बुधवार, 21 जुलाई 2021

रवा अप्पम और चटनी की रेसिपी

*रवा अप्पम बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. सूजी : 1कटोरी
2. दही : 1कटोरी
3. नमक : 1/2 टेबल स्पून
4. ईनो : 1टेबल स्पून
5. रिफाइन तेल 
 
*रवा अप्पम बनाने की विधी :
*सबसे पहले सूजी को मिक्सी में बारीक पीस कर उसका पाउडर बना लें।
*अब सूजी में दही डालकर फिर से एक बार पीसकर उसे एक बर्तन में निकाल लें।
*अब मिश्रण में नमक और ईनो डालकर सभी को अच्छे से मिक्स कर लें और करीब 15 मिनट से लेकरआधा घंटा के लिए ढक कर रख दें।
*आधे घंटे बाद गैस पर एक नॉन स्टिक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए एक चम्मच रिफाइन डालकर पैन पर फैला दें और कलछी से मिश्रण को डाल कर फैला दें।
*अप्पम बनाते समय गैस को मीडियम आंच पर रखें और जैसे ही एक तरफ़ से हल्का लाल हो जाए तो अप्पम को प्लेट में निकाल लें।
*ध्यान रहे अप्पम को दोनों तरफ़ से नहीं सेकना है ,एक तरफ़ से जैसे ही हल्का सुनहरा होने लगे और ऊपर की तरफ़ छेद छेद सा बनने लगे तभी अप्पम को प्लेट में निकाल लेना है।
*यह बहुत ही झटपट बन कर तैयार हो जाता है, एक अप्पम बनाने में क़रीब दो से तीन मिनट का समय लगता है।
*ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है।
*चटनी बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. मुंगफली : 1 कटोरी
2. हरी मिर्च : 4
3. इमली का रस : 2 टेबल स्पून
4. करी पत्ता : 9से10
5. सरसो के दाने : 1/2 टेबल स्पून
6. घी : 2 टेबल स्पून
7. साबुत लाल मिर्च : 2
8. नमक स्वादानुसार
* मुंगफली की चटनी बनाने की विधी :
*गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें मुंगफली को डालकर भून लें।
*जब मुंगफली भून जाए तो उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
*अब हाथ से मसलकर उसके छिलकों को निकाल लें और फिर मिक्सी के जार में मुंगफली, हरी मिर्च और नमक डाल कर उसे बारीक पीस लें।
*अब चटनी को एक कटोरी में निकाल लें और फिर उसमें इमली का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
*अब चटनी में तड़का लगाने के लिए गैस पर एक पैन गरम करें।
*जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें सरसो के दाने डालकर थोड़ा चटकने दें और फिर घी डाल दें।
*अब लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर गैस को बंद कर दें ।
*अब इस तड़का को चटनी में डाल दें और गरमा गरम अप्पम और चटनी को सर्व करें।
*मुंगफली की ये चटनी डोसा, इडली के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है।


Ingredients to make Rava Appam:

 1. Semolina : 1 bowl

 2. Curd : 1 bowl

 3. Salt : 1/2 tbsp

 4. Eno : 1 tbsp

 5. Refined Oil

 Method for making Rava Appam:

 * First of all, grind the semolina in a mixer and make its powder.

 * Now add curd to semolina and grind it once again and take it out in a vessel.

 * Now add salt and eno to the mixture and mix it all well and keep it covered for about 15 minutes to half an hour.

 After half an hour, heat a non stick pan on the gas and as soon as the pan becomes hot, add a spoonful of refined and spread it on the pan and spread the mixture with a spatula.

 * While making Appam, keep the gas on medium flame and as soon as one side turns slightly red, take out the Appam in a plate.

 *Keep in mind that Appam is not to be cooked from both the sides, as soon as it turns light golden from one side and the hole starts forming on the top, then the Appam has to be taken out in the plate.

 It is prepared very quickly, it takes about two to three minutes to make one appam.

 * It looks very tasty to eat.

 Ingredients for making chutney:

 1. Peanuts : 1 bowl

 2. Green Chillies : 4

 3. Tamarind juice: 2 tbsp

 4. Curry leaves: 9 to 10

 5. Mustard seeds : 1/2 tbsp

 6. Ghee: 2 tbsp

 7. Whole red chili: 2

 8. Salt to taste

 Method of making Peanut Chutney:

 *Heat a pan on the gas and put peanuts in it and fry it.

 * When the peanuts are roasted, keep it for a while to cool down.

 * Now take out the skins by mashing them with hands and then add peanuts, green chilies and salt in a mixer jar and grind them finely.

 * Now take out the chutney in a bowl and then add tamarind juice and mix it well.

 * Now heat a pan on the gas to temper the chutney.

 * As soon as the pan becomes hot, put mustard seeds in it and let it crackle a little and then add ghee.

 * Now put red chili and curry leaves and turn off the gas.

 Now put this tempering in the chutney and serve hot appam and chutney.

 * This chutney of peanuts looks very tasty with dosa, idli also.








 
 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...