बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 जुलाई 2025

बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के )

बेसन के गट्टे की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1.बेसन : 250 ग्राम 
2.देसी घी : 2 बड़े चम्मच 
3.साबूत धनियाँ : 2 टेबल स्पून 
4.सौंफ : 2 टेबल स्पून 
5.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून 
6.जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून 
7.हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
8.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
9.काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
10.गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून 
11.पाँचफोरन : 1/2 टेबल स्पून 
12.कसूरी मेथी 
13.टमाटर : 2 बड़े साइज के 
14.हरी मिर्च : 7से 8 या अपने टेस्ट के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं
15.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
16.सरसो तेल 
17.नमक स्वादानुसार 

बेसन के गट्टे की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले बेसन को एक बरतन में निकाल लें, अब आधा चम्मच नमक और एक चम्मच घी डाल दें,धनियाँ और सौंफ को दरदरा पाउडर बना कर आधा बेसन में डाल दें, और आधा ग्रेवी के लिए रख लें। 
                    अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आँटे की तरह अच्छे से गूंथ कर एक नरम डो तैयार कर लें।  गैस पर एक पतिले में पानी उबलने के लिए रख दें, और जैसे ही पानी उबलने लगे तो, जो बेसन हमने गूंथ कर रखा था उसे दो हिस्सों में कर लें, और फिर  अपने हथेली से लम्बा रोल बना कर उबलते हुए पानी में डाल दें।
                       करीब दस से पंद्रह मिनट में यह अच्छी तरह पक जाएगा, फिर इसे किसी प्लेट में निकाल कर इसका छोटा छोटा पीस काट लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, फिर उसमें तेल डालकर अच्छे से गरम करें, जब तेल गरम हो जाये तो उसमें बेसन के पीस डाल कर उसे दोनों तरफ से उलट पलट कर हल्का सुनहरा करके तल लें। बेसन के सारे पीस को ऐसे ही तल कर निकाल लें।
                       अब टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डाल कर पीस लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाये, तो उसमें तेल डाल दें। तेल के गरम होते ही उसमें पंचफोरन डाल दें, पंचफोरन जैसे ही चटकने लगे तब तेजफत्ता, हींग, और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें।
                        अदरक को एक मिनट भूनें, फिर टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें। अब गैस के आँच को पूरा कम कर दें, और फिर धनियाँ पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कुटा हुआ धनियाँ और सौंफ का पाउडर डाल कर मसाले को अच्छे से भूनेंगे। जब मसाले अच्छे से भुन जाए, फिर कसूरी मेथी डाल कर एक दो मिनट और भून लें, और फिर अपने जरुरत के हिसाब से ग्रेवी जितना गाढ़ा या पतला रखना है, उतना पानी डाल दें।
                            जैसे ही ग्रेवी  उबलने लगे तभी उसमें बेसन के तले हुए गट्टे डाल दें। अब मीडियम आँच पर तब तक पकाएं जब तक की गट्टे अच्छी तरह सॉफ्ट न हो जाए। जब गट्टे अच्छे से सॉफ्ट हो जाए, तब गरम मसाला और घी डाल दें। ग्रेवी को पांच मिनट और पका लें,और फिर गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही टेस्टी बिना प्याज़ लहसुन के गट्टे की सब्जी बन कर तैयार है।
                          
                     
                   

Ingredients for Besan Gatte ki Sabzi:

1.Gram flour : 250 grams

2.Desi ghee : 2 tablespoons

3.Whole coriander : 2 tablespoons

4.Fennel : 2 tablespoons

5.Coriander powder : 2 tablespoons

6.Cumin powder : 1 tablespoon

7.Turmeric powder : 1 tablespoon

8.Kashmiri red chilli powder : 2 tablespoons

9.Black pepper powder : 1/2 tablespoon

10.Garam masala : 1/2 tablespoon

11.Paanchphoran : 1/2 tablespoon

12.Kasuri methi

13.Tomatoes : 2 large size

14.Green chillies : 7 to 8 or you can increase or decrease as per your taste

15.Ginger : About one inch  piece

16. Mustard oil

17. Salt as per taste


Method of making Besan Gatte ki Sabzi:

First of all take out the gram flour in a vessel, now add half a teaspoon of salt and one teaspoon of ghee, make a coarse powder of coriander and fennel and add half of it to the gram flour, and keep the other half for the gravy. Now add water little by little and knead it well like flour and prepare a soft dough. Put water to boil in a pan on the gas, and as soon as the water starts boiling, divide the gram flour that we had kneaded into two parts, and then make a long roll with your palm and put it in the boiling water.

It will be cooked well in about ten to fifteen minutes, then take it out in a plate and cut it into small pieces. Now heat a pan on the gas, then add oil to it and heat it well, when the oil is hot, put the gram flour pieces in it, turn it from both sides and fry it till it becomes light golden.  Fry all the gram flour pieces like this and take them out.

                      Now grind tomatoes and green chillies in a mixer. Grate ginger. Now heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, add oil to it. As soon as the oil gets hot, add panchphoran to it, as soon as the panchphoran starts crackling, add bay leaf, asafoetida and grated ginger.

                      Fry ginger for a minute, then add tomato and green chilli paste. Now reduce the heat of the gas completely, and then add coriander powder, cumin powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder, crushed coriander and fennel powder and fry the spices well. When the spices are fried well, then add kasuri methi and fry for a minute or two more, and then add as much water as you want to keep the gravy thick or thin.

                            As soon as the gravy starts boiling, add the fried gram flour Gatta to it. Now cook on medium flame till the Gatta becomes soft. When the Gatta becomes soft, add garam masala and ghee. Cook the gravy for five more minutes and then turn off the gas. Your very tasty Gatta ki Sabzi without onion and garlic is ready.


बेसन के गट्टे की सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के )

बेसन के गट्टे की सब्जी में लगने वाली सामग्री : 1.बेसन : 250 ग्राम  2.देसी घी : 2 बड़े चम्मच  3.साबूत धनियाँ : 2 टेबल ...