1. पनीर : 400 ग्राम
2. प्याज़ : 2 बड़े साइज़ के
3. लहसुन : 8 से 9 कलियां
5. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
6.टमाटर : 3
7. खसखस : 2 टेबल स्पून
8. काजू : 8 से 9
9. बादाम : 5
10. साबुत धनिया : 2 टेबल स्पून
11. साबुत जीरा : 2 टेबल स्पून
12. लौंग : 2
13. काली मिर्च : 8 से 9 दाने
14. हरी ईलायची : 1
15. काली ईलायची : 1
16.दालचीनी : छोटा सा टुकड़ा
18. तेजपत्ता : 2
19. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
20. हरी मिर्च : 4
21. मलाई : आधी छोटी कटोरी
22. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
23. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
24. सरसो तेल जरूरत के हिसाब से
25. कटा हुआ हरा धनिया
26. नमक स्वादानुसार
शाही पनीर बनाने की विधि :
* सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर रख ले।
* अब प्याज़ को बारीक पीस लें, अदरक लहसुन को छीलकर उसे भी पीस लें, टमाटर और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें।
* अब सभी खड़े मसाले धनिया,जीरा, काली मिर्च, खसखस, काजू, बादाम, लौंग,ईलायची और दालचीनी सभी को एक साथ बारीक पीस लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डालकर उसे गरम होने दें।
* जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें एक लौंग, एक ईलायची,एक बड़ी ईलायची, और तेजपत्ता डाल दें।
* अब अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर दो मिनट चला लें और फिर प्याज़ का पेस्ट डाल दें।
* प्याज़ को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और फिर टमाटर का पेस्ट डाल दें।
* टमाटर का पेस्ट डाल कर लगभग पांच मिनट तक भूनें और फिर खड़े मसालों का पेस्ट डाल दें।
* खड़े मसालों का पेस्ट डाल कर हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें।
* अब धीमी आंच पर मसालों को तब तक भूनें जब तक कि मसालों से तेल अलग न हो जाए।
*अब मलाई और कसूरी मेथी डालकर लगभग पांच मिनट और भूनें।
* जब सभी मसाले अच्छे से भून जाए तो करीब चार ग्लास के आस पास पानी डाल दें।
* अब स्वादानुसार नमक डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें और जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें कटा हुआ पनीर डाल कर लगभग दस मिनट तक पकने दें और फिर कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस को बंद कर दें।
* अगर आप इस तरह से शाही पनीर बनाएंगे तो रेस्टोरेंट जाना भूल जाएंगे । ये शाही पनीर की सब्जी रोटी, चावल, पूरी या पराठा किसी के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है।
Ingredients to make Shahi Paneer:
1. Paneer : 400 grams
2. Onion : 2 big size
3. Garlic: 8 to 9 buds
5. Ginger : 1 inch piece
6.Tomato : 3
7. Poppy seeds: 2 tbsp
8. Cashew nuts: 8 to 9
9. Almonds : 5
10. Whole coriander: 2 tbsp
11. Whole cumin seeds: 2 tbsp
12. Cloves : 2
13. Black pepper: 8 to 9 grains
14. Green cardamom : 1
15. Black cardamom : 1
16.Cinnamon : small piece
18. Bay leaves : 2
19. Kasoori Fenugreek : 2 tbsp
20. Green Chillies : 4
21. Cream : Half a small bowl
22. Turmeric Powder: 1 tbsp
23. Kashmiri red chili powder: 2 tbsp
24. Mustard oil as required
25. Chopped Coriander
26. Salt to taste
Method to make Shahi Paneer:
* First of all, cut the paneer into square pieces and keep it.
* Now grind the onion finely, peel ginger garlic and grind it too, grind tomato and green chili together.
* Now grind all the standing spices coriander, cumin, black pepper, poppy seeds, cashew nuts, almonds, cloves, cardamom and cinnamon all together finely.
* Now heat a pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add oil to it and let it heat up.
* As soon as the oil becomes hot, put one clove, one cardamom, one big cardamom, and bay leaf in it.
* Now add ginger garlic paste and stir for two minutes and then add onion paste.
Fry the onion till it becomes light golden and then add tomato paste.
* Add tomato paste and fry for about five minutes and then add the paste of spices.
* After adding a paste of standing spices, add turmeric powder and red chili powder as well.
* Now fry the spices on low flame till the oil separates from the spices.
Now add cream and kasoori methi and fry for about five more minutes.
* When all the spices are fried well, then add water around four glasses.
* Now add salt as per taste and let the gravy come to a boil and as soon as the gravy starts boiling, add chopped cheese and let it cook for about ten minutes and then add chopped coriander leaves and switch off the gas.
* If you make Shahi Paneer in this way, then you will forget to go to the restaurant. This Shahi Paneer ki sabzi tastes great with roti, rice, puri or paratha.