शुक्रवार, 28 जून 2024

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 1

                  श्रीभगवानुवाच 
अनाश्रित: कर्मफलं कार्यं कर्म करोति य:।
स सन्नयासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रिय:।।1।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : श्रीभगवान ने कहा , जो पुरुष अपने कर्म फल के प्रति अनासक्त है, और जो अपने कर्तव्य का पालन करता है,वही संन्यासी और असली योगी है।वह नहीं जो न तो अग्नि जलाता है और न कर्म करता है।
              तात्पर्य  : इस अध्याय में भगवान बताते हैं कि अष्टांगयोग पद्धति मन तथा इन्द्रियों को वश में करने का साधन है। किन्तु इस कलियुग में सामान्य जनता के लिए इसे सम्पन्न करना अत्यन्त कठिन है।
   ‌‌                   यद्यपि इस अध्याय में अष्टांगयोग पद्धति की संस्तुति की गई है, किन्तु भगवान बल देते हैं कि कर्मयोग या कृष्ण भावनामृत में कर्म करना इससे श्रेष्ठ है।इस संसार में प्रत्येक मनुष्य अपने परिवार के पालन करने हेतु तथा अपने द्वारा एकत्रित किए गए धन तथा सामान के रक्षा हेतु कर्म करता है, परन्तु कोई भी मनुष्य बिना किसी स्वार्थ या किसी व्यक्तिगत तृप्ति के, चाहे वह तृप्ति आत्मकेंद्रित हो या व्यापक, कर्म नहीं करता।
                    पूर्णता की कसौटी है कृष्ण भावनामृत में कर्म करना, कर्म के फलों का भोग करने के उद्देश्य से नहीं। कृष्ण भावनामृत में कर्म करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है, क्योंकि सभी लोग परमेश्वर के अंश हैं। जिस प्रकार शरीर के अंग केवल अपनी तुष्टि के लिए नहीं अपितु पूरे शरीर की तुष्टि के लिए कार्य करते हैं, ठीक उसी प्रकार जो केवल अपनी तुष्टि के लिए नहीं अपितु भगवान की तुष्टि के लिए कार्य करते हैं, वही पूर्ण संन्यासी या पूर्ण योगी हैं।
                   कभी कभी संन्यासी सोचते हैं कि उन्हें सारे कार्यों से मुक्ति मिल गई है अतः वे अग्निहोत्र यज्ञ करना बंद कर देते हैं, लेकिन वास्तव में वे स्वार्थी हैं क्योंकि उनका लक्ष्य निराकार ब्रह्म से तादात्म्य करना होता है।ऐसी इक्षा भौतिक इक्षा से तो श्रेष्ठ है, किन्तु यह स्वार्थ से रहित नहीं होती है।
                     इसी प्रकार जो योगी समस्त कर्म बन्द करके अर्धनिमीलित नेत्रों अर्थात आधे बंद या आधे खुले नेत्रों से योगाभ्यास करता है,वह भी आत्मतुष्टि की इक्षा से पूरित होता है। किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के पूर्ण ब्रह्म की तुष्टि के लिए कर्म करता है।
                 कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कभी भी अपनी आत्मा की तुष्टि के लिए कार्य नहीं करता है,वह अपने प्रत्येक कार्य को कृष्ण की तुष्टि के लिए करता है। अर्थात उसका एक मात्र लक्ष्य कृष्ण को प्रसन्न करना रहता है, अतः वह पूर्ण संन्यासी या पूर्ण योगी होता है।
                त्याग के सर्वोच्च प्रतीक भगवान चैतन्य महाप्रभु प्रार्थना करते हैं - 
         न धनं न जनं न सुन्दरीं कवितां वा जगदीश कामये।
         मम जन्मनि जन्मनीश्वरे भवताद्भक्तिरहैतुकि त्वयि।।
 अर्थ : हे सर्वशक्तिमान प्रभु, मुझे न तो धन संग्रह की कामना है न मैं सुन्दर स्त्रियों के साथ रमण करने का अभिलाषी हूं न ही मुझे अनुयायियों की कामना है। मैं तो जन्म जन्मांतर आपकी प्रेमाभक्ति की अहैतुकी कृपा का ही अभिलाषी हूं।
                    अतः श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हम यही सीख सकते हैं कि हम जो भी कर्म करें, उसे कृष्ण भावनामृत में रह कर करें।अर्थात हम जो भी कार्य करें उसे अपनी आत्म तुष्टि के लिए न करके, केवल और केवल कृष्ण की प्रसन्नता के लिए करें। भगवान ने इस श्लोक में स्पष्ट कहा है कि, जो भी व्यक्ति कृष्णभावनाभावित होकर अपने प्रत्येक कार्य को करता है, वही पूर्ण संन्यासी या पूर्ण योगी होता है।
                 
Anashritah karmphalam karyam karm karoti yah
Sa sanyasi cha yogi cha na niragnirn chakriyah ।।1।।


Purport : In this chapter the Lord explains that the eight-fold yoga system is a means of controlling the mind and the senses. But it is very difficult for ordinary people to accomplish it in this Kali-yuga.

Although the eight-fold yoga system is recommended in this chapter, the Lord emphasizes that it is superior to karma-yoga or work in Krsna consciousness. Everyone in this world works to maintain his family and to protect the wealth and goods he has accumulated, but no one works without any selfish motive or for some personal gratification, whether that gratification is self-centered or comprehensive.

The test of perfection is to work in Krsna consciousness, not for the purpose of enjoying the fruits of work. It is the duty of everyone to work in Krsna consciousness, because everyone is a part and parcel of the Supreme Lord.  Just as the parts of the body work not for their own satisfaction but for the satisfaction of the whole body, similarly, he who works not for his own satisfaction but for the satisfaction of the Supreme Lord is a perfect sannyasi or a perfect yogi.

Sometimes sannyasis think that they have attained freedom from all activities and so they stop performing agnihotra sacrifices, but actually they are selfish because their goal is to become one with the formless Brahman. Such a desire is superior to material desire, but it is not without selfishness.

Similarly, a yogi who stops all activities and practices yoga with half-closed eyes, that is, with his eyes half-open or half-closed, is also filled with the desire for self-satisfaction. But a Krsna conscious person works for the satisfaction of the Supreme Brahman without any selfishness.  A Krishna conscious person never acts for the satisfaction of his soul, he does everything for the satisfaction of Krishna. That is, his only goal is to please Krishna, so he is a perfect sannyasi or a perfect yogi.

              Lord Chaitanya Mahaprabhu, the supreme symbol of renunciation, prays -

Na dhanam na janam na sundarim kavitam va jagadish kamaye.

        Mam janmani janmanishware bhavatadbhaktirahaituki tvayi.

  Meaning : O Almighty Lord, I neither desire to accumulate wealth nor to enjoy the company of beautiful women nor do I desire followers. I only desire Your causeless mercy of loving devotion in all my births.

                  Therefore, what we can learn from this verse of the Bhagavad Gita is that whatever work we do, we should do it in Krishna consciousness. That is, whatever work we do, we should do it not for our own self-satisfaction but only for Krishna’s pleasure. The Lord has clearly stated in this verse that whoever does all his work in Krishna consciousness is a perfect sanyasi or a perfect yogi.



रविवार, 9 जून 2024

चना दाल पकौड़े की सब्जी रेसिपी (बिना प्याज लहसुन के)

चना दाल पकौड़े की सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. चना दाल  : 250 ग्राम
2. टमाटर  : 2 
3. साबूत धनियां  : 2 टेबल स्पून 
4. पीली सरसों  :  4 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
6. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
7. हरी मिर्च  :10 से 11
8. तेजपत्ता  : 2
9. हींग  : चुटकी भर 
10. सरसों तेल 
11. नमक स्वादानुसार 
12. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
13. पांचफोरन 
चना दाल पकौड़े की सब्जी बनाने की विधि  :
चना दाल पकौड़े की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को रात भर भिगो दें, और फिर सुबह उसे तीन चार बार अच्छे से धो लें, और फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
                    अब पीसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें, और फिर उसमें आधा छोटी चम्मच नमक,5 से 6 हरी मिर्च को बारीक काट कर डाल दें और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
                 अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें तेल डाल दें। जैसे ही तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो जो हमने पीसी हुई दाल को मिक्स करके रखा है, उसे हथेली की सहायता से छोटे छोटे पकौड़े का शेप देते हुए तेल में डाल दें , और फिर उलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लें। सभी पकौड़े को इसी तरह फ्राई करके प्लेट में निकाल लें।
                 अब पैन में फिर से पांच बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें, और फिर उसमें पांचफोरन , तेजपत्ता  डाल दें। जैसे ही पांचफोरन, तेजपत्ता चटकने लगे तो उसमें हींग डाल दें, और फिर धनियां, सरसो, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक पीस कर डाल दें। अब हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर मसालों को अच्छे से भून लें।
             अब पांच ग्लास के करीब पानी डाल दें, और ग्रेवी में अच्छे से उबाल आने दें, जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे, तो उसमें पकौड़े डाल दें और स्वादानुसार नमक डाल कर मीडियम आंच पर दस से पंद्रह मिनट अच्छे से उबलने दें। अब बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर गैस को बंद कर दें।
             लीजिए बन कर तैयार है बिना लहसुन प्याज के बहुत ही टेस्टी और चटपटा चने दाल के पकौड़े की सब्जी । इसे आप चावल, रोटी, पूरी या पराठा किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for making Chana Dal Pakora Sabzi :

1. Chana dal : 250 grams

2. Tomatoes : 2

3. Whole coriander : 2 tablespoons

4. Yellow mustard : 4 tablespoons

5. Turmeric powder : 1 tablespoon

6. Kashmiri red chilli powder : 2 tablespoons

7. Green chillies : 10 to 11

8. Bay leaves : 2

9. Asafoetida : a pinch

10. Mustard oil

11. Salt to taste

12. Finely chopped coriander leaves

13. Panchphoran


Recipe for making Chana Dal Pakora Sabzi :


To make Chana Dal Pakora Sabzi, first soak the chana dal overnight, and then wash it three to four times in the morning, and then grind it coarsely in a mixer.


                  Now take out the grinded dal in a bowl, and then add half a teaspoon of salt, 5 to 6 green chilies finely chopped and mix everything well.


                Now heat a pan on the gas and then add oil to it. As soon as the oil is heated well, put the grinded dal that we have mixed and kept aside in the oil, giving it the shape of small pakoras with the help of the palm, and then fry it by turning it over and over until it becomes golden. Fry all the pakoras in the same way and take them out in a plate.


                Now again put five tablespoons of oil in the pan and heat it, and then add panchphoran, bay leaf to it.  As soon as the panch phoran and bay leaves crackle, add asafoetida to it and then add finely ground coriander, mustard seeds, green chillies and tomatoes. Now add turmeric powder, Kashmiri red chilli powder and fry the spices well on a low flame.


            Now add about five glasses of water and let the gravy boil well. As soon as the gravy starts boiling, add pakodas to it and add salt according to taste and let it boil well on a medium flame for ten to fifteen minutes. Now add finely chopped coriander and turn off the gas.


              There you go, a very tasty and spicy gram dal pakoda sabji without garlic and onion is ready. Serve it with rice, roti, puri or paratha.



सोमवार, 3 जून 2024

वड़ा पाव रेसिपी (मुंबई का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड)

वड़ा पाव में लगने वाली सामग्री  :
1. पाव : 6
2. आलू : 5 से 6
3. राई  : 1/2 टेबल स्पून 
4. जीरा : 1/2 टेबल स्पून 
5. अदरक : छोटा सा टुकड़ा
6. करी पत्ता  : 15 से 20
7. नींबू  : 1
8. टमाटर  : 2 बड़े साइज़ के
9. सूखी लाल मिर्च  : 4
10. गोले वाला नारियल  (सूखा नारियल)  : 9 से 10 छोटा छोटा टुकड़ा काट कर ले लें 
11. सफेद तिल : 2 टेबल स्पून 
12. इमली 
13. हरी मिर्च  : 8 से 9
14. हींग : चुटकी भर 
15. धनियां पत्ता 
16.सरसो तेल
16.बेसन
17. चावल का आंटा या कॉर्न फ्लोर 
वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले तीन तरह की चटनी बनाते हैं, क्योंकि चटनी से ही वड़ा पाव का टेस्ट उभर कर आता है।
                 सबसे पहले बनाते हैं टमाटर की चटनी :
टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दें, और फिर जीरा, 4 सूखी लाल मिर्च डाल दें, और फिर टमाटर को चार टुकड़ों में काट कर डाल दें। अब एक छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच चीनी डाल कर तीन चार मिनट के लिए टमाटर को पका लें। अब टमाटर को ठंडा होने पर उसे मिक्सी में डालकर उसकी चटनी पीस लें। लीजिए टमाटर की चटनी तैयार है।
              अब बनाते हैं हरे धनिए की चटनी :
हरे धनिए की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धनिए को अच्छे से धो कर मिक्सी में डाल दें, और फिर उसमें चार से पांच हरी मिर्च, छोटा सा टुकड़ा अदरक का, स्वादानुसार नमक, और एक नींबू को काट कर उसका रस निकालकर डाल दें, और फिर सभी चीजों को पीस कर धनिए की चटनी बना लें। धनिया की चटनी भी बनकर तैयार है।
              अब बनाते हैं नारियल की सूखी चटनी :
नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डाल कर गरम करें, और फिर कटा हुआ नारियल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, सफेद तिल सभी को डालकर तीन चार मिनट मीडियम आंच पर भून लें, अब सभी चीज़ों को मिक्सी में डाल कर स्वादानुसार नमक और छोटा सा टुकड़ा इमली का डाल कर पीस लें। इस चटनी में पानी बिल्कुल भी नहीं डालें, यह चटनी सूखी ही बनती है। नारियल की चटनी भी बनकर तैयार है।
             अब बनाते हैं आलू का वड़ा :
आलू का वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। जब आलू टंडा हो जाए तो उसे छील कर पोटेटो मैसर से या हाथ से अच्छे से मैस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें तेल डाल कर राई, जीरा डाल कर उसे तड़कने दें, और फिर उसमें हींग, करी पत्ता,अदरक और हरी मिर्च को दरदरा कूट कर डाल दें। 
             अदरक और हरी मिर्च डालकर एक मिनट चला लें, और फिर मैस किया हुआ आलू डाल दें। आलू डालकर पांच मिनट धीमी आंच पर भून लें और फिर आधे नींबू को काट कर उसका रस डाल दें, बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दें,और सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।
            जब भूना हुआ आलू अच्छे से ठंडा हो जाए ,तो नींबू के साइज के आलू के छोटे छोटे गोले बना लें। अब एक बाउल में आधा कटोरी बेसन, चार से पांच चम्मच कार्न फ्लोर या चावल का आंटा, एक टेबल स्पून अजवायन,आधी टेबल स्पून हल्दी पाउडर , और पानी डाल कर एक घोल तैयार कर लें, घोल न ज्यादा पतला रखना है और न ज्यादा गाढ़ा।
                अब फिर से पैन गरम करें, जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो आलू के गोले को बेसन के घोल में लपेट कर उसे तेल में डालकर मीडियम आंच पर उलट पलट कर सुनहरा होने तक वड़े को फ्राई कर लें। इसी तरह से सभी वड़े को फ्राई कर लें। लीजिए हमारा वड़ा भी बन कर तैयार है। कुछ हरी मिर्च को भी बीच से चीरा लगा कर तेल में फ्राई कर लें और उसमें भी हल्का नमक डाल कर मिक्स कर लें।
          बेसन के घोल को हाथों से गरम तेल में डालकर थोड़ी बूंदी भी बना कर रख लें।
            अब बनाते हैं वड़ा पाव :
वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले पाव को बीच से कट कर लें। अब पाव में चम्मच की सहायता से पाव के ऊपर नीचे दोनों तरफ अच्छे से पहले टमाटर की चटनी लगा लें,उसके बाद धनियां की चटनी लगा लें, अब नारियल की चटनी डाल दें, थोड़ी बूंदी डाल दें, अब आलू के वड़े और एक फ्राई किया हुआ हरी मिर्च डाल दें। लीजिए  मुंबई का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड,वड़ा पाव बन कर तैयार है।


Ingredients for Vada Pav :

1. Pav : 6

2. Potato : 5 to 6

3. Mustard : 1/2 table spoon

4. Cumin seeds : 1/2 table spoon

5. Ginger : Small piece

6. Curry leaves : 15 to 20

7. Lemon : 1

8. Tomatoes : 2 large size

9. Dry red chillies : 4

10. Coconut with shells (dry coconut) : Cut into 9 to 10 small pieces

11. White sesame seeds : 2 table spoon

12. Tamarind

13. Green chillies : 8 to 9

14. Asafoetida : A pinch

15. Coriander leaves

16. Mustard oil

16. Gram flour

17. Rice flour or corn flour

To make Vada Pav, first of all make three types of chutney, because  The taste of Vada Pav comes out only because of the chutney.


First of all, let's make tomato chutney:

To make tomato chutney, first heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, add 2 tablespoons of oil in it, and then add cumin seeds, 4 dry red chillies, and then cut the tomatoes into four pieces and add them. Now add one teaspoon of salt, and 2 teaspoons of sugar and cook the tomatoes for three to four minutes. Now when the tomatoes cool down, put them in the mixer and grind them to make chutney. Tomato chutney is ready.

Now let's make green coriander chutney:

To make green coriander chutney, first wash the coriander thoroughly and put it in the mixer, and then add four to five green chillies, a small piece of ginger, salt according to taste, and cut a lemon and extract its juice, and then grind all the things and make coriander chutney. Coriander chutney is also ready.

  Now let's make dry coconut chutney:

To make coconut chutney, first heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, heat oil in it, and then add chopped coconut, dry red chilies, curry leaves, white sesame seeds and fry on medium flame for three to four minutes, now put all the things in the mixer, add salt as per taste and a small piece of tamarind and grind it. Do not add any water to this chutney, this chutney is made dry. Coconut chutney is also ready.

Now let's make potato vada:

To make potato vada, first boil the potatoes and let them cool. When the potatoes become cold, peel them and mash them well with a potato masher or by hand. Now heat a pan on the gas and then pour oil in it, add mustard seeds, cumin seeds and let them crackle, and then add asafoetida, curry leaves, ginger and green chilies coarsely crushed and put them in it.  

Add ginger and green chillies and stir for a minute, and then add mashed potatoes. Add potatoes and fry on low flame for five minutes and then cut half a lemon and add its juice, add finely chopped coriander leaves, and mix everything well.


When the roasted potato cools down properly, make small lemon sized potato balls. Now in a bowl, add half a bowl of gram flour, four to five spoons of corn flour or rice flour, one tablespoon carom seeds, half a tablespoon of turmeric powder and water and prepare a batter. The batter should neither be too thin nor too thick.

              Now heat the pan again. When the oil is heated properly, wrap the potato ball in the gram flour batter and put it in the oil and fry the vada on medium flame by turning it over and over until it becomes golden. Fry all the vadas in the same way. Our vada is ready. Cut some green chillies from the middle and fry them in oil. Add a little salt to it and mix.

          Put the gram flour batter in the hot oil with your hands and make some boondi and keep it aside.

            Now let's make Vada Pav:

To make Vada Pav, first cut the Pav from the middle. Now with the help of a spoon, apply tomato chutney on both the sides, top and bottom of the Pav, then apply coriander chutney, now add coconut chutney, add some boondi, now add potato vadas and a fried green chilli. Mumbai's very famous street food, Vada Pav is ready.




, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...