बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 17

युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दु:खहा।।17।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जो खाने सोने,आमोद प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है,वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है।

तात्पर्य : खाने, सोने, रक्षा करने तथा मैथुन करने में जो शरीर की आवश्यकताएं हैं,उसे अति करने से योगाभ्यास की प्रगति रुक जाती है। जहां तक खाने का प्रश्न है,इसे तो प्रसादम् के रूप में बनाया जा सकता है।
               
                      भगवद्गीता 9.26 के अनुसार भगवान कृष्ण को शाक, फूल,फल,अन्न, दुग्ध आदि भेंट किए जाते हैं।इस प्रकार एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को ऐसा भोजन नहीं करने का स्वत: प्रशिक्षण प्राप्त रहता है, जो मनुष्य के खाने योग्य नहीं होता या कि सतोगुणी नहीं होता।
                          जहां तक सोने का प्रश्न है,कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कृष्ण भावनामृत में कर्म करने में निरंतर सतर्क रहता है, अतः निद्रा में वह व्यर्थ समय नहीं गंवाता।अव्यर्थ - कालत्वम् - कृष्णभावनाभावित व्यक्ति अपना एक मिनट का भी समय भगवान की सेवा के बिना नहीं बिताना चाहता।
                          अतः वह कम से कम सोता है। इसके आदर्श श्रील रूप गोस्वामी हैं, जो कृष्ण की सेवा में निरंतर लगे रहते थे, और दिन भर में दो घंटे से अधिक नहीं सोते थे, और कभी कभी तो उतना भी नहीं सोते थे।
                            ठाकुर हरिदास तो अपनी माला में तीन लाख नामों का जप किए बिना न तो प्रसाद ग्रहण करते थे, और न ही सोते थे। जहां तक कार्य का प्रश्न है,कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ऐसा कोई भी कार्य नहीं करता, जो कृष्ण से संबंधित न हो।
                            इस प्रकार उसका कार्य सदैव नियमित रहता है, और इन्द्रिय तृप्ति से अदूषित। चूंकि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति के लिए इन्द्रिय तृप्ति का प्रश्न ही नहीं उठता, अतः उसे तनिक भी भौतिक अवकाश नहीं मिलता। चूंकि वह अपने कार्य,वचन, निद्रा, जागृति तथा अन्य सारे शारीरिक कार्यों में नियमित रहता है, अतः उसे कोई भौतिक दुख नहीं सताता।
                           श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि जो मनुष्य केवल खाने, सोने, मैथुन करने तथा अपने शरीर की रक्षा कैसे करनी है, इसमें ही लगा रहता है,उसकी आध्यात्मिक उन्नति कभी नहीं हो सकती है।वह हमेशा अपनी इन्द्रिय तृप्ति के कार्यों में लगा रहता है, और फिर इस भौतिक जगत में अनेक प्रकार के दुःख पाता रहता है।
                         वहीं दूसरी तरफ एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति जो कुछ भी खाता है उसे भगवान को अर्पित करके प्रसाद के रूप में ही ग्रहण करता है।वह अपने प्रत्येक कार्य को कृष्ण भावनामृत में रहकर करता है, और व्यर्थ में निद्रा में अपने समय को नहीं गंवाता है।वह उतना ही सोता है, जितनी की आवश्यकता है।वह अपना एक मिनट का भी समय व्यर्थ की बातों में बर्बाद नहीं करता।
                     चूंकि वह नियमित रूप से परमात्मा से जुड़ा रहता है, और अपने प्रत्येक कार्य को कृष्ण की प्रसन्नता के लिए करता है, अतः उसे किसी प्रकार का भौतिक क्लेश नहीं सताता।अर्थात उसे संघर्षों से जूझना आ जाता है, और वह किसी प्रकार की स्थिति में भी विचलित नहीं होता, क्योंकि उसे पता है कि कृष्ण हमेशा उसके साथ हैं।

Yuktaharviharasy yuktchestasya karamsu 
Yuktswapnavabodhasya yogo bhavati duhkaha ।।17।।

Translation by Srila Prabhupada : One who is regular in his habits of eating, sleeping, enjoying himself, and working can destroy all material defilements through yoga practice.

Purport : Exceeding the bodily needs of eating, sleeping, protecting, and copulating arrests the progress of yoga practice. As for food, it may be made prasadam.

                   

                    According to Bhagavad-gita 9.26, vegetables, flowers, fruits, cereals, milk, etc. are offered to Lord Krishna. Thus a Krishna conscious person is automatically trained not to eat food that is not fit for human consumption or that is not in the mode of goodness.

  As far as sleeping is concerned, a Krishna conscious person is constantly alert to perform activity in Krishna consciousness, so he does not waste time in sleeping.Avyartha - kalaatvam - a Krishna conscious person does not want to spend even a minute of his time without serving the Lord.

                          So he sleeps as little as possible. The model for this is Srila Rupa Goswami, who was constantly engaged in the service of Krishna, and would not sleep more than two hours a day, and sometimes not even that much.

Thakur Haridas never took prasad or went to sleep without chanting three hundred thousand names on his rosary. As far as work is concerned, a Krishna conscious person does not do anything that is not related to Krishna.

                            Thus his work is always regular and untainted by sense gratification. Since sense gratification is not a question for a Krishna conscious person, he does not get any physical leisure. Since he is regular in his work, speech, sleep, wakefulness and all other bodily activities, no material suffering torments him. 

 We have to understand from this verse of the Bhagavad-gita that a man who is only engaged in eating, sleeping, copulating and how to protect his body can never make spiritual progress. He is always engaged in sense gratification and then he experiences many kinds of miseries in this material world.

On the other hand, a Krishna conscious person eats whatever he eats as prasad, offering it to the Lord. He does all his work in Krishna consciousness and does not waste his time in useless sleep. He sleeps only as much as is needed. He does not waste even a minute of his time in useless talk. 

 Since he regularly remains connected with the Supreme Being, and does all his activities for the pleasure of Krishna, he is not troubled by any kind of material suffering. That is, he learns to cope with struggles, and he does not get perturbed in any kind of situation, because he knows that Krishna is always with him.


गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 16

नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नत:
न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन।।16।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे अर्जुन ! जो अधिक खाता है या बहुत कम खाता है, जो अधिक सोता है अथवा जो पर्याप्त नहीं सोता उसके योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है।

तात्पर्य : यहां पर योगियों के लिए भोजन तथा नींद के नियमन की संस्तुति की गई है। अधिक भोजन का अर्थ है शरीर तथा आत्मा को बनाए रखने के लिए आवश्यकता से अधिक भोजन करना।
                      मनुष्यों को मांसाहार करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रचुर मात्रा में अन्न,शाक,फल तथा दुग्ध उपलब्ध हैं। ऐसे सादे भोज्यपदार्थ भगवद्गीता के अनुसार सतोगुणी माने जाते हैं। मांसाहार तो तमोगुणियों के लिए है।
                     अतः जो लोग मांसाहार करते हैं, मद्यपान करते हैं, धुम्रपान करते हैं और कृष्ण को भोग लगाये बिना भोजन करते हैं,वे पाप कर्मों का भोग करेंगे, क्योंकि वे केवल दूषित वस्तुएं खाते हैं।
                   भुञ्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात्। जो व्यक्ति इन्द्रिय सुख के लिए खाता है, या अपने लिए भोजन बनाता है, किन्तु कृष्ण को भोजन अर्पित नहीं करता,वह केवल पाप खाता है।
                    जो पाप खाता है और नियत मात्रा से अधिक भोजन करता है,वह पूर्णयोग का पालन नहीं कर सकता। सबसे उत्तम यही है कि कृष्ण को अर्पित भोजन के उच्छिष्ट भाग को ही खाया जाए।
                    कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कभी भी ऐसा भोजन नहीं करता, जो पहले कृष्ण को अर्पित किया गया न हो। अतः केवल कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही योगाभ्यास में पूर्णता प्राप्त कर सकता है।
                     न ही ऐसा व्यक्ति कभी योग का अभ्यास कर सकता है, जो कृत्रिम उपवास की अपनी विधियां निकाल कर भोजन नहीं करता है।कृष्णभावनाभावित व्यक्ति शास्त्रों द्वारा अनुमोदित उपवास करता है।न तो वह आवश्यकता से अधिक उपवास रखता है,न ही अधिक खाता है।
      ‌‌                 इस प्रकार वह योगाभ्यास करने के लिए पूर्णतया योग्य है। जो आवश्यकता से अधिक खाता है,वह सोते समय अनेक सपने देखेगा, अतः वह आवश्यकता से अधिक सोएगा। मनुष्य को प्रतिदिन छः घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए।
                      जो व्यक्ति चौबीस घंटों में से छः घंटों से अधिक सोता है,वह अवश्य ही तमोगुणी है। तमोगुणी व्यक्ति आलसी होता है, और अधिक सोता है। ऐसा व्यक्ति योग नहीं साध सकता।
                   भगवद्गीता के इस श्लोक में भगवान अर्जुन से कहते हैं कि जो भी व्यक्ति आवश्यकता से अधिक भोजन करता है, अथवा आवश्यकता से बहुत कम खाता है, और जो व्यक्ति आवश्यकता से अधिक सोता है अथवा आवश्यकता से बहुत कम सोता है,उस व्यक्ति के योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है।
                     अर्थात मनुष्य को यदि योग में पूर्णता प्राप्त करना है तो, उसे सबसे पहले अपने आहार और निद्रा को संतुलित करना होगा। भगवान कहते हैं मनुष्य को मांसाहार नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भरपूर मात्रा में हमारे भोजन के लिए दूध,शाक,फल तथा सब्जी उपलब्ध कराए हैं।
                      भगवद्गीता के अनुसार दूध,शाक, फल तथा सब्जी जैसे सादे भोजन को सात्विक भोजन माना जाता है अर्थात ऐसे भोजन को खाने से व्यक्ति में सतोगुण का विकास होता है। मांसाहार करने से व्यक्ति में तमोगुण का विकास होता है, अर्थात व्यक्ति तमोगुणी हो जाता है।
                     अर्थात जो लोग मांसाहार करते हैं, किसी भी प्रकार का नशा करते हैं, और कृष्ण को भोग लगाये बिना भोजन करते हैं,वे अनेक प्रकार के पाप को भोगेंगे, क्योंकि वे केवल निकृष्ट चीजें खाते हैं। भगवान कहते हैं कि जो व्यक्ति केवल अपनी इंद्रियों को तुष्ट करने के लिए भोजन बनाते हैं, अर्थात स्वयं के लिए भोजन बनाते हैं, और कृष्ण को अर्पित किए बिना भोजन करते हैं वे केवल पाप खाते हैं।
                   कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना भगवान को अर्पित किए हुए भोजन नहीं करता।वह जो कुछ भी भोजन बनाता है, उसे सबसे पहले कृष्ण को अर्पित करता है, और फिर भगवान के उच्छिष्ट को वह प्रसाद के रूप में ग्रहण करता है।
                       कृष्णभावनाभावित व्यक्ति केवल शास्त्रों द्वारा बताए गए उपवास को ही रखता है।वह न तो आवश्यकता से अधिक भोजन करता है, और न ही आवश्यकता से अधिक उपवास रखता है। अतः इस प्रकार से वह योगाभ्यास के लिए भी पूर्णतः योग्य है।
                  एक तमोगुणी व्यक्ति की पहचान है कि वह आवश्यकता से अधिक खाता है, जिसके फलस्वरूप सोते हुए अनेक प्रकार के सपने देखते रहता है,और चौबीस घंटे में छः घंटे से अधिक सोता है । तमोगुणी व्यक्ति बहुत ही आलसी होता है, और आवश्यकता से अधिक सोता है।इस प्रकार से वह योगाभ्यास में कभी भी पूर्णता हासिल नहीं कर सकता।

Natyasntastu yogoasti na chaikantmansanatah 
Na chatiswapnshilashya jagarto naiv charjunah ।।16।।

Translation by Srila Prabhupada: O Arjuna, one who eats too much or too little, one who sleeps too much or not enough, has no chance of becoming a yogi.

Purport: Regulation of food and sleep is recommended here for yogis. Overeating means eating more than is needed to sustain the body and the soul.

                    Human beings do not need to eat meat, because there is plenty of grain, vegetables, fruits and milk available. Such simple foods are considered to be in the mode of goodness according to the Bhagavad-gita. Meat is for those in the mode of ignorance.

                    Therefore, those who eat meat, drink alcohol, smoke and eat without offering food to Krishna will experience sinful actions because they eat only contaminated things.  Bhunjate te tvagham papa ye pachantyatmakaraanat. One who eats for sense pleasure, or cooks food for himself but does not offer it to Krishna, eats only sin.

                  One who eats sin and eats more than the prescribed quantity cannot follow perfect yoga. It is best to eat only the leftovers of the food offered to Krishna.

                  A Krishna conscious person never eats food that has not first been offered to Krishna. Therefore, only a Krishna conscious person can attain perfection in yoga practice.

Nor can a person ever practice yoga who does not eat by devising his own methods of artificial fasting. A person in Krishna consciousness fasts as approved by the scriptures. He neither fasts more than necessary, nor eats more than necessary.

He is thus fully qualified to practice yoga. One who eats more than necessary will see many dreams while sleeping, and so he will sleep more than necessary. One should not sleep more than six hours a day.

A person who sleeps more than six hours out of twenty-four hours is certainly in the mode of ignorance. A person in the mode of ignorance is lazy and sleeps a lot. Such a person cannot practice yoga.  In this verse of Bhagavad Gita, God tells Arjun that whoever eats more than required or eats much less than required, and whoever sleeps more than required or sleeps much less than required, there is no possibility of that person becoming a Yogi.

That is, if a person wants to attain perfection in Yoga, then first of all he has to balance his diet and sleep. God says that man should not eat non-vegetarian food, because he has provided milk, vegetables, fruits and vegetables in abundance for our food.

According to Bhagavad Gita, simple food like milk, vegetables, fruits and vegetables is considered Satvik food, that is, by eating such food, Satvaguna develops in a person. By eating non-vegetarian food, Tamoguna develops in a person, that is, the person becomes Tamoguni.  

                      ‌That is, those who eat meat, consume any kind of intoxicants, and eat food without offering it to Krishna will incur many kinds of sins, because they eat only vile things. The Lord says that persons who cook food only to satisfy their senses, that is, cook food for themselves, and eat food without offering it to Krishna eat only sins.

A person in Krsna consciousness does not eat without offering it to the Lord. Whatever food he cooks, he first offers it to Krsna, and then he accepts the Lord's leftovers as prasadam.

The Krsna conscious person observes only the fasts prescribed by the scriptures. He neither eats more than he needs, nor fasts more than he needs. Thus he is fully qualified for yoga practice.

The mark of a person in the mode of ignorance is that he eats more than he needs, and as a result he dreams of many kinds while sleeping, and sleeps more than six hours in twenty-four hours. A person in the mode of ignorance is very lazy, and sleeps more than he needs. Thus he can never attain perfection in yoga practice.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...