शनिवार, 29 मई 2021

छोले रेसिपी (बिना लहसुन प्याज़ के)

छोले बनाने में लगने वाली सामग्री : 
1. छोले : 250 ग्राम (रात में पानी में भिगो दें)
2. टमाटर और हरी मिर्च : 4 मीडियम साइज के टमाटर और 2 हरी मिर्च
3. साबुत धनिया : 4 टेबल स्पून
4. साबुत जीरा : 3 टेबल स्पून
5. काली मिर्च : 8से9
6. लौंग : 2
7. छोटी ईलायची : 2
8. बड़ी ईलायची : 1
9. दालचीनी : छोटा सा टुकड़ा
10. अदरक : 1 ईंच का टुकड़ा
11. हल्दी पाउडर : 1टेबल स्पून
12. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
13. कसूरी मेथी : 2 टेबल स्पून
14. घी : 4 टेबल स्पून
15. सरसो तेल
16. नमक स्वादानुसार
17. हींग : चुटकी भर
18. पांच फोरन : 1 टेबल स्पून
19. बारीक कटा हुआ हरा धनिया

छोले बनाने की विधी :
*सबसे पहले भिगोए हुए छोले को प्रेसर कुकर में डाल दें, उसमें आधा चम्मच के आस पास नमक और करीब चार ग्लास पानी डालकर कुकर का ढ़क्कन बंद कर दें और पांच से छह सीटी आने दें।
*अब गैस को बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के लिए पांच मिनट छोड़ दें।
*अब एक मिक्सी के जार में धनिया,जीरा, लौंग, काली मिर्च, बड़ी ईलायची, छोटी ईलायची, दालचीनी और अदरक सभी को डालकर इन सबका बारीक पेस्ट बना लें।
*अब टमाटर और हरी मिर्च को भी मिक्सी में बारीक पीस लें।
*अब फिर से गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें सरसो तेल और घी डालकर उसे थोड़ा गरम करें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांच फोरन डालकर उसे थोड़ा चटकने दें।
*पांच फोरन जैसे ही चटकने लगे तो उसमें चुटकी भर हींग डाल दें।
*अब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर उसे भी दो तीन मिनट तक पकाएं।
* अब जो हमने साबुत मसालों को पीस कर रखा था उसे भी डाल दें और फिर सभी को धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक अच्छे से भून लें।
*अब मसालों में उबले हुए छोले डालकर उसे भी पांच मिनट और भूनें।
*अब कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डाल कर उसे दो तीन मिनट और भूनें।
*अब चार ग्लास के करीब पानी डालकर अच्छी तरह से छोले को पांच मिनट तक और पकाएं।
*अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर उसे भी छोले में अच्छे से मिक्स कर लें और दो मिनट और पका लें।
*अब गैस को बंद कर दें और गरमा गरम छोले को पूरी, पुलाव रोटी या नान किसी के साथ भी सर्व करें।

Ingredients for making chickpeas:

 1. Chole: 250 grams (soak overnight in water)

 2. Tomatoes and Green Chillies: 4 medium size tomatoes and 2 green chilies

 3. Whole coriander: 4 tbsp

 4. Whole Cumin: 3 Tablespoons

 5. Black Pepper: 8 to 9

 6. Cloves: 2

 7. Little Elaichi: 2

 8. Big Elaichi: 1

 9. Cinnamon: small piece

 10. Ginger : 1 inch piece

 11. Turmeric Powder: 1 tbsp

 12. Red chilli powder: 2 tbsp

 13. Kasuri Methi: 2 tbsp

 14. Ghee: 4 tbsp

 15. Mustard Oil

 16. Salt as per taste

 17. Asafoetida : a pinch

 18. Five hours: 1 table spoon

 19. Finely chopped coriander


 Chole making method:

 First of all, put the soaked chickpeas in the pressure cooker, add half a teaspoon of salt and about four glasses of water, close the lid of the cooker and allow five to six whistles.

 * Now turn off the gas and leave the cooker to cool for five minutes.

 * Now add coriander, cumin, cloves, black pepper, big elaichi, small elaichi, cinnamon and ginger all in a mixer jar and make a fine paste.

 * Now finely grind tomatoes and green chillies in the grinder.

 Now again heat a pan on the gas and heat it a little by adding mustard oil and ghee in it.

 * As soon as the oil gets hot, put five pieces in it and let it crackle a bit.

 * As soon as the five farts crackle, add a pinch of asafoetida to it.

 Now add tomato and green chilli paste and cook it for two to three minutes.

 * Now add the whole spices that we had grinded and then fry them all on low heat for about five minutes.

 Now add boiled chickpeas to the spices and fry it for five more minutes.

 * Now add Kasuri Methi and salt as per taste and fry it for 2-3 minutes more.

 Now add water close to four glasses and cook the chickpeas well for five minutes.

 * Now add chopped coriander, mix it well in the chickpeas and cook for two more minutes.

 * Now turn off the gas and serve the hot chickpeas with puri, pulau, roti or naan.

सोमवार, 24 मई 2021

पोहा पुलाव रेसिपी

पोहा पुलाव बनाने में लगने वाली सामग्री:
1.पोहा : 250ग्राम
2. मुंगफली : 20 ग्राम भूनी हुई
3. रिफाइन तेल : 5 टेबल स्पून(अपने हिसाब से थोड़ा कम ज्यादा कर सकते हैं)
4. सरसो के दाने : 1टेबल स्पून
5.घी : 2 टेबल स्पून
6. गोला : लगभग एक इंच का टुकड़ा छोटा छोटा काट लें
7. किसमिस : 15 से 20 दाने
8. इलायची पाउडर : 1 टेबल स्पून
9. चीनी : 4 टेबल स्पून
10. प्याज़ : 1बड़े साइज का (रफली काट लें)
11. हरी मिर्च : 4 से 5 (बारीक काट लें)
12. हरा धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
13.नमक स्वादानुसार

पोहा पुलाव बनाने की विधी :
*सबसे पहले गैस पर एक पैन गरम करें और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें सरसो के दाने डालकर उसे थोड़ा चटकने दें और फिर उसमें रिफाइन डाल दें।
*अब कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर लगभग एक से दो मिनट उसे चला लें।
*अब भूनी हुई मुंगफली के दाने डाल कर उसे भी आधा मिनट और पका लें।
* अब पोहा को धो कर उसका पानी अच्छे से निकाल लें और फिर उसे भी डाल दें।
* पोहा डालने के बाद सभी को अच्छे से मिक्स करें।
*अब स्वादानुसार नमक डाल कर पोहा को अच्छे से मिक्स करें।
* गैस को मीडियम आंच पर रखें और फिर पोहे में कटा हुआ नारियल और किसमिस डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें।
*अब पोहे में चीनी डालकर उसे भी अच्छे से मिक्स करें और धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक सभी को अच्छे से भून लें।
*अब घी डालकर उसे भी अच्छे से मिक्स करें।
*अब इलायची पाउडर और कटा हुआ धनियां डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और फिर गरमा गरम पोहा पुलाव सर्व करें।

* पोहा पुलाव मेरी मां की रेसिपी है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और फटाफट से बनकर तैयार हो जाता है।


Ingredients to make Poha Casserole:

 1. Poha: 250 grams

 2. Groundnut: 20 grams roasted

 3. Refine oil: 5 tablespoons (can do a little more according to you)

 4. Mustard seeds: 1 tbsp

 5. Ghee: 2 tablespoons

 6. Gola: Cut a small piece of about an inch.

 7. Kissamis: 15 to 20 grains

 8. Cardamom Powder: 1 tbsp

 9. Sugar: 4 tablespoons

 10. Onion: 1 large size (cut the ruffle)

 11. Green chillies: 4 to 5 (finely chopped)

 12. Green coriander leaves (finely chopped)

 13. Salt according to taste


 Method of making Poha Casserole:

* First of all heat a pan on gas and as soon as the pan gets hot, add mustard seeds in it and let it crackle a little and then put refine in it.

* Now add chopped onion and green chillies and stir it for about one to two minutes.

* Now add roasted peanuts and cook them for half a minute.

 * Now wash the poha and drain its water thoroughly and then add it as well.

 * Mix well after adding the poha.

 * Now add salt as per taste and mix the poha well.

 * Keep the gas on medium flame and then add chopped coconut and kissis to the poha and mix them all well.

 * Now add sugar to the poha and mix it well and fry them all on low heat for about five minutes.

* Now add ghee and mix it well.

* Now add cardamom powder and chopped coriander, mix all the things well and then serve the hot poha pulao.


 * Poha casserole is my mother's recipe.  It is very tasty to eat and is prepared quickly.

बुधवार, 19 मई 2021

पकौड़ी की सब्ज़ी

*पकौड़ी की सब्ज़ी में लगने वाली सामग्री :
1. चना दाल : दो कटोरी
2. प्याज़ :4 बड़े साइज के
3. लहसुन :8 से 9 कली (छीलकर बारीक पीस लें)
4. टमाटर :2 काटकर पीस लें
5. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
6. जीरा पाउडर :2 टेबल स्पून
7. लाल मिर्च पाउडर : 2 टेबल स्पून
8. हल्दी पाउडर : 2 टेबल स्पून
9. पीला सरसो : 4 टेबल स्पून (मिक्सी में बारीक पीस लें)
10. सरसो तेल 
11. नमक स्वादानुसार
12. हरी मिर्च : 4 से 5
13. पांच फोरन : 1/2 टेबल स्पून
पकौड़ी की सब्ज़ी बनाने की विधी :
* चना दाल को चार पांच घंटे भिगो दें और फिर इसे दरदरा पीस लें।
*अब दो प्याज़ और हरी मिर्च को चॉपर में डाल कर बारीक काट लें।
*अब चना दाल के पेस्ट में चॉप किया हुआ प्याज़ , मिर्च और हल्का नमक डाल कर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
* अब गैस पर एक पैन गरम करें और उसमें तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें।
* जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए तो गैस का आंच मीडियम कर लें और फिर उसमें चना दाल के मिश्रण को छोटे छोटे पकौड़ी का आकार देकर उसे उलट पलट कर अच्छा लाल करके तल लें।
*सारे पकौड़ियों को तलने के बाद अब गैस पर दूसरा पैन गरम करें।
* जब पैन गरम हो जाए तो उसमें 4टेबल स्पून तेल डालकर उसे गरम होने दें।
*जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें पांच फोरन डालकर थोड़ा चटकने दें।
*अब लहसुन का पेस्ट डालकर उसे हल्का सुनहरा होने दें जिससे कि उसका कच्चापन दूर हो जाए।
* जैसे ही लहसुन हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें दो प्याज़ को बारीक पीस कर डाल दें और तब तक भूनें जब तक कि प्याज़ हल्का सुनहरा न हो जाए।
*अब धनियां पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और सरसो का पेस्ट सभी को डालकर धीमी आंच पर करीब पांच मिनट तक भूनें।
* जब मसालों में से अच्छी खुशबू आने लगे तो उसमें लगभग पांच ग्लास के करीब पानी डालकर और स्वादानुसार नमक डाल दें।
*ग्रेवी में जब अच्छी सी उबाल आ जाए तो उसमें जो पकौड़ी को तलकर रखा था उसे डाल दें और फिर दस मिनट तक उसे अच्छे से पका लें।
* दस मिनट बाद गैस को बंद कर दें और चावल या रोटी जो भी आपको पसंद हो उसके साथ इसे सर्व करें।
* पकौड़ी की सब्ज़ी बहुत ही चटपटी और टेस्टी लगती है।



* Ingredients used in dumplings vegetable:

 1. Chana dal: two bowls

 2. Onions: 4 large sizes

 3. Garlic: 8 to 9 buds (peeled and grind finely)

 4. Tomato: 2 cut and grind

 5. Coriander Powder: 2 tbsp

 6. Cumin powder: 2 tbsp

 7. Red chilli powder: 2 tbsp

 8. Turmeric Powder: 2 tbsp

 9. Yellow Mustard: 4 tbsp (grind fine in a grinder)

 10. Mustard Oil

 11. Salt as per taste

 12. Green chillies: 4 to 5

 13. Panch phoran: 1/2 Tablespoon

 Method of making dumplings vegetable:

 * Soak chana dal for four to five hours and then grind it coarsely.

 * Now put two onions and green chillies in the chopper and finely chop them.

 Now add chopped onion, chilli and light salt to the gram dal paste and mix it well.

 * Now heat a pan on the gas and heat it well by adding oil to it.

 When the oil is well heated, reduce the flame to medium and then fry the mixture of chana dal into small dumplings by turning it into a red after turning it.

 * After frying all the pakoras, now heat another pan on the gas.

 * When the pan is hot, add 4 table spoons of oil to it and let it heat up.

 * As soon as the oil gets hot, add panch phoran of it and let it crackle slightly.

 Now add garlic paste and let it become slightly golden so that its rawness goes away.

 * As soon as the garlic turns light golden, then finely grind two onions and fry it till the onion becomes light golden.

 Now add coriander powder, cumin powder, red chilli powder, turmeric powder and mustard paste and fry them on low flame for about five minutes.

 * When the spices smell good, add about five glasses of water and add salt to taste.

 * When the gravy comes to a good boil, then put the dumplings that were fried in it and then cook it well for ten minutes.

 * Turn off the gas after ten minutes and serve it with rice or roti whatever you like.

 * Dumplings vegetable looks very tasty .


शनिवार, 8 मई 2021

हनुमान जी की आरती और हनुमत स्तवन

           श्री हनुमत् -स्तवन
प्रनवऊं पवनकुमार खल बन पावक ग्यानघन।
जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।।
अतुलित बलधामं हेमशैलाभदेहं,
           दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामगग्रगणयम्।
सकलगुणनिधानं वानरानामधीशं,
                     रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।
गोष्पदीकृतवारीशं मशकीकृतराक्षसम् ,
                   रामायण महामालारत्नं वन्देनिलात्मजम् ।।
‌‌अंजनानन्दनं वीरं जानकीशोकनाशम् ,
               कपीशमक्षहन्तारं वन्दे लंकाभयंकरम्।।
उल्लंघ्य सिन्धो: सलिलं सलीलं य: शोकवन्हिं जनकात्मजाया:।
आदाय तेनैव ददाह लंका नमामि तं प्रांञ्जलिराञ्जनेयम्।।
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
आञ्जनेयमतिपाटलाननं काञ्चनाद्रिकमनीयविग्रहम्।।
पारिजाततरुमूलवासिनं भावयामि पवनमानन्दनम्।।
यत्र तत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृतमस्तकाञ्जलिम्।
वाष्पवारिपरिपूर्णलोचनं मारुतिं नमत राक्षसान्तकम्।।
       श्री हनुमान जी महाराज की जय🙏🙏🌺🌺

          श्री हनुमान जी की आरती
आरती कीजै हनुमान लला की।
        दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपै।
       रोग - दोष जाके निकट न झांके।।
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
       संतन के प्रभु सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
        लंका जारि सिया सुधि लाये।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
        जात पवन सुत बार न लाई।।
लंका जारि असुर संहारे।
         सिया राम जी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पङे सकारे।
         आनि संजीवन प्राण उबारे।।
पैठि पताल तोरी यमकारे।
       अहिरावण के भुजा उखारे।।
बाएं भुजा असुर दल मारे।
      दहिने भुजा संत जन तारे।।
सुर नर मुनि जन आरती उतारे।
         जय जय जय हनुमान जी उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई।
       आरती करत अंजना माई।।
जो हनुमान जी की आरती गावै।
        बसि बैकुन्ठ परम पद पावै।।

सिया वर रामचन्द्र जी की जय🙏🙏🌺🌺
पवन सुत हनुमान जी की जय🙏🙏🌺🌺






बुधवार, 5 मई 2021

गणेश जी के 108 नाम अर्थ सहित

* भगवान भोले शंकर ने गणेश जी को आशिर्वाद दिया था की किसी भी पूजा में सर्वप्रथम आपकी पूजा की जाएगी।
* तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि चाहे कोई भी पूजा हो उसमें सबसे पहले श्री गणेश जी की पूजा की जाती है।
* कहते हैं भगवान श्री गणेश के 108 नामों के जाप करने से मनुष्य के सारे विघ्न बाधाओं का नाश हो जाता है।
* श्री गणेश जी के 108 नाम अर्थ सहित :
1. धूम्रवर्ण : धुंए को उड़ाने वाले
2. एकाक्षर : एकल अक्षर
3. बुद्धिनाथ : बुद्धि के भगवान
4. भालचंद्र : जिनके मस्तक पर चंद्रमा हो
5.बालगणपति : सबसे प्रिय बालक
6. गजकर्ण : हाथी की तरह कानों वाले
7. एकदंत : एक दांत वाले
8. गजवक्त्र : हाथी की तरह मुंह वाले
9. गजानन: हाथी की तरह मुख वाले भगवान
10. गजवक्र : हाथी की सूंड वाले भगवान
11. गणपति : सभी गणों के मालिक
12. गौरीसुत : माता गौरी के पुत्र
13. गणाध्यक्ष : सभी लोगों के मालिक
14. लंबकर्ण : बड़े कान वाले भगवान
15.महाबल : अत्यधिक बलशाली
16. लंबोदर : बड़ा है उदर जिसका अर्थात् बड़े पेट वाले
17. महागणपति : देवादिदेव
18. मूषक वाहन : जिनकी सवारी मूषक है
19. महेश्वर : सारे ब्रम्हांड के भगवान
20. मंगलमूर्ति  : सभी शुभ कार्यों के देव
21. निदिश्वरम : धन और निधि के दाता
22. शूपकर्ण : बड़े कान वाले भगवान
23. प्रथमेश्वर : सबके बीच प्रथम आने वाले भगवान
24. शुभम : सभी शुभ कार्यों के देव
25. सिद्धिविनायक : सफलता के स्वामी
26. सिद्धिदाता : इक्षाओं  और अवसरों के देवता
27. वक्रतुंड : घुमावदार सूंड वाले भगवान
28.सुरेश्वरम : देवों के देव
29. अखुरथ : जिनकी सवारी मूषक है
30. अलंपता : अनन्त देव
31. अनन्तचिदरूपम : अनन्त और व्यक्ति चेतना वाले भगवान
32. अमित : अतुलनीय भगवान
33. अवनीश : पूरे जगत के प्रभु
34. अविघ्न : बाधाओं को दूर करने वाले भगवान
35. भीम : विशाल
36. भूपति : धरती के मालिक
37. भूवनपति : देवों के देव
38. बुद्धिप्रिय : ज्ञान के देवता
39. बुद्धिविधाता : बुद्धि के मालिक
40.देवादेव : सभी भगवान में सर्वोपरि
41. चतुर्भुज : चार भुजाओं वाले
42. देवांतकनाशकारी : बुराईयों और असुरों के विनाशक
43. देवव्रत : सबकी तपस्या स्वीकार करने वाले
44. देवेंद्राशिक : सभी देवताओं की रक्षा करने वाले
45. दूर्जा : अपराजित देव
46. धार्मिक : दान देने वाले
47. द्वैमातुर : दो माताओं वाले
48. एकदंत : एक दांत वाले
49. गदाधर : जिनका हथियार गदा है
50. ईशानपुत्र : भगवान भोले शंकर के पुत्र
51.गणाध्यक्षिण : सभी पिंडों के नेता
52.गुणिन : सभी गुणों के ज्ञानी
53.हरिद्र  : स्वर्ण के रंग वाले
54. हेरंब : मां का प्रिय पुत्र
55. कपिल : पीले भूरे रंग वाले
56. कवीश : कवियों के स्वामी
57. कीर्ति : यश के स्वामी
58. कृपाकर : कृपा करने वाले
59. कृष्णपिंगाश : पीली भूरी आंखों वाले
60.क्षेमंकरी : माफी प्रदान करने वाला
61.क्षिप्रा : आराधना के योग्य
62.मनोमय : दिल जीतने वाला
63.मृत्युंजय : मौत को हराने वाला
64.मूढाकरम : जिनमें खुशी का वाश होता है
65.मुक्तिदायी : मुक्ति प्रदान करने वाले दाता
66.नादप्रतिष्ठित : संगीत से प्यार करने वाले 
67.नमस्येतु : सभी बुराईयों पर विजय प्राप्त करने वाले
68.नन्दन : भगवान शिव के पुत्र
69.सिद्धांथ : सफलता और उपलब्धियों के गुरु
70.पीताम्बर : पीले वस्त्र धारण करने वाले
71.प्रमोद : आनंद
72.पुरुष : अद्भुत व्यक्तित्व
73.रक्त : लाल रंग के शरीर वाले
74.रूद्रप्रिय : भगवान शिव के प्रिय
75.सर्वदेवात्मन : सभी स्वर्गीय प्रसाद के स्वीकर्ता
76. सर्वसिद्धांत : कौशल और बुद्धि के दाता
77. सर्वात्मन : ब्रम्हांड की रक्षा करने वाले
78. ॐकार : ॐ के आकार वाले
79. शशिवर्णम : जिनका रंग चंद्रमा को भाता हो
80. शुभगुणखानम : जो सभी गुणों के गुरु हैं
81. श्वेता : जो सफेद रंग के रुप में शुद्ध हैं
82. सिद्धिप्रिय : इक्षा पूर्ति वाले
83. स्कंदपूर्वज : भगवान कार्तिकेय के भाई
84.सुमुख : शुभ मुख वाले
85. स्वरुप : सौंदर्य के प्रेमी
86. तरुण : जिनकी कोई आयु न हो
87. उद्द्ण्ड : सरारती
88. उमापुत्र : माता पार्वती के पुत्र
89. वरगणपति : अवसरों के स्वामी
90. यज्ञकाय : सभी बलि को स्वीकार करने वाले
91. यशस्कर : प्रसिद्धि और भाग्य के स्वामी
92. यशस्विन : सबसे प्यारे और लोकप्रिय भगवान
93. योगाधिप : ध्यान के भगवान
94. वरप्रद : इक्षाओं और अवसरों के दाता
95.वरदविनायक : सफलता के स्वामी
96.वीरगणपति : वीर प्रभु
97.विद्यावारिधि : बुद्धि के देव
98.विघ्नहर्ता : विघ्न हरने वाले
99.विघ्नहर : बाधाओं को दूर करने वाले
100.विघ्नविनाशन : बाधाओं का अंत करने वाले
101.विघ्नराज : सभी बाधाओं के मालिक
102.विघ्नराजेन्द्र : सभी बाधाओं के भगवान
103.विघ्नविनाशाय : बाधाओं का नाश करने वाले।104.विघ्नेश्वर : बाधाओं के हरने वाले भगवान
105.विकट : अत्यंत विशाल
106.विनायक : सबके भगवान
107.विश्वमुख : ब्रम्हाण्ड के गुरु
108.विश्वराजा : संसार के स्वामी
   जय श्री गणेशा🙏🙏🌺🌺




 * Lord Bhole Shankar blessed Ganesha that in any worship you will be worshiped first.

 * Since then, this tradition has been going on that Shri Ganesh ji is worshiped first of all, in whatever form of worship there is.

 * It is said that by chanting the 108 names of Lord Shri Ganesha, all the obstacles of man are destroyed.

 * 108 names of Shri Ganesh ji with meanings:

 1. Smokers: Smoke blowers

 2. Monosyllabus: Single letter

 3. Budhinath: Lord of Wisdom

 4. Bhalchandra: who has moon on his forehead

 5. Childman: The most beloved child

 6. Gajakarna: Ears like elephants

 7. Teeth: One-toothed

 8. Gajavaktra: Mouth Like Elephant

 9. Gajanan: God with an elephant-like face

 10. Gajavakra: elephant trunk god

 11. Ganapathi: Owner of all Ganas

 12. Gaurisut: Son of Mata Gauri

 13.Ganadhyaksha: Owner of all people

 14. Lumbakarna: God with Big Ears

 15. Mahabal: Highly powerful

 16. Lumbodar: is the stomach which means big belly

 17. Mahaganapathi: Devadidev

 18. Rodents: Those who ride the rod

 19. Maheshwar: Lord of the Universe

 20. Mangalamurthy: God of all auspicious works

 21. Nidiswaram: Donor of Wealth and Funds

 22. Shupakarna: God with big ears

 23. Prathameshwar: First Coming Lord Among All

 24. Shubham: God of all auspicious works

 25. Siddhivinayak: Master of Success

 26. Siddhidata: God of desires and opportunities

 27. Vakratunda: God with a curved trunk

 28. Sureswaram: God of Gods

 29. Akhurath: Whose ride is a mouse

 30. Loneliness: Eternal God

 31. Anantachidarupam: God with eternal and individual consciousness

 32. Amit: matchless god

 33. Avnish: Lord of the whole world

 34. Avidhan: God who removes obstacles

 35. Bhima: Vishal

 36. Bhupathi: the owner of the earth

 37. Bhuvanapati: God of Gods

 38. Intelligence: God of knowledge

 39. Intelligence: master of wisdom

 40.Devadeva: paramount in all God

 41. Quadrilateral: Four-sided

 42. Deanthropic: Destroyer of Evils and Asuras

 43. Devavrata: All those who accept austerity

 44. Devendrashik: the protector of all the gods

 45. Durja: Aparajit Dev

 46. ​​Religious: Donors

 47. Duality: having two mothers

 48. Ekadant: One-toothed

 49. Gadadhar: whose weapon is mace

 50. Ishanputra: Son of Lord Bhole Shankar

 51.Ganadhyakriyan: Leader of all bodies

 52.Gunin: knowledgeable of all qualities

 53. Heart: Golden colored

 54. Herumb: Mother's Beloved Son

 55. Kapil: Yellow Brown

 56. Kavish: lord of poets

 57. Kirti: Lord of renown

 58. Kripakar: Kripa

 59. Krishnapingash: Yellow Brown Eyed

 60. Shrimankari: Provider of forgiveness

 61. Little: worthy of worship

 62.Green: Winner of the heart

 63.Mritunjay: the one who defeats death

 64. Mudhakaram: In which there is a wash of happiness.

 65. Liberator: Giver of Liberation

 66. Naad Pratishtha: Music lovers

 67. Namasetu: the conqueror of all evil

 68. Nandan: Son of Lord Shiva

 69. Siddhanth: Guru of success and achievements

 70. Pitamber: Wearing yellow clothes

 71.Promotion: Anand

 72. Men: amazing personality

 73. Blood: Red-bodied

 74. Rudrapari: Beloved of Lord Shiva

 75. Sarvadevatman: Acceptor of all heavenly offerings.

 76. Sarva Siddhantha: Giver of skill and intelligence

 77. Sarvatmaan: Those who protect the universe

 78. Size: ॐ shaped

 79. Shasivaranam: whose color is pleasing to the moon

 80. Shubhagunakhanam: One who is the master of all virtues

 81. Shweta: Those who are pure in white color

 82. Siddhipriya: those who want fulfillment

 83. Skanda Pujas: Brother of Lord Karthikeya

 84. Sublime: Auspicious ones

 85. Form: lover of beauty

 86. Tarun: Who has no age

 87. Uttanda: Sararati

 88. Umaputra: Son of Mother Parvati

 89. Varganapati: Lord of Opportunities

 90. Yajnakaaya: Those who accept all sacrifices

 91. Yashaskar: the lord of fame and fortune

 92. Yashasvin: The most beloved and popular God

 93. Yogadhip: Lord of meditation

 94. Varpada: Giver of desires and opportunities

 95. Vardavinayak: Master of Success

 96. Virganapati: Veer Prabhu

 97. Vidyavaridhi: God of Wisdom

 98. Vighnaharta: Disruptors

 99. Vighnahar: Removing obstacles

 100.Disinformation: The end of obstacles

 101. Vighnaraj: the master of all obstacles

 102. Vighnarajendra: Lord of all obstacles

 103.

 105. Wick: Extremely large

 106. Vinayaka: God of all

 107. Vishwamukh: Guru of the universe

 108. Vishwaraja: lord of the world

 Jai Shree Ganesha🙏🙏🌺🌺









 


, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...