को लौट आया और सुखपूर्वक राज्य करने लगा , और अंत में वह वैकुंठ धाम को  गया।
                 इस प्रकार  वशिष्ट मुनि ने राजा मान्धाता से कहा कि जो कोई भी इस आमलकी एकादशी के व्रत को नियम पूर्वक करता है उसे अंत में अवश्य ही वैकुंठ की प्राप्ति होती है। आमलकी एकादशी के पहले दशमी की रात्रि में व्रत करने वाले को एकादशी व्रत के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।
               आमलकी एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि करके भगवान विष्णु की धूप दीप और नैवेद्य आदि से पूजन करें, तथा भगवान से प्रार्थना करें कि वो हमारे एकादशी व्रत को अच्छी तरह पूरी करने की हमें शक्ति दें। भगवान की पूजा के पश्चात पूजन सामग्री लेकर आंवले के वृक्ष की विधि पूर्वक पूजा करें।
                 एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण करें, भगवान का कीर्तन करें, और हरे कृष्ण महामंत्र का कम से कम सोलह  अथवा 25 माला का जप अवश्य करें। द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें कुछ दक्षिणा देकर फिर व्रत का पारण करें।
              हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺♥️♥️♥️♥️
               
                
                    
     The Ekadashi that falls in the Shukla Paksha of Falgun month is called Amal Ekadashi.  Amalaki means Amla, Amla gets the best place in the scriptures.  When Lord Shri Vishnu gave birth to Lord Brahma to create the universe, at the same time the Amla tree also originated on earth.

  Amla has been revered by Lord Vishnu as the primordial tree.  God's place is considered in every part of it.  Once upon a time, Mandhata said to Vashisht Muni that O Muni, if you have mercy on me, then tell the story of such a fast, which will be beneficial for me.

  On this Vashisht Muni said that O Rajan, I describe the fast of Amal Ekadashi, the best of all fasts, and which gives salvation.  This Ekadashi appears in the Shukla Paksha of Falgun month.  By observing this fast all the sins are destroyed.  The fruit of this fast is equal to the fruit of donating one thousand cows.

  Now let me tell you a mythological story of this fast, which you should listen carefully.  There was a city named Vaidish, in which Brahmins, Kshatriyas, Vaishyas and Shudras lived around Varna Anand carefully.  In that city, the sound of Vedas always resounded, sinners, miscreants and atheists did not live here.         

    A Chandravanshi king named Jayadratha used to rule in that city.  He was very learned and pious. No person in this city was poor or stingy.  All the townspeople used to worship Lord Vishnu.  Old, young and children all used to fast on Ekadashi.

Once upon a time, Amalaki Ekadashi of Shukla Paksha of Phalgun month came, on that day the king, the subjects and the children, the elders all observed Ekadashi fast according to the rules.  The king went to the temple with his subjects and established a complete Kumbh and started worshiping and praising the Amla tree with incense, lamp, naivedya and five gems etc.

Everyone kept awake in that temple at night, a fowler came there at night.  He was a great sinner and a miscreant.  He used to take care of his family by killing animals.  At that time he was extremely distraught with hunger and thirst, so he sat in a corner of the temple with the hope that he might get something to eat in the temple.

Sitting there, he started listening to the story of Lord Vishnu and the greatness of Ekadashi.  In this way, the fowler kept vigil all night with other people sitting in the temple and listened to the story.  In the morning all the people went to their respective homes, and in the same way the fowler also went to his house, and after going home he had food.         

After some time the fowler died.  He had killed a living being, that is why he was a part of the severe hell, but on that day, due to the effect of Amalaki Ekadashi fasting and awakening, he was born in the place of King Vidurat.

 He was named Vasurath.  When he grew up, he started running ten thousand villages with Chaturangini army and equipped with money grains.  He was very religious, truthful, Karmaveer and Vishnu devotee.  He used to follow the subjects equally.  Giving charity was his daily duty.

 Once King Vasurath went to the forest to play hunting, due to divine yoga he lost his way in the forest, and due to lack of knowledge of the direction, he slept under a tree in the same forest.  After some time the hill bandits came there, and seeing the king alone, ran towards the king shouting 'Maro Maro'.

 Those robbers started saying that this evil king has killed all our relatives like mother, father, son, grandson etc., and has driven us out of the country, now we should avenge our insult by killing him.  At the same time a divine goddess appeared from the king's body.  That goddess was very beautiful, and was adorned with beautiful clothes and ornaments.

His brows were crooked, fierce flames of anger were coming out of his eyes.  At that time she seemed like time.  He destroyed those group of dacoits in no time.  On waking up from sleep, the king found many dacoits dead there.  The king started thinking who killed him, and who lives well in this forest?

 The king was thinking like this that only then there was a voice in the sky, that O king, who can protect you in this world except Lord Vishnu?  After listening to this Akashvani, the king remembered Lord Vishnu and bowed down to him.  The king returned to his city and ruled happily, and at last he went to Vaikunth Dham.

 In this way Vashisht Muni told King Mandhata that whoever observes the fast of this Amalaki Ekadashi regularly will definitely attain Vaikuntha in the end.  One who fasts on the first Dashami night of Amalaki Ekadashi should go to sleep meditating on Lord Vishnu along with Ekadashi fast.

 On the day of Amalaki Ekadashi, take bath etc. in the morning and worship Lord Vishnu with incense, lamp and naivedya etc., and pray to God to give us the strength to complete our Ekadashi fast.  After worshiping God, worship the Amla tree with the worship material.

 On the day of Ekadashi, listen to God's beautiful pastimes as much as possible, do kirtan of God, and chant at least sixteen or 25 rounds of the Hare Krishna mahamantra.  On the day of Dwadashi, feed the Brahmins and give them some dakshina and then break the fast.

 Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺♥️♥️♥️♥️

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...