नाचोज और चीज़ी डिप रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नाचोज और चीज़ी डिप रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

नाचोज और चीज़ी डिप रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी

नाचोज बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.मक्के का आंटा : 1 कटोरी 
2.मैदा : आधा कटोरी 
3.हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच 
3.नमक : जरूरत के हिसाब से 
4. रिफाइन तेल 
नाचोज बनाने की विधि :
नाचोज बनाने के लिए सबसे पहले किसी बरतन में मक्के का आंटा और मैदा डाल कर फिर नमक और हल्दी पाउडर डाल दें।अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आंटा लगा लें, और आंटा को दस मिनट के लिए ढक कर रख दें।
                     अब आंटे की थोड़ी बड़ी बड़ी लोई बना लें, और रोटी की तरह पतली बेल लें।  पिज़ा कटर या चाकू से रोटी के चारों किनारे को काट कर चौकोर शेप दे दें। अब बीच से रोटी को दो बराबर हिस्सों में काट लें, और फ़ोक वाले चम्मच से हल्का हल्का घोंप कर दोनों टुकड़ों पर छेद कर दें जिससे कि तेल में तलते समय नाचोज फूले नहीं।
                         अब रोटी के कटे हुए एक टुकड़े के ऊपर दूसरा टुकड़ा रख कर पिज़ा कटर से या चाकू से ट्राइंगल शेप देते हुए नाचोज को काट लें।सारे लोईयों को इसी तरह से पतला पतला रोटी बना कर नाचोज का ट्राइंगल शेप दे कर काट कर रख लें।
                      अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, और जैसे ही तेल गरम हो जाए आंच को मीडियम कर दें। अब गरम तेल में थोड़ा थोड़ा नाचोज डाल कर उलट पलट कर हल्का सुनहरा होने तक तल लें, और फिर किसी प्लेट या बरतन में निकाल लें। सारे नाचोज को इसी तरह से तल कर निकाल लें, और ठंडा होने पर किसी डब्बे में भर कर लें।
                     अब नाचोज के लिए एक चटपटा मसाला बनाते हैं।एक कटोरी में एक चम्मच धनिया पाउडर,एक चम्मच भूना जीरा पाउडर,एक चम्मच अमचूर पाउडर,एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,एक चम्मच सादा नमक, आधा चम्मच काला नमक और दो चम्मच ऑरिगेनो या पिज़ा हर्ब्स डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, और ये बन गई हमारी चटपटी सी नाचोज मसाला।
                       अब नाचोज के ऊपर इस मसाले को छिड़क कर अच्छे से मिक्स करें,और किसी डब्बे में भर कर रख लें। जब मन करे तब बहुत ही टेस्टी, चटपटी और कुरकुरी घर पर बने नाचोज का लुत्फ़ उठाएं।
डिप बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.दूध :1 कप 
2. चीज़ स्लाइस : 5 से 6
3. बटर : एक छोटा टुकड़ा


  नाचोज के टेस्टी सी डिप बनाने की विधि :
अब बनाते हैं नाचोज के लिए एक सुपर टेस्टी डिप। डिप बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं, और फिर उसमें एक कप दूध, पांच चीज़ स्लाइस, और थोड़ा बटर काट कर डाल दें। अब सभी चीजों को चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक की डिप थोड़ा गाढ़ा न होने लगे। जैसे ही डिप गाढ़ा हो जाए गैस को बंद कर दें, और डिप को ठंडा होने दें। अगर डिप को थोड़ा चटपटा बनाना हो तो बनाते समय ही आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डाल दें।
                         लीजिए घर पर ही बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी नाचोज और टेस्टी टेस्टी डिप बन कर तैयार है।
                         


Ingredients for making Nachos:

1.  flour: ½ cup

3. Turmeric powder: ½ teaspoon

4. Salt: to taste

5. Refined oil

Method for making Nachos:

To make nachos, first, in a bowl, combine the corn flour and all-purpose flour, then add salt and turmeric powder. Now, add water little by little and knead into a soft dough. Cover the dough and let it rest for ten minutes.

Now, make slightly large balls from the dough and roll them out thinly like rotis (flatbreads). Cut off the edges of the roti with a pizza cutter or knife to give it a square shape. Now, cut the roti into two equal halves from the middle, and lightly prick both pieces with a fork so that the nachos don't puff up while frying in oil.

Now, place one cut piece of roti on top of the other and cut the nachos into triangle shapes using a pizza cutter or knife.  Prepare all the dough balls in the same way, rolling them thinly into rotis and cutting them into triangle-shaped nachos.

Now, heat oil in a pan, and as soon as the oil is hot, reduce the heat to medium. Now, add the nachos to the hot oil in batches, turning them over and frying until lightly golden brown. Remove them from the oil and place them on a plate or in a bowl. Fry all the nachos in the same way and, once cooled, store them in an airtight container.  Now let's make a spicy seasoning for the nachos. In a bowl, add one teaspoon of coriander powder, one teaspoon of roasted cumin powder, one teaspoon of dry mango powder, one teaspoon of Kashmiri red chili powder, one teaspoon of plain salt, half a teaspoon of black salt, and two teaspoons of oregano or pizza herbs. Mix all the ingredients well, and your spicy nacho seasoning is ready.

Now sprinkle this seasoning over the nachos and mix well, then store them in an airtight container. Enjoy these very tasty, spicy, and crispy homemade nachos whenever you want.


Ingredients for making the dip:

1. Milk: 1 cup

2. Cheese slices: 5 to 6

3. Butter: A small piece

Recipe for a delicious nacho dip:

Now let's make a super tasty dip for the nachos. To make the dip, first place a pan on the gas stove, and then add one cup of milk, five cheese slices, and a little butter. Now keep stirring all the ingredients with a spoon until the dip starts to thicken. As soon as the dip thickens, turn off the gas and let the dip cool down. If you want to make the dip a little spicy, add half a teaspoon of crushed black pepper while making it.

There you have it, crispy and tasty nachos and a delicious dip, just like the ones from the market, ready to be enjoyed at home.




नाचोज और चीज़ी डिप रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी

नाचोज बनाने में लगने वाली सामग्री : 1.मक्के का आंटा : 1 कटोरी  2.मैदा : आधा कटोरी  3.हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच  3.नमक : जरूरत के ह...