भंडारे वाली पेठे की सब्जी (बिल्कुल भंडारे जैसी टेस्टी और चटपटी) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भंडारे वाली पेठे की सब्जी (बिल्कुल भंडारे जैसी टेस्टी और चटपटी) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

भंडारे वाली पेठे की सब्जी( बिल्कुल भंडारे जैसी टेस्टी और चटपटी)

भंडारे वाली पेठे की सब्जी में लगने वाली सामग्री  :
1. पेठा : 1kg 
2. अदरक  : 1 ईंच का टुकड़ा 
3. हरी मिर्च  : 6से 7
4. धनियां पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
6. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
7. आमचूर पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
8. गुड़  : 100 ग्राम
9. तेजपत्ता  : 2
10. जीरा  : 1/2 टेबल स्पून 
11. मेथी दाना  : 1टेबल स्पून 
12. कसूरी मेथी  :  4 टेबल स्पून 
13. गरम मसाला  : 1 टेबल स्पून 
14. हींग  : 1/2 टेबल स्पून 
15. सरसो तेल 
16. नमक स्वादानुसार 
17. काला नमक  : 1 टेबल स्पून 
भंडारे वाली पेठे की सब्जी बनाने की विधि  :
भंडारे वाली पेठे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पेठा  बिल्कुल कच्ची और हरे वाली लेंगे। अगर हम पेठा बीज वाला और पका हुआ लेंगे तो उससे सब्जी अच्छी नहीं बनेगी।
                           पेठे को अच्छे से धो कर छिलका लगे हुए ही मोटा मोटा काट लें, और फिर गैस पर एक पैन गरम करें। अब 5 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें, और जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और मेथी दाना डाल दें।
                       अब हींग, तेजपत्ता, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च को छोटा छोटा काट कर डाल दें। अदरक और हरी मिर्च डालकर एक दो मिनट भून लें ताकि अदरक का कच्चापन निकल जाए।अब कटा हुआ पेठा, सादा नमक, काला नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,धनियां पाउडर डालकर सभी को अच्छे से मिला लें और, तेज आंच पर पांच मिनट पका लें।
                      पांच मिनट बाद गैस की आंच मिडियम कर दें, और फिर ढक कर थोड़ी देर सब्जी को पकने दें। अब आमचूर पाउडर और गुड़ डाल कर फिर से सब्जी को अच्छे से मिक्स करें और फिर मीडियम आंच पर ढक कर पकने दें।
                     बीच बीच में ढक्कन हटा कर सब्जी को चलाते रहें। जब सब्जी का पानी सूखने लगे, तो उसमें गरम मसाला डाल कर दो मिनट और पका लें और फिर गैस को बंद कर दें। सब्जी को थोड़ा लटपटा रखना है, सब्जी में पानी नहीं रखना है और न पूरे तरह सुखा देना है, थोड़ा लटपटा रखना है।
                      लीजिए भंडारे वाली बहुत ही तीखी और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी, पराठा, या चावल किसी के साथ भी सर्व करें। 

Ingredients for Bhandare Wali Petha Sabzi :

1. Petha : 1kg

2. Ginger : 1 inch piece

3. Green chillies : 6 to 7

4. Coriander powder : 2 table spoon

5. Turmeric powder : 1 table spoon

6. Kashmiri red chilli powder : 2 table spoon

7. Mango powder : 2 table spoon

8. Jaggery : 100 grams

9. Bay leaves : 2

10. Cumin seeds : 1/2 table spoon

11. Fenugreek seeds : 1 table spoon

12. Kasuri methi : 4 table spoon

13. Garam masala : 1 table spoon

14. Asafoetida : 1/2 table spoon

15. Mustard oil

16. Salt as per taste

17. Black pepper  Salt : 1 Tablespoon

Method to make Bhandare Wali Petha Sabzi :

To make Bhandare Wali Petha Sabzi, first of all take raw and green Petha. If we take ripe and seeded Petha, then the vegetable will not be good.

Wash Petha well and chop it roughly, and then heat a pan on gas. Now heat 5 tablespoons of oil, and as soon as the oil becomes hot, add cumin seeds and fenugreek seeds.

Now add asafoetida, bay leaves, grated ginger and green chillies cut into small pieces. Add ginger and green chillies and fry for a minute or two so that the rawness of ginger goes away. Now add chopped Petha, plain salt, black salt, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder, coriander powder, mix everything well and cook for five minutes on high flame.

After five minutes, reduce the flame to medium and then cover and let the vegetable cook for a while. Now add mango powder and jaggery, mix the vegetable well again, and then cover and let it cook on medium flame.

                      Keep stirring the vegetable by removing the lid at times. When the water of the vegetable starts drying up, add garam masala to it and cook for two more minutes and then turn off the gas. The vegetable has to be kept a little loose, do not keep water in the vegetable and do not let it dry completely, keep it a little loose.

                      Here you go, the very spicy and tangy vegetable like Bhandara is ready. Serve it with roti, puri, paratha or rice.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...