श्रीमद्भागवतम् के प्रथम स्कंध के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 16 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रीमद्भागवतम् के प्रथम स्कंध के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 16 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

श्रीमद्भागवतम् के प्रथम स्कंध के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 16

शुश्रूषो: श्रद्दधानस्य वासुदेवकथारुचि: ।
स्यान्महत्सेवया विप्रा: पुण्यतीर्थनिषेवणात् ।।16।।
 
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : हे द्विजों ! जो भक्त समस्त पापों से पूर्ण रूप से मुक्त हैं,उनकी सेवा करने से महान सेवा हो जाती है।ऐसी सेवा से श्रीवासुदेव की कथा सुनने के प्रति लगाव उत्पन्न होता है।

तात्पर्य  : जीव के बद्ध जीवन का कारण श्रीभगवान के विरुद्ध विद्रोह है। कुछ व्यक्ति ऐसे हैं जो देव कहलाते हैं, और कुछ ऐसे हैं जो असुर कहलाते हैं, क्योंकि ये परमेश्वर की सत्ता के विरुद्ध रहते हैं।
                        श्रीमद्भगवद्गीता के सोलहवें अध्याय में असुरों का विशद् वर्णन किया गया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हें जन्म जन्मांतर अज्ञान की निम्नतर अवस्थाओं में रखा जाता है। अतः वे निम्न पशु योनियों में गिर जाते हैं, जिससे उन्हें परम सत्य, श्रीभगवान की कोई जानकारी नहीं रहती।
                    ये असुर श्रीभगवान की इच्छानुसार उनके मुक्त सेवकों की कृपा से विभिन्न देशों में धीरे धीरे ईश चेतना में परिशोधित किये जाते हैं। ईश्वर के ऐसे भक्त श्रीभगवान के अन्तरंग पार्षद होते हैं, और जब वे समाज को ईश्वर विहीन होने के खतरे से बचाने हेतु आते हैं,तब वे ईश्वर के शक्तिशाली अवतार, उनके पुत्र, उनके दास या उनके पार्षद कहलाते हैं।
                  किन्तु इनमें से कोई भी अपने आपको ईश्वर कहने का अनुचित दावा प्रस्तुत नहीं करता।यह तो असुरों द्वारा घोषित निंदा है, और ऐसे असुरों के दानवी अनुयायी भी इन बहुरूपियों को ईश्वर या उनका अवतार मान लेते हैं।
                      प्रामाणिक शास्त्रों में श्रीभगवान के अवतार के विषय में निश्चित जानकारी मिलती है।जब तक प्रामाणिक शास्त्रों से पुष्टि न हो जाए,तब तक किसी को ईश्वर या ईश्वर का अवतार नहीं मानना चाहिए।
                    वास्तव में जो भक्त भगवद्धाम जाने के इच्छुक हैं उन्हें श्रीभगवान के सेवकों का श्रीभगवान के समान ही आदर करना चाहिए ‌। श्रीभगवान के ऐसे दास महात्मा या तीर्थ कहलाते हैं, और वे विशिष्ट देश-काल के अनुसार उपदेश देते हैं।
                 श्रीभगवान के सेवक दूसरों को भी भगवान के भक्त बनने हेतु प्रेरित करते हैं। उन्हें अपने आपको भगवान कहलाना कभी पसंद नहीं आता। यद्यपि श्री चैतन्य महाप्रभु प्रामाणिक शास्त्रों के निर्देशानुसार साक्षात भगवान थे किन्तु उन्होंने एक भक्त का आचरण किया।
                    जो मनुष्य उन्हें ईश्वर रूप में जानते थे,वे उन्हें ईश्वर कह कर पुकारते थे, किन्तु तब वे अपने कानों को हाथों से बन्द करके भगवान श्रीविष्णु के नाम का उच्चारण करने लगते थे।                  
              वे स्वयं को ईश्वर कहलवाने का कड़ा विरोध करते थे, यद्यपि वे निःसंदेह साक्षात भगवान थे। अर्थात श्री चैतन्य महाप्रभु राधा रानी के भाव में प्रकट हुए थे, अतः वे अपने आपको ईश्वर कहलवाना कतपि पसंद नहीं करते थे।
                         यहां श्रीभगवान हमें उन धूर्तों से आगाह करने हेतु ऐसा आचरण करते हैं, जिन्हें अपने आपको ईश्वर कहलवाना बहुत अच्छा लगता है। ईश्वर के दास ईश्वरीय चेतना का प्रसार करने हेतु आते हैं। बुद्धिमान मनुष्यों को उनके साथ हर प्रकार से सहयोग करना चाहिए।
                       श्रीभगवान अपनी प्रत्यक्ष सेवा की अपेक्षा अपने दास की सेवा किये जाने से अधिक प्रसन्न होते हैं। श्रीभगवान तब अत्यधिक प्रसन्न होते हैं,जब वे यह देखते हैं कि उनके भक्तों का समुचित आदर हो रहा है। क्योंकि श्रीभगवान के भक्त भगवान की सेवा के लिए सभी प्रकार के कष्ट उठाते हैं, अतः वे उन्हें अत्यंत प्रिय होते हैं।
                         श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीभगवान घोषित करते हैं कि उन्हें उस भक्त के समान अन्य कोई प्रिय नहीं है, जो उनकी महिमा का प्रचार करते हुए अपना सर्वस्व संकट में डालता है।
                       श्रीभगवान के सेवकों की सेवा करके धीरे धीरे उन सेवकों के गुणों को प्राप्त किया जा सकता है, और इस प्रकार व्यक्ति श्रीभगवान की महिमा सुनने के योग्य बन जाता है। श्रीभगवान के विषय में सुनने की उत्सुकता भगवद्धाम में प्रवेश पाने हेतु पहली योग्यता है।
                       श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यही सीख मिलती है कि भगवान को वह व्यक्ति अत्यधिक प्रिय लगता है जो उनके भक्तों की सेवा करता है, क्योंकि भगवान के  शुद्ध भक्त उनकी सेवा के लिए अपना सर्वस्व संकट में डाल कर भी उनकी सेवा से तनिक भी पथभ्रष्ट नहीं होते, इसलिए भगवान के भक्त उन्हें सर्वाधिक प्रिय होते हैं। अतः श्रीभगवान अपनी सेवा की अपेक्षा अपने दास की अर्थात अपने भक्तों की सेवा किए जाने पर अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।
                   इस श्लोक से हमें यह भी सीखना चाहिए कि बिना शास्त्रों के प्रमाण के हमें किसी को भी भगवान नहीं स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि आज के इस दौर में बहुत सारे ढोंगी, पाखंडी लोग अपने आपको भगवान कहलवाने में लगे हुए हैं। अतः जब तक शास्त्रों में प्रमाण नहीं मिलता तब तक हमें किसी को भी भगवान नहीं मान लेना चाहिए ।
                

Shushrusoh sradydhanashya vasudevkatharuchih 
Syanmahtsevaya viprah punyatirthnishevanat ।।16।।


Translation by Srila Prabhupada : O twice-born, serving devotees who are completely free from all sins is great service. Such service generates attachment for hearing the story of Sri Vasudeva.

Purport : The cause of a living entity's conditioned life is rebellion against the Lord. There are some persons who are called devas, and some who are called asuras, because they live in rebellion against the authority of the Supreme Lord.

The sixteenth Chapter of the Srimad Bhagavad-gita gives an elaborate description of the demons, stating that they are kept in lower states of ignorance from birth to birth. Therefore, they fall into lower animal species, having no knowledge of the Supreme Truth, the Lord.

These demons are gradually purified into God consciousness in various countries by the grace of His liberated servants, according to the will of the Lord.  Such devotees of God are the intimate associates of Sri Bhagavan, and when they come to rescue society from the danger of becoming godless, they are called powerful incarnations of God, His sons, His servants or His associates.


But none of them makes any unjustified claim to be God. This is a slander proclaimed by the demons, and the demoniac followers of such demons also accept these imposters as God or His incarnation.

The authentic scriptures give definite information about the incarnation of Shri Bhagwan. Until it is confirmed by the authentic scriptures, no one should accept anyone as God or an incarnation of God.

The devotees who are desirous of going to the abode of the Lord should respect the servants of Shri Bhagwan as much as they respect the Lord. Such servants of Shri Bhagwan are called mahatmas or tirtha, and they preach according to the specific place and time.

The servants of Shri Bhagwan inspire others to become devotees of the Lord. They never like to be called God.  Although Sri Chaitanya Mahaprabhu was God Himself as per the canonical scriptures, He behaved like a devotee.

                  People who knew Him as God used to call Him Ishwar, but then He would stop His ears with His hands and start chanting the name of Lord Sri Vishnu.                   

            He strongly opposed being called God, although He was undoubtedly God Himself. i.e. Sri Chaitanya Mahaprabhu appeared in the form of Radha Rani, so He did not like to be called God at all.


Here Sri Bhagavan acts in such a manner to warn us against those rascals who love to call themselves God. The servants of God come to spread the divine consciousness. Wise men should cooperate with them in every way.

                        Sri Bhagavan is more pleased when His servant is served than when He is served directly. Sri Bhagavan is most pleased when He sees that His devotees are properly respected. Since the devotees of Sri Bhagavan undergo all kinds of sufferings in the service of the Lord, they are very dear to Him.

                          In Srimad Bhagavadgita Sri Bhagavan declares that there is no one dearer to Him than the devotee who puts everything at risk in propagating His glories.  By serving the servants of Shri Bhagwan, gradually one can acquire the qualities of those servants, and thus one becomes eligible to hear the glories of Shri Bhagwan. Eagerness to hear about Shri Bhagwan is the first qualification to enter the abode of God.

From this verse of Shrimad Bhagwatam, we learn that God loves the person who serves His devotees the most, because the pure devotees of God do not go astray from serving Him even after putting everything in danger for His service, therefore, the devotees of God are most dear to Him. Therefore, Shri Bhagwan is more pleased when His servant, that is, His devotees, are served than when He is served.

From this verse, we should also learn that without the proof of scriptures, we should not accept anyone as God, because in today's era, many hypocrites, frauds are engaged in calling themselves God.  Therefore, unless we find proof in the scriptures, we should not consider anyone as God.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...