मंगलवार, 28 मई 2024

रसम बड़ा रेसिपी (बहुत ही टेस्टी और चटपटा)

 रसम बनाने में लगने वाली सामग्री   :
 1. अरहर दाल  : आधी छोटी कटोरी 
2. टमाटर : 4
3. अदरक : करीब एक इंच टुकड़ा 
4. हरी मिर्च  : 4से 5
5. धनियां पाउडर  : 1 टेबल स्पून 
6. जीरा पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
7. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून 
8. सांबर मसाला  : 3 टेबल स्पून 
9. करी पत्ता : 10 से 12 पत्ता 
10. पीली सरसों : 1/2 टेबल स्पून 
11. इमली का रस : आधा कटोरी 
12. हींग : चुटकी भर 
13. सरसो तेल 
14. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
15. सूखी लाल मिर्च : 6
16. बिना छिलके वाली उरद दाल : 1 टेबल स्पून 
रसम बनाने की विधि :
रसम बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल को अच्छे से धो कर, प्रेशर कुकर में एक ग्लास पानी, हल्का नमक और आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालकर 4 से पांच सीटी लगा लें।
                 अब एक पतीले में पानी डालकर उसमें टमाटर को उबाल लें, पांच से सात मिनट बाद टमाटर को निकाल कर उसका छिलका उतार लें, और फिर मिक्सी के जार में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को कद्दूकस कर के डाल कर सभी को अच्छी तरह से पीस कर उसका बारीक पेस्ट बना लें।
             अब गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें सरसो डाल दें, जब सरसो तरकने लगे तो, तेल डाल कर फिर उसमें हींग, सूखी लाल मिर्च 4, करी पत्ता, और उरद दाल को धो कर डाल दें।
           जब उरद दाल हल्का सुनहरा होने लगे , तो उसमें टमाटर का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और सांबर मसाला डाल कर , मसालों को धीमी आंच पर अच्छे से भून लें, जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए तो उसमें इमली का रस डाल कर एक दो मिनट और भूनें।
              अब जो अरहर दाल उबाल कर रखा था उसे भी डाल कर और फिर 5 से 6 ग्लास पानी डाल दें, और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से उबलने दें। रसम को गाढ़ा नहीं रखना है, बिल्कुल पतला रखना है। पानी आप अपने जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा डाल सकते हैं।
            अब रसम में तड़का लगाने के लिए एक तड़का पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें पीली सरसों डाल कर उसे तड़कने दें,और फिर तेल डाल कर सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें। अब रसम को चूल्हे से उतार लें और उसमें ये तड़का डाल दें।
         लीजिए तैयार है बहुत ही तीखी और चटपटी रसम।

बड़ा बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. बिना छिलके वाली उरद दाल  : 1/2 kg
2. साबुत जीरा  : 1 टेबल स्पून 
3. हरी मिर्च  : 5 से 6
4. अदरक : 1 इंच टुकड़ा 
5. बारीक कटा हुआ धनियां पत्ता 
6. सरसो तेल 
बड़ा बनाने की विधि : 
उरद दाल को तीन चार बार अच्छे से धो कर उसमें पानी डाल कर रात भर भिगो दें। सुबह दो तीन बार और अच्छे से धो लें और फिर मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लें। पीसने में पानी बिल्कुल कम डालें, थोड़ा गाढ़ा पीसना है, पतला बिल्कुल नहीं करना है, वरना बड़े अच्छे नहीं बनेंगे।
                   अब पीसी हुई दाल को किसी बरतन में निकाल कर उसे हाथों से अच्छे से फेटना है, दाल अच्छी तरह फिटी या नहीं उसे चेक करने के लिए एक ग्लास में पानी लें, और थोड़ी सी दाल के पेस्ट को ग्लास में डालें, अगर दाल का पेस्ट पानी के ऊपर तैरने लगे तो, समझना की दाल अच्छे से बड़ा बनाने के लिए तैयार है, और अगर दाल का पेस्ट पानी के अंदर बैठ जाए तो दाल को थोरी और फेटने की जरूरत है।
                 अब फेटे हुए दाल के पेस्ट में, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, साबुत जीरा,और अदरक को पीस कर डाल दें। अब स्वादानुसार नमक डाल दें।
             गैस पर एक पैन गरम करें, और फिर उसमें तेल डाल कर अच्छी तरह गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें छोटे छोटे बड़े डाल कर मीडियम आंच पर उलट पलट कर क्रिस्प होने तक उसे अच्छे से फ्राई कर लें, और फिर एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से सारे बड़े को फ्राई कर लें।
          लीजिए रसम बड़ा बन कर तैयार है,बहुत ही तीखा और चटपटा रसम बड़ा को गरमा गरम सर्व करें।

            

Ingredients for making Rasam:

1. Arhar dal : half a small bowl

2. Tomatoes : 4

3. Ginger : about one inch piece

4. Green chilies : 4 to 5

5. Coriander powder : 1 tablespoon

6. Cumin powder : 1/2 tablespoon

7. Kashmiri red chili powder : 2 tablespoon

8. Sambar masala : 3 tablespoon

9. Curry leaves : 10 to 12 leaves

10. Yellow mustard : 1/2 tablespoon

11. Tamarind juice : half a bowl

12. Asafoetida : a pinch

13. Mustard oil

14. Turmeric powder : 1/2 tablespoon

15. Dried red chilies : 6

16. Unpeeled urad dal : 1 tablespoon


Method of making Rasam:

To make Rasam, first wash the pigeon peas properly, add a glass of water, a little salt and half a teaspoon of turmeric powder in a pressure cooker and cook for 4 to 5 whistles.

Now put water in a pot and boil tomatoes in it, after five to seven minutes take out the tomatoes and peel them, and then put grated tomatoes, green chillies and ginger in a mixer jar, grind them all well and make a fine paste.

Now heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, put mustard seeds in it, when the mustard seeds start crackling, add oil and then add asafoetida, 4 dry red chillies, curry leaves, and washed urad dal.

Now heat a pan on the gas, as soon as the pan gets hot, put mustard seeds in it, when the mustard seeds start crackling, add oil and then add asafoetida, 4 dry red chillies, curry leaves, and washed urad dal.  When the urad dal turns light golden, add tomato paste, turmeric powder, coriander powder, cumin powder, Kashmiri red chilli powder and sambar masala and fry the spices well on low flame. When the masala is fried well, add tamarind juice and fry for a minute or two.

            Now add the boiled tur dal and then add 5 to 6 glasses of water and add salt as per taste and let it boil well. The rasam should not be thick, it should be very thin. You can add more or less water as per your requirement.

          Now heat a tadka pan to add tempering to the rasam. As soon as the pan gets hot, add yellow mustard seeds and let it crackle. Then add oil and add dried red chillies and curry leaves. Now remove the rasam from the stove and add this tempering to it.

        Here, very spicy and tangy rasam is ready.


Ingredients for making Bada :

1. Unpeeled Urad Dal : 1/2 kg

2. Whole Cumin Seeds : 1 Tablespoon

3. Green Chillies : 5 to 6

4. Ginger : 1 inch piece

5. Finely chopped coriander leaves

6. Mustard Oil

Method of making Bada :

Wash Urad Dal three to four times, add water and soak it overnight. Wash it two to three times more in the morning and then grind it coarsely in the mixer. Add very less water while grinding, grind it a little thick, do not make it thin at all, otherwise Bada will not turn out well.

Now take out the grinded dal in a vessel and beat it well with your hands. To check whether the dal is well mixed or not, take water in a glass and put some dal paste in it. If the dal paste starts floating on the water, then understand that the dal is ready to make bada. And if the dal paste settles down inside the water, then the dal needs to be beaten a little more.

              Now add chopped green chilies, finely chopped coriander leaves, whole cumin seeds, and grinded ginger to the beaten dal paste. Now add salt according to taste.

            Heat a pan on the gas and then add oil to it and heat it well. As soon as the oil is hot, put small badas in it and fry them well by turning them over on medium flame till they become crispy and then take them out in a plate. Fry all the badas in the same way.

        Here Rasam Bada is ready, serve it very spicy and tangy Rasam Bada hot.


            

मंगलवार, 14 मई 2024

भिंडी दही मसाला रेसिपी ( बिना लहसुन प्याज के)


भिंडी दही मसाला बनाने में लगने वाली सामग्री  :
1. भिंडी : 500 ग्राम 
2. दही : आधा कटोरी 
3. धनियां पाउडर : 1 टेबल स्पून 
3. जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून 
4. सौंफ पाउडर : 1 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
6. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1टेबल स्पून 
7. टमाटर : 3
8. हरी मिर्च : 4से 5
9. अदरक : एक छोटा सा टुकड़ा 
10. कसूरी मेथी 
11. सरसो तेल 
12. गरम मसाला : 1/2 टेबल स्पून 
13. साबूत जीरा : 1/2टेबल स्पून 
14. हींग : चुटकी भर 
15. नमक स्वादानुसार 
16. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
भिंडी दही मसाला बनाने की विधि :
सबसे पहले भिंडी को धो कर साफ़ कर लें, और फिर दो दो टुकड़ों में काट कर बीच से हल्का चीरा लगा लें। सारे भिंडी को इसी तरह से काट लें।
                      अब दही में धनियां पाउडर, जीरा पाउडर सौंफ पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, और कसूरी मेथी सभी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें, और मसालों को पांच मिनट दही के साथ फूलने दें।
                 अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डाल दें, जब तेल गरम हो जाए तो उसमें भिंडी डाल कर मीडियम आंच पर थोड़ी देर पकने दें, और फिर उसमें हल्का नमक डाल दें। भिंडी को उलट पलट कर हल्का फ्राई कर लें और फिर एक प्लेट में निकाल लें।
               अब पैन में फिर से थोड़ा तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें जीरा डाल दें । जब जीरा चटकने लगे तो उसमें हींग डाल दें, और फिर अदरक को कद्दूकस करके डाल दें।
                  अब टमाटर और हरी मिर्च को बारीक चौप करके डाल दें, और उसे दो तीन मिनट अच्छे से भून लें। अब दही में जो मसाला मिलाकर रखे थे, उसे डाल दें और आंच को धीमी करके मसालों को अच्छी तरह से भून लें।
               जब मसाला भून जाए तब उसमें एक ग्लास पानी डाल दें और फिर उसमें गरम मसाला डाल कर ग्रेवी को अच्छे से पका लें और फिर भिंडी और कटा हुआ हरा धनिया डाल कर दो तीन मिनट तक पकाएं , और गैस को बंद कर दें।
इस सब्जी को थोड़ा लटपटा ही रखना है, इसमें ज्यादा पानी नहीं रखना है। लीजिए बहुत ही चटपटी और टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप चावल, रोटी, पूरी या पराठा किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for Bhindi Dahi Masala :

1. Bhindi : 500 grams

2. Curd : Half bowl

3. Coriander powder : 1 table spoon

3. Cumin powder : 1 table spoon

4. Fennel powder : 1 table spoon

5. Turmeric powder : 1/2 table spoon

6. Kashmiri red chilli powder : 1 table spoon

7. Tomatoes : 3

8. Green chilli : 4 to 5

9. Ginger : A small piece

10. Kasuri methi

11. Mustard oil

12. Garam masala : 1/2 table spoon

13. Whole cumin : 1/2 table spoon

14. Asafoetida : A pinch

15. Salt as per taste

16. Finely chopped coriander leaves

Method of making Bhindi Dahi Masala :


First of all wash and clean the ladyfinger, and then cut it into two pieces and make a small slit in the middle. Cut all the ladyfingers in the same way.

                    Now add coriander powder, cumin powder, fennel powder, Kashmiri red chili powder, and kasuri methi to the curd and mix well, and let the spices swell with the curd for five minutes.

                Now heat a pan on the gas and put oil in it, when the oil is hot, put ladyfingers in it and let it cook for a while on medium flame, and then add a little salt to it. Fry the ladyfingers lightly by turning them over and then take them out in a plate.

              Now again put some oil in the pan and heat it and then add cumin seeds to it. When the cumin seeds start crackling, add asafoetida to it, and then add grated ginger.

                Now finely chop tomatoes and green chillies and add them, and fry them well for two to three minutes. Now add the masala which you had mixed in curd, and by lowering the flame fry the spices well.

                When the masala is fried then add a glass of water to it, and then add garam masala to it and cook the gravy well and then add ladyfinger and chopped coriander leaves and cook for two to three minutes and then turn off the gas.

This vegetable has to be kept a little loose, do not add much water to it. Now a very spicy and tasty vegetable is ready. You can serve it with rice, roti, puri or paratha.




शुक्रवार, 10 मई 2024

श्रीमद्भागवतम् के प्रथम स्कंध के अध्याय 2 से लिया गया श्लोक संख्या 14

तस्मादेकेन मनसा भगवान् सात्वतां पति:।
श्रोतव्य: कीर्तितव्यश्च ध्येय: पूज्यश्च नित्यदा।।14।।
अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : अतएव मनुष्य को एकाग्रचित्त होकर उन पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के विषय में निरंतर श्रवण, कीर्तन, स्मरण तथा पूजन करना चाहिए, जो भक्तों के रक्षक हैं।
             
तात्पर्य : यदि परम सत्य का साक्षात्कार ही जीवन का परम लक्ष्य है, तो इसे हर सम्भव उपलब्ध साधन से अवश्य करना चाहिए। प्रत्येक वर्णों तथा आश्रमों में से हर एक में गुणगान,श्रवण, स्मरण तथा पूजन ये चार विधियां सामान्य वृत्तियां हैं।
                     इन जीवन सिद्धांतों के बिना कोई रह नहीं सकता। जीवों के कार्य कलाप जीवन के इन्हीं चार विभिन्न सिद्धांतों में व्यस्त रहने में निहित हैं। विशेष रूप से आधुनिक समाज में सारे कार्यक्रम श्रवण तथा कीर्तन पर ही मुख्यतया आधारित हैं।
                   कोई भी व्यक्ति चाहे उसकी सामाजिक हैसियत कैसी भी क्यों न हो,वह कुछ ही काल में विख्यात हो जाता है यदि कोई दैनिक समाचार पत्र उसका गुणगान करते हों,फिर चाहे ये गुणगान झूठे हों या सच।
                  कभी कभी किसी दल विशेष के राजनीतिक नेताओं का विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रसारित होता है और ऐसे गुणगान की विधि से एक नगण्य व्यक्ति भी पलक झपकते ही महत्वपूर्ण बन जाता है। किन्तु अयोग्य व्यक्ति के ऐसे झूठे प्रचार से न तो उस व्यक्ति का लाभ होता है और न ही समाज का।
                   ऐसे प्रचार की क्षणिक प्रतिक्रिया तो हो सकती है, किन्तु इसका कोई स्थाई प्रभाव नहीं होता। अतः ऐसे कार्य समय का अपव्यय है। हमें गुणगान तो उन पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् का करना चाहिए, जिन्होंने हमारे सामने प्रकट होने वाली प्रत्येक वस्तु की सृष्टि की है।
             अन्य व्यक्तियों का गुणगान करने या अन्य व्यक्तियों के विषय में सुनने की प्रवृत्ति को गुणगान के वास्तविक लक्ष्य परमेश्वर की ओर मोड़ना चाहिए। इससे सुख की प्राप्ति होगी।
                श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक से हमें यही सीख मिलती है कि हमें एकाग्रचित होकर अधिक से अधिक भगवान का श्रवण, कीर्तन, स्मरण तथा पूजन करना चाहिए , जिससे हमारा प्रेम भगवान के प्रति और अधिक प्रगाढ़ होता जाए, और हम पूरी तरह से भगवान के संरक्षण में आ जाएं। इधर उधर के लोगों का झूठा गुणगान करके हम अपने कीमती समय को बर्बाद न करें।हम अपने पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् का गुणगान, श्रवण, स्मरण और कीर्तन करके पूरी तरह से भगवान के संरक्षण में हो जाएंगे और जब हम भगवान के संरक्षण में हो जाएंगे तो हमें किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा, अर्थात भगवान सदैव हमारी रक्षा करेंगे, क्योंकि भगवान अपने भक्तों के रक्षक हैं।

Tasmadeken mansa bhagvan satvtam patih 
Shrotavyah kirtitavayash dheyah pujyacha nityada।।14।।


Translation by Srila Prabhupada: Therefore, one should concentrate his mind and constantly hear, chant, remember and worship the Supreme Personality of Godhead, who is the protector of the devotees.


PURPORT: If the realization of the Supreme Truth is the ultimate goal of life, it must be achieved by every possible means available. In each of the Varnas and Ashramas, the four methods of glorification, hearing, remembering and worshipping are common practices.

No one can live without these principles of life. The activities of living beings consist in keeping themselves busy with these four different principles of life. Especially in modern society, all activities are mainly based on hearing and chanting.

                  Any person, whatever his social status, becomes famous in a short time if a daily newspaper sings his praises, whether these praises are false or true.

                Sometimes advertisements of political leaders of a particular party are published in newspapers and by such method of praising, even an insignificant person becomes important in a twinkling of an eye.  But such false propaganda by an unworthy person is neither beneficial to the person nor to the society.

Such propaganda may have a momentary reaction but it has no permanent effect. Therefore such activities are a waste of time. We should praise the Supreme Personality of Godhead who has created everything that appears before us.


The tendency to praise other persons or hear about other persons should be turned towards the real object of praise, the Supreme Lord. This will lead to happiness.

              The lesson we learn from this verse of Shrimadbhagwatam is that we should concentrate and do more and more listening, chanting, remembering and worshipping the Lord, so that our love for the Lord becomes more intense and we come completely under the protection of the Lord. We should not waste our precious time by falsely praising people here and there. By singing, listening, remembering and chanting the praises of our Purna Purushottam Bhagwan, we will come completely under the protection of the Lord and when we are under the protection of the Lord, we will not have any kind of fear, that is, the Lord will always protect us, because the Lord is the protector of His devotees.

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...