शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 4

यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषञ्जते ।
सर्वसंकल्पसंन्यासी योगारूढस्तदोच्यते।।4।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : जब कोई पुरुष समस्त भौतिक इच्छाओं का त्याग करके न तो इन्द्रियतृप्ति के लिए कार्य करता है, और न सकाम कर्मों में प्रवृत्त होता है, तो वह योगारूढ़ कहलाता है।

            तात्पर्य  : जब मनुष्य भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में पूरी तरह लगा रहता है तो वह अपने आप में प्रसन्न रहता है, और इस तरह वह इन्द्रियतृप्ति या सकाम कर्म में प्रवृत्त नहीं होता।
                       अन्यथा इन्द्रियतृप्ति में लगना ही पड़ता है, क्योंकि कर्म किए बिना कोई रह नहीं सकता। बिना कृष्ण भावनामृत के मनुष्य सदैव स्वार्थ में तत्पर रहता है।
                     किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कृष्ण की प्रसन्नता के लिए ही सब कुछ करता है,फलत: वह इन्द्रियतृप्ति से पूरी तरह विरक्त रहता है।जिसे ऐसी अनुभूति प्राप्त नहीं है, उसे चाहिए कि भौतिक इच्छाओं से बचे रहने का वह यंत्रवत प्रयास करे,तभी वह योग की सीढ़ी से ऊपर पहुंच सकता है।
              श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक से हमें यह समझना होगा कि यदि हम कृष्ण भावनामृत में रह कर,और भगवान की प्रसन्नता के लिए अपने सभी कार्यों को करते हैं, तो हमें इन्द्रियतृप्ति से पूरी तरह विरक्ति मिल जाती है, और हम भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में पूर्ण रूप से लग कर अपने आप में ही प्रसन्न रहते हैं।
               किन्तु वहीं दूसरी ओर जो मनुष्य कृष्णभावनाभावित नहीं हैं,वे हमेशा अपनी इन्द्रियतृप्ति में लगे रहते हैं, और सदैव अपने स्वार्थ में तत्पर रहते हैं। अतः भौतिक इच्छाओं से बचे रहने के लिए मनुष्य को अपने प्रत्येक कार्य को कृष्णभावनाभावित होकर करना चाहिए।


Yada hi nendriyartheshu na karmswanushanjate 
Sarvsankalpsanyasi yogarudhastdochyate ।।4।।


Translation by Srila Prabhupada: When a man, having renounced all material desires, neither acts for sense gratification nor engages in fruitive activities, he is called in Yogarudha.


PURPORT : When one is fully engaged in the transcendental loving service of the Lord, he is happy within himself, and thus he does not engage in sense gratification or fruitive action.

Otherwise one has to indulge in sense gratification, because one cannot live without action. Without Krsna consciousness one is always engaged in selfishness.

                      But a Krsna conscious person does everything for the pleasure of Krsna, and as a result he is completely detached from sense gratification. One who has not attained such realization should make mechanical efforts to avoid material desires, only then can he move up the ladder of yoga.

              We have to understand from this verse of the Bhagavad-gita that if we live in Krsna consciousness and do all our activities for the pleasure of the Lord, we get complete detachment from sense gratification and become happy within ourselves by being fully engaged in the transcendental loving service of the Lord.  But, on the other hand, those who are not Krishna conscious are always engaged in their sense gratification, and are always concerned with their own selfish interests. Therefore, in order to avoid material desires, one must perform all his activities in Krishna consciousness.


                        

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

शाही पनीर रेसिपी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा(बिना लहसुन प्याज के)

शाही पनीर रेसिपी में लगने वाली सामग्री 
1. पनीर  :1/2 kg
2. टमाटर  : 5
3. अदरक  : 1 इंच का टुकड़ा 
3. धनियां पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
3. शाही जीरा : 1 टेबल स्पून 
4. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  : 2 टेबल स्पून 
5. हल्दी पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
6. बादाम  : 6 से 7
7. काजू  : 6से 7
8. कद्दू के बीज  : 1 टेबल स्पून 
9. बड़ी इलायची  : 1
10. छोटी इलायची  : 2
11. स्टार फूल  : 1
12. लौंग : 3
13. दालचीनी  : एक छोटा टुकड़ा 
14. काली मिर्च पाउडर  : 1/2 टेबल स्पून 
15. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून 
16. बटर  :  4 बड़े चम्मच 
17. केसर  
18. नमक स्वादानुसार 
19. कटा हुआ हरा धनिया 
20. फ्रेश क्रीम , या मलाई 
शाही पनीर बनाने की विधि  : 
शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में टमाटर को चार चार टुकड़ों में डाल दें, सारे खड़े मसाले , लौंग, हरी इलायची , बड़ी इलायची, दालचीनी, स्टार फूल, काजू, बादाम,और कद्दू के बीज सभी चीजों को डाल कर आधा ग्लास पानी डाल दें, और पैन को गैस पर रख दें।
                            अब दो चम्मच बटर डाल कर पैन को ढक्कन से ढक कर मिडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक सभी चीज अच्छे से गल न जाए। जब टमाटर और सभी चीज अच्छे से मैस हो जाए तो जितने भी खड़े मसाले डाले थे, लौंग, स्टार फूल, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, सभी को चम्मच से निकाल लें, और फिर मिक्सी में टमाटर और सभी चीजों को  डाल कर अच्छी तरह पीस लें।
                       अब केसर को तीन चार चम्मच गरम पानी में भीगने के लिए रख दें। गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए, तो उसमें बटर डाल कर पनीर को छोटे छोटे टुकडों में काट कर डाल दें, कटा हुआ हरा धनिया, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , काली मिर्च पाउडर डाल दें,और दो तीन मिनट मिडियम फ्लेम पर पनीर को सॉफ्ट कर लें।
                        अब जो हमने केसर गरम पानी में भिगो कर रखा था उसे भी डाल कर, कसूरी मेथी,और फिर टमाटर और ड्राई फ्रूट को जो हमने पीस कर रखा था उसे डाल दें। अब सभी को चार पांच मिनट तक पकाएं, और फिर फ्रेश क्रीम या मलाई डाल कर दो मिनट और पका लें। अब गैस को बंद कर दें।
                        लीजिए बहुत ही टेस्टी बिना प्याज लहसुन के बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी,पराठा, नान,या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।
     

Ingredients for Shahi Paneer Recipe

1. Paneer : 1/2 kg

2. Tomatoes : 5

3. Ginger : 1 inch piece

3. Coriander powder : 2 tbsp

3. Shahi jeera : 1 tbsp

4. Kashmiri red chilli powder : 2 tbsp

5. Turmeric powder : 1/2 tbsp

6. Almonds : 6 to 7

7. Cashews : 6 to 7

8. Pumpkin seeds : 1 tbsp

9. Big cardamom : 1

10. Small cardamom : 2

11. Star flower : 1

12. Cloves : 3

13. Cinnamon : a small piece

14. Black pepper powder : 1/2 tbsp

15. Kasuri methi : 2 tbsp

16. Butter : 4  tablespoons

17. Saffron

18. Salt to taste

19. Chopped coriander leaves

20. Fresh cream or Malai


Method to make Shahi Paneer : To make Shahi Paneer, first of all put tomatoes in a pan in four pieces, add all the whole spices, cloves, green cardamom, black cardamom, cinnamon, star anise, cashew nuts, almonds and pumpkin seeds, add half a glass of water and put the pan on gas. 

Now add two spoons of butter and cover the pan with a lid and cook on medium flame until all the things melt well. When tomatoes and all the things are mashed well, take out all the whole spices, cloves, star anise, cinnamon, green cardamom, black cardamom with a spoon, and then put tomatoes and all the things in the mixer and grind them well. 

Now keep saffron soaked in three to four spoons of hot water.  Heat a pan on the gas, and as soon as the pan gets heated, put butter in it, cut the paneer into small pieces, add chopped coriander leaves, turmeric powder, Kashmiri red chilli powder and black pepper powder, and soften the paneer on a medium flame for two to three minutes.

                      Now add the saffron which we had soaked in hot water, kasuri methi, and then add tomatoes and dry fruits which we had ground and kept aside. Now cook everything for four to five minutes, and then add fresh cream or malai and cook for two more minutes. Now turn off the gas.

                      Here you go, very tasty restaurant-like Shahi Paneer without onion and garlic is ready. Serve it with roti, puri, paratha, naan or rice.




, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...