पत्नियों के मन के भावनाओं को समर्पित मेरी ये छोटी सी कोशिश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पत्नियों के मन के भावनाओं को समर्पित मेरी ये छोटी सी कोशिश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 सितंबर 2020

पति पत्नी का रिश्ता बड़ा अनमोल होता है


पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर सुख दुख में एक दूसरे का साथ दें तो,
अगर एक दूसरे के खुशियों और गमों का एहसास हो तो।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर एक दूसरे में कुछ कमियां नज़र आए तो नजरअंदाज कर देना,
छोटी छोटी गलतियों को देखकर अनदेखा कर देना।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
पति होने का मतलब ये नहीं कि बात बात पर पत्नी का अपमान करना,
पति होने का मतलब ये नहीं कि बात बात पर उसपर हाथ उठाना।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
माना कि आप पति लोग पैसा कमा कर लाते हो,
तो हम पत्नियां भी आपके घर और बच्चों को संभालती हैं।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
माना कि आप पति लोग हमारे और हमारे बच्चों के जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करते हो,
लेकिन हम पत्नियां भी तो चाहे हम कितने ही बीमार हों आपके सेवा में दिन रात जुटे रहते हैं।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर आपस में कभी कोई कहा सुनी हो जाए,
तो हमें आपस में ही उसे सुलझाना चाहिए।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारी आपस की लड़ाई में मां बाप या किसी भी रिश्तेदारों को नहीं लाना चाहिए,
अगर उन्हें लाया तो उनका एकतरफा सिर्फ़ आपके तरफ़ से बोलना ठीक नहीं है।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारे बीच की लड़ाई में किसी तीसरे का बोलना बताओ ठीक है क्या?
अगर कोई तीसरा बोलता है तो वो हमारा हितैशी नहीं हो सकता।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अच्छे पति पत्नी हो तो एक दूसरे पर भरोसा करना सीखो,
गर भरोसा करते हो एक दूसरे पर तो तीसरा कोई बीच में बोल नहीं सकता।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारे आपस की लड़ाई में तीसरे को लाओगे,
तो कहो क्या एक दूसरे के मन में रह पाओगे।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
तुमने ब्याह कर लाया था अपने घर में मुझे,
तो मेरा पहला रिश्ता तो तुमसे है उसके बाद किसी और से।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हम पत्नियों की दुनियां ही तुम और तुम्हारे बच्चों से है,
तो बताओ अगर तुम ही हमारे ना हुए तो और रिश्ते तो कोई मायने ही नहीं रखते।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर मेरी कोई बात बुरी लगी तो मुझे बताओ,
कभी किसी तीसरे को मत लाया करो।
क्योंकि पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।

मैंने अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी पत्नियों के मन की भावनाओं को प्रकट करने की छोटी सी कोशिश की है। अगर किसी के मन को कोई ठेश पहुंचे तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। कमेंट कर के ज़रूर बताएं आपको कैसी लगी।🙏🙏

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...