सोमवार, 18 नवंबर 2024

आलू कचौरी और आलू टमाटर की सब्ज़ी (बहुत ही टेस्टी और चटपटी रेसिपी बिना लहसुन प्याज के)

आलू कचौरी में लगने वाली सामग्री 
1. आलू  : 4 से 5 मीडियम साइज के
2. आटा  : 250 ग्राम
3. घी  : 2 बड़े चम्मच 
4. साबुत धनियां  : 1 टेबल स्पून 
2. सौंफ  : 1 टेबल स्पून 
3. लाल मिर्च पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
4. गरम मसाला  : 1/2 टेबल स्पून 
 5. साबुत जीरा : 1 टेबल स्पून 
6. नमक स्वादानुसार 
7. सरसो तेल 
8. रिफाइन तेल
9.हींग
आलू कचौरी बनाने की विधि  :
आलू कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें।
                       जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें चुटकी भर हींग डाल दें, और फिर सभी साबुत मसालों, धनियां सौंफ और जीरा को दरदरा कूट कर डाल दें। मसाले को एक मिनट भून लें और फिर उबले हुए आलू को अच्छे से मैस कर के डाल दें। 
                     अब सभी को धीमी आँच पर पांच मिनट भून लें। गैस को बंद कर दें और आलू को जो हमने भून कर रखा है उसे अच्छी तरह ठंडा होने दें।
                 अब कचौरी के लिए आटा लगा लें। किसी परात में आटा निकाल लें, और फिर उसमें घी और हल्का नमक डाल कर हाथों से अच्छे से मिक्स कर लें। अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटे को सॉफ्ट गूथ कर, दस मिनट के लिए ढक कर रख दें।
                     अब आटे की छोटी छोटी लोई बना लें, और हथेली पर रख कर लोई में थोड़ी थोड़ी आलू की स्टफिंग डाल कर उसे अच्छे से दबा कर चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें, और बेलन की सहायता से हल्का हल्का बेल लें, जिससे कि आलू की स्टफिंग बाहर नहीं निकले।
                    अगर स्टफिंग ज्यादा डाल देंगे , या फिर ज्यादा जोर से बेलेंगे तो तो तेल में डालते ही कचौरी फट जाएगी और अच्छी नहीं बनेगी। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें रिफाइन तेल डाल कर गरम हल्का गरम करें। 
                    जैसे ही तेल हल्की गरम हो जाए तो उसमें दो या चार जितने कचौरी एक बार में आसानी से पैन में आ जाए ,उतने कचौरी डाल कर कम आंच पर थोड़ी देर तल लें, और फिर आंच को मीडियम कर दें। इसी तरह से उलट पलट कर लाल लाल कर के सभी कचौरी को तल लें। बस गरमा गरम बहुत ही टेस्टी आलू की कचौरी बन कर तैयार है।
 
आलू टमाटर की सब्ज़ी में लगने वाली सामग्री :
1. आलू  : 5से 6 मीडियम साइज के
2. टमाटर  : 4
3. हरी मिर्च  : 6से 7
4. अदरक  : एक ईंच का टुकड़ा 
5. धनियां पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
6. सौंफ पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
7.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
8. काली मिर्च पाउडर  : 1/4 टेबल स्पून 
9. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
10. गरम मसाला  : 1/4 टेबल स्पून 
11. जीरा : 1/2 टेबल स्पून 
12. मेथी दाना  : 1/2 टेबल स्पून 
13. कसूरी मेथी  : 4 टेबल स्पून 
14. हींग 
15. सरसो तेल 
16.बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
17. नमक स्वादानुसार 


आलू टमाटर की सब्ज़ी बनाने की विधि 
सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लें। टमाटर और हरी मिर्च को चौपड़ में डाल कर चौप कर लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें और फिर उसमें सरसो तेल डाल कर गरम करें, जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और मेथी दाना डाल दें, और फिर हींग डालें।
                       अब कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल कर दो मिनट भून लें और फिर चौप किया हुआ टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सौंफ पाउडर डाल कर कम आंच पर मसालों को अच्छे से भून लें।
                     अब कसूरी मेथी डाल कर दो मिनट और चला लें, और फिर आलू को छील कर हाथों से फोर कर डाल दें और दो ग्लास के करीब पानी डाल दें। स्वादानुसार नमक डालकर ग्रेवी को 10 मिनट पका लें और फिर गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर दो मिनट और पका लें। अब गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही टेस्टी आलू की सब्ज़ी बन कर तैयार है।
                     गरम गरम आलू की कचौरी और आलू टमाटर की सब्ज़ी खाने में बहुत ही टेस्टी और चटपटी लगती है। आलू की कचौरी को आप केवल अचार या चटनी के साथ भी खा सकते हैं, और इस आलू टमाटर की सब्ज़ी को भी रोटी,चावल, पूरी, पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।




Ingredients for Aloo Kachori

1. Potatoes : 4 to 5 medium size

2. Flour : 250 grams

3. Ghee : 2 tablespoons

4. Whole coriander : 1 tablespoon

2. Fennel : 1 tablespoon

3. Red chili powder : 1/2 tablespoon

4. Garam masala : 1/2 tablespoon

5. Whole cumin seeds : 1 tablespoon

6. Salt as per taste

7. Mustard oil

8. Refined oil

9. Asafoetida


Method to make Aloo Kachori :

To make Aloo Kachori, first boil the potatoes and let them cool. Now heat a pan on the gas and then add mustard oil and heat it.

As soon as the oil is hot, add a pinch of asafoetida in it, and then grind all the whole spices, coriander, fennel and cumin seeds and add them. Fry the spices for a minute and then mash the boiled potatoes well and add them.

Now fry everything on low flame for five minutes. Turn off the gas and let the fried potatoes cool down well.

Now prepare the dough for the Kachori. Take out the flour in a plate, and then add ghee and a little salt to it and mix it well with your hands.  Now add water little by little and knead the dough till it becomes soft. Keep it covered for 10 minutes.

                    Now make small balls of the dough and place them on your palm. Put some potato stuffing in the balls and press it well to close it from all sides. Roll it lightly with the help of a rolling pin so that the potato stuffing doesn't come out.

                  If you put more stuffing or roll it with more force then the kachori will tear as soon as it is put in the oil and won't be cooked well. Now heat a pan on the gas and put refined oil in it and heat it lightly.

                  As soon as the oil becomes lightly hot, put as many kachoris as can easily fit in the pan at one time and fry them on low flame for some time and then increase the flame to medium.  Fry all the kachoris in the same way by flipping them over and turning them red. Hot and very tasty potato kachori is ready.

                   
Ingredients for Potato Tomato Sabzi:

1. Potatoes : 5 to 6 medium size

2. Tomatoes : 4

3. Green chillies : 6 to 7

4. Ginger : 1 inch piece

5. Coriander powder : 1 table spoon

6. Fennel powder : 1 table spoon

7. Kashmiri red chilli powder : 1/2 table spoon

8. Black pepper powder : 1/4 table spoon

9. Turmeric powder : 1/2 table spoon

10. Garam masala : 1/4 table spoon

11. Cumin seeds : 1/2 table spoon

12. Fenugreek seeds : 1/2 table spoon

13. Kasuri methi : 4 table spoon

14. Asafoetida

15. Mustard oil

16. Finely chopped green chillies  Coriander

17. Salt as per taste

Method of making potato tomato sabzi

First of all boil the potatoes and let them cool. Chop the tomatoes and green chillies in a pan. Grate the ginger. Now heat a pan on the gas and then heat mustard oil in it, as soon as the oil becomes hot, add cumin seeds and fenugreek seeds, and then add asafoetida.

                    Now add grated ginger and fry for two minutes and then add chopped tomatoes and green chillies. Now add coriander powder, turmeric powder, red chilli powder, black pepper powder and fennel powder and fry the spices well on low flame.

                    Now add kasuri methi and stir for two more minutes, and then peel the potatoes and chop them with hands and add them and add about two glasses of water. Add salt according to taste and cook the gravy for 10 minutes and then add garam masala and chopped coriander and cook for two more minutes.  Now turn off the gas. Your very tasty Aloo ki Sabzi is ready.

                       Hot Aloo ki Kachori and Aloo Tomato sabzi are very tasty and spicy to eat. You can eat Aloo ki Kachori with pickle or chutney only and this Aloo Tomato sabzi can be served with roti, rice, puri, paratha or anything.

मंगलवार, 5 नवंबर 2024

श्रीमद्भागवतम् स्कंध 1 के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 19

तदा रजस्तमोभावा: कामलोभादयश्च ये।
चेत एतैरनाविद्धं स्थितं सत्त्वे प्रसीदति।।19।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : ज्योंही हृदय में अटल प्रेमाभक्ति स्थापित हो जाती है, प्रकृति के रजोगुण तथा तमोगुण के प्रभाव जैसे काम, इच्छा तथा लोभ हृदय से लुप्त हो जाते हैं।तब भक्त सत्त्वगुण में स्थित होकर परम सुखी हो जाता है।

             तात्पर्य  : अपनी सामान्य सहज स्वाभाविक स्थिति में जीव आध्यात्मिक आनंद में पूर्ण रूप से तुष्ट रहता है।यह स्थिति ब्रम्हभूत या आत्मानन्दी अर्थात आत्मतुष्टि की स्थिति कहलाती है।
                     यह आत्मतुष्टि किसी निष्क्रिय मूर्ख की तुष्टि जैसी नहीं होती। निष्क्रिय मूर्ख अज्ञानावस्था में रहता है, किन्तु आत्मतुष्ट आत्मानन्दी इस भौतिक जगत से परे होता है।सिद्धि की यह अवस्था अटल भक्ति में स्थित होते ही प्राप्त हो जाती है।
                   भक्तिमय सेवा कोई निष्क्रियता नहीं, अपितु आत्मा की विशुद्ध सक्रियता है। आत्मा की यह सक्रियता पदार्थ के संसर्ग से दूषित हो जाती है। जिसके फलस्वरूप काम, इच्छा,लोभ, निष्क्रियता,अल्पज्ञता तथा निद्रा के रूप में रूग्ण कार्य कलापों का उदय होता है।
                     भक्तिमय सेवा का प्रभाव रजोगुण तथा तमोगुण के इन प्रभावों के पूरी तरह नष्ट होने पर प्रकट होता है। तत्पश्चात भक्त तुरंत ही सत्त्वगुण में स्थित हो जाता है, और वह उन्नति करता हुआ श्रीवासुदेव के पद या शुद्ध सत्त्व के पद की ओर उठने को आगे बढ़ता है।
                    केवल इस शुद्ध सत्त्व की अवस्था में कोई व्यक्ति श्रीभगवान से शुद्ध प्रेम के कारण सदैव भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात दर्शन कर सकता है।
                     भक्त हमेशा शुद्ध सत्त्व में रहता है, अतः वह किसी को हानि नहीं पहुंचाता। किन्तु एक अभक्त,चाहे कितना ही शिक्षित क्यों न हो,वह सदैव हानिप्रद होता है। भक्त न तो अल्पज्ञ होता है और न रजोगुणी।
                    हानि पहुंचाने वाले, अल्पज्ञ तथा रजोगुणी व्यक्ति भगवद्भक्त नहीं बन सकते, भले ही वे अपनी बाहरी वेश से अपने आपको भक्त क्यों न प्रदर्शित करें। भक्त में सदैव ईश्वर के सद्गुण पाए जाते हैं। इन गुणों की मात्रा भले ही भिन्न हो, किन्तु गुणता की दृष्टि से भक्त तथा श्रीभगवान एक समान होते हैं।
                श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि जब तक कोई व्यक्ति अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु काम करता है, अर्थात प्रत्येक कार्य को व्यक्ति अपने,काम, क्रोध,लोभ, मोह की पूर्ति के लिए करता है,तब तक उसे भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति प्राप्त नहीं हो सकती है।इस प्रकार से व्यक्ति प्रकृति के रजोगुण और तमोगुण के प्रभाव से जकड़ा चला जाता है।
                    वहीं दूसरी तरफ जो व्यक्ति भक्तिमय सेवा के द्वारा अपने प्रत्येक कार्य को भगवान की प्रसन्नता के लिए करता है, और जैसे ही उसके हृदय में भगवान की अटल प्रेमाभक्ति स्थापित हो जाती है ,तो उसके हृदय से रजोगुण तथा तमोगुण के प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।तब वह व्यक्ति भगवान का भक्त बन कर सत्त्वगुण में स्थित होकर परम सुख का अनुभव करता है।
                   भक्त हमेशा शुद्ध सत्त्व में रहता है, अतः वह किसी को भी हानि नहीं पहुंचा सकता है, अर्थात जो भगवान के शुद्ध भक्त होते हैं, उनके भीतर सबके प्रति दया की भावना रहती है, इसलिए वे कभी किसी को हानि नहीं पहुंचा सकते हैं। भक्त में सदैव ईश्वर के तरह गुण पाए जाते हैं, अर्थात गणों की दृष्टि से भक्त तथा भगवान एक समान होते हैं।
                    वहीं दूसरी तरफ एक अभक्त चाहे कितना भी शिक्षित क्यों न हो, वह सदैव हानिप्रद होता है, अर्थात अभक्त हमेशा दूसरों को हानि पहुंचाने की कोशिश में रहता है, क्योंकि उसके भीतर दया की भावना बिल्कुल भी नहीं होती है । इस तरह के हानि पहुंचाने वाले, अल्पज्ञानी तथा रजोगुणी व्यक्ति, चाहे कितना भी उपरी वेशभूषा से अपने आपको भक्त क्यों न प्रदर्शित करे, लेकिन वो भगवद्भक्त नहीं बन सकते हैं।

Tada rajastamobhavah kamalobhadayash ye 
Chet etairnavidham shthitam satve prasidati ।।19।।
                 

Translation by Srila Prabhupada: As soon as unshakable loving devotion is established in the heart, the influences of the Rajoguṇa and Tamoguṇa of Nature, such as lust, desire and greed, disappear from the heart. Then the devotee becomes situated in the Sattvaguna and becomes supremely happy.

Meaning: In his normal, spontaneous state, the soul is fully satisfied in spiritual bliss. This state is called Brahmabhuta or Atmanandi, i.e., the state of self-satisfaction.

This self-satisfaction is not like the satisfaction of an idle fool. An idle fool lives in ignorance, but a self-satisfied Atmanandi is beyond this material world. This state of perfection is attained as soon as one is established in unwavering devotion.

Devotional service is not inactivity, but pure activity of the soul. This activity of the soul becomes contaminated by contact with matter. As a result, unhealthy activities arise in the form of lust, desire, greed, inactivity, ignorance and sleep.

The effect of devotional service becomes visible when these effects of the modes of passion and ignorance are completely destroyed.  Thereafter the devotee is immediately situated in the mode of sattva, and he advances to rise to the position of Śrī Vāsudeva or the position of pure sattva.

Only in this state of pure sattva can one always have the direct vision of Lord Kṛṣṇa, out of pure love for Śrī Bhagān.
...  The quantity of these qualities may be different, but in terms of quality, the devotee and Shri Bhagwan are the same.

                We have to understand from this verse of Shrimad Bhagwat that as long as a person works for his own selfish ends, i.e. a person does every work to satisfy his lust, anger, greed, attachment, he cannot attain the divine loving devotion of the Lord. In this way, the person remains trapped under the influence of Rajoguna and Tamoguna of nature.

On the other hand, when a person performs every act for the pleasure of the Lord through devotional service, and as soon as his heart is filled with unwavering love and devotion to the Lord, the effects of the modes of passion and ignorance vanish from his heart. Then he becomes a devotee of the Lord and is situated in the mode of goodness and experiences supreme happiness.

The devotee always lives in pure goodness, so he cannot harm anyone, i.e., those who are pure devotees of the Lord have compassion for all, so they can never harm anyone. A devotee always has the qualities of the Lord, i.e., from the viewpoint of the gunas, the devotee and the Lord are the same.

On the other hand, a nondevotee, no matter how educated he may be, is always harmful, i.e., a nondevotee always tries to harm others, because he has no compassion at all.  Such harmful, ignorant and Rajoguni persons, no matter how much they may superficially pretend to be devotees, cannot become devotees of the Lord.


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...