शनिवार, 13 मई 2023

अपरा एकादशी व्रत कथा


एक बार युधिष्ठिर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि,भगवान ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी का क्या नाम है, और उसका माहात्म्य क्या है, कृपा करके आप मुझे बताएं।
                  तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा की हे राजन,यह एकादशी अपरा तथा अचला दो नामों से जानी जाती है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी अपरा एकादशी है, क्योंकि यह अपार धन देने वाली एकादशी है।
                 जो मनुष्य इस व्रत को करते हैं, वे संसार में प्रसिद्ध हो जाते हैं। अपरा एकादशी के व्रत के प्रभाव से, ब्रम्ह हत्या, भूत योनी, दूसरे की निंदा आदि के सब पाप नष्ट हो जाते हैं।
                इस व्रत के करने से पर स्त्री गमन, झूठी गवाही देना, झूठ बोलना, झूठे शास्त्र पढ़ना या बनाना, झूठा ज्योतिषी बनना, तथा झूठा वैद्य बनना आदि सब पाप नष्ट हो जाते हैं।
               जो क्षत्रिय युद्ध से भाग जाए वे नरकगामी होते हैं,किंतु अपरा एकादशी के व्रत को करने से वे भी स्वर्ग को प्राप्त होते हैं। जो शिष्य गुरु से शिक्षा ग्रहण तो करते हैं,किंतु उनकी निंदा करते हैं वे अवश्य ही नर्क में जाते हैं, लेकिन अपरा एकादशी व्रत को करने से वे भी इस पाप से मुक्त हो जाते हैं।
                  जो फल पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा को स्नान करने से, या गंगा तट पर पितरों को पिंडदान करने से प्राप्त होता है, वही फल अपरा एकादशी का व्रत करने से प्राप्त होता है।
                 प्रयागराज के स्नान से, शिवरात्रि का व्रत करने से, सिंह राषि वालों को बृहस्पति के दिन गोमती नदी के स्नान से, कुंभ में केदारनाथ के दर्शन से, सूर्य ग्रहण में कुरुक्षेत्र के स्नान से, स्वर्ण दान करने से या अर्धप्रसूता गौदान से जो फल प्राप्त होता है, वही फल अपरा एकादशी के व्रत को करने से प्राप्त होता है।
               यह एकादशी व्रत पाप रूपी वृक्ष को काटने के लिए एक कुल्हारी है, पाप रूपी इंधन को जलाने के लिए अग्नि, पाप रूपी अंधकार को मिटाने के लिए सूर्य के समान,तथा मृगों को मारने के लिए सिंह के समान है।
                 अतः मनुष्य को पापों से डरते हुए, इस व्रत को अवश्य ही करना चाहिए। अपरा एकादशी का व्रत तथा भगवान विष्णु की पूजा करने से मनुष्य , सब पापों से मुक्ति पाकर विष्णु लोक को चला जाता है।
               इसकी कथा कुछ इस प्रकार है।प्राचीन काल में महिध्वज नामक एक धर्मात्मा राजा था। उसका छोटा भाई वज्रध्वज बड़ा ही क्रूर, अधर्मी,तथा अन्यायी था। वह अपने बड़े भाई से द्वेष रखता था।
               उस पापी ने एक दिन रात्रि में अपने बड़े भाई की हत्या करके , उसके शरीर को एक जंगली पीपल के नीचे गाड़ दिया। इस अकाल मृत्यु के कारण वह राजा उसी पीपल के पेड़ पर, प्रेत बनकर रहने लगा, और अनेक प्रकार के उत्पात करने लगा।
                 एक दिन अचानक धौम्य नामक ऋषि उधर से गुजरे,   उन्होंने उस प्रेत को देखा, और अपने तपोबल से उसके अतीत को जान लिया। तब अपने तपोबल से प्रेत उत्पात का कारण समझा।
              ऋषि ने प्रसन्न होकर उस प्रेत को पीपल के पेड़ से उतारा,तथा उसे परलोक विद्या का उपदेश दिया। संत और ऋषि तो होते ही दयालु हैं, और अपने इसी दयालु स्वभाव के कारण ऋषि ने राजा की प्रेत योनि से मुक्ति के लिए स्वयं अपरा एकादशी का व्रत किया, और उसे प्रेत योनि से छुटकारा दिलाने के लिए उस एकादशी व्रत का सारा पुण्य उस प्रेत को अर्पित कर दिया ।
               इस व्रत के पुण्य के प्रभाव से राजा की प्रेत योनि से मुक्ति हो गई, और राजा उस ऋषि को धन्यवाद देता हुआ दिव्य देह धारण कर पुष्पक विमान में बैठ कर स्वर्ग को चला गया।
          एकादशी के दिन हम सभी को अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण, कीर्तन, और श्रीमद् भागवतम का पठन करना चाहिए। इस दिन ज्यादा से ज्यादा हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए, कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला तो सभी को अवश्य ही करना चाहिए।
         
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

Once Yudhishthir Maharaj asked Lord Shri Krishna, what is the name of Lord Jyestha Krishna Ekadashi, and what is its greatness, please tell me.

Then Lord Shri Krishna said that O Rajan, this Ekadashi is known by two names Apara and Achala.  According to Puranas, the Ekadashi of Jyestha Krishna Paksha is Apara Ekadashi, because it is the Ekadashi that gives immense wealth.

The people who observe this fast become famous in the world.  With the effect of fasting on Apara Ekadashi, all the sins of killing Brahma, ghost vagina, condemnation of others etc. are destroyed.

By observing this fast, all the sins of adultery, giving false testimony, telling lies, reading or making false scriptures, becoming a false astrologer, and becoming a false doctor etc. are destroyed.

Those Kshatriyas who run away from the war go to hell, but by observing the fast of Apara Ekadashi, they also get heaven.  Those disciples who take education from the Guru, but condemn him, they definitely go to hell, but by observing Apara Ekadashi fast, they also get free from this sin.

The fruit that is obtained by bathing in Pushkar on Kartik Purnima, or by offering Pind Daan to ancestors on the banks of the Ganges, the same fruit is obtained by fasting on Apara Ekadashi.

The fruits obtained by bathing in Prayagraj, fasting on Shivratri, bathing in Gomti river in Jupiter of Leo sign, visiting Kedarnath in Kumbh, bathing in Kurukshetra during solar eclipse, donating gold or donating semi-fertile cows  The same result is obtained by observing Apara Ekadashi fast.

This Ekadashi fast is like an ax to cut the tree of sin, fire to burn the fuel of sin, sun to dispel the darkness of sin, and lion to kill deer.

Therefore, a man must observe this fast fearing sins.  By fasting on Apara Ekadashi and worshiping Lord Vishnu, a man gets rid of all sins and goes to Vishnu Lok.

Its story is something like this. In ancient times there was a pious king named Mahidhwaj.  His younger brother Vajradhwaj was very cruel, unrighteous, and unjust.  He used to hate his elder brother.

That sinner killed his elder brother one night and buried his body under a wild peepal tree.  Due to this untimely death, that king started living on the same Peepal tree as a ghost, and started doing many kinds of mischief.

One day suddenly a sage named Dhaumya happened to pass by, he saw that ghost, and with his penance came to know his past.  Then, with the power of his penance, he understood the reason for the mischief.

The sage was pleased and removed that ghost from the Peepal tree, and taught him the knowledge of the other world.  Saints and Rishis are kind in nature, and because of their kind nature, the Rishi himself fasted on Apara Ekadashi to get rid of the evil spirits of the king, and to get rid of the ghosts, all the virtues of that Ekadashi fast were transferred to the ghost.  Dedicated to

Due to the virtue of this fast, the king was freed from the ghostly vagina, and the king thanked that sage and wearing a divine body, went to heaven sitting in the Pushpak Vimana.

On the day of Ekadashi, we all should listen to the beautiful pastimes of the Lord, chant, and read Srimad Bhagavatam as much as possible.  Hare Krishna Mahamantra should be chanted as much as possible on this day, at least sixteen or twenty five rounds should be done by everyone.

  Hare Krishna hare Krishna Krishna Krishna hare hare hare Ram hare Ram Ram Ram hare hare 🙏 🙏 🙏 🙏 
                

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

मोहिनी एकादशी व्रत कथा

एक बार युधिष्ठिर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि हे भगवन कृपया  आप मुझे वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के माहात्म्य के बारे में बताएं।
                   तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि एक बार भगवान श्री राम ने वशिष्ट मुनि  से ऐसे व्रत के बारे में पूछा जिससे समस्त पापों का नाश होता हो।
                तब वशिष्ट मुनि ने कहा कि यद्यपि आपका नाम  स्मरण करने से  ही मनुष्य पवित्र और शुद्ध हो जाता है, तो भी लोक हित में यह प्रश्न अच्छा है।
             वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में जो एकादशी आती है, उसका नाम मोहिनी एकादशी है। इसकी कथा इस प्रकार है, सरस्वती नदी के रमणीय तट पर भद्रावती नामक एक सुन्दर नगरी थी।
              वहां ध्रीतिमान नामक राजा जो चंद्र वंश में उत्पन्न और सत्यवादी थे, राज्य करते थे उसी नगर में एक वैश्य रहता था, जो धन धान्य से परिपूर्ण और समृद्धशाली था।
            उसका नाम धनपाल था। वह सदा पुण्य कर्म में ही लगा रहता था। दूसरों के लिए कुंआ, मठ, बगीचा,पोखरा और घर बनवाया करता था।
              भगवान विष्णु की भक्ति में उसका हार्दिक अनुराग था। उसके पांच पुत्र थे,शुमना, ध्रीतिमान,मेधावी, शुकृत तथा धृष्ट बुद्धि। धृष्टबुद्धि पांचवां पुत्र था, वह सदा बड़े बड़े पापों में संलग्न रहता। जुए आदि व्यसनों में उसकी बड़ी आसक्ति थी।
                वह वैश्याओं से मिलने के लिए लालायित रहता, और अन्याय के मार्ग पर चलकर पिता का धन बरबाद करता था। एक दिन उसके पिता ने तंग आकर उसे घर से निकाल दिया , और वह दर दर भटकने लगा।
                 इसी प्रकार भटकते हुए , भूख प्यास से व्याकुल होकर वह महर्षि कौण्डण्य के आश्रम में जा पहुंचा। दुख से पीड़ित वह महर्षि कौण्डण्य के पास गया और हाथ जोड़कर बोला कि हे ब्राह्मण कृप्या आप मुझे कोई ऐसा व्रत बताएं, जिसके पुण्य प्रभाव से मेरी मुक्ति हो।
                ऋषि बोले कि तुम वैशाख शुक्ल पक्ष में आने वाली मोहिनी एकादशी का व्रत करो, इसके करने से प्राणियों के अनेक जन्म के किए हुए मेरु पर्वत जैसे महा पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
               
              तब उसने कौण्डण्य ऋषि के कहे अनुसार विधि पूर्वक मोहिनी एकादशी का व्रत किया, इस व्रत के करने से वह निष्पाप हो गया, और दिव्य देह धारण कर गरुड़ पर आरूढ़ होकर वह श्री विष्णु धाम को चला गया।
               इस प्रकार यह मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत उत्तम है, इसके पढ़ने और सुनने से सहस्त्र गौदान का फल प्राप्त होता है। यह तिथि सब पापों को हरने वाली और उत्तम है।
             एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान के पवित्र नामों का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए। इस दिन हरे कृष्ण महामंत्र का कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला का जप सभी को अवश्य करना चाहिए। एकादशी के दिन श्रीमद् भगवद्गीता और श्रीमद्भागवतम् जैसे ग्रंथों का पठन करना चाहिए।

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇


Once Yudhishthira Maharaj asked Lord Shri Krishna that O Lord please tell me about the greatness of Ekadashi of Shukla Paksha of Vaishakh month.

Then Lord Shri Krishna said that once Lord Shri Ram asked Vashisht Muni about such a fast which destroys all sins.

Then Vashisht Muni said that although a man becomes pure and pure by remembering your name, yet this question is good in public interest.

The Ekadashi that falls in the Shukla Paksha of Vaishakh month is named Mohini Ekadashi.  Its story is as follows, there was a beautiful city named Bhadravati on the delightful banks of Saraswati river.

A king named Dhritiman, who was born in the lunar dynasty and was truthful, ruled there. In the same city lived a Vaishya, who was full of wealth and prosperous.

His name was Dhanpal.  He was always engaged in virtuous deeds.  He used to build wells, monasteries, gardens, ponds and houses for others.

He had heartfelt affection in the devotion of Lord Vishnu.  He had five sons, Shumana, Dhritiman, Medhavi, Shukrit and Dhrishta Buddhi.  Dhrishtabuddhi was the fifth son, he was always involved in big sins.  He had a great attachment to gambling etc. addictions.

He longed to meet courtesans, and wasted his father's wealth by following the path of injustice.  One day his father got fed up and threw him out of the house, and he started wandering door to door.

Wandering like this, distraught with hunger and thirst, he reached Maharishi Kaundanya's hermitage.  Suffering from grief, he went to Maharishi Kaundanya and said with folded hands, O Brahmin, please tell me such a fast, whose virtuous effect can liberate me.


The sage said that you fast on Mohini Ekadashi which falls in Vaishakh Shukla Paksha, by doing this even great sins like Mount Meru, committed by many births of the living beings, are destroyed.

Then according to the advice of Rishi Kaundanya, he observed the fast of Mohini Ekadashi, by observing this fast, he became sinless, and wearing a divine body, mounted on Garuda, he went to Shri Vishnu Dham.

In this way, this fast of Mohini Ekadashi is very good, by reading and listening to it one gets the fruit of Sahastra Gaudan.  This date is the best to defeat all sins.

On the day of Ekadashi one should listen and chant the holy names of the Lord more and more.  On this day at least sixteen or twenty five rounds of Hare Krishna Mahamantra should be chanted.  

On the day of Ekadashi one should read texts like Shrimad Bhagavadgita and Shrimad Bhagwatam

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna hare Hare hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

शनिवार, 15 अप्रैल 2023

वरुथिनी एकादशी व्रत कथा

वैषाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी आम तौर पर चैत्र या वैषाख के महीने में आती है ।
                     यह सबसे शुद्ध तथा कल्याणकारी एकादशी है। इस व्रत को रखने वाले व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जो व्यक्ति इस व्रत को करता है वह सदैव प्रसन्न रहता है, और उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
                  इस दिन जरूरतमंदों को दान देने से करोड़ों वर्ष तक ध्याममग्न होकर तपस्या करने का फल प्राप्त होता है। इस एकादशी को करने से दुखी व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है।
               सूर्य ग्रहण के समय स्वर्ण दान करने से जिस फल की प्राप्ति होती है, वही फल इस व्रत को करने से प्राप्त होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को हाथी के दान, और भूमी के दान करने से भी अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

                   सभी दानों में सबसे उत्तम तिलों का दान कहा गया है, तिल दान से श्रेष्ठ स्वर्ण दान कहा गया है, और स्वर्ण दान से भी अधिक महत्व है अन्न दान का, और इन सभी से अधिक शुभ इस एकादशी के माहात्म्य को कहा गया है।
                   
                भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कहा है कि जो भक्त श्री विष्णु में मन को  श्रद्धा पूर्वक इस एकादशी का व्रत रखता है, उसे दस हजार वर्ष तक तपस्या करने का पुण्य फल प्राप्त होता है।
              वरुथिनी एकादशी के व्रत से दानों में उत्तम दान जिसे कन्या दान कहा गया है , उसका फल प्राप्त होता है। भगवान श्री कृष्ण ये भी कहते हैं कि, पृथ्वी पर मनुष्य का लेखा जोखा रखने वाले चित्रगुप्त जी भी इस एकादशी व्रत के पुण्य को लिखने में असमर्थ हैं।
               यदि पापी से पापी व्यक्ति भी इस व्रत को करे तो उसके पाप करने की प्रवृति नष्ट हो जाती है, और वह स्वर्ग का अधिकारी बन जाता है। इस व्रत के माहात्म्य को लिखना, या बताना संभव नहीं है।
                भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति इस एकादशी के माहात्म्य को  पढ़ता है या सुनता है उसे एक हजार गाय दान करने का फल प्राप्त होता है, और इस जीवन के पश्चात उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है।
                   हम सभी को भगवान की प्रसन्नता के लिए इस व्रत को अवश्य ही करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए, और श्रीमद भगवद्गीता के श्लोकों का पठन करना चाहिए।
                एकादशी के दिन भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए।
                हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
                 

Ekadashi of Krishna Paksha of Vaishakh month is known as Varuthini Ekadashi.  This Ekadashi usually falls in the month of Chaitra or Vaishakh.

This is the most pure and welfare Ekadashi.  All the sins of the person observing this fast are destroyed.  The person who observes this fast is always happy, and he gets good luck.

By donating to the needy on this day, one gets the result of meditating and doing penance for crores of years.  By observing this Ekadashi, a sad person gets happiness.

The fruit that is obtained by donating gold at the time of solar eclipse, the same fruit is obtained by observing this fast.  It is said in the scriptures that by observing this fast, a man gets more auspicious fruits than donating an elephant and donating land.

Donation of sesame seeds is said to be the best of all donations, gold donation is said to be better than sesame donation, and food donation is more important than gold donation, and the greatness of this Ekadashi is said to be more auspicious than all these.


Lord Shri Krishna himself has said that the devotee who observes the fast of this Ekadashi with devotion in Shri Vishnu, gets the virtuous fruit of doing penance for ten thousand years.

By fasting on Varuthini Ekadashi, the best donation among donations, which is called Kanya Daan, is rewarded.  Lord Shri Krishna also says that even Chitragupt ji, who keeps the account of human beings on earth, is unable to write the virtue of this Ekadashi fast.

If even the most sinful person observes this fast, then his tendency to commit sins is destroyed, and he becomes entitled to heaven.  It is not possible to write or tell the greatness of this fast.

Lord Shri Krishna says that the person who reads or listens to the greatness of this Ekadashi gets the fruit of donating one thousand cows, and after this life he attains Vaikunth Lok.

We all must observe this fast for the pleasure of God.  One should chant the Hare Krishna mahamantra more and more on this day, and recite the verses of Srimad Bhagavad Gita.

On the day of Ekadashi, the beautiful pastimes of God should be heard and sung.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

हरि से बड़ा हरि का नाम(रामायण से लिया गया बहुत ही सुंदर प्रसंग)

सेतुबंध के समय जब नल-  नील , हनुमान जी आदि सभी रामभक्त पत्थरों पर राम नाम लिख कर उसे समुद्र में फेंकते तो वे पत्थर डूबने के बजाय समुद्र में तैरने लगते थे।
                  उस समय भगवान श्री राम एक तरफ खड़े होकर सब कुछ देख रहे थे, और वे यह देख कर आश्चर्य चकित थे कि जब पत्थर समुद्र में फेंके जाते तो वे तैरने लगते थे।
               तब मन ही मन उन्होंने सोचा कि यदि इन पत्थरों पर मेरा नाम लिखने मात्र से ये तैर रहे हैं, तो जब मैं स्वयं इन्हें फेकूंगा तब भी ये अवश्य ही तैरेंगे? अब प्रभु श्री राम ने एक बड़ा पत्थर उठाया और उसे समुद्र में फेंक दिया, परंतु यह क्या , वह पत्थर तो समुद्र में डूब गया।
              पुनः उन्होंने दूसरा पत्थर फेंका, परंतु इस बार भी विफल हुए, और फिर से पत्थर समुद्र में डूब गया। ऐसी स्थिति में श्री राम सोच रहे थे कि, मुझमें और मेरे नाम में तो कोई अंतर नहीं है, तो फिर मेरे द्वारा फेंकने पर ये पत्थर तैर क्यों नहीं रहे? इस तरह वे गंभीर चिंतन में मग्न हो गए।
              वहीं निकट में हनुमान जी गुप्त रूप से अपने प्राण प्रिय प्रभु को एकटक निहार रहे थे। प्रभु श्री राम के मनोभाव को जानकर वे उनके आगे आए और श्री राम को उनके मन में चल रहे प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहने लगे, हे प्रभु जब हम पत्थर पर राम नाम लिखते हैं तो आपका संग निरंतर उस पत्थर को प्राप्त होता है, और जब तक पत्थर में राम नाम का जुड़ाव है, तब तक वह निश्चित रूप से तैरता रहेगा।
                परंतु जब आप पत्थर को फेंकते हैं, तब आप उस पत्थर को त्याग रहे हैं, और एक बार जब आप किसी वस्तु को त्याग देते हैं, तो वह भला कैसे तैर सकती है? इस प्रकार इस प्रसंग से यह सिद्ध होता है कि नाम की महिमा नामी से अधिक होता है।
             सिया वर रामचंद्र जी की जय 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️
       

At the time of Setubandh, when all the devotees of Ram, Nal-Neel, Hanuman ji etc., after writing the name of Ram on the stones, threw them into the sea, instead of drowning, those stones used to float in the sea.

At that time Lord Shri Ram was standing on one side watching everything, and he was amazed to see that when stones were thrown into the ocean, they started floating.

Then he thought in his mind that if these stones are floating just by writing my name on them, then they will definitely float even when I throw them myself?  Now Lord Shri Ram picked up a big stone and threw it into the sea, but what is this, that stone drowned in the sea.

Again he threw another stone, but this time also failed, and again the stone sank into the sea.  In such a situation Shri Ram was thinking that, there is no difference between me and my name, then why these stones are not floating when I throw them?  In this way he got engrossed in deep contemplation.

And nearby, Hanuman ji was secretly staring at his beloved Lord.  Knowing Lord Shri Ram's mood, he came in front of him and answered Shri Ram's questions running in his mind, saying, O Lord, when we write the name of Ram on a stone, that stone receives your company continuously, and  As long as the name Ram is attached to the stone, it will surely float.

But when you throw a stone, you are throwing the stone, and once you throw something, how can it float?  In this way, it is proved from this context that the glory of the name is greater than that of the famous.

Siya Var Ramchandra ji ki jai 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️

शुक्रवार, 31 मार्च 2023

कामदा एकादशी व्रत कथा

कामदा एकादशी जिसे फलदा एकादशी भी कहते हैं, भगवान श्री विष्णु का उत्तम व्रत कहा गया है। इस व्रत के पुण्य से जीवात्मा को पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है।यह एकादशी कष्टों का निवारण करने वाली, और मनोनुकूल फल देने के कारण फलदा ,तथा कामना पूर्ण होने के कारण कामदा कही जाती है।
                एक समय की बात है धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवन मैं आपको कोटि कोटि प्रणाम करता हूं, अब आप कृपा करके चैत्र शुक्ल एकादशी का महात्म मुझसे कहिए।
                 यह सुनकर भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे धर्मराज यही प्रश्न एक समय राजा दिलीप ने अपने गुरु वशिष्ट जी से किया था, और जो समाधान उन्होंने किया वो सब मैं तुमसे कहता हूं।
               प्राचीन काल में रत्नपुर नामक एक नगर था, वहां पर अनेक ऐश्वर्यों से युक्त पुंडरीक नामक एक राजा राज्य करता था। रत्नपुर में अनेक, अप्सराएं, किन्नर तथा गंधर्व वास करते थे।
               उनमें से एक जगह ललिता और ललित नाम के पति पत्नी अत्यंत वैभवशाली घर में निवास करते थे। उन दोनों में अत्यंत प्रेम था, कुछ समय के लिए भी एक दूसरे से अलग होकर दोनों अत्यंत व्याकुल हो जाते थे।
                 एक दिन पुंडरीक की सभा में अन्य गंधर्वों सहित ललित भी गान कर  था। गाते गाते उसको अपनी पत्नी ललिता का ध्यान आ गया और उसका स्वर भंग होने के कारण गाने का स्वरूप ही बिगड़ गया।
                  ललित के मन के भाव को जान कर कारकोट नामक नाग ने पद भंग होने का कारण राजा से कह दिया। तब पुंडरीक ने अत्यंत क्रोध में आकर कहा कि तू मेरे सामने गाता हुआ अपने स्त्री का स्मरण कर रहा है, अतः तू कच्चा मांस, और मनुष्यों को खाने वाला विशालकाय नरभक्षी राक्षस बनकर अपने किए कर्म का फल भोग।
                 पुंडरीक के श्राप से ललित उसी समय एक विशालकाय राक्षस बन गया। उसका मुख अत्यंत भयंकर हो गया, तथा उसके मुख से अग्नि भी निकलने लगी।
                  उसकी नाक पर्वत की कंदरा के समान विशाल हो गई। गर्दन पर्वत के समान लगने लगी, सिर के बाल पर्वतों पर खड़े हुए वृक्षों के समान लगने लगे, तथा भुजाएं अत्यंत लंबी हो गई।
              इस प्रकार राक्षस होकर वह अनेक प्रकार के दुख और यातनाएं भोगने लगा। जब उसकी पत्नी ललिता को इस बात का पता चला तो उसे बहुत दुख हुआ। वह अपने पति के उद्धार का मार्ग सोचने लगी।
              वह राक्षस अनेक प्रकार के दुख को सहता हुआ घने वन में रहने लगा। उसकी स्त्री उसके पीछे पीछे जाती, और विलाप करते रहती। एक बार ललिता अपने पति के पीछे पीछे चलती हुई विंध्याचल पर्वत पर पहुंच गई,जहां पर श्रृंगी ऋषि का आश्रम था।
               ललिता शीघ्र ही श्रृंगी ऋषि के आश्रम गई और वहां जाकर अत्यंत ही विनम्र भाव से उनसे प्रार्थना करने लगी। उसे देख कर श्रृंगी ऋषि बोले कि हे पुत्री तुम कौन हो और यहां किस उद्देश्य से आई हो।
              ललिता बोली कि हे मुनि मेरा नाम ललिता है, और मेरा पति राजा पुंडरीक के श्राप से एक विशालकाय राक्षस बन गया है, इस बात से मेरा मन बहुत दुखी है, कृप्या आप मुझे अपने पति के उद्धार का कोई उपाय बताएं।
                श्रृंगी ऋषि बोले कि हे गंधर्व कन्या अब चैत्र शुक्ल एकादशी आने वाली है, जिसका नाम कामदा एकादशी है। इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी कार्य सिद्ध होते हैं, यदि तू कामदा एकादशी का व्रत कर उसके पुण्य को अपने पति को देगी तो तेरा पति शीघ्र ही राक्षस योनि से मुक्त हो जाएगा, और राजा का श्राप भी समाप्त हो जाएगा।
             मुनि के वचन को सुनकर ललिता ने कामदा एकादशी का व्रत किया, और द्वादशी के दिन ब्राह्मणों के सामने अपने व्रत का फल अपने पति को देती हुई भगवान से इस प्रकार प्रार्थना करने लगी कि हे प्रभु मैंने जो यह एकादशी का व्रत किया है इसका फल मेरे पति को प्राप्त हो जाए, जिससे वह राक्षस योनि से मुक्त हो जाएं।
              एकादशी का फल अपने पति को देते ही उसका पति राक्षस योनि से मुक्त होकर अपने पहले के स्वरूप को प्राप्त हुआ, और अनेक सुंदर वस्त्र धारण कर अपनी पत्नी ललिता के साथ विहार करने लगा।
               उसके पश्चात वे दोनों विमान में बैठ कर स्वर्ग लोक को चले गए। वशिष्ट मुनि कहने लगे कि हे राजन इस व्रत को विधि पूर्वक करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं, तथा राक्षस आदि की भी योनि छूट जाती है। संसार में इसके बराबर कोई दूसरा और व्रत नहीं है।
              इसकी कथा पढ़ने या सुनने से वाजपेई यज्ञ का फल प्राप्त होता है। वास्तव में हर एकादशी का पुण्य अपार है, एकादशी का व्रत करने से मनुष्य  पापों से मुक्त होकर भव सागर से तर जाते हैं।
              एकादशी के दिन अधिक से अधिक भगवान की सुंदर लीलाओं का श्रवण और कीर्तन करना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए। इस दिन कम से कम सोलह अथवा पच्चीस माला का जप सबको करना चाहिए।
          हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️
            

Kamda Ekadashi, also known as Falda Ekadashi, has been called the best fast of Lord Shri Vishnu.  Due to the virtue of this fast, the soul gets freedom from sinful deeds. This Ekadashi is called the remover of sufferings, and because of giving favorable results, and because of fulfillment of wishes, it is called Kamada.

Once upon a time, Dharmaraj Yudhishthir started saying that O God, I bow down to you, now please tell me the greatness of Chaitra Shukla Ekadashi.

Hearing this, Lord Shri Krishna said that O King of Dharma, this question was once asked by King Dilip to his Guru Vashisht ji, and I tell you all the solutions he gave.

In ancient times, there was a city named Ratnapur, where a king named Pundarika ruled with many opulences.  Many Apsaras, Kinnars and Gandharvas used to live in Ratnapur.

In one of them, husband and wife named Lalita and Lalit lived in a very luxurious house.  They both had a lot of love, even for some time apart from each other, both used to get very upset.

               One day Lalit along with other Gandharvas was singing in Pundarika's assembly.  While singing, he got the attention of his wife Lalita and due to her loss of voice, the form of the song got spoiled.

Knowing the feelings of Lalit, a snake named Karkot told the king the reason for the dissolution of the post.  Then Pundarika got very angry and said that you are remembering your wife while singing in front of me, so you are reaping the fruits of your actions by becoming a giant cannibal monster who eats raw meat and humans.

Due to Pundarika's curse, Lalit at the same time became a giant demon.  His face became extremely fierce, and fire also started coming out of his mouth.

His nose became huge like a cave in the mountain.  The neck started looking like a mountain, the hair on the head looked like trees standing on mountains, and the arms became extremely long.

In this way, being a demon, he started suffering many kinds of sorrows and tortures.  When his wife Lalita came to know about this, she felt very sad.  She started thinking of the way to save her husband.

That demon started living in the dense forest after suffering many kinds of sorrows.  His wife followed him, and kept on lamenting.  Once Lalita, following her husband, reached Vindhyachal mountain, where Shringi Rishi's hermitage was located.

Lalita soon went to Shringi Rishi's ashram and started praying to him with utmost humility.  Seeing her, Shringi Rishi said, O daughter, who are you and for what purpose have you come here.

Lalita said that O Muni, my name is Lalita, and my heart is very sad because of the curse of King Pundarika, my husband has become a giant monster, please tell me some way to save my husband

                Shringi Rishi said that O Gandharva girl, now Chaitra Shukla Ekadashi is about to come, whose name is Kamda Ekadashi.  By observing this fast, all the works of a man are proved, if you fast on Kamada Ekadashi and give its virtue to your husband, then your husband will soon be free from the demonic vagina, and the king's curse will also end.

After listening to the sage's words, Lalita fasted on Kamada Ekadashi, and on the day of Dwadashi, while giving the fruit of her fast to her husband in front of Brahmins, she started praying to God in such a way that O Lord, I have observed this Ekadashi fast, I will get the fruits of this fast.  May the husband get it, so that he can be free from the demonic vagina.

As soon as she gave the fruit of Ekadashi to her husband, her husband got free from the demon vagina and got his earlier form, and wearing many beautiful clothes started walking with his wife Lalita.

After that they both went to heaven by sitting in the plane.  Vashisht Muni started saying that O Rajan, by observing this fast methodically, all sins are destroyed, and the vagina of demons etc. is also left.  There is no other fast equal to this in the world.

By reading or listening to its story, the fruit of Vajpayee Yagya is obtained.  In fact, the virtue of every Ekadashi is immense, by fasting on Ekadashi, humans get free from sins and cross the ocean of life.

On the day of Ekadashi, listening and chanting of God's beautiful pastimes should be done as much as possible.  Everyone should chant the Hare Krishna Mahamantra more and more.  Everyone should chant at least 16 or 25 rounds on this day.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...