मंगलवार, 17 जनवरी 2023

षट्तिला एकादशी व्रत कथा

माघ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी  षट्तिला एकादशी के नाम से जानी जाती है। सब पापों को नाश करने वाली इस एकादशी की कथा मुनि श्रेष्ठ पुलत्स्य ने तालभ्य को कही थी।
             तालभ्य ने पूछा कि हे मुनीवर मृत्यु लोक में रहने वाला हरेक जीव पाप कर्म में रत है, उन्हें नर्क यातना से बचाने वाला कौन सा उपाय है, कृप्या आप विस्तार पूर्वक बताईए।
              पुलत्स्य मुनि कहने लगे कि हे विप्रवर आपने अच्छी बात पूछी है, तो सुनो, माघ मास में मनुष्य को स्नान आदि करके, अपनी इंद्रियों को संयम में रखकर, काम,क्रोध, लोभ, अहंकार और निंदा का त्याग करना चाहिए।
             माघ मास में आद्रा मूल नक्षत्र आते ही कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत करें। स्नान करके शुद्ध भाव से श्री हरि विष्णु का पूजन करें, और अपराध क्षमा के लिए श्री कृष्ण नाम का उच्चारण करें।
             रात्रि को जागरण करें, और शंख, चक्र और गदा धारण करने वाले श्री हरि की पूजा करें। एक समय नारद मुनि ने भगवान श्री कृष्ण से यही प्रश्न पूछा था, तब भगवान ने नारद मुनि से कहा कि, हे नारद मैं तुमसे सत्य घटना कहता हूं, अब तुम इसे ध्यान पूर्वक सुनो।
         प्राचीन काल में मृत्यु लोक में एक ब्राह्मणी रहती थी,वह सदैव व्रत किया करती थी। एक समय वह एक मास तक व्रत करती रही, इसके कारण उसका शरीर अत्यन्त दुर्बल हो गया।
            यद्यपि वह बहुत बुद्धिमान थी, लेकिन उसने देवताओं और ब्राह्मणों के निमित्त कभी भी, अन्न या धन का दान नहीं किया था।अतः मैंने सोचा कि ब्राह्मणी ने व्रत आदि से अपना शरीर शुद्ध तो कर लिया है,परंतु इसने कभी अन्न का दान नहीं किया है, इससे इसकी तृप्ति होना कठिन है।
             ऐसा सोचकर मैं ब्राह्मण के वेश को धारण करके, मृत्यु लोक में उस ब्राह्मणी के घर गया, और उससे भिक्षा मांगी। वह ब्राह्मणी बोली कि सत्य कहें कि आप कहां से आए हैं। मैंने सुनकर भी अनजान बनते हुए उसे कोई उत्तर नहीं दिया।
            मेरे कुछ भी उत्तर नहीं देने के कारण, क्रोध में आकर उसने मेरे भिक्षा पात्र में मिट्टी डाली, उसके बाद मैं अपने धाम वापस लौट आया। कुछ समय बाद वह ब्राह्मणी भी अपने तपस्या के प्रभाव से मेरे धाम में आई, उसकी तपस्या के परिणाम स्वरूप उसे एक सुंदर महल मिला, परंतु उसने अपने महल को अन्न आदि सब सामग्रियों से रहित पाया।
            तब घबराकर वह मेरे पास आई और कहने लगी कि हे भगवन , मैंने अनेक व्रत आदि से आपकी पूजा की परंतु फिर भी मेरा घर अन्न आदि सब वस्तु से शुन्य है, इसका क्या कारण है।
          तब मैंने कहा पहले तुम अपने घर वापस जाओ, देव स्त्रियां आएंगी तुमसे मिलने के लिए, परंतु पहले तुम उनसे षट्तिला एकादशी का पुण्य और विधि सुनना, और तभी द्वार खोलना।
           मेरे ऐसे वचन को सुनकर वह अपने घर गई, जब देव स्त्रियां आई और द्वार खोलने को बोली, तो ब्राह्मणी बोली कि आप मुझसे मिलने आई हैं, तो  पहले षट्तिला एकादशी का माहात्म्य मुझसे कहिए।
         तब एक देव स्त्री कहने लगी कि ठीक है मैं आपको कथा कहती हूं, जब ब्राह्मणी ने षट्तिला एकादशी की कथा को सुना,तब उसने अपने घर का द्वार खोल दिया।
         देवांगनाओं ने उसको देखा, और सोचा कि न तो वह गंधर्वी है, और न आसुरी है , वरन वह तो एक मानुषी है। उस ब्राह्मणी ने उनके कथनानुसार षट्तिला एकादशी का व्रत किया, इसके प्रभाव से वह बहुत सुंदर तथा रूपवती हो गई, तथा उसका घर अन्न आदि सब सामग्रियों से युक्त हो गया।
         यह था षट्तिला एकादशी का माहात्म्य जो कि पहले भगवान श्री कृष्ण ने नारद मुनि से कहा,और फिर पुलत्स्य मुनि ने तालभ्य से कहा।
       हम सभी को भी षट्तिला एकादशी का व्रत अवश्य रखना चाहिए। इससे दुर्भाग्य, दरिद्रता तथा अनेक प्रकार के कष्ट दूर होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
       वास्तव में हर एकादशी व्रत का अपना एक पुण्य है, एकादशी का व्रत करने से लोग पापों से मुक्त होकर भव सागर से तर जाते हैं।
       एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान के पवित्र नामों का जप करना चाहिए, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। इस दिन भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए।
         हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️



The Ekadashi falling in the Krishna Paksha of Magha month is known as Shattila Ekadashi.  The story of this Ekadashi which destroys all sins was told by Muni Shrestha Pulatsya to Talabhya.

Talabhya asked, O Munivar, every living being in the land of death is engaged in sinful deeds, what is the way to save them from the torture of hell, please tell in detail.

Pulatsya Muni started saying that O Vipravar, you have asked a good thing, so listen, in the month of Magh, by taking bath etc., keeping your senses under control, you should give up work, anger, greed, arrogance and condemnation.


As soon as Adra Mool Nakshatra comes in the month of Magh, fast on the Ekadashi of Krishna Paksha.  After taking a bath, worship Shri Hari Vishnu with pure feelings, and chant the name of Shri Krishna for forgiveness of sins.

Stay awake at night, and worship Shri Hari who holds conch, disc and mace.  Once Narad Muni had asked the same question to Lord Shri Krishna, then God said to Narad Muni that, O Narad I tell you the true incident, now you listen to it carefully.

In ancient times, there used to be a Brahmin in the world of death, she used to fast all the time.  At one time she kept on fasting for a month, due to which her body became very weak.

Although she was very intelligent, she had never donated food or money for the sake of gods and brahmins. So I thought that the brahmin had purified her body by fasting etc., but she never donated food  , It is difficult to satisfy it.

Thinking like this, wearing the dress of a Brahmin, I went to the house of that Brahmin in the world of death, and begged her for alms.  That Brahmin said tell the truth from where you have come.  Being ignorant even after listening, I didn't give him any answer.


   Due to my not answering anything, he got angry and put soil in my alms bowl, after that I returned to my abode.  After some time, that Brahmin also came to my abode with the effect of her penance, as a result of her penance she got a beautiful palace, but she found her palace devoid of food etc.

Then in panic she came to me and said that O God, I have worshiped you with many fasts etc. but still my house is devoid of food etc., what is the reason for this.

Then I said first you go back to your home, deities will come to meet you, but first you listen to them the virtue and method of Shattila Ekadashi, and then open the door.

Hearing such words of mine, she went to her home, when the women of God came and asked to open the door, the Brahmin said that you have come to meet me, then first tell me the greatness of Shattila Ekadashi.

Then a deity woman started saying that okay I will tell you the story, when the Brahmin heard the story of Shattila Ekadashi, then she opened the door of her house.

The goddesses saw him, and thought that he was neither a Gandharvi nor an Asuri, but he was a human being.  According to his statement, that Brahmin fasted on Shattila Ekadashi, due to its effect she became very beautiful and beautiful, and her house was filled with food etc.        
 

This was the greatness of Shattila Ekadashi which was first told by Lord Shri Krishna to Narada Muni, and then Pulatsya Muni told to Talabhya.

All of us must also fast on Shattila Ekadashi.  By this misfortune, poverty and many kinds of sufferings are removed and salvation is attained.

In fact, every Ekadashi fast has its own virtue, by observing Ekadashi fast, people get free from sins and cross the ocean of life.

On the day of Ekadashi one should chant the holy names of the Lord more and more, Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare.  On this day one should listen and chant the beautiful pastimes of God.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️

  

बुधवार, 11 जनवरी 2023

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 14 से लिया गया श्लोक संख्या 16

कर्मण: सुकृतस्याहु: सात्त्विकं निर्मलं फलम् ।
रजसस्तु फलं दु:खमज्ञानं तमस: फलम् ।।16।।


पुण्यकर्म का फल शुद्ध होता है, और सात्विक कहलाता है। लेकिन रजोगुण में संपन्न कर्म का फल दुख होता है, और तमोगुण में किए गए कर्म मूर्खता में प्रतिफलित होते हैं।

तात्पर्य : सतोगुण में किए गए पुण्य कर्मों का फल शुद्ध होता है, अतः वे मुनिगण, जो समस्त मोह से मुक्त हैं, सुखी रहते हैं। लेकिन रजोगुण में किए गए कर्म दुख के कारण बनते हैं।
                    भौतिक सुख के लिए जो भी कार्य किया जाता है,उसका विफल होना निश्चित है। उदाहरणार्थ, यदि कोई गगनचुंबी इमारत बनवाना चाहता है, तो उसके बनने के पूर्व अत्यधिक कष्ट उठाना पड़ता है।
                  मालिक को धन संग्रह करने के लिए कष्ट उठाना पड़ता है, और इमारत बनाने वाले श्रमियों को शारीरिक श्रम करना पड़ता है। इस प्रकार कष्ट तो होते ही हैं।
                   अतएव भगवद्गीता का कथन है कि रजोगुण के अधीन होकर जो भी कर्म किया जाता है, उसमें निश्चित रुप से महान कष्ट भोगने पड़ते हैं।
                   जहां तक तमोगुण का संबंध है, कर्ता को कुछ। ज्ञान नहीं रहता, अतः उसके समस्त कार्य उस समय दुखदायक होते हैं, और बाद में उसे पशु जीवन में जाना होता है।
                    पशु जीवन सदैव दुखमय है, यद्यपि माया के वशीभूत होकर वे इसे समझ नहीं पाते। पशुओं का वध भी तमोगुण के कारण है। पशु का वध करने वाले ये नहीं जानते कि भविष्य में इस पशु को ऐसा शरीर प्राप्त होगा, जिससे वह उनका वध करेगा। यही प्रकृति का नियम है।
                   मानव समाज में यदि कोई किसी मनुष्य का वध कर दे तो उसे प्राणदंड मिलता है, यह राज्य का नियम है। अज्ञानवश लोग यह अनुभव नहीं करते कि परमेश्वर द्वारा नियंत्रित एक पूरा राज्य है। प्रत्येक जीवित प्राणी भगवान की संतान है, और परमेश्वर को एक चींटी तक का मारा जाना सह्य नहीं है।
                     इसके लिए मनुष्य को दंड भोगना पड़ता है। अतः अपने स्वाद के लिए पशु वध में रत रहना घोर अज्ञान है ।मनुष्य को पशु वध करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ईश्वर ने हमें अनेक अच्छी वस्तुएं प्रदान कर रखी हैं।
                     यदि कोई किसी कारण से मांसाहार करता है, तो यह समझना चाहिए कि वह अज्ञानवश ऐसा कर रहा है, और अपने भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। समस्त प्रकार के पशुओं में से गो वध सर्वाधिक अधम है, क्योंकि गाय हमें दूध देकर सभी प्रकार का सुख प्रदान करती है।
                          वैदिक ग्रंथों में एक प्रार्थना भी है, जो इस प्रकार है : 
               नमो ब्रह्मण्यदेवाय  गोब्राम्हणहिताय च।
               जगद्धिताय कृष्णाय गोविन्दाय नमो नमः।।
तात्पर्य : हे प्रभु, आप गायों तथा ब्राह्मणों के हितैषी हैं, और आप समस्त मानव समाज तथा विश्व के हितैषी हैं। तात्पर्य यह है कि इस प्रार्थना में गायों तथा ब्राह्मणों की रक्षा का विशेष उल्लेख है।
                 ब्राह्मण आध्यात्मिक शिक्षा के प्रतीक हैं और गाएं महत्वपूर्ण भोजन की, अतः इन दोनों जीवों, ब्राह्मणों तथा गायों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। यही सभ्यता की वास्तविक प्रगति है। आधुनिक मानव समाज में आध्यात्मिक ज्ञान की उपेक्षा की जाती है, और गोवध को प्रोत्साहित किया जाता है । इससे यही ज्ञात होता है कि मानव समाज विपरीत दिशा में जा रहा है।
                      जो सभ्यता अपने नागरिकों को अगले जन्मों में पशु बनने के लिए मार्गदर्शन करती हो, वह निश्चित रूप से मानव सभ्यता नहीं है। निस्संदेह, आधुनिक मानव सभ्यता रजोगुण तथा तमोगुण के कारण कुमार्ग पर जा रही है।
                    यह अत्यन्त घातक युग है, और समस्त राष्ट्रों को चाहिए कि मानवता को महानतम संकट से बचाने के लिए कृष्ण भावनामृत की सरलतम विधि प्रदान करें।
      भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यही सीख मिलती है कि मांसाहार करना बहुत ही बड़ा पाप है, क्योंकि प्रत्येक जीव ईश्वर की संतान है, और यदि कोई भी मनुष्य उनके किसी भी संतान की हत्या करके उसे खाता है, तो ईश्वर को ये बात कदापि सह्य नहीं है।
                 अगर कोई भी मनुष्य किसी भी जीव को मारकर उसे खाता है, तो अगले जन्म में उसे भी पशु का शरीर मिलेगा, और जिस पशु को उसने मारकर खाया था, वो उसका वध करके उसे खायेगा। इस प्रकार से उस मनुष्य को बार बार पशु योनि में जन्म लेना पड़ेगा , और अनेकों प्रकार की भयावह पीड़ा से उसे प्रताड़ित होना पड़ेगा।
             अतः हमें कदापि मांसाहार नहीं करना चाहिए, और कृष्ण भावनामृत में अपने आपको धीरे धीरे अग्रसर करना चाहिए।
                  
                  
     

Karman: Sukritsyahu: Satvikam Nirmalam Falam.

Rajasastu phalm dukhamgyanam tamsah phalam.


The fruit of virtuous deeds is pure, and is called satvik.  But action performed in the mode of passion results in sorrow, and action performed in the mode of ignorance results in foolishness.

Purport: The fruits of pious deeds performed in the mode of goodness are pure, therefore those sages, who are free from all illusion, remain happy.  But the deeds done in Rajogun become the cause of sorrow.

Whatever work is done for material happiness, it is sure to fail.  For example, if someone wants to build a skyscraper, he has to suffer a lot before it is built.

The owner has to suffer to collect the money, and the workers who make the building have to do manual labor.  Such troubles do happen.

Therefore the Bhagavad-gita states that whatever action is performed under the mode of passion, there is bound to be great suffering in it.

As far as Tamoguna is concerned, something to the doer.  Knowledge does not remain, so all his actions are painful at that time, and later he has to go to animal life.

Animal life is always miserable, although they do not understand it being under the influence of maya.  The slaughter of animals is also due to the mode of ignorance.  Those who kill an animal do not know that in future this animal will get such a body through which it will kill them.  This is the law of nature.

In human society, if someone kills a human being, he gets death penalty, this is the rule of the state.  Out of ignorance people do not realize that there is a whole kingdom controlled by the Supreme Lord.  Every living being is a child of the Lord, and the Lord cannot tolerate even an ant being killed.

For this man has to suffer punishment.  Therefore, it is gross ignorance to indulge in animal slaughter for one's own taste. There is no need for human beings to kill animals, because God has provided us with many good things.

 

If someone eats meat for any reason, it should be understood that he is doing so out of ignorance, and is making his future dark.  Cow slaughter is the worst of all types of animals, because cow gives us all kinds of happiness by giving milk.

There is also a prayer in the Vedic texts, which goes like this:

Namo Brahmanyadevay Gobramhanhitaya Ch.

Jagaddhitay Krishna Govinday Namo Namah.

Purport: O Lord, You are the well wisher of the cows and the brahmins, and You are the well wisher of the entire human society and the world.  The meaning is that there is a special mention of the protection of cows and Brahmins in this prayer.

Brahmins are symbols of spiritual education and cows are important food, so both these living beings, Brahmins and cows, should be given full protection.  This is the real progress of civilization.  In modern human society, spiritual knowledge is neglected, and cow slaughter is encouraged.  From this it is known that the human society is going in the opposite direction.

A civilization that guides its citizens to become animals in the next lives is certainly not a human civilization.  Undoubtedly, the modern human civilization is going on the wrong path due to Rajogun and Tamogun.

 

This is the most dangerous age, and all nations should provide the simplest method of Krishna consciousness to save humanity from the greatest danger.

This verse of Bhagavad Gita teaches us that eating meat is a great sin, because every living being is the child of God, and if any human being kills any of their children and eats them, God will never tolerate this.  Not there.

If any man kills any living being and eats it, he will also get the body of an animal in the next life, and the animal he killed and ate, he will kill and eat it.  In this way, that man will have to take birth again and again in the form of an animal, and he will have to be tortured by many kinds of terrible pain.

Therefore we should never eat meat, and we should gradually advance ourselves in Krishna consciousness.

           

सोमवार, 2 जनवरी 2023

पुत्रदा एकादशी व्रत कथा

भविष्योत्तर पुराण में महाराज युधिष्ठिर तथा भगवान श्री कृष्ण के संवाद में पुत्रदा एकादशी के महात्म्य का वर्णन मिलता है।
              एक बार महाराज युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि हे भगवन आप कृपा करके मुझे पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के विषय में बताईए। इस व्रत की विधि क्या है, और इस दिन कौन से देवता की पूजा की जाती है।
               तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि जगत कल्याण हेतु मैं इस एकादशी का वर्णन करूंगा। इसे पुत्रदा एकादशी कहते हैं, और सब पापों का नाश करने वाली यह सर्वोत्तम तिथी है।
                कामना तथा सिद्धी को पूर्ण करने वाले भगवान इस तिथी के देवता हैं। पूरे त्रिलोक में यह सबसे उत्तम तिथी है। अब इसकी कथा ध्यान पूर्वक सुनो। प्राचीन काल में भद्रावती नगरी में  सुकेतुमान नामक एक राजा राज्य करता था।
               राजा की कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी का नाम शैव्या था। उस पुत्रहीन राजा को बहुत चिंता थी कि उसके बाद उसे और उसके पूर्वजों को कौन पिंडदान देगा।
                 उसके पित्र भी व्यथित हो पिण्ड लेते थे,कि सुकेतुमान के बाद कौन उन्हें पिण्ड देगा। राजा भी बंधु, बांधव, राज्य, घोड़ा, हाथी आदि से संतुष्ट नहीं था, जिसका एकमात्र कारण उसका पुत्रहीन होना था।
               इस तरह राजा रात दिन चिंता में रहा करता था, इस चिंता के कारण राजा एक दिन इतना दुखी हो गया कि उसके मन में अपने शरीर को त्याग देने की इक्षा हुई।
               किंतु वह सोचने लगा कि आत्महत्या करना तो महा पाप है,अतः उसने इस विचार को मन से निकाल दिया। एक दिन इन्ही विचारों में डूबा हुआ वह घोड़े पर सवार होकर वन की ओर चल दिया।
                घोड़े पर सवार राजा वन, पक्षियों और वृक्षों को देखने लगा। उसने वन में देखा कि बाघ, मृग, सिंह, बंदर आदि वन में विचरण कर रहे हैं। हाथी अपने शिशुओं और हथनियों के बीच में विचर रहा है ।
             उस वन में राजा ने देखा कि कहीं तो सियार कर्कश ध्वनि निकाल रहा है, और कहीं मोर अपने अपने परिवार के साथ नाच रहे हैं। वन के इन दृष्यों को देखकर राजा और भी ज्यादा दुखी हो गया, कि उसके पुत्र क्यों नहीं हैं।
                इसी सोच विचार में दोपहर हो गई, वह सोचने लगा कि मैंने अनेक यज्ञ किए हैं, ब्राह्मणों की इतनी सेवा की है,किंतु फिर भी मुझे इतना दुख क्यों मिल रहा है। आखिर इसका कारण क्या है, अपनी व्यथा मैं किससे जाकर कहूं, और कौन है जो मेरे दुख का निवारण कर सकता है।
                अपने विचारों में खोए हुए राजा को प्यास लगी, वह पानी की तलाश में आगे बढ़ा। कुछ दूर जाने पर उसे एक सरोवर मिला, उस सरोवर में कमल के फूल खिले हुए थे। सारस, हंस, घड़ियाल आदि जल क्रीड़ा में मग्न थे।
               सरोवर के चारों तरफ ऋषियों के आश्रम बने हुए थे। अचानक राजा के दाहिने अंग फड़कने लगे। इसे शुभ शगुण मान कर मन में प्रसन्न होते हुए राजा घोड़े से नीचे उतरा, और सरोवर के सामने बैठे हुए ऋषियों को प्रणाम करके उनके पास बैठ गया।
                ऋषियों ने प्रसन्न होकर राजा से कहा कि, हम आपसे अति प्रसन्न हैं, आपकी जो भी ईक्षा है आप हमसे मांग लो। इस पर राजा ने पूछा कि हे संतों आप कौन हैं और किसलिए यहां रह रहे हैं।
                 ऋषि बोले कि हे राजन आज पुत्र की इक्षा रखने वाले को श्रेष्ठ पुत्र प्रदान करने वाली पुत्रदा एकादशी है, आज से पांच दिन बाद माघ स्नान है, और हम सब इस सरोवर में स्नान करने आए हैं।
                  ऋषियों की बात सुन कर राजा ने कहा कि हे मुनिवर मेरा भी कोई पुत्र नहीं है, यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो  कृपा कर मुझे  एक पुत्र प्राप्ति का वरदान दीजिए।
                    ऋषि बोले कि हे राजन आज पुत्रदा एकादशी है, आप इसका उपवास करें। भगवान श्री हरि की कृपा से आपके घर अवश्य ही पुत्र होगा। राजा ने मुनि के कहे अनुसार उस दिन एकादशी का उपवास किया, और द्वादशी को व्रत का पारण किया, और ऋषियों को प्रणाम करके अपने नगर वापस आ गया।
                    भगवान श्री हरि की कृपा से उस व्रत के प्रभाव से कुछ दिनों बाद ही उसकी रानी गर्भवती हुई और राजा के घर एक तेजस्वी पुत्र का जन्म हुआ।
                   यह राजकुमार बड़ा होकर बहुत ही धनवान, वीर , यशस्वी, और प्रजा का पालक बना, इसलिए हे राजन पुत्रदा एकादशी का व्रत सभी को अवश्य करना चाहिए। जो कोई भी इस व्रत को करता है उसे पुत्र की प्राप्ति होकर वह मनुष्य स्वर्ग की प्राप्ति करता है।
                   जो कोई भी मनुष्य इस व्रत की महिमा को पढ़ता, कहता या सुनता है,उसे अश्वमेघ यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है। इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से भगवान श्री विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं, और उनके प्रसन्न होने से हमें सभी प्रकार की सुख, समृद्धि और भगवान की भक्ति की प्राप्ति होती है।
                   इस दिन अधिक से अधिक भगवान के पवित्र नाम का कीर्तन और उनकी लीलाओं का श्रवण करना चाहिए, और अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए।
                हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
                    


      The greatness of Putrada Ekadashi is described in the dialogue between Maharaj Yudhishthira and Lord Shri Krishna in Bhavishyottara Purana.

Once Maharaj Yudhishthir asked Lord Shri Krishna that O God, please tell me about the Ekadashi of Shukla Paksha of the month of Pausha.  What is the method of this fast, and which deity is worshiped on this day.

Then Lord Shri Krishna said that I will describe this Ekadashi for the welfare of the world.  This is called Putrada Ekadashi, and it is the best date to destroy all sins.

The God who fulfills wishes and accomplishments is the deity of this date.  This is the best date in the entire Trilok.  Now listen to its story carefully.  In ancient times, a king named Suketuman used to rule in Bhadravati city.

The king had no children.  His wife's name was Shaivya.  That sonless king was very worried that after that who would give pinddaan to him and his ancestors.

His ancestors also used to take Pind in distress, that after Suketuman, who would give them Pind.  The king was also not satisfied with the brothers, relatives, kingdom, horse, elephant etc., the only reason being that he was childless.        

In this way, the king used to live in worry day and night, due to this worry, the king became so sad one day that he wanted to give up his body.

But he started thinking that committing suicide is a great sin, so he removed this thought from his mind.  One day immersed in these thoughts, he went towards the forest by riding a horse.

The king riding on the horse started looking at the forest, birds and trees.  He saw in the forest that tigers, deer, lions, monkeys etc. were roaming in the forest.  The elephant is wandering among its babies and elephants.

In that forest, the king saw that somewhere the jackal was making a hoarse sound, and somewhere the peacocks were dancing with their families.  The king became even more sad after seeing these scenes of the forest, why he does not have sons.

It was noon in this thinking, he started thinking that I have performed many yagyas, served the Brahmins so much, but still why am I getting so much pain.  After all, what is the reason for this, to whom do I go and tell my sorrows, and who else can solve my sorrows.

Lost in his thoughts, the king felt thirsty and went ahead in search of water.  After going some distance, he found a lake, lotus flowers were blooming in that lake.  Storks, swans, crocodiles etc. were engrossed in water sports.

Rishis' ashrams were built around the lake.  Suddenly the king's right digits started fluttering.  Taking this as auspicious omen, the king got down from the horse, and after saluting the sages sitting in front of the lake, sat down beside them.

The sages were pleased and said to the king that, we are very pleased with you, whatever you wish, ask from us.  On this the king asked, O saints, who are you and why are you staying here.

The sage said that O Rajan, today is Putrada Ekadashi, which gives the best son to the one who is looking for a son, Magh bath is five days from today, and we all have come to bathe in this lake.

After listening to the sages, the king said that O Munivar, I also do not have a son, if you are happy with me, then please give me the boon of having a son.

Rishi said that O Rajan, today is Putrada Ekadashi, you should fast on it.  By the grace of Lord Shri Hari, you will definitely have a son.  The king fasted on Ekadashi that day as per the sage's saying, and on Dwadashi, the fast was completed, and after saluting the sages, he returned to his city.

A few days after that fast, by the grace of Lord Sri Hari, his queen became pregnant and a bright son was born to the king.

This prince grew up to be very rich, brave, successful, and the protector of the people, so O Rajan, everyone must fast on Putrada Ekadashi.  Whoever observes this fast gets a son and attains heaven.

Whoever recites, recites or listens to the glory of this fast, he gets the fruits of Ashwamedha Yagya.  By observing this fast with devotion, Lord Shri Vishnu is very pleased, and by being pleased with him, we get all kinds of happiness, prosperity and devotion to God.

On this day one should chant the holy name of the Lord more and more and listen to His pastimes, and chant the Hare Krishna Mahamantra more and more.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇



रविवार, 18 दिसंबर 2022

सफला एकादशी व्रत कथा

एक बार महाराज युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि हे श्री हरि पौष कृष्ण एकादशी का क्या नाम है, उस दिन कौन से देवता की पूजा की जाती है और उसकी विधि क्या है कृपया आप मुझे विस्तार पूर्वक कहिए।
                  यह सुनकर भगवान श्री कृष्ण कहने लगे कि हे राजन मैं तुम्हारे स्नेह के कारण तुमसे कहता हूं, कि एकादशी व्रत के अतिरिक्त अधिक से अधिक दक्षिणा पाने वाले यज्ञ से भी  मैं प्रसन्न नहीं होता हूं।
                   अतः एकादशी व्रत को अत्यंत भक्ति भाव से और श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए। इस एकादशी का नाम सफला एकादशी है। इस एकादशी के देवता श्री नारायण हैं। जिस प्रकार नागों में शेष नाग, पक्षियों में गरुड़, सब ग्रहों में चंद्रमा , यज्ञों में अश्वमेघ  यज्ञ और देवताओं में भगवान विष्णु श्रेष्ठ हैं, उसी प्रकार व्रतों में एकादशी का व्रत सर्वश्रेष्ठ है।
                    इस दिन मौसम के अनुसार अनुकूल फल, नारियल, आंवला, नींबू, अनार , नैवेद्य आदि सामग्री से श्री भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद कीर्तन करते हुए रात्रि जागरण करना चाहिए। इस एकादशी के व्रत के समान यज्ञ, तीर्थ,दान तथा तप और कोई दूसरा व्रत नहीं है।
                 पांच हजार वर्ष तप करने से जो फल मिलता है उससे भी कई गुणा ज्यादा फल सफला एकादशी के व्रत को करने से मिलता है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे राजन अब आप इस एकादशी के व्रत के कथा को सुनिए।
                एक समय की बात है चंपावती नगरी में एक महिष्मान नाम का राजा राज्य करता था। उसके चार पुत्र थे, उन सबमें लुंभक नाम वाला बड़ा बेटा महा पापी था। वह पापी सदा ही पर स्त्री , वैश्या गमन तथा दूसरे बुरे कामों में अपने पिता का धन नष्ट किया करता था।
                वह सदैव ही, देवता, वैष्णव तथा ब्राह्मणों की निंदा किया करता था। जब राजा को अपने पुत्र के ऐसे कुकर्मों का पता चला तो उन्होंने उसे अपने राज्य से निकाल दिया। अब उसका पुत्र सोचने लगा कि मैं अब कहां जाऊं? क्या करूं? अंत में उसने चोरी करने का निर्णय लिया।
                 वह दिन में वन में रहता, तथा रात्रि को अपने पिता के नगर में आकर चोरी करता , तथा  प्रजा को तंग करता और उन्हें मारने का  दुष्कर्म करता।उसके इस अत्याचार से सारी नगरी भयभीत हो गई।
                वह वन में रह कर पशु आदि को मार कर खाने लगा। नागरिक और राज्य के कर्मचारी उसे पकड़ तो लेते, परंतु राजा के भय से उसे छोड़ देते। उस वन में पीपल का बहुत ही पुराना और विशाल एक पेड़ था, वहां के लोग उस वृक्ष की भगवान की तरह पूजा करते थे।
                उसी पीपल की वृक्ष के नीचे वह पापी लुंभक रहा करता था। इस वन को लोग देवताओं की क्रीड़ा स्थली भी मानते थे। कुछ समय पश्चात पौष कृष्ण दशमी के दिन वह वस्त्रहीन होने के कारण ,शीत के चलते वह सारी रात सो नहीं सका।
               उसके हाथ पैड़ अकड़ गए, सूर्योदय होते होते वह मूर्छित हो गया। दूसरे दिन एकादशी को दोपहर के समय सूर्य की गर्मी लगने के कारण उसकी मूर्छा दूर हुई। गिरता परता वह भोजन की तलाश में निकला, उसके हाथ पैड़ कांप रहे थे, अतः वह उस समय पशुओं को मारने में सक्षम नहीं था, इसलिए पेड़ों के नीचे गिरे हुए फलों को उठा कर वापस उसी पीपल के वृक्ष के नीचे आ गया।
                 उस समय तक भगवान सूर्य देव अस्त हो गए थे । वृक्ष के नीचे फल को रख कर वह कहने लगा कि ,हे भगवन अब आपको ही अर्पण है ये फल, आप तृप्त हो जाइए। उस रात्रि को दुख के कारण उसे फिर नींद नहीं आई, अनजाने में उसके द्वारा किए गए उपवास और जागरण से भगवान अत्यंत प्रसन्न हुए।
                  इस व्रत से उसके सारे पाप नष्ट हो गए। उस समय आकाशवाणी हुई कि हे राजकुमार सफला एकादशी के प्रताप से तुम्हें राज्य और पुत्र प्राप्ति होगी । उस समय से उसका मन परिवर्तित हुआ, और वह भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करने लगा।
              इस आकाशवाणी को सुनकर वह अत्यंत प्रसन्न हुआ, और दिव्य वस्त्र धारण करके भगवान आपकी जय , हे भगवान आपकी जय हो यह कह कर अपने पिता के पास गया। पिता ने प्रसन्न होकर उसे समस्त राज्य का भार सौंप दिया, और स्वयं वन की ओर प्रस्थान कर गए।
                अब लुंभक कुशल पूर्वक राज्य करने लगा।उसकी पत्नी, पुत्र और उसका सारा कुटुंब भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त बन गए। वृद्ध होकर वह भी अपने पुत्र को अपने राज्य का भार सौंप कर वन में तपस्या करने चला गया, और अंत समय में वैकुंठ को प्राप्त हुआ।
                सफला एकादशी की कथा को पढ़ने से अथवा श्रवण करने से मनुष्य को अश्वमेघ यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। इस दिन अधिक से अधिक भगवान के पवित्र नाम का जप हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जप और कीर्तन करें।
                हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
    

Once Maharaj Yudhishthira asked Lord Shri Krishna that what is the name of Shri Hari Paush Krishna Ekadashi, which deity is worshiped on that day and what is its method, please tell me in detail.

Hearing this, Lord Shri Krishna said, O king, because of your affection, I tell you that apart from the Ekadashi fast, I am not pleased even with the yagya that gets maximum Dakshina.

Therefore, Ekadashi fast should be observed with utmost devotion and devotion.  The name of this Ekadashi is Saphala Ekadashi.  The deity of this Ekadashi is Shri Narayan.  Just as Shesha Nag is the best among snakes, Garuda among birds, Moon among all planets, Ashvamedha Yajna among Yagyas and Lord Vishnu is the best among gods, in the same way Ekadashi fasting is the best among all fasts.

On this day, after worshiping Shri Lord Vishnu with suitable fruits, coconut, amla, lemon, pomegranate, naivedya etc. material according to the weather, one should do night vigil while doing kirtan.  Yagya, pilgrimage, charity and penance are like the fast of this Ekadashi and there is no other fast.

Fasting on Saphala Ekadashi gives many times more fruit than what you get by doing penance for five thousand years.  Lord Shri Krishna said that O Rajan, now you listen to the story of the fast of this Ekadashi.

Once upon a time, a king named Mahishman used to rule in the city of Champavati.  He had four sons, among them the eldest son named Lumbhak was a great sinner.  That sinner always used to destroy his father's wealth in women, prostitution and other bad deeds.

He always used to criticize deities, Vaishnavas and Brahmins.  When the king came to know about such misdeeds of his son, he expelled him from his kingdom.  Now his son started thinking that where should I go now?  what to do  At last he decided to steal.

  He lived in the forest during the day, and at night came to his father's city to steal, and harassed the people and committed the misdeed of killing them. The whole city was horrified by his atrocity.

He started living in the forest after killing animals etc.  Citizens and state employees would have caught him, but for fear of the king, they would have released him.  There was a very old and huge Peepal tree in that forest, the people there used to worship that tree like a god.

That sinner used to live under the same Peepal tree.  People also considered this forest as the playground of the gods.  After some time, on the day of Pausha Krishna Dashami, he could not sleep the whole night because of the cold, being without clothes.

His hands and legs became stiff, he fainted as the sun rose.  On the second day on Ekadashi, due to the heat of the sun in the afternoon, his unconsciousness went away.  Falling down he went out in search of food, his hands and feet were trembling, so he was not able to kill the animals at that time, so picked up the fallen fruits under the trees and came back under the same Peepal tree.

By that time Lord Surya Dev had set.  Keeping the fruit under the tree, he started saying, O God, now this fruit is an offering to you, be satisfied.  That night he could not sleep again due to grief, the Lord was extremely pleased with his fasting and vigil unknowingly.        

All his sins were destroyed by this fast.  At that time, there was a voice in the sky that O prince, you will get a kingdom and a son from the glory of Safla Ekadashi.  From that time his mind changed, and he started worshiping Lord Shri Krishna.

He was extremely pleased to hear this Akashvani, and dressed in divine clothes, went to his father saying, God bless you, God bless you.  The father was pleased and handed over the burden of the entire state to him, and himself left for the forest.

Now Lumbhak started ruling efficiently. His wife, son and his entire family became supreme devotees of Lord Shri Krishna.  After getting old, he also handed over the burden of his kingdom to his son and went to the forest to do penance, and in the end he attained Vaikunth.

By reading or listening to the story of Safla Ekadashi, a person gets the result of performing Ashwamedha Yagya.  Chant and chant the holy name of the Lord more and more on this day Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

शनिवार, 3 दिसंबर 2022

मोक्षदा एकादशी व्रत कथा

मार्ग शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता का जन्म हुआ था। सनातन संस्कृति में श्रीमद्भगवद्गीता अत्यन्त अनुकरणीय तथा पुज्य है।
                      यह पूरे विश्व का इकलौता ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है, और जिसे हम गीता जयंती कहते हैं। यह समस्त वैदिक ग्रंथों का सार है और जिसका प्रवचन स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने किया है।
                     गीता महात्म्य में कहा गया है कि इस ग्रंथ को जो भी निष्ठा पूर्वक पढ़ता है, उसके समस्त पूर्व दुष्कर्मों का पूरी तरह नाश हो जाता है। मोक्षदा एकादशी का ही वह पावन दिन है, जिस दिन श्रीमद्भगवद्गीता का उद्धरण इस पावन धरती पर हुआ।
                      जो भी मनुष्य इस पवित्र ग्रंथ में बताए गए सिद्धांतों को ग्रहण करते हैं , वे अपना जीवन पूर्ण बनाते हैं,और अपने जीवन की सारी समस्याओं का स्थाई हल भी पाते हैं।
                       विष्णु पुराण के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत वर्ष के अन्य तेईस एकादशी के रखने के बराबर है। इस एकादशी का पुण्य पितरों को अर्पित करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
                    ब्रह्मांड पुराण में मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली  मोक्षदा एकादशी का महात्म्य भगवान श्री कृष्ण महाराज युधिष्ठिर को बताते हैं। एक बार युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से कहा कि हे भगवन आप तीनों लोकों के स्वामी,और सबको सुख देने वाले जगतपति हैं। मैं आपको नमस्कार करता हूं।
                    आप सबके हितैसी हैं, अतः मेरे संचय को दूर कर मुझे बताइए कि मार्ग शीर्ष एकादशी का क्या नाम है। उस दिन कौन से देवता का पूजन किया जाता है, और उसकी विधि क्या है, कृपया आप मुझे ये सब बताईए।
                    इसपर भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे धर्मराज तुमने बड़ा ही उत्तम प्रश्न पूछा है, इसके सुनने से तुम्हारा यश पूरे संसार में फैलेगा। मार्ग शीर्ष शुक्ल एकादशी समस्त पापों को नाश करने वाली है, और इसका नाम मोक्षदा एकादशी है।
                     इस दिन दामोदर भगवान की धूप, दीप, नैवेद्य और तुलसी अर्पण करके भक्ति पूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसकी कथा पुराणों में इस प्रकार से है, इसे ध्यान पूर्वक सुनो।
                     प्राचीन समय में वैष्णव निवासित रमणीय चंपक नगर में वैखानस महाराज राज्य करते थे। उनके राज्य में चारों वेदों के ज्ञाता ब्राह्मण रहा करते थे, और राजा अपनी प्रजा का पुत्रवत पालन किया करता था।
                       एक रात राजा को अपने स्वप्न में अपने पिता को नर्क की यातनाएं करने का दृश्य दिखा, इस प्रकार का स्वप्न देखकर राजा बहुत ही व्याकुल हो गया। वह बेचैनी से सुबह होने का इन्तजार करने लगा।
                       सुबह होते ही उसने ब्राह्मणों को बुलाकर उनसे अपने स्वप्न की बात बताई, उसने कहा कि हे ब्राह्मणों रात्रि को मैंने अपने पिता को नर्क की घोरतम यातना भोगते हुए देखा है, उन्होंने मुझसे कहा कि हे पुत्र मैं घोर नर्क यातना भोग रहा हूं और तुम यहां से मेरी मुक्ति कराओ।
                      जबसे मैंने अपने पिता  के ये वचन सुने हैं, तब से मुझे चैन नहीं है। मुझे अब राज्य, सुख, घोड़े, हाथी, स्त्री, पुत्र कुछ भी सुखदायक  नहीं लग रहे हैं, अब मैं कहां जाऊं और क्या करूं। कृपया आप लोग मुझे किसी प्रकार की पूजा, यज्ञ, दान, तप आदि कोई उपाय बताएं, जिससे कि मेरे पिता को नर्क की यातना से मुक्ति प्राप्त हो ।
                       यदि मैंने अपने पिता को नर्क की यातना से मुक्ति दिलाने का प्रयत्न नहीं किए, तो मेरा ये जीवन निरर्थक है। राजा के आंतरिक दुःख की पीड़ा को देखकर ब्राह्मणों ने आपस में विचार विमर्श किया और फिर एकमत होकर बोले कि हे राजन वर्तमान, भूत और भविष्य के ज्ञाता पर्वत नाम के मुनि यहां पर रहते हैं, जो यहां से अधिक दूर नहीं हैं।
                         आप अपने मन की व्यथा उनसे जाकर कहिए, वे अवश्य ही इसका कोई सरल उपाय आपको बता देंगे। तब ब्राह्मणों की बात मानकर राजा पर्वत मुनि के आश्रम में गए। आश्रम में अनेक ऋषि, मुनि शांत चित्त होकर तपस्या कर रहे थे।
                         चारों वेदों के ज्ञाता पर्वत मुनि दूसरे ब्रह्मा के समान बैठे जान पर रहे थे, राजा ने उन्हें दंडवत प्रणाम करके उन्हें अपना परिचय दिया। पर्वत मुनि ने राजा से कुशल समाचार पूछा तब राजा ने कहा कि हे मुनिवर आपकी कृपा से मेरे राज्य में सब कुशल है, परंतु मेरे समक्ष अकस्मात  एक ऐसी समस्या आ खड़ी हुई है, जिससे मेरा हृदय बड़ा ही व्यथित हो रहा है।
                           राजा ने मुनि को व्यथित हृदय से रात में देखे हुए स्वप्न के बारे में पूरी बात बताई, और फिर उनसे पूछा कि हे मुनिवर ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए, कृपया आप मेरा मार्गदर्शन करें। कैसे मैं अपने पिता को नर्क की यातना से मुक्ति दिलाऊं।
                           तब राजा की बात पर्वत मुनि ने गंभीरता पूर्वक सुनि,फिर नेत्र बंद कर भूत और भविष्य पर विचार करने लगे। कुछ देर गंभीरता पूर्वक विचार करने पर उन्होंने राजा से कहा कि, हे राजन मैंने अपने योग बल के द्वारा तुम्हारे पिता के सभी कुकर्मों का ज्ञान प्राप्त कर लिया है।
           
                            तुम्हारे पिता ने पूर्व जन्म में अपनी पत्नियों में भेदभाव किया था, और उसी पाप कर्म की वजह से तुम्हारे पिता नर्क में गए हैं। ऋषि की यह बात सुनकर राजा ने कहा कि हे ऋषिवर कृपा करके आप मुझे मेरे पिता के नर्क से मुक्ति दिलाने का कोई उपाय बताएं।
                           तब पर्वत मुनि ने कहा कि हे राजन मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष में जो एकादशी आती है उसे मोक्षदा एकादशी कहते हैं , यह मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी है। आप मोक्षदा एकादशी व्रत को श्रद्धा पूर्वक करें, और संकल्प लेकर उसके पुण्य फल को अपने पिता को अर्पित करें। एकादशी के पुण्य प्रभाव से अवश्य ही आपके पिता को नर्क से मुक्ति मिलेगी।
                         पर्वत मुनि के वचन को सुनकर राजा अपने राज्य को लौट आए,और परिवार सहित मोक्षदा एकादशी व्रत को  नियमपूर्वक किया, और उसके पुण्य को संकल्प लेकर अपने पिता को अर्पित कर दिया। इस एकादशी व्रत के पुण्य के प्रभाव से राजा के पिता को सहज ही नर्क से मुक्ति मिल गई।
                       स्वर्ग को प्रस्थान करते हुए राजा के पिता ने राजा से कहा कि हे पुत्र तेरा कल्याण हो, और इतना कहकर राजा के पिता ने स्वर्ग को प्रस्थान किया। भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे युधिष्ठिर जो मनुष्य मार्ग शीर्ष मास के शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत करते हैं उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं , और अंत में वे स्वर्ग लोक को प्राप्त होते हैं।
                        इस व्रत से उत्तम मोक्ष प्राप्त कराने वाला और कोई उपवास नहीं है। यह उपवास करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रत्येक मनुष्य की यह इक्षा होती है कि मरने के बाद उसे मोक्ष की प्राप्ति हो, अतः मोक्ष प्राप्त करने के लिए सभी को मोक्षदा एकादशी को अवश्य करना चाहिए।
                     भगवान श्री विष्णु की प्रसन्नता के लिए सभी को इस एकादशी के व्रत को श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे इस महामंत्र का जप करें,  भगवान श्री कृष्ण की सुंदर लीलाओं का श्रवण करें और भागवतम् तथा भगवद्गीता का पठन करें।

           
         

Shukla Paksha Ekadashi of Marg Shirsha month is called Mokshada Ekadashi.  On this day the holy Srimad Bhagavad Gita was born from the mouth of Lord Krishna.  Shrimad Bhagwad Gita is very exemplary and worshipable in Sanatan culture.

This is the only book in the whole world whose birth anniversary is celebrated, and which we call Geeta Jayanti.  This is the essence of all Vedic scriptures and has been preached by Lord Shri Krishna himself.

It is said in the Gita Mahatmya that whoever reads this book with devotion, all his past misdeeds are completely destroyed.  Mokshada Ekadashi is the auspicious day on which Shrimad Bhagwad Gita was recited on this holy land.

Whoever accepts the principles mentioned in this holy book, they make their life complete, and also get permanent solution to all the problems of their life.

According to Vishnu Purana, fasting on Mokshada Ekadashi is equal to observing other twenty three Ekadashi of the year.  By offering the virtues of this Ekadashi to the ancestors, they attain salvation.

In Brahmanda Purana, Lord Shri Krishna explains the greatness of Mokshada Ekadashi to Maharaj Yudhishthira, which falls in the Shukla Paksha of the month of Marg Shirsha.  Once Yudhishthira said to Lord Shri Krishna that O Lord, you are the master of all the three worlds and the giver of happiness to all.  I salute you

You are everyone's well wisher, so remove my accumulation and tell me what is the name of Marg Shirsha Ekadashi.  Which deity is worshiped on that day, and what is its method, please tell me all this.

On this, Lord Shri Krishna said that O Dharmaraj, you have asked a very good question, your fame will spread all over the world by listening to it.  Marg Shirsha Shukla Ekadashi is the destroyer of all sins, and its name is Mokshada Ekadashi.


    On this day Lord Damodar should be worshiped with devotion by offering incense, lamp, naivedya and basil.  Its story is in this way in Puranas, listen to it carefully.

In ancient times, Vaikhanas Maharaj used to rule in the delightful Champak city inhabited by Vaishnavas.  In his kingdom, brahmins who knew all the four Vedas used to live, and the king used to follow his subjects like a son.

One night the king saw in his dream a scene of his father being tortured in hell, the king was very distraught after seeing such a dream.  He anxiously waited for morning.

As soon as the morning came, he called the Brahmins and told them about his dream, he said that O Brahmins, at night I have seen my father suffering from the worst torture of hell, he told me that O son, I am suffering from hell and you are here.  Get rid of me

Ever since I heard these words of my father, I am not at peace.  Now I do not find kingdom, happiness, horses, elephant, woman, son anything soothing, now where should I go and what should I do.  Please tell me any kind of worship, sacrifice, donation, penance etc., so that my father can get freedom from the torture of hell.

If I do not try to save my father from the torture of hell, then this life of mine is meaningless.  Seeing the pain of the king's inner sorrow, the Brahmins discussed among themselves and then unanimously said that O king, the knower of present, past and future, a sage named Parvat lives here, who is not far from here.    
         
            
    You go to him and tell him the pain of your mind, he will definitely tell you some simple solution for it.  Then after listening to the brahmins, the king went to Parvat Muni's hermitage.  Many sages and sages were doing penance in the ashram with a calm mind.

Parvat Muni, the knower of all the four Vedas, was sitting on his life like another Brahma, the king bowed down to him and introduced himself to him.  Parvat Muni asked the king about good news, then the king said that O Munivar, by your grace, everything is fine in my kingdom, but suddenly such a problem has arisen in front of me, due to which my heart is very distressed.

The king told the sage the whole thing about the dream he saw in the night with a distressed heart, and then asked him what should I do, O sage, please guide me.  How can I free my father from the torture of hell.

Then Parvat Muni listened seriously to the king, then closed his eyes and started thinking about the past and future.  After thinking seriously for some time, he told the king that, O king, I have gained the knowledge of all your father's misdeeds by my yoga power.

Your father discriminated against his wives in his previous birth, and because of that sin, your father has gone to hell.  Hearing these words of the sage, the king said, O sage, please tell me some way to get rid of my father from hell.

Then Parvat Muni said that O Rajan Marg, the Ekadashi that falls in the Shukla Paksha of the top month is called Mokshada Ekadashi, it is the Ekadashi that gives salvation.  You should observe Mokshada Ekadashi fast with devotion, and take a resolution and offer its virtuous fruit to your father.  With the virtuous effect of Ekadashi, your father will definitely get freedom from hell.      
          
  After listening to Parvat Muni's words, the king returned to his kingdom, and along with his family, performed the Mokshada Ekadashi fast regularly, and took a vow of virtue and offered it to his father.  Due to the virtue of this Ekadashi fast, the king's father easily got freedom from hell.

While leaving for heaven, the king's father said to the king that may you be well, O son, and saying this, the king's father left for heaven.  Lord Shri Krishna said that O Yudhishthira, those who fast on the Shukla Paksha Ekadashi of the month of Manish Marg, all their sins are destroyed, and in the end they attain heaven.

There is no other fast that can get better salvation than this fast.  All the wishes of those who observe this fast are fulfilled.  Every human being has the desire to attain salvation after death, so to attain salvation, everyone must perform Mokshada Ekadashi.

For the happiness of Lord Shri Vishnu, everyone should observe this Ekadashi fast with devotion.  Chant this great mantra Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare more and more on this day, and listen to the pastimes of Lord Shri Krishna.   
   And read Bhagavatam and Bhagavad Gita.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...