शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023

श्रीमद्भागवतम् प्रथम स्कंध अध्याय 1श्लोक संख्या 2

धर्मः प्रोज्झितकैतवोतऽत्र परमो निर्मत्सराणां सतां
वेद्यं वास्तवमत्र वस्तु शिवदं तापत्रयोन्मूलनम्।
श्रीमद्भागवते महामुनिकृते किं वा परैरीश्वर:
सद्यो हृद्यवरुध्यतेऽत्र कृतिभि:शुश्रूषुभिस्तत्क्षणात्।।२।।

 तात्पर्य :  यह भागवत पुराण भौतिक कारणों से प्रेरित होने वाले समस्त धार्मिक कृत्यों को पूर्ण रूप से बहिष्कृत करते हुए, सर्वोच्च सत्य का प्रतिपादन करता है, जो पूर्ण रूप से शुद्ध हृदय वाले भक्तों के लिए बोधगम्य है।
              यह सर्वोच्च सत्य वास्तविकता है जो माया से पृथक होते हुए सबों के कल्याण के लिए है। ऐसा सत्य तीनों प्रकार के संतापों को समूल नष्ट करने वाला है। महामुनि व्यासदेव द्वारा संकलित यह सौंदयपूर्ण भागवत ईश्वर साक्षात्कार के लिए अपने आप में पर्याप्त है।
                 तो फिर अन्य किसी शास्त्र की क्या आवश्यकता है? जैसे जैसे कोई ध्यानपूर्वक तथा विनीत भाव से भागवत के संदेश को सुनता है, वैसे वैसे ज्ञान के इस संस्कार से उसके हृदय में परमेश्वर स्थापित हो जाते हैं।
              अर्थात् धर्म के नाम पर जो गंदगी है, प्रोपोगेंडा है, श्रीमद्भागवत उसे हृदय से निकाल कर फेंक देता है, और श्रीमद्भागवत को अमल पुराण कहा गया है, यानि इस पुराण में किसी प्रकार का मल नहीं है,कल्मस नहीं है। तथा ऐसे सभी  धार्मिक कृत्यों को जिसका कृष्ण से कोई संबंध नहीं है , जिसका आध्यात्मिक उन्नति से कोई संबंध नहीं है श्रीमद्भागवत ऐसे सारे कार्यों को बहिष्कृत करता है।
                 श्रीमद्भागवत सर्वोच्च सत्य का प्रतिपादन करता है, और वो सर्वोच्च सत्य है कि कृष्ण ही पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान हैं। हमें ये मनुष्य जीवन मिला है जन्म मृत्यु जड़ा, व्याधि के चक्र से बाहर निकलने, तथा कृष्ण भक्ति से युक्त होकर, शरणागत होकर  के उनके धाम को प्राप्त करना, ये सर्वोच्च सत्य है। इस सत्य का प्रतिपादन श्रीमद्भागवत करता है, और ये उसे समझ आएगा जिसका हृदय शुद्ध हो, अर्थात जिसके हृदय में किसी प्रकार का कल्मस नहीं हो तथा जो व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह से परे हो।
                प्रायः लोग पशुतुल्य हो गए हैं, और उनको आध्यात्मिक ज्ञान में कोई रुचि नहीं है।ये श्रीमद्भागवत का ज्ञान माया से पृथक जो आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील व्यक्ति हैं उनके कल्याण के लिए है, और  ऐसे सत्य तीन प्रकार के संतापों को समूल नष्ट करने वाले हैं। वे तीiन प्रकार के संताप हैं : 1 .आदि दैविक, 2.आध्यात्मिक और 3. आदि भौतिक 
                अर्थात श्रीमद्भागवत तीन प्रकार के संतापों को समूल नष्ट कर देगा। आदि दैविक कष्ट वो है जो प्रकृति के द्वारा हमें मिलती है, जैसे सूखा पड़ गया, बाढ़ आ गई, गर्मी हो रही है, वर्षा हो रही है, सर्दी पड़ रही है इत्यादि।
              आध्यात्मिक कष्ट वो है जो हमारे शरीर और मन से हमें प्राप्त होता है, और आदि भौतिक कष्ट वो है जो हमें दूसरों से  प्राप्त होता है। जो व्यक्ति इस श्रीमद्भागवत का ज्ञान प्राप्त कर लेता है,वो इन तीनों तापों का समूल नष्ट कर देता है, अर्थात वो इन तीनों तापों से परे हो जाता है। जब व्यक्ति पूरी तरह से कृष्णभावनामृत हो जाता है तो वह जन्म, मृत्यु, जड़ा व्याधि के चक्र से मुक्त हो जाता है। इस श्रीमद्भागवत के ज्ञान को वेदव्यास जी ने संकलित किया और लिपिबद्ध किया।
                 जब हम इस ग्रंथ को पढ़ते हैं तो, हमारे भगवद्शाक्षात्कार के लिए ये पर्याप्त है। अगर हम श्रीमद्भागवत पढ़ रहे हैं, तो हमें और कोई भी ग्रंथ पढ़ने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि केवल इसे पढ़ने मात्र से ही हमें भगवान के विषय में साक्षात्कार होगा, भगवद्प्राप्ति हो सकती है, और इसलिए यहां कह रहे हैं कि अगर श्रीमद्भागवत है तो हमें और किसी ग्रंथ की क्या आवश्यकता है?
                 हमारे आचार्य भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर कहते थे कि अगर विश्व की सारी लाइब्रेरी में आग लग जाए,और सारे ग्रंथ जल जाए लेकिन श्रीमद्भागवतम् बचा रहे तो श्रीमद्भागवतम् बचे रहने से सारा ज्ञान पुनर्स्थापित हो सकता है, बांकी सब ग्रंथ जल जाए कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन श्रीमद्भागवत बचा रहना चाहिए।
              जैसे जैसे कोई भागवत को विनीत भाव से तथा ध्यानपूर्वक सुनता है, तो उसके हृदय में परमेश्वर स्थापित हो जाते हैं। अर्थात श्रीमद्भागवत का ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमें विनीत भाव से तथा ध्यानपूर्वक इसे सुनना चाहिए। ध्यान पूर्वक इसका श्रवण करने से हमारा हृदय शुद्ध हो जाएगा,  धीरे धीरे हमारे हृदय से सारे कल्मस निकल जाएंगे , और फिर हमें भगवद्शाक्षात्कार प्राप्त होगा।


Dharma: Projjitkaitavotatra Paramo Nirmatsaaranam Satan

Vedam Vastvamatra Vastu Shivadam Tapatrayonmoolanam.

Shrimad Bhagwat Mahamunikrite Ki Va Parairishwar:

Sadyo hridyvarudhaytatr kritribhih shushrushubhistatkshanat.।।2।।


Purport: This Bhagavata Purana, completely excluding all religious activities motivated by material reasons, propounds the Supreme Truth, which is completely comprehensible to devotees with a pure heart.

This is the supreme true reality which is separate from Maya and is for the welfare of all.  Such truth will completely destroy all three types of sufferings.  This beautiful Bhagwat compiled by Mahamuni Vyasdev is sufficient in itself to realize God.

Then what is the need for any other scripture?  As one listens to the message of Bhagwat attentively and submissively, God gets established in his heart through this sacrament of knowledge.

That is, whatever filth and propaganda is there in the name of religion, Shrimad Bhagwat removes it from the heart and throws it away, and Shrimad Bhagwat has been called Amal Purana, that is, there is no filth, no kalamas in this Purana.  And all such religious activities which have no connection with Krishna, which have no connection with spiritual progress Srimad Bhagavatam excludes all such activities.

Srimad Bhagavatam propounds the supreme truth, and that supreme truth is that Krishna is the Supreme Supreme Lord.  We have got this human life, to get out of the cycle of birth and death, disease, and to attain His abode by surrendering to Krishna, is the supreme truth.  This truth is propounded by Srimad Bhagwat, and it will be understood by one whose heart is pure, that is, one who does not have any kind of filth in his heart and who is beyond lust, anger, greed and attachment.

Most people have become like animals, and have no interest in spiritual knowledge. This knowledge of Srimad Bhagavatam is for the welfare of those who are striving for spiritual progress, separated from Maya, and such truths are the destroyers of all three types of sufferings.  Are.  There are three types of sufferings: 1. Divine, 2. Spiritual and 3. Physical.


                  
             That is, Shrimad Bhagwat will completely destroy three types of sufferings.  Adi divine troubles are those which we get through nature, like drought, flood, heat, rain, cold etc.

Spiritual suffering is what we receive from our body and mind, and physical suffering is what we receive from others.  The person who acquires the knowledge of this Srimad Bhagwat completely destroys these three temperatures, that is, he goes beyond these three temperatures.  When a person becomes completely Krishna conscious he becomes free from the cycle of birth, death and disease.  The knowledge of this Shrimad Bhagwat was compiled and written down by Vedvyas ji.

When we read this scripture, it is enough for our realization of God.  If we are reading Srimad Bhagwat, then we do not need to read any other scripture, because only by reading this we will have realization about God, can attain Bhagavad-attainment, and hence it is saying here that if there is Srimad Bhagwat then  Why do we need any more scriptures?

Our Acharya Bhaktisiddhant Saraswati Thakur used to say that if there is a fire in the entire library of the world, and all the books are burnt but Srimad Bhagavatam is saved, then if Srimad Bhagavatam is saved then all the knowledge can be restored, it does not matter if all the other books are burnt, but  Shrimad Bhagwat should be preserved.

As one listens to Bhagwat humbly and attentively, God becomes established in his heart.  That is, to gain knowledge of Shrimad Bhagwat, we should listen to it with humility and attention.  By listening to it carefully, our heart will be purified, gradually all the impurities will be removed from our heart, and then we will attain God's realization.    
               

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023

श्रीमद्भागवतम् प्रथम स्कंध के अध्याय 1 से लिया गया श्लोक संख्या 1

श्रीमद्भागवत बहुत ही वृहद ग्रंथ है, और सारे वेद , पुराण उपनिषद सभी का ज्ञान इसमें समाहित है। श्रीमद्भागवतम् में बारह स्कंद और अठारह हजार श्लोक हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान ने अनेक रूपों में अवतार लिया जैसे कि मछली के रूप में मत्स्य अवतार, सूकर के रूप में सूकर अवतार , जब भगवान ने बौने का रूप धारण किया तो वामन अवतार, इत्यादि ,और इसी प्रकार से जब भगवान ने पुस्तक के रूप में अवतार लिया तो इसे श्रीमद्भागवत कहते हैं । श्रीमद्भागवत ग्रंथ भगवान से अभिन्न नहीं है, अर्थात् ये साक्षात भगवान हैं।
                      हम शरणागति कैसे लें भगवान की इसके विषय में बहुत ही विस्तार से श्रीमद्भागवतम् में बताया गया है। भगवान के भक्त भगवान की अनेक लिलाओं द्वारा हमें शरणागति कैसे लें, भक्ति में कैसे आगे बढ़ें, जीवन के परम लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें, इन सब विषयों को श्रीमद्भागवतम् में बताया गया है।
                 श्रीमद्भागवत भगवान से अभिन्न नहीं है ,ये साक्षात भगवान हैं। श्रीमद्भागवत भगवान के व्यापक शरीर को इंगित करते हैं। पहला और दूसरा स्कंद भगवान के श्री चरण हैं, तीसरा और चौथा स्कंद भगवान की थाई अर्थात् जांघ हैं, पांचवां स्कंद भगवान की नाभी है,छठा स्कंद भगवान का वक्षस्थल है, सातवां और आठवां स्कंद भगवान की बाहु है, नवां स्कंद भगवान का गला है, दसवां स्कंद भगवान का सुंदर मुख है, ग्यारहवां स्कंद भगवान का मस्तक है, और जो बारहवां स्कंद है वो भगवान का सर है। इस तरह से श्रीमद्भागवत  के ये बारह स्कंद भगवान के सारे शरीर को इंगित करते हैं।
                     इसका अर्थ है कि शरीर के सारे अंग महत्वपूर्ण हैं। कलियुग में धर्म ने श्रीमद्भागवत का शरण लिया। पूर्ण रूप से श्रीमद्भागवत में दस विषयों पर चर्चा की गई है, पहला जो विषय है वो है सर्ग, यानि किस तरह से भगवान ने इस श्रृष्टि की संरचना की, इसे प्राइमरी क्रिएशन भी कह सकते हैं।
                  दूसरा जो विषय है, वो है विसर्ग , यानी सेकेंडरी क्रिएशन। तीसरा जो विषय है, वो है स्थान, चौथा विषय है पोषण, अर्थात किस तरह से भगवान अपने भक्तों का संरक्षण करते हैं, पाचवां विषय वस्तु है उति, यानी सृजन करने की प्रेरणा, छठा विषय वस्तु है मन्वंतर, यानी मनुओं के बारे में ज्ञान, किस तरह से अलग अलग मनुओं ने क्या किया, सातवां विषय वस्तु है वो है ईशानु कथा यानी भगवान के विभिन्न विभिन्न भक्तों के द्वारा की गई लीलाओं का इसमें वर्णन है, आठवां जो विषय वस्तु है वो है निरोध, यानी किस तरह से सारे श्रृष्टियों का निरोध होता है, अर्थात् किस तरह से भगवान अपनी सारी शक्तियों को समेटते हैं। नवमा  विषय वस्तु है मुक्ति और दसवां विषय वस्तु आश्रय है, यानी किस तरह से हम भगवान का आश्रय ले सकते हैं। मूलभूत रूप से  ये दस विषय श्रीमद्भागवत में हैं।
                       
                प्रथम स्कंद अध्याय 1

               मुनियों की जिज्ञासा       

श्लोक संख्या 1 :
     ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
जन्माद्यस्य यतोऽन्वयादितरतश्चार्थेष्वभिज्ञ: स्वराट्
तेने ब्रम्ह हृदा य आदिकवये मुह्यन्ति यत्सूरय:।
तेजोवारिमृदां यथा विनिमयो यत्र त्रिसर्गोऽमृषा
धाम्ना स्वेन सदा निरस्तकुहकं सत्यं परं धीमहि।।१।।

तात्पर्य :  हे प्रभु ,हे वसुदेव पुत्र श्री कृष्ण हे सर्वव्यापी भगवान, मैं आपको सादर नमस्कार करता हूं। मैं भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करता हूं , क्योंकि वे परम सत्य हैं, और व्यक्त ब्रम्हांडों की उत्पत्ति, पालन तथा संहार के समस्त कारणों के आदि कारण हैं। वे प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से सारे जगत से अवगत रहते हैं, और वे परम स्वतंत्र हैं, क्योंकि उनसे परे अन्य कोई कारण है ही नहीं। उन्होंने ही सर्वप्रथम आदि जीव ब्रम्हा जी के हृदय में वैदिक ज्ञान प्रदान किया। उन्हीं के कारण बड़े बड़े मुनि तथा देवता उसी तरह मोह में पड़ जाते हैं, जिस प्रकार अग्नि में जल या जल में स्थल देख कर कोई माया के द्वारा मोहग्रस्त हो जाता है। उन्हीं के कारण ये सारे भौतिक ब्रम्हांड, जो प्रकृति के तीन गुणों की प्रतिक्रिया के कारण अस्थाई रूप से प्रकट होते हैं, वास्तविक लगते हैं जबकि ये अवास्तविक होते हैं। अतः मैं उन भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करता हूं, जो भौतिक जगत के भ्रामक रूपों में सर्वथा मुक्त अपने दिव्य धाम में निरंतर वास करते हैं। मैं उनका ध्यान करता हूं,क्योंकि वे ही परम सत्य हैं।
                       
                          अर्थात भगवान सिर्फ एक हैं और वे हैं परम पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण, जो की वसुदेव के पुत्र हैं। जब व्यासदेव जी सारे वेद सारे पुराण को लिख देते हैं फिर भी उनके मन में कहीं न कहीं उत्कंठा रहती है , उनके मन में कहीं न कहीं एक कसक रह जाती है ,और फिर नारद मुनि उनको आकर कहते हैं कि तुमने सारे वेद पुराण तो लिख दिया, लेकिन जो परम पुरुषोत्तम भगवान हैं , उनके विषय में, उनकी लीलाओं के विषय में , उनके भक्तों के विषय में तो कुछ लिखा ही नहीं, इसी कारण से तुम व्यथित हो, और उसके बाद व्यासदेव जी ने इस श्रीमद्भागवत ग्रंथ को लिखा।
                    इसका मतलब है कि जब हम कोई भी कार्य करते हैं तो, उस कार्य को करने से पहले हमें उसे भगवान श्री कृष्ण को समर्पित करना पड़ता है, या भगवान को याद करना होता है। इसलिए वेद व्यास जी यहां पर परम पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण को नमस्कार कर रहे हैं, और ये भी बता रहे हैं कि जो परम शक्ति की जो तीन अनुभूतियां हैं , ब्रम्ह, परमात्मा, भगवान वो परम पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण ही हैं।
                     और साथ ही साथ वो कह रहे हैं कि वे समस्त कारणों के आदि कारण हैं। भगवान श्री कृष्ण ही समस्त कारणों के आदि कारण हैं इसकी पुष्टि ब्रम्हा जी भी करते हैं। ब्रम्हा जी कहते हैं
ईश्वर : परम: कृष्ण: सच्चिदानंद विग्रह:
अनादिरादिर्गोविंद: सर्वकारणकारणम्
                    इसका तात्पर्य यह है कि भगवान श्री कृष्ण ही सभी कारणों के कारण हैं। भगवान ही सारे वेदों के संकलन कर्ता हैं, और सारे वेद पुराण पढ़ने के बाद ये समझ आना चाहिए कि कृष्ण ही पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान हैं। आध्यात्मिक वेद पुराण का ज्ञान भगवान ने सर्वप्रथम ब्रम्हा जी को दिया।
                भगवान इतने महान हैं कि उनकी लीलाओं को, उनकी शक्तियों को या उनके कार्य कलाप को देख कर बड़े बड़े ऋषि मुनि भी
और देवता भी मोहित हो जाते हैं। अतः हम सभी को केवल और केवल परम पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण की ही भक्ति करनी चाहिए।
              अर्थात हम लोग जो भी कार्य करें,उसे सबसे पहले भगवान को समर्पित कर दें और फिर उसके बाद ही उस कार्य को प्रारंभ करें जिससे की हमारा प्रत्येक कार्य भक्तिमय बन जाए ।हम कोई भी कार्य करें उस कार्य को प्रारंभ करने से पहले प्रभु का स्मरण अवश्य करना चाहिए।
                    

               हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
      
       
     Shrimad Bhagwat is a very large book, and the knowledge of all the Vedas, Puranas, Upanishads is included in it.  Srimad Bhagavatam has twelve cantos and eighteen thousand verses.  As we all know that God incarnated in many forms such as Matsya Avatar in the form of a fish, Sukar Avatar in the form of a boar, Vaman Avatar when God took the form of a dwarf, etc., and similarly when Lord  If it incarnated in the form of a book, it is called Shrimad Bhagwat.  Srimad Bhagwat scripture is not separate from God, that is, He is the real God.

How we should surrender to God has been explained in detail in Srimad Bhagavatam.  The devotees of God, how to take surrender to God through His numerous pastimes, how to move forward in devotion, how to achieve the ultimate goal of life, all these topics have been explained in Srimad Bhagavatam.

Shrimad Bhagwat is not separate from God, He is the real God.  Srimad Bhagavatam indicates the extensive body of the Lord.  The first and second Skanda are the feet of the Lord, the third and fourth Skanda are the thighs of the Lord, the fifth Skanda is the navel of the Lord, the sixth Skanda is the chest of the Lord, the seventh and eighth Skanda are the arms of the Lord, the ninth Skanda is the neck of the Lord.  The tenth Skandha is the beautiful face of God, the eleventh Skandha is the head of God, and the twelfth Skandha is the head of God.  In this way these twelve Skandas of Srimad Bhagavatam indicate the entire body of the Lord.

This means that all parts of the body are important.  In Kaliyuga, religion took refuge in Shrimad Bhagwat.  Totally ten topics have been discussed in Shrimad Bhagwat, the first topic is Sarga, i.e. how God created this universe, it can also be called primary creation.         

The second topic is Visarga, i.e. secondary creation.  The third subject is place, the fourth subject is nourishment, that is, how God protects his devotees, the fifth subject is Uti, that is, the inspiration to create, the sixth subject is Manvantara, that is, knowledge about Manus.  , how what did different Manus do, the seventh subject matter is Ishanu Katha i.e. it describes the pastimes performed by various devotees of God, the eighth subject matter is Nirodh, i.e. how all the creations  There is the cessation of, that is, how God gathers all his powers.  The ninth theme is liberation and the tenth theme is shelter, i.e. how we can take shelter of God.  Basically these ten topics are there in Srimad Bhagwat.

First Skanda Chapter 1

curiosity of sages

Verse number 1:

Invocation and Obeisance to Lord Krishna

Om namo bhagwate vashudevay

Janmadyasy yatonvayaditratcharthesvbhigyah swarat 

Tene brahma hridaya ya adikavye muhyanti yatsurayah.

TejowariMridaam Yatha vinimayo Yatra Trisargo'Mrisha

Dhmna sven sada nirastkuhakam satyam param dhimahi।।1।।

Purport: O Lord, O son of Vasudeva, Shri Krishna, O omnipresent Lord, I pay my respectful obeisances to You.  I meditate on Lord Sri Krishna, because He is the Supreme Truth, and the original cause of all causes of creation, maintenance and destruction of the manifested universes.  He is directly and indirectly aware of the entire universe, and He is supremely independent, because there is no other cause beyond Him.  It was he who first imparted Vedic knowledge into the heart of Adi Jiva Brahma ji.  Because of them, great sages and gods get deluded in the same way as someone gets deluded by illusion after seeing water in fire or land in water.  Because of Him, all these material universes, which appear temporarily due to the reaction of the three modes of nature, appear real whereas they are unreal.  Therefore, I meditate on Lord Shri Krishna, who resides continuously in His divine abode, completely free from the illusory forms of the material world.  I meditate on Him because He is the ultimate truth.

That means there is only one God and He is the Supreme Being, Lord Shri Krishna, who is the son of Vasudev.  When Vyasdev ji writes all the Vedas and all the Puranas, still somewhere in his mind there remains a longing, somewhere in his mind there remains a pain, and then Narad Muni comes to him and says that you have written all the Vedas and Puranas.  Given, but nothing has been written about the Supreme Personality of Godhead, about His pastimes, about His devotees, that is why you are distressed, and after that Vyasdev ji wrote this Srimad Bhagwat book.

It means that when we do any work, before doing that work we have to dedicate it to Lord Shri Krishna, or remember God.  That's why Ved Vyas ji is saluting the Supreme Personality of Godhead Shri Krishna here, and is also telling that the three experiences of the Supreme Power, Brahma, Paramatma, Bhagwan, are the Supreme Personality of Godhead, Shri Krishna.


And at the same time he is saying that he is the original cause of all causes.  Lord Shri Krishna is the original cause of all causes, this is also confirmed by Lord Brahma.  Brahma ji says

Ishwar: Param: Krishna: Sachchidananda Vigraha:

Anadiradirgovinda: Sarvakaranakaranam

This means that Lord Shri Krishna is the cause of all causes.  God is the creator of all the Vedas, and after reading all the Vedas and Puranas, one should understand that Krishna is the Supreme Supreme Lord.  God first gave the knowledge of spiritual Vedas and Puranas to Brahma ji.

God is so great that even great sages and sages, seeing His pastimes, His powers or His activities,

And even the gods get fascinated.  Therefore, we all should worship only and only the Supreme Lord Shri Krishna.

That is, whatever work we do, we should first dedicate it to God and only then start that work so that each of our work becomes devotional. Whatever work we do, remember God before starting that work.  Must do.


Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Ram Hare Ram Ram Ram Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

माला पर हरे कृष्ण महामंत्र का जप कैसे करें?



जप करने के लिए आप कोई भी माला ले सकते हैं, जैसे कि नीम, बेल , रुद्राक्ष,चंदन, तुलसी इत्यादि, इसमें रुद्राक्ष का माला हरिनाम के जप के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है, क्योंकि ये भगवान शिव जी के जप के लिए उपयोग किया जाता है। जो दीक्षित भक्त हैं , केवल वो ही तुलसी की माला पर जप करते हैं, बांकी सभी भक्तों को नीम की माला पर जप करना उत्तम है।
                        प्रत्येक माला में 108 मनके होते हैं, और एक सुमेरू होता है (माला में  सबसे ऊपर लगे हुए मोती को सुमेरू कहते हैं)। माला पर महामंत्र का जप करने के लिए सबसे पहले सुमेरू को अंगूठे और बीच के दो ऊंगली से पकड़ कर पंचतत्व मंत्र का जप करेंगे, और ये पंचतत्व मंत्र है  :  
       जय श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानंद।
 श्री अद्वैत गदाधर श्रीवासादि गौरभक्तवृंद।।
                        सुमेरू पर पंचतत्व मंत्र पढ़ने के बाद माला के प्रत्येक मनके पर, अर्थात् 108 मनकों पर हरे कृष्ण महामंत्र का जप करेंगे। जैसे कि पहला मनका पकड़े, और उसपर पूरा महामंत्र, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जप करेंगे। इसी प्रकार से सभी मनके पर पूरा पूरा हरे कृष्ण महामंत्र का जप करते हुए और जब 108 मनके पर पूरा महामंत्र कर लेंगे तो हमारा एक माला पूरा हो जाएगा।
                    एक माला पूरा हो जाने पर अगर हमें दूसरा माला भी करना हो तो, सुमेरू को पार करके, अर्थात लांघ कर नहीं जाना है, दूसरे माला शुरू 
 करने से पहले सुमेरू को पलट देना है, और दूसरे माला शुरू करने से पहले भी सुमेरू को पकड़ कर पहले पंचतत्व महामंत्र का जप करेंगे और फिर सारे मनके पर हरे कृष्ण महामंत्र का जप करेंगे।
                  इसी प्रकार से हम जितना माला करेंगे उतने बार सुमेरू को पलट कर पंचतत्व महामंत्र का जप करेंगे, और फिर प्रत्येक यानि कि सभी 108 मनके पर हरे कृष्ण महामंत्र का जप करेंगे। माला को खुले में रख कर जप नहीं करना चाहिए, उसे हमेशा माला की थैली जिसको कि हम बीड बैग भी कहते हैं उसमें रख कर जप करना चाहिए, और माला की थैली को किसी शुद्ध स्थान पर रखना चाहिए।
                 बीड बैग में माला को रख कर अपने अंगूठे के बाद वाली ऊंगली को बीड बैग से बाहर निकाल दें ,क्योंकि अंगूठे के बाद वाली ऊंगली को आध्यात्मिक दृष्टि से शुद्ध नहीं माना जाता है, ये ऊंगली किसी के दोषारोपण के लिए इंगित किया जाता है, इसके और भी कई कारण हैं,इसलिए इस ऊंगली से हम माला का स्पर्ष नहीं कर सकते हैं।
             प्रारंभ में हम दो माला से शुरू कर सकते हैं, और धीरे धीरे माला की संख्या बढ़ाते हुए कम से कम सोलह और अधिक से अधिक जितना आप  कर सकते हैं उतना बढ़ा लें। अगर आप दो माला कर रहे हों तो प्रत्येक दिन दो माला ही करना है, और जब दो माला आसानी से होने लगे तो धीरे धीरे माला की संख्या बढ़ाकर चार कर लीजिए और अब प्रत्येक दिन चार माला ही करना है, अर्थात् प्रत्येक दिन माला की संख्या एक तरह रखनी है। ये नहीं कि चार माला कर रहे हैं तो आज चार कर लिए, कल दो और तीसरे दिन एक भी नहीं किए।
                        एक दिन भी माला को छोड़ना नहीं चाहिए, अगर किसी परेशानी के कारण किसी दिन माला छूट भी गई तो,उसके अगले दिन जितना उस दिन का माला करना है वो,और जो पिछले दिन का छूटा हुआ माला है, अर्थात् डबल माला करना पड़ेगा।
                  शास्त्रों में बताया गया है कि कलियुग में भगवान से हमें अपना  शाश्वत संबंध बनाए रखने के लिए और जन्म, मृत्यु,जड़ा , व्याधि आदि से छुटकारा पाने के लिए हम सभी को श्रद्धा पूर्वक इस हरे कृष्ण महामंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।
 हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇
              


You can take any rosary for chanting, such as Neem, Bael, Rudraksh, Sandalwood, Tulsi etc. Rudraksh rosary cannot be used for chanting Harinam, because it is used for chanting Lord Shiva.  Is used. If you currently eat onion and garlic then you can chant on Neem or Bael rosary, and if you eat satvik food, i.e. do not eat onion, garlic or non-veg etc. then it is best to chant on Tulsi.  .  If you chant Tulsi rosary while eating onion, garlic etc., then it is an offense against Tulsi Maharani.

Each mala has 108 beads, and one sumeru (the topmost bead of the mala is called sumeru).  To chant the Mahamantra on the rosary, first of all hold the Sumeru with the thumb and middle two fingers and chant the Panchatattva Mantra, and this is the Panchatattva Mantra:

Jai Shri Krishna Chaitanya Prabhu Nityananda.

Shri Advait Gadadhar Shrivasadi Gaurabhaktvrund.

After reciting Panchatattva Mantra on Sumeru, chant Hare Krishna Mahamantra on each bead of the rosary, i.e. on 108 beads.  As if holding the first bead, and chanting the entire Mahamantra on it, Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Ram Hare Ram Ram Ram Hare Hare.  Similarly, by chanting the Hare Krishna Mahamantra completely on all the beads and when we chant the complete Mahamantra on 108 beads, our rosary will be complete.

After completion of one rosary, if we have to do another rosary, then we should not go by crossing the Sumeru, that is, before starting the second rosary, we have to turn the Sumeru, and before starting the second rosary also, hold the Sumeru.  First we will chant Panchatattva Mahamantra and then we will chant Hare Krishna Mahamantra on all the beads.



In the same way, we will chant the Panchatatva Mahamantra by turning the Sumeru as many times as we make the rosary, and then we will chant the Hare Krishna Mahamantra on each i.e. all the 108 beads.  One should not chant the rosary by keeping it in the open, it should always be chanted by keeping it in a rosary bag, which we also call a bead bag, and the rosary bag should be kept in a pure place.

Place the rosary in the bead bag and take out the finger after your thumb from the bead bag, because the finger after the thumb is not considered spiritually pure, this finger is indicated for blaming someone, its  There are many other reasons, that is why we cannot touch the rosary with this finger.

Initially we can start with two rosaries, and gradually increase the number of rosaries to at least sixteen and as many as you can.  If you are doing two rosaries, then you have to do only two rosaries every day, and when two rosaries start happening easily, then gradually increase the number of rosaries to four and now you have to do only four rosaries every day, that is, the number of rosaries every day.  Have to keep it one way.  It is not that if you are doing four rosaries, today you did four, yesterday you did two and on the third day you did not do even one.

One should not skip the rosary even for a day, if due to some problem the rosary is missed, then on the next day, the same amount of rosary has to be recited on that day and the rosary missed on the previous day, that is, double rosary will have to be done.

It is said in the scriptures that to maintain our eternal relationship with God in Kaliyuga and to get rid of birth, death, root etc., we all must chant this Hare Krishna Mahamantra with devotion.

Hare Krishna Hare Krishna Krishna Krishna Hare Hare Hare Ram Hare Ram Ram Ram Hare Hare 🙏🙏🙏🙏🌺🌺🌺🌺❤️❤️❤️❤️🙇🙇🙇🙇


                  
                      

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...