दम आलू कैसे बनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दम आलू कैसे बनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 28 नवंबर 2020

दम आलू रेसिपी

दम आलू में लगने वाली सामग्री:

1. आलू : 1kg उबले हुए
2. प्याज :6 बड़े साइज़ के (प्याज को बारीक पीस कर लेना है)
3. धनियाँ पाउडर : 3 टेबल स्पून
4. जीरा पाउडर : 2 टेबल स्पून
5. काली मिर्च पाउडर : 1/2  टेबल स्पून
6. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
7. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
8. गरम मसाला पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
9. तेज पत्ता : 2
10. पांच फोरन : 1 टेबल स्पून
11. घी : 2 टेबल स्पून
12. सरसो तेल 
13. धनियां पत्ता : बारीक कटा हुआ
14.नमक : स्वादानुसार
15. कसूरी मेथी 
दम आलू बनाने की विधि : 
दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर और कांटे वाले चम्मच (फॉर्क) से घोंप घोंप कर पूरे आलू में छेद कर देना है। ऐसा करने से आलू के अंदर तक नमक और मसाले का टेस्ट जाएगा। सभी आलू को पूरा पूरा ही रखना है काटना नहीं है।
अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें जितना आलू है उसके हिसाब से तेल डाल दें जिसमें आलू अच्छी तरह से फ्राई किया जा सके। तेल में जब धुआं निकलने लगे तो सभी छेद किए हुए आलू को उसमें डाल दें।
दो तीन मिनट तक आलू को तेज आंच पर सिकने दें फिर उसमें हल्का नमक डाल दें और उलट पलट कर तब तक फ्राई करें जब तक कि आलू अच्छी तरह से लाल ना हो जाए।अब आलू को एक प्लेट में निकाल लें। उसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर उसमें पांच फोरन डाल दें।जब पांच फोरन चटकने लगे तो तेज पत्ता डालकर फिर उसमें प्याज को जो हमने पीस कर रखा था उसे डाल दें। अब प्याज को तब तक भूनना है जब तक कि उसका कलर हल्का सुनहरा न हो जाए। 
 अब एक कटोरी में धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर कसूरी मेथी और लाल मिर्च पाउडर डालकर उसमें थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। प्याज के सुनहरा होते ही हमने जो कटोरी में मसाला को मिक्स करके रखा है उसे डाल दें। गैस की आंच धीमी कर दें और सभी मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले में अच्छी खुशबू न आने लगे।
अब चार से पांच ग्लास के आस पास पानी डालकर उसे उबलने दें। ग्रेवी में उबाल आते ही उसमें जो हमने फ्राई कर के आलू रखा था उसे डाल दें।
अब पांच से दस मिनट तक ग्रेवी को अच्छे से उबलने दें। दस मिनट बाद उसमें धनियां पत्ता, गरम मसाला और घी
डालकर एक मिनट और गैस पर रहने दें।अब गैस को बंद कर दें और चावल, रोटी या पूरी किसी के साथ गरमा गरम आलू दम को सर्व करें।
 इस तरह से अगर आप एक बार दम आलू बनाएंगे तो आपको बार बार बनाने का मन करेगा।ये दम आलू बहुत ही टेस्टी और चटपटा होता है। ये रेसिपी मैने अपनी प्यारी मां से सीखा है।
इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इस दम आलू को बनाने के लिए आपके घर में जो सामान है ये उसी से बन जायेगी आपको बाहर से कुछ भी मंगवाना नहीं पड़ेगा।



Ingredients used in Dum Aloo:


 1. Potatoes: 1kg boiled

 2. Onion: 6 size (grind onion finely)

 3. Coriander powder: 4 tbsp

 4. Cumin powder: 3 tbsp

 5. Black Pepper Powder: 1 tbsp

 6. Red chili powder: 2 tbsp

 7. Turmeric Powder: 1 tbsp

 8. Garam Masala Powder: 1 tbsp

 9. Cassia: 2

 10. Five hours: 1 table spoon

 11. Ghee: 2 tablespoons

 12. Mustard Oil

 13. Coriander leaves: finely chopped

 14. Salt: As per taste



 How to make Dum Aloo:

 To make Dum Aloo, the first thing to do is to peel the boiled potatoes and snuff them with a fork using a fork.  By doing this, the salt and spices will be tested till the inside of the potato.  All potatoes have to be kept completely, do not cut them.

 Now heat a pan on the gas and add oil according to the number of potatoes in it, in which the potatoes can be fried well.  When the smoke starts coming out in the oil, put all the pierced potatoes in it.

 Allow the potatoes to roast on high heat for two to three minutes, then add light salt to it and fry it till it turns red again. Take out the potatoes in a plate.  Add a little more oil in the same pan and put five ferns in it. When the five farts start crackling, add bay leaves and then put the onion we had grinded in it.  Now fry the onion till it turns a light golden color.

 Now put coriander powder, cumin powder, black pepper powder, turmeric powder and red chilli powder in a bowl and add some water to it and mix it well.  As soon as the onion turns golden, put the spice in the bowl after mixing it.  Reduce the flame to high and fry all the spices till the spices smell good.

 Now pour water around four to five glasses and let it boil.  As soon as the gravy comes to a boil, put the potatoes that we had fried and put in it.

 Allow the gravy to boil well for five to ten minutes.  Ten minutes later, add coriander leaves, garam masala and ghee

 Add it and let it rest on the gas for a minute. Now turn off the gas and serve hot potato dum with rice, roti or poori.

 In this way, if you make dum potato once, then you will feel like making it again and again. These dum potatoes are very tasty and fluffy.  This is a recipe I learned from my dear mother. We all siblings like our mother's hand made potatoes.

 The best thing in this is that to make potato on its own, whatever is available in your house will be made from it, you will not have to order anything from outside.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...