गुरुवार, 3 नवंबर 2022

देवउठनी एकादशी व्रत कथा



भगवान श्री विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को चार माह के लिए शयन करते हैं, जो प्रारंभ होता है आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवशयनी एकादशी से । 
                    चार माह बाद भगवान कार्तिक शुक्ल एकादशी को पुनः जागते हैं, इसलिए इस एकादशी को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है।
इसका वर्णन स्कंद पुराण में नारद मुनि और ब्रम्हा जी के संवाद में मिलता है।
                   इस एकादशी के महात्म्य के विषय में ब्रम्हा जी नारद मुनि से कहते हैं कि ये एकादशी सभी को पुण्य और मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी है। इस एकादशी के व्रत को श्रद्धा पूर्वक पालन करने वालों को राजसूय यज्ञ और अश्वमेध यज्ञ करने के फल से भी कई गुणा ज्यादा फल की प्राप्ति होती है।
                  इस व्रत के प्रभाव से सभी प्रकार के जघन्य पाप भी नष्ट हो जाते हैं, और ऐसे व्यक्ति की पहले की पीढियां और आने वाली पीढ़ियां भी भगवद्धाम को प्राप्त होते हैं। प्रातः काल स्नान आदि करके भगवान के सामने एकादशी के व्रत का संकल्प लेना चाहिए, इस दिन किसी भी प्रकार के अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।
                  इस दिन किसी भी प्रकार की भौतिक लालसा नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान के दिव्य लीलाओं का श्रवण और उनका कीर्तन करना चाहिए। इस दिन हरे कृष्ण महामंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए, इस्कॉन के संस्थापक और महान गुरु श्रीला प्रभुपाद के कथनानुसार एकादशी के दिन सभी को कम से कम 25 माला अवश्य करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा जितना माला हो सके,अगर 25 माला नहीं हो सके तो कम से कम 16 माला तो सभी को करना ही चाहिए।
                   द्वादशी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि  करके , भगवान के विग्रह को स्नान कराएं, उन्हें सुन्दर वस्त्र पहनाकर उनको फल, मिश्री आदि का भोग लगा कर उसके उपरांत योग्य ब्राम्हणों को भोजन कराएं।
ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद हमें पारन करना चाहिए और ,यथाशक्ति ब्राम्हणों को कुछ दक्षिणा देना चाहिए। इस प्रकार ब्रम्हा जी ने नारद मुनि से इस एकादशी व्रत के महात्म्य को बताया।
 इस दिन अधिक से अधिक संख्यां में हरे कृष्ण महामंत्र का जप करें, भगवान के पवित्र नामों का कीर्तन करें, भगवद्गीता और भागवतम्  का पठन करें।
               
                   हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️

     

Lord Shri Vishnu sleeps for four months on Ashadh Shukla Ekadashi, which starts with Devshayani Ekadashi falling in the Shukla Paksha of Ashadha month.

After four months, Lord Kartik wakes up again on Shukla Ekadashi, hence this Ekadashi is called Devuthani Ekadashi or Prabodhini Ekadashi.

Its description is found in Skanda Purana in the dialogue of Narada Muni and Brahma ji.

Regarding the greatness of this Ekadashi, Brahma ji tells Narad Muni that this Ekadashi is Ekadashi that bestows virtue and salvation to all. Those who follow the fast of this Ekadashi with devotion get many times more fruit than the result of performing Rajasuya Yagya and Ashwamedha Yagya.

All kinds of heinous sins are also destroyed by the effect of this fast, and the earlier generations and the generations to come of such a person also attain to Godhead. After taking bath in the morning etc., one should take a vow of fasting on Ekadashi in front of God, on this day one should not take any kind of food.

One should not indulge in any kind of material craving on this day. On the day of Ekadashi, one should listen and chant the divine pastimes of the Lord. Hare Krishna Mahamantra should be chanted more and more on this day, according to the great guru of ISKCON Srila Prabhupada, everyone must do 25 rounds on Ekadashi and if 25 rounds is not possible then at least 16 rounds should be done by everyone. .

On the day of Dwadashi, after getting up in the Brahma Muhurta in the morning, bathing etc., bathe the Deity of God, dress them in beautiful clothes, offer them fruits, sugar candy etc. and then feed them to the eligible Brahmins.

After feeding the Brahmins, we should do the paran and, as much as we can, give some dakshina to the Brahmins. Thus Brahma ji told Narad Muni the greatness of this Ekadashi fast.

 On this day, chant the Hare Krishna Maha Mantra in large numbers, chant the holy names of God, read Bhagavad Gita and Bhagavatam.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Rama Hare Rama Rama Rama Hare Hare 🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️
             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...