बुधवार, 1 जनवरी 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 7

जितात्मन: प्रशान्तस्य परमात्मा समाहित:।
शीतोष्णसुखदु:खेषु तथा मानापमानयो:।।7।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जिसने मन को जीत लिया है, उसने पहले ही परमात्मा को प्राप्त कर लिया है, क्योंकि उसने शान्ति प्राप्त कर ली है। ऐसे पुरुष के लिए सुख दु:ख, सर्दी गर्मी एवं मान अपमान एक से हैं।

तात्पर्य  : वस्तुत: प्रत्येक जीव उस भगवान की आज्ञा का पालन करने के निमित्त आया है, जो सभी के हृदयों में परमात्मा रूप में स्थित है।जब मन बहिरंगा माया द्वारा विपथ कर दिया जाता है तब मनुष्य भौतिक कार्य कलापों में उलझ जाता है। अतः ज्योंहि मन किसी योग पद्धति द्वारा वश में आ जाता है, त्योंहि मनुष्य को लक्ष्य पर पहुंचा हुआ मान लिया जाना चाहिए।
                    मनुष्य को भगवद् आज्ञा का पालन करना चाहिए।जब मनुष्य का मन परा प्रकृति में स्थिर हो जाता है, तो जीवात्मा के समक्ष भगवद् आज्ञा पालन करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं रह जाता है।मन को किसी न किसी उच्च आदेश को मान कर उसका पालन करना होता है।
                     मन को वश में करने से स्वत: ही परमात्मा के आदेश का पालन होता है। चूंकि कृष्णभावनाभावित होते ही यह दिव्य स्थिति प्राप्त हो जाती है, अतः भगवद्भक्त संसार के द्वन्दों,यथा सुख दु:ख, सर्दी गर्मी आदि से अप्रभावित रहता है।यह अवस्था व्यवहारिक समाधि या परमात्मा में तल्लीनता है।
                    श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि जिसने अपने मन को जीत लिया है, उसने स्वत: ही भगवद्प्राप्ति कर लिया है। क्योंकि मन ही हमारा सबसे बड़ा मित्र है और मन ही हमारा सबसे बड़ा शत्रु भी है।
                    प्रत्येक व्यक्ति भगवान की आज्ञा का पालन करने हेतु आया है, जो हम सभी के हृदय में सूक्ष्म रूप से परमात्मा के रूप में स्थित हैं। यदि मन हमारे नियंत्रण में है तो वह हमारा सबसे बड़ा मित्र है,और अगर मन हमारे नियंत्रण में नहीं है तो वही हमारा सबसे बड़ा शत्रु भी है।
                    कुछ लोग मन को वश में करने के लिए योग पद्धति को अपनाते हैं, किन्तु कृष्णभावनाभावित होकर हम बहुत ही सरल तरीके से अपने मन को नियंत्रित कर सकते हैं। कृष्णभावनाभावित होना अर्थात हम अपने सभी कार्यों को कृष्ण के लिए करते हैं, तो इस प्रकार से बड़ी ही सरलता से हम अपने मन को वश में कर सकते हैं।
                      जिस मनुष्य का अपने मन पर पूरी तरह से नियंत्रण है, उसके लिए सर्दी गर्मी, सुख दु:ख तथा मान अपमान सभी एक समान है। अर्थात वह प्रत्येक स्थिति में समभाव रहता है, फिर चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, वह कभी विचलित नहीं होता।

Jitatamanah prashantashya parmatma samahitah 
Shitoshnasukhdukheshu tatha manapamanayoh ।।7।।


   Translation by Srila Prabhupada : One who has conquered the mind has already attained the Supreme Soul, for he has attained peace. To such a person pleasure and pain, cold and heat, and honor and dishonor are the same.

Meaning : In fact, every living entity has come to obey the command of the Lord, Who is situated in the heart of all as the Supreme Soul.When the mind is led astray by external illusion, man becomes entangled in material activities. Therefore, as soon as the mind is controlled by any method of yoga, he should be considered to have reached the goal.

One must obey the command of the Lord.When the mind of man is established in the super-nature, the soul has no choice but to obey the command of the Lord.The mind has to accept some higher command and follow it.  By controlling the mind, one automatically obeys the commands of God. Since this divine state is attained as soon as one is in Krishna consciousness, the devotee of God remains unaffected by the dualities of the world, such as happiness, sorrow, cold, heat, etc. This state is practical samadhi or absorption in God.


                      

We have to understand from this verse of the Bhagavad Gita that one who has conquered his mind has automatically attained God, because the mind is our greatest friend and the mind is also our greatest enemy.

Every person has come to obey the commands of the Lord, who is situated in the heart of all of us in a subtle form as the Supersoul. If the mind is under our control, it is our greatest friend, and if the mind is not under our control, it is our greatest enemy.

Some people adopt yoga to control the mind, but by being Krishna conscious, we can control our mind in a very simple way. Being Krishna conscious means that we do all our activities for Krishna, so in this way we can very easily control our mind.  For a person who has complete control over his mind, winter, heat, happiness, sorrow and respect and insult are all the same. That is, he remains calm in every situation, no matter what the situation is, he never gets disturbed.


मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 6

बन्धुरात्मात्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जित:।
अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत्।।6।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जिसने मन को जीत लिया है, उसके लिए मन सर्वश्रेष्ठ मित्र है, किन्तु जो ऐसा नहीं कर पाया उसके लिए मन सबसे बड़ा शत्रु बना रहेगा।

तात्पर्य : अष्टांग योग के अभ्यास का प्रयोजन मन को वश में करना है, जिससे मानवीय लक्ष्य प्राप्त करने में वह मित्र बना रहे।मन को वश में किए बिना योगाभ्यास करना केवल समय को नष्ट करना है।
                  जो अपने मन को वश में नहीं कर सकता, वह सदैव अपने परम शत्रु के साथ निवास करता है, और इस तरह उसके जीवन तथा लक्ष्य दोनों ही नष्ट हो जाते हैं।जीव की स्वाभाविक स्थिति यह है कि वह अपने स्वामी की आज्ञा का पालन करे।
                    अतः जब तक मन अविजित शत्रु बना रहता है,तब तक मनुष्य को काम, क्रोध,लोभ, मोह आदि की आज्ञाओं का पालन करना होता है। किन्तु जब मन पर विजय प्राप्त हो जाती है, तो मनुष्य इच्छानुसार उस भगवान की आज्ञा का पालन करता है, जो सबों के हृदय में परमात्मा स्वरूप स्थित है।
                      वास्तविक योगाभ्यास हृदय के भीतर परमात्मा से भेंट करना तथा उनकी आज्ञा का पालन करना है। जो व्यक्ति साक्षात कृष्ण भावनामृत स्वीकार करता है,वह भगवान की आज्ञा के प्रति स्वत: समर्पित हो जाता है।
                     श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि यदि हम योगाभ्यास के द्वारा अपने मन को वश में कर लेते हैं, तो ये सही मायने में योग है, परन्तु अगर हम योग करके भी अपने मन को वश में नहीं कर पाते हैं, तो ऐसा योग करना केवल समय को नष्ट करना है और कुछ नहीं।
                    जो भी मनुष्य अपने मन को वश में कर लेते हैं तो उनके लिए उनका मन ही उनका सबसे बड़ा मित्र है, किन्तु जिसका मन उसके वश में नहीं है, तो उसका मन ही उसका सबसे बड़ा शत्रु है। अर्थात अपने मन पर नियंत्रण नहीं होने के कारण मनुष्य सदैव अपने शत्रु के साथ निवास करता है, और इस प्रकार से उसके जीवन तथा लक्ष्य दोनों ही नष्ट हो जाते हैं।
                   अर्थात मनुष्य अपने मन का गुलाम बन जाता है, और मन के कहे अनुसार वह हमेशा काम, क्रोध,लोभ, मोह आदि में फँसा रहता है। परन्तु जब मनुष्य अपने मन पर विजय प्राप्त कर लेता है, तो वह अपने ह्रदय में बैठे परमात्मा के आदेशानुसार चलता है,अर्थात इच्छानुसार वह भगवान की आज्ञा का पालन करता है।
                  सही मायने में योगाभ्यास हृदय में बैठे परमात्मा से भेंट करना है। परन्तु मन को वश में करने का सबसे सरल उपाय है कृष्ण भावनामृत स्वीकार करना, अर्थात कृष्ण भावनामृत में जुड़ कर व्यक्ति स्वतः ही भगवान की आज्ञा के प्रति समर्पित हो जाता है।


Bandhuratmatmanastasy yenatmaivatmana jitah 
Anatmanastu shatrutve vartetatmaiv shatruvat ।।6।।


Translation by Srila Prabhupada : To one who has conquered the mind, the mind is the best friend, but to one who has not, the mind remains the greatest enemy.

Purport : The purpose of practicing Ashtanga Yoga is to subdue the mind so that it may remain a friend in the attainment of human goals.To practice Yoga without subduing the mind is only a waste of time.

One who cannot subdue his mind always lives with his greatest enemy, and thus both his life and goal are destroyed. The natural state of a living being is to obey the commands of his master.

So long as the mind remains the unconquered enemy, one has to obey the commands of lust, anger, greed, attachment, etc.  But when the mind is conquered, one obeys the commands of the Lord as per his will, Who is situated in everyone’s heart as the Supersoul.

                      Real yoga practice is to meet the Supreme Being within the heart and to obey His commands. A person who accepts Krishna consciousness automatically surrenders to the commands of the Lord.

                      We have to understand from this verse of the Bhagavadgita that if we control our mind through yoga practice, then it is true yoga, but if we are unable to control our mind even after doing yoga, then doing such yoga is nothing but a waste of time


For those who control their mind, their mind is their greatest friend, but for those whose mind is not under their control, their mind is their greatest enemy. That is, because of not having control over their mind, a person always lives with his enemy, and in this way both his life and goals are destroyed.

                  That is, a person becomes a slave of his mind, and as per the dictates of the mind, he is always trapped in lust, anger, greed, attachment, etc. But when a person conquers his mind, he follows the orders of the Supreme Soul sitting in his heart, that is, he follows the orders of the Supreme Soul as per his wish.

                In the true sense, practicing yoga is to meet the Supreme Soul sitting in the heart. But the simplest way to control the mind is to accept Krishna consciousness, that is, by joining Krishna consciousness, a person automatically surrenders to the commands of the Supreme Soul.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...