श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 25 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 25 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 12 अप्रैल 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 25

शनै: शनैरुपरमेद्बुद्धया धृतिगृहीतया।
आत्मसंस्थं मन: कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत्।।25।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : धीरे धीरे, क्रमशः पूर्ण विश्वास पूर्वक बुद्धि के द्वारा समाधि में स्थित होना चाहिए और इस प्रकार मन को आत्मा में ही स्थित करना चाहिए तथा अन्य कुछ भी नहीं सोचना चाहिए।

तात्पर्य : समुचित विश्वास तथा बुद्धि के द्वारा मनुष्य को धीरे धीरे सारे इन्द्रिय कर्म करने बन्द कर देने चाहिए।यह प्रत्याहार कहलाता है।मन को विश्वास, ध्यान तथा इन्द्रिय निवृत्ति द्वारा वश में करते हुए समाधि में स्थिर करना चाहिए।
                         उस समय देहात्मबुद्धि में अनुरक्त होने की कोई सम्भावना नहीं रह जाती। दूसरे शब्दों में,जब तक इस शरीर का अस्तित्व है,तब तक मनुष्य पदार्थ में लगा रहता है, किन्तु उसे इन्द्रिय तृप्ति के विषय में नहीं सोचना चाहिए।
                        उसे परमात्मा के आनन्द के अतिरिक्त किसी अन्य आनन्द का चिंतन नहीं करना चाहिए।कृष्णभावनामृत का अभ्यास करने से यह अवस्था सहज ही प्राप्त की जा सकती है।
                         श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि हमें अपने सभी कार्य को कृष्ण की प्रसन्नता के लिए करने चाहिए,न कि अपनी इन्द्रिय तृप्ति के लिए।
                           हम अपना जो भी कार्य करें उसमें भगवान को आनन्द देने के अतिरिक्त और किसी भी तरह के आनन्द के विषय में नहीं सोचना चाहिए, और ये तभी संभव हो सकता है जब हम अपने प्रत्येक कार्य को कृष्णभावनामृत में रह कर करेंगे।
                        कृष्ण भावनामृत में रहकर कार्य करना अर्थात हम चाहे जो भी करें, जैसे कि हम जो भी भोजन बनाएं तो वो भगवान के लिए बनाएं, अर्थात जो भी भोजन बनाएं उसे भगवान को भोग लगा कर फिर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।
                        क्योंकि जब हम भगवान को भोग लगा कर खाते हैं तो उसमें जो भी पाप होता है उसे हटा कर भगवान उसे प्रसाद के रूप में हमें देते हैं, और प्रसाद ग्रहण करके हमारी बुद्धि धीरे धीरे शुद्ध होती जाती है और भगवान के प्रति हमारा प्रेम बढ़ता जाता है। 
                         इसी प्रकार से हम चाहे अपने जो भी कार्य करें उसे भगवान को समर्पित कर दें, और इसी को कृष्ण भावनामृत में रह कर कार्य करना कहते हैं। अतः कृष्ण भावनामृत का अभ्यास करने से यह अवस्था आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
             
                      
     Shanaiha shanairuparmedbudhaya dhritigrihitaya। 
Aatmsanasatham manah kritva n kinchidapi chintayet ।।25।।


Translation by Srila Prabhupada: Gradually, gradually, one should become established in samadhi through the intelligence with full faith, and thus fix the mind on the Self and not think of anything else.

Purport: With proper faith and intelligence, one should gradually give up all sense activities. This is called pratyahara. The mind should be controlled by faith, meditation, and sensory withdrawal and fixed in samadhi.

At that time, there is no possibility of attachment to the bodily consciousness. In other words, as long as this body exists, one is engaged in material things, but one should not think of sense gratification.

He should not think of any other pleasure except the pleasure of the Supreme Soul. This state can be easily attained by practicing Krsna consciousness


From this verse of the Bhagavad Gita, we have to understand that we should do all our work for the pleasure of Krishna, not for our sense gratification.

We should not think of any other kind of pleasure except giving pleasure to God in whatever work we do, and this can be possible only when we do every work in Krishna consciousness.

Working in Krishna consciousness means whatever we do, for example, whatever food we cook, we should cook it for God, that is, whatever food we cook, we should offer it to God and then consume it as prasad.

Because when we eat food after offering it to God, God removes all the sins in it and gives it to us in the form of prasad, and by consuming prasad our intellect gradually becomes pure and our love for God increases.  Similarly, whatever work we do, we should surrender it to God, and this is called acting in Krishna consciousness. So, by practicing Krishna consciousness, this stage can be easily attained.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...