पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना लहसुन प्याज़ के ) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 4 अगस्त 2025

पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के )

पनीर आलू की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1.पनीर  : 250 ग्राम 
2.आलू : 1/2kg
3.टमाटर : 3 मीडियम साइज के
4.अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा
5.हरी मिर्च : 7 से 8
6.धनियाँ पाउडर : 2 टेबल स्पून
7.जीरा पाउडर : 1 टेबल स्पून
8.हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
9.कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
10.काली मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
11.हींग
12. तेजपत्ता : 2
13. कसूरी मेथी
14.गरम मसाला
15.घी : 2 बड़े चम्मच
16.सरसो तेल
17.नमक स्वादानुसार
पनीर आलू की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर लेंगे, फिर उसे  छील कर चार चार टुकड़ों में काट लेंगे। अब गैस पर एक पैन डाल कर उसे गरम करेंगे, और फिर तेल डाल कर उसे अच्छे से गरम करें।
                     जैसे ही तेल गरम हो जाए, तो उसमें आलू डाल कर हल्का नमक डाल दें, और उसे उलट पलट कर अच्छे से फ्राई कर लें। अब फ्राई किए हुए आलू को प्लेट में निकाल लें, पैन में फिर से थोड़ा तेल डाल कर गरम करें और पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर उसे भी हल्का फ्राई कर लें।
                         अब फिर से तेल गरम करें, और उसमें हींग, तेजपत्ता डाल दें, अब अदरक को कद्दूकस कर के डाल दें। अदरक को हल्का सुनहरा होने दें, और फिर टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ पीस कर डाल दें।
                       गैस का आँच पूरा कम कर दें, अब धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसालों को कम आँच पर अच्छी तरह भूनें, जब तक की मसालों में अच्छी खुसबू न आ जाए।
                          अब जरुरत के हिसाब से पानी डाल दें, और ग्रेवी में उबाल आने दें। जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे, उसमें आलू और पनीर को डाल दें, और लगभग दस मिनट ग्रेवी को अच्छे से पका लें। अब गरम मसाला और घी डाल कर दो मिनट और पका लें, और फिर गैस को बंद कर दें।
                    लीजिए बहुत ही चटपटी और टेस्टी पनीर आलू की सब्जी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।


Ingredients for Paneer Aloo ki Sabzi:

1. Paneer : 250 grams

2. Potatoes : 1/2kg

3. Tomatoes : 3 medium size

4. Ginger : about one inch piece

5. Green chilies : 7 to 8

6. Coriander powder : 2 tablespoons

7. Cumin powder : 1 tablespoon

8. Turmeric powder : 1 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder : 1 tablespoon

10. Black pepper powder : 1/2 tablespoon

11. Asafoetida

12. Bay leaves : 2

13. Kasuri methi

14. Garam masala

15. Ghee : 2 tablespoons

16. Mustard oil

17. Salt as per taste

Method of making Paneer Aloo ki Sabzi:

First of all, boil the potatoes and let them cool, then peel them and cut them into four pieces.  Now heat a pan on the gas and add oil and heat it well.

                      As soon as the oil is hot, add potatoes and add a little salt and fry them well by turning them over. Now take out the fried potatoes in a plate and again add some oil in the pan and heat it. Cut the paneer in square pieces and fry them lightly.

                          Now heat the oil again and add asafoetida and bay leaves and add grated ginger. Let the ginger turn light golden and then add finely ground tomatoes and green chillies.

                        Reduce the heat of the gas completely and add coriander powder, red chilli powder, cumin powder, turmeric powder, black pepper powder and fenugreek leaves and fry the spices well on low flame until the spices start to smell good.

                        Now add water as per requirement and let the gravy boil. As soon as the gravy starts boiling, add potatoes and paneer to it and cook the gravy well for about ten minutes. Now add garam masala and ghee and cook for two more minutes and then turn off the gas.

                  Now, very spicy and tasty paneer aloo ki sabji is ready. Serve it with roti, paratha, puri or rice.


पनीर आलू की बहुत ही टेस्टी सब्जी (बिना प्याज़ लहसुन के )

पनीर आलू की सब्जी में लगने वाली सामग्री : 1.पनीर  : 250 ग्राम  2.आलू : 1/2kg 3.टमाटर : 3 मीडियम साइज के 4.अदरक : करी...