गुरुवार, 25 अप्रैल 2024

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 5 से लिया गया श्लोक संख्या 25

लभन्ते ब्रम्हनिर्वाणमृषय: क्षीणकल्मषा:।
छिन्नद्वैधा यतात्मान: सर्वभूतहिते रहता:।।25।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : जो लोग संशय से उत्पन्न होने वाले द्वैत से परे हैं, जिनके मन आत्म साक्षात्कार में रत हैं, जो समस्त जीवों के कल्याण कार्य करने में सदैव व्यस्त रहते हैं और जो समस्त पापों से रहित हैं,वे ब्रम्हनिर्वाण अर्थात मुक्ति को प्राप्त होते हैं।
  
तात्पर्य : केवल वही व्यक्ति सभी जीवों के कल्याण कार्य में रत कहा जाएगा, जो पूरी तरह कृष्णभावनाभावित है।जब व्यक्ति को यह वास्तविक ज्ञान हो जाता है कि कृष्ण ही सभी वस्तुओं के उद्गम हैं,तब वह जो भी कर्म करता है, सबों के हित को ध्यान में रखकर करता है।
                 कृष्णभावनाभावित व्यक्ति  अच्छी तरह से यह जानता है कि कृष्ण ही परम भोक्ता हैं,परम नियन्ता तथा परम सखा हैं ,और कृष्ण को भूल जाना ही मानवता के क्लेशों का कारण है।
                अतः समग्र मानवता के लिए कार्य करना सबसे बड़ा कल्याण कार्य है, अर्थात सभी से कृष्ण के बारे में बातें करना,सभी को कृष्ण नाम के जप करने के लिए प्रेरित करना, तथा कृष्ण के रूप,गुण, लीलाओं को सुना कर सभी के हृदय में कृष्ण प्रेम को जागृत करना ही असली मानव कल्याण कार्य है।
                 कोई भी मनुष्य ऐसे श्रेष्ठ कार्य में तब तक नहीं लग पाता जब तक वह स्वयं मुक्त न हो। कृष्णभावनाभावित मनुष्य के हृदय में कृष्ण की सर्वोच्चता पर बिल्कुल संदेह नहीं रहता।
               जो व्यक्ति मानव समाज का भौतिक कल्याण करने में ही व्यस्त रहता है,वह वास्तव में किसी की भी सहायता नहीं कर सकता।शरीर तथा मन की क्षणिक खुशी सन्तोषजनक नहीं होती।
                जीवन संघर्ष में कठिनाइयों का वास्तविक कारण मनुष्य द्वारा परमेश्वर से अपने संबंध की विस्मृति में ढूंढ़ा जा सकता है, अर्थात इस भौतिक जगत में आकर हम सभी भगवान से अपने वास्तविक संबंध को भूल गए हैं, और जिसके कारण हमें बार बार इस जन्म, मृत्यु,जरा, व्याधि के चक्र से गुजरना पड़ता है और हर बार हमारा जीवन कठिनाइयों तथा संघर्ष से भरा रहता है।
                   यदि हम कृष्ण के साथ अपने संबंध के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहते हैं, तो हम सही मायने में मुक्तात्मा हैं,भले ही हम इस भौतिक शरीर के जाल में क्यों न फंसे हों।
               श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यही सीख मिलती है कि एक क्षण के लिए भी हमें कृष्ण का विस्मरण नहीं करना चाहिए और प्रत्येक क्षण कृष्ण का स्मरण रख कर हमें कृष्ण की प्रसन्नता के लिए अपने सभी कार्य करना चाहिए, जिससे हमारा जीवन बहुत ही आनंदमय तथा सरल हो जाएगा। हमें सभी को कृष्णभावनाभावित बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे पूरे मानव समाज का कल्याण हो।


Labhante bramhnivarnmrishayah kshinkalmashah 
Chinndwaidha yatatatmanah sarvabhuthite ratah ।।25।।


Translation by Srila Prabhupada: Those who are beyond the duality arising from doubt, whose minds are absorbed in Self-realization, who are always engaged in doing welfare of all beings and who are free from all sins, attain brahmanirvana, that is, liberation.

PURPORT: Only a person who is fully Krsna conscious can be said to be engaged in the welfare of all living entities.  When one has the actual knowledge that Krsna is the origin of all things, then whatever action one performs is with the welfare of all in mind.

The Krsna conscious person knows very well that Krsna is the ultimate enjoyer, the ultimate controller, and the ultimate friend, and that forgetting Krsna is the cause of humanity’s suffering.

The greatest welfare work is therefore to work for the whole of humanity, that is, to talk to everyone about Krsna, to induce everyone to chant the name of Krsna, and to awaken love for Krsna in everyone's heart by narrating the form, qualities,  and pastimes of Krsna, that is the real human welfare work.

No human being can engage in such an excellent work unless he is himself liberated.  In the heart of a Krsna conscious man there is absolutely no doubt about the supremacy of Krsna.

A person who is busy doing only the material welfare of mankind cannot really help anybody.  The temporary pleasures of the body and mind are not satisfactory.

The real cause of difficulties in the struggle of life can be found in man's forgetfulness of his relationship with the Supreme Lord, that is, in coming to this material world we have all forgotten our real relationship with the Supreme Lord, and because of that we  have to go through this cycle of birth, death, old age, disease again and again, and each time our life is filled with difficulties and struggle.

If we are fully conscious of our relationship with Krsna, we are truly liberated souls, even though we are caught in the net of this material body.  The lesson we learn from this verse of the Srimad Bhagavad Gita is that we should not forget Krishna even for a moment and we should do all our work for Krishna's pleasure by remembering Krishna every moment, which will make our life very joyful and simple.  We should try to make everyone Krishna conscious, which will lead to the welfare of the entire human society.


शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024

चिली पनीर रेसिपी (बिना लहसुन, प्याज के)

चिली पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. पनीर  : 500 ग्राम 
2. शिमला मिर्च  :  2 बड़े साइज़ के
3. कार्न फ्लोर  : 5 बड़े चम्मच 
4. सोया सॉस  :  2 टेबल स्पून 
4. विनेगर  : 2 टेबल स्पून 
5. टोमेटो सॉस  : 2 बड़े चम्मच 
6. गरम मसाला  :  1 टेबल स्पून 
7. लाल मिर्च पाउडर  :  1 टेबल स्पून 
8. काली मिर्च पाउडर  :  1/2 टेबल स्पून 
9. अदरक  :  करीब एक इंच टुकड़ा 
10. बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता 
11. अजीनोमोटो :  चुटकी भर 
12. नमक स्वादानुसार 
13.सरसों तेल जरूरत के हिसाब से 
चिली पनीर बनाने की विधि  : 
सबसे पहले पनीर को चौकोर और थोड़ा बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इसमें कार्न फ्लोर और हल्का नमक डाल कर इसे हल्के हाथों से मिला लें, जिससे कि पनीर पर कार्न फ्लोर की अच्छे से कोटिंग हो जाए।
                       अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, और फिर उसमें कोटिंग किया हुआ पनीर को डाल कर उलट पलट कर हल्का फ्राई कर लें। इसी तरह से पूरे पनीर को फ्राई करके प्लेट में निकाल लें।
                        अब शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़ों में काट लें, और अदरक को कद्दूकस कर लें। फिर से पैन गरम करें, और उसमें 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर उसे दो मिनट चला लें, और फिर शिमला मिर्च डाल कर तेज आंच पर एक से दो मिनट चला लें।
                      अब आंच को बिल्कुल धीमी कर लें, और फिर उसमें टोमेटो सॉस, सोया सॉस, विनेगर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और अजीनोमोटो डालकर दो से तीन मिनट चला लें। अब आधे कटोरी पानी में 1 चम्मच कार्न फ्लोर डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर पैन में डाल कर चलाते रहे।
                 जब उसमें अच्छे से उबाल आने लगे, तो पनीर गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डाल कर उसे अच्छे से मिक्स कर लें और दो से तीन मिनट पका लें और फिर कटा हुआ धनियां पत्ता डाल कर गैस को बंद कर दें।
                 लीजिए बिना लहसुन प्याज के गरमा गरम और बहुत ही टेस्टी चिली पनीर बनकर तैयार है। इसे चावल, रोटी,  पूरी  या पराठा किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for making Chilli Paneer :

1. Paneer : 500 grams

2. Capsicum : 2 large size

3. Corn flour : 5 tablespoons

4. Soya sauce : 2 tablespoons

4. Vinegar : 2 tablespoons

5. Tomato sauce : 2 tablespoons

6. Garam masala : 1 tablespoon

7. Red chilli powder : 1 tablespoon

8. Black pepper powder : 1/2 tablespoon

9. Ginger : about one inch piece

10. Finely chopped coriander leaves

11. Ajinomoto : a pinch

12. Salt as per taste

13. Mustard oil as per requirement

Method to make Chilli Paneer :

First of all cut the paneer into square and slightly bigger pieces. Now add corn flour and little salt to it and mix it gently so that the corn flour gets coated on the paneer well.

                      Now heat oil in a pan and then add the coated paneer to it and fry it lightly by turning it over. Fry the whole paneer in the same way and take it out in a plate.

                      Now cut the capsicum into square pieces and grate the ginger. Heat the pan again and add 1 tablespoon of oil to it and add the grated ginger and stir it for two minutes. Then add the capsicum and stir it for one to two minutes on high flame.

                    Now reduce the flame to very low and then add tomato sauce, soya sauce, vinegar, red chilli powder, black pepper powder and ajinomoto and stir it for two to three minutes.  Now put 1 spoon of corn flour in half a bowl of water and mix it well and then pour it into the pan and keep stirring.

                When it starts boiling, add paneer garam masala and salt according to taste, mix it well and cook for two to three minutes and then add chopped coriander leaves and turn off the gas.

                Here you go, hot and very tasty chilli paneer without garlic and onion is ready. Serve it with rice, roti, puri or paratha.


                  

बुधवार, 3 अप्रैल 2024

श्रीमद्भागवतम् के प्रथम स्कंध के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 4


नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम्।
देवीं सरस्वतीं व्यासं ततो जयमुदीरयेत्।।4।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : विजय के साधन स्वरूप इस श्रीमद्भागवतम् का पाठ करने (सुनने) के पूर्व मनुष्य को भगवान श्रीनारायण को, नरोत्तम नर नारायण ऋषि को, विद्या की देवी माता सरस्वती को तथा ग्रन्थकार श्रील व्यासदेव को नमस्कार करना चाहिए।

तात्पर्य  : सम्पूर्ण वैदिक साहित्य तथा सभी पुराण इस भौतिक जगत के गहनतम भागों पर विजय प्राप्त करने हेतु हैं। जीव अनादि काल से भौतिक इन्द्रिय तृप्ति के प्रति आसक्त होने के कारण ईश्वर के साथ अपने संबंध को भूल चुका है।
                   इस भौतिक जगत में मनुष्य का जीवन संघर्ष लंबा चलने वाला है, और इसके लिए कोई भी योजना बनाकर जीव का इसमें से निकल पाना असम्भव है।
                 यदि मनुष्य इस अविरत जीवन संघर्ष पर विजय प्राप्त करना चाहता है, तो उसे भगवान के साथ अपने नित्य संबंध को पुनः स्थापित करना होगा।
                जो भी इस प्रकार के निवारक उपाय अपनाना चाहते हैं, उन्हें वेदों तथा पुराणों जैसे साहित्य का आश्रय लेना होगा। अल्पज्ञानी मनुष्यों का कहना है कि पुराणों का वेदों से किसी प्रकार का संबंध नहीं है, किन्तु ये पुराण विभिन्न प्रकार के मनुष्यों के लिए वेदों की पूरक व्याख्याएं हैं।
                 सभी मनुष्य एक से नहीं होते हैं।कुछ मनुष्य सतोगुणी होते हैं,कुछ रजोगुणी होते हैं और कुछ तमोगुणी होते हैं। पुराणों को इस प्रकार से विभक्त किया गया है कि किसी भी श्रेणी के मनुष्य उनसे लाभ उठा सकते हैं, और धीरे धीरे अपनी खोई हुई स्थिति को पुनः प्राप्त करके कठोर जीवन संघर्ष से बाहर निकल सकते हैं।
                 श्रील सूत गोस्वामी पुराणों के पाठ की विधि प्रदर्शित करते हैं। जो मनुष्य वैदिक साहित्य तथा पुराणों के उपदेशक बनना चाहते हैं,वे इस विधि का पालन कर सकते हैं। श्रीमद्भागवतम् निष्कलंक पुराण है, और यह विशेष कर उनके लिए है, जो स्थायी रूप से भवबंधन से छूटने के इच्छुक हैं।
               श्रीमद्भागवतम् का यह श्लोक हमें यह समझाता है कि हम सभी अपने भौतिक इन्द्रिय तृप्ति में इतना अधिक उलझ गए हैं, जिसके कारण भगवान से अपने शाश्वत संबंध को भूल गए हैं। इस भौतिक जगत में हमारा जीवन संघर्ष दीर्घ काल तक चलने वाला है, और कुछ भी करके हम इस पर विजय प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
              यदि हम  अपने इस   जीवन संघर्ष पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं ,तो इसका केवल और केवल एक ही उपाय है कि हमें भगवान से अपना नित्य संबंध पुनः स्थापित करना ही होगा , इसके अलावा दूसरा और कोई उपाय नहीं है।


Narayanam namaskritya naram chaiv narottamam
Devim sarswatim vyasam tato jay mudirayet ।।4।।


Translation by Srila Prabhupada: Before reciting (listening to) this Srimad Bhagavatam, which is the means to victory, one should bow to the Lord Sri Narayana, to the sage Narottama Nara Narayana, to Mother Saraswati, the goddess of learning, and to the author Srila Vyasadeva.


PURPORT  : The entire Vedic literature and all the Puranas are meant for overcoming the deepest parts of this material world. The living entity has forgotten his relationship with God since time immemorial because he has been attached to material sense gratification.

                  Man's life struggle in this material world is going to be a long one, and it is impossible for him to get out of it by making any plans.

                  If man wants to overcome this continuous life struggle, he must reestablish his eternal relationship with the Supreme Lord.

                Whoever wants to adopt such preventive measures must resort to literature like the Vedas and the Puranas. Men of little knowledge say that the Puranas have no connection with the Vedas, but these Puranas are supplementary explanations of the Vedas for different kinds of men.  All men are not the same. Some men are in goodness, some in passion and some in ignorance. The Puranas are so divided that any category of men can benefit from them and gradually regain their lost position and come out of the harsh struggle of life.

                Srila Suta Goswami shows the method of reading the Puranas. Men who want to become preachers of Vedic literature and the Puranas can follow this method. The Srimad Bhagavatam is the untainted Purana, and it is especially meant for those who want to be permanently free from material bondage.

              This verse of the Srimad Bhagavatam explains to us that we are all so entangled in our material sense gratification that we have forgotten our eternal relationship with the Lord.  Our life struggle in this material world is going to be a long one, and we cannot overcome it by anything we do.

              If we want to overcome this struggle of life, there is only one way and that is to re-establish our eternal relationship with God, there is no other way.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...