मंगलवार, 30 सितंबर 2025

कड़ाही चिली पनीर रेसिपी (बिना प्याज लहसुन के) बहुत ही लाजवाब

कड़ाही चिली पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 1/2 kg
2. शिमला मिर्च : 4
3. टमाटर : 2
4. हरी मिर्च : 2
5. अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
6. खरबूजे का बीज : 2 चम्मच 
7. काजू : 8से 10
8. साबुत धनियां : 1 चम्मच 
9. जीरा : 1/2 चम्मच 
10. जावित्री : एक छोटा सा टुकड़ा 
11. हरी ईलायची : 4
12. दालचीनी : 1 छोटा सा टुकड़ा 
13. बड़ी ईलायची : 1
14. सूखी लाल मिर्च : 2
15. काली मिर्च : 10 से 12
16. बटर : छोटा सा टुकड़ा 
17. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच 
18. हल्दी पाउडर : 1/2 छोटी चम्मच 
19. कसूरी मेथी : 1 चम्मच 
20. सरसो तेल
21. स्वादानुसार नमक 



कड़ाही चिली पनीर बनाने की विधि :
कड़ाही चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक, हरी मिर्च,काजू , खरबूजे का बीज, और दो तीन टुकड़ा पनीर का डाल कर सभी को मिक्सी में बारीक पीस लें।
                        अब कड़ाही मसाला बनाने के लिए एक पैन गरम करें, और फिर उसमें धनियां, जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, हरी ईलायची, बड़ी ईलायची, दालचीनी का टुकड़ा, जावित्री, सभी को धीमी आंच पर भून लें। अब ठंडा कर के इन मसालों को दरदरा पीस लें।
                        फिर से गैस पर पैन गरम करें, और फिर उसमें पनीर को चौकोर काट कर उसे हल्का सुनहरा कर के भून लें ,अब शिमला मिर्च और एक चम्मच कड़ाही मसाला डाल कर  दो मिनट और भून लें।
                       अब भूने हुए शिमला मिर्च और पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।एक पैन में तेल डाल कर गरम करें, जैसे ही तेल गरम हो जाए उसमें बटर और जो टमाटर अदरक को पीस कर रखा था उसे डाल दें।
                         गैस की आंच को धीमी रखें, और फिर हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , कसूरी मेथी, एक चम्मच चीनी सभी को डाल कर मसाले को धीमी आंच पर अच्छे से भूनें। जब मसाला अच्छे से भून जाए तब एक ग्लास पानी और  स्वादानुसार नमक डाल दें।
                      अब ग्रेवी को पांच मिनट तक अच्छे से उबलने दें और फिर भूना हुआ पनीर, शिमला मिर्च और कड़ाही मसाला डाल कर पांच मिनट और पका लें और फिर गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही आसान और बिल्कुल अलग तरीके से बहुत ही चटपटी कड़ाही चिली पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी, पराठे या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।

                    

Ingredients for Kadai Chili Paneer:

1. Paneer: 1/2 kg

2. Capsicum: 4

3. Tomatoes: 2

4. Green chilies: 2

5. Ginger: about a one-inch piece

6. Melon seeds: 2 teaspoons

7. Cashews: 8 to 10

8. Coriander seeds: 1 teaspoon

9. Cumin seeds: 1/2 teaspoon

10. Mace: a small piece

11. Green cardamom: 4

12. Cinnamon: 1 small piece

13. Black cardamom: 1

14. Dried red chilies: 2

15. Black pepper: 10 to 12

16. Butter: a small piece

17. Kashmiri red chili powder: 1 teaspoon

18. Turmeric powder: 1/2 teaspoon

19. Kasuri methi:  1 teaspoon

20. Mustard oil

21. Salt to taste

How to make Kadai Chili Paneer:

To make Kadai Chili Paneer, first add tomatoes, ginger, green chilies, cashews, melon seeds, and two or three pieces of paneer and grind them all finely in a mixer.

                      Now, to make the kadai masala, heat a pan and roast coriander seeds, cumin seeds, black pepper, dried red chilies, green cardamom, black cardamom, a piece of cinnamon, and mace over low heat. Let them cool and grind these spices coarsely.

                        Heat the pan again on the stove. Cut the paneer into squares and fry them until lightly golden. Add the capsicum and a teaspoon of the kadai masala and fry for two more minutes.

                      Now transfer the roasted capsicum and paneer to a plate. Heat oil in a pan. Once the oil is hot, add butter and the ground tomato and ginger.

                          Keep the flame low, then add turmeric powder, Kashmiri red chili powder, kasuri methi, and a teaspoon of sugar, and fry the spices thoroughly over low heat. Once the spices are well-cooked, add a glass of water and salt to taste.

                    Now let the gravy simmer for five minutes, then add the roasted paneer, capsicum, and kadai masala. Cook for five more minutes, then turn off the heat. A very simple and unique, very spicy kadai chili paneer is ready. Serve it with roti, puri, paratha, or

सोमवार, 22 सितंबर 2025

सत्तू के लड्डू झटपट बनने वाली रेसिपी

सत्तू के लड्डू बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. सत्तू : 500 ग्राम
2. धागे वाली मिसरी : 350 ग्राम 
3. अलसी  : 50 ग्राम 
4. ईलायची पाउडर : 2 चम्मच 
5. घी : 450 ग्राम या जरूरत के हिसाब से जितने में लड्डू बंध जाए 

सत्तू के लड्डू बनाने की विधि :
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए 500 ग्राम चने की सत्तू लें, और फिर उसमें धागे वाली मिसरी को पाउडर बना कर डाल दें। अब अलसी के बीज को अच्छे से रोस्ट कर के डाल दें। ईलायची पाउडर और जरूरत के हिसाब से जितने घी में लड्डू बंधने लगे उतना घी डाल दें।
                          अब अपनी दोनों हथेली से दबा दबा कर लड्डू बांध लें। अगर आप मीठा कम या ज्यादा डालना चाहें तो अपने टेस्ट के हिसाब से कम ज्यादा डाल सकते हैं। अगर आपको और भी कोई ड्रायफ्रूट वगैरा डालना हो तो आप अपने हिसाब से डाल सकते हैं ।
                          मिसरी की तासीर ठंडी होती है, और मैने ये लड्डू गरमी के लिए बनाई, तो इसलिए इसमें कोई ड्रायफ्रूट वगैरा नहीं डाला। बहुत ही कम सामान से और  झटपट से ये बहुत ही ज्यादा टेस्टी और हेल्दी लड्डू बन कर तैयार हो जाता है।
           

Ingredients for making Sattu Laddus:

1. Sattu: 500 grams

2. Threaded Sugar Candy: 350 grams

3. Flaxseed: 50 grams

4. Cardamom Powder: 2 teaspoons

5. Ghee: 450 grams or as needed for making the laddus

Method for Making Sattu Laddus:

To make Sattu Laddus, take 500 grams of gram flour and add powdered sugar candy. Now, roast the flax seeds thoroughly and add them. Add cardamom powder and ghee as needed to make the laddus.

                        Now, press down with both your palms to form the laddus. If you prefer to add more or less sugar, you can adjust the amount to suit your taste.  If you want to add any other dry fruits, you can add them as per your choice.

                        Misri has a cooling effect, and I made these laddus for summer, so I did not add any dry fruits etc. This very tasty and healthy laddu is prepared very quickly with very few ingredients.



मंगलवार, 9 सितंबर 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक 34

चञ्चलं हि मन: कृष्ण प्रमाथि बलवदृढम्।
तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्।।34।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : हे कृष्ण! चूंकि मन चंचल (अस्थिर) उच्छृंखल,हठीला तथा अत्यंत बलवान है, अतः मुझे इसे वश में करना वायु को वश में करने से भी अधिक कठिन लगता है।

तात्पर्य : मन इतना बलवान तथा दुराग्रही है कि कभी कभी यह बुद्धि का उल्लंघन कर देता है, यद्यपि उसे बुद्धि के अधीन माना जाता है।इस व्यवहार जगत में जहां मनुष्य को अनेक विरोधी तत्वों से संघर्ष करना होता है, उसके लिए मन को वश में कर पाना अत्यंत कठिन हो जाता है।
                         कृत्रिम रूप में मनुष्य अपने मित्र तथा शत्रु दोनों के प्रति मानसिक संतुलन स्थापित कर सकता है, किंतु अंतिम रूप में कोई भी संसारी पुरुष ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि ऐसा कर पाना वेगवान वायु को वश में करने से भी अधिक कठिन है।
                          वैदिक साहित्य में कहा गया है - 
       आत्मनं रथिनं विद्धि शरीरं रथमेव च
        बुद्धि तु सारथिं विद्धि मन: प्रग्रहमेव च।
    इन्द्रियाणि हयानाहुर्विषयांस्तेषु गोचरान्
  आत्मेन्द्रियमनोयुक्तं भोक्तेत्याहुर्मनीषिण:।।

                           अर्थात प्रत्येक व्यक्ति इस भौतिक शरीर रूपी रथ पर आरूढ़ है, और बुद्धि इसका सारथी है।मन लगाम है तथा इन्द्रियां घोड़े हैं।इस प्रकार मन तथा इन्द्रियों की संगति से यह सुख या दुःख का भोक्ता है। ऐसा बड़े बड़े चिंतकों का कहना है।
                          यद्यपि बुद्धि को मन का नियंत्रण करना चाहिए, किन्तु मन इतना प्रबल तथा हठी है कि इसे अपनी बुद्धि से भी जीत पाना कठिन हो जाता है, जिस प्रकार कि अच्छी से अच्छी दवा द्वारा कभी कभी रोग वश में नहीं हो पाता है।
                           ऐसे प्रबल मन को योगाभ्यास द्वारा वश में किया जा सकता है, किंतु ऐसा अभ्यास कर पाना अर्जुन जैसे संसारी व्यक्ति के लिए कभी भी व्यवहारिक नहीं होता, तो फिर आधुनिक मनुष्य के संबंध में क्या कहा जाए?
                             यहां पर प्रयुक्त उपमा अत्यंत उपयुक्त है- झंझावत को रोक पाना कठिन होता है, और उच्छृंखल मन को रोक पाना तो और भी कठिन होता है।मन को वश में रखने का सरलतम उपाय,जिसे भगवान चैतन्य ने सुझाया है यह उपाय है कि समस्त दैन्यता के साथ मोक्ष के लिए "हरे कृष्ण" महामंत्र का कीर्तन किया जाए।
                          विधि यह है - स वै मन: कृष्ण पदारविन्दयो: - मनुष्य को चाहिए कि वह अपने मन को पूर्णतया कृष्ण में लगाए,तभी मन को विचलित करने के लिए अन्य व्यस्तताएं शेष नहीं रह जाएंगी।

                        श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक में अर्जुन भगवान से पूछते हैं कि हे कृष्ण हमारा मन तो अत्यंत चंचल, उच्छृंखल, जिद्दी और वायु के वेग से भी अधिक तेज है, अतः अपने मन को वश में करना वायु को वश में करने से भी अधिक कठिन है।
                       यहां पर श्रील प्रभुपाद ने एक बहुत ही सुन्दर उदाहरण दिया है कि जैसे कई बार हम जब बीमार पड़ जाते हैं, तो फिर चाहे हम कितनी भी अच्छी से अच्छी दवा क्यों न ले लें फिर भी हम ठीक नहीं होते, ठीक उसी प्रकार बुद्धि मन पर नियंत्रण करना चाहता है, लेकिन हमारा मन इतना चंचल और हठीला है कि बुद्धि भी मन को नियंत्रित नहीं कर सकती है।
                         योगाभ्यास के द्वारा मन को वश में किया जा सकता है, लेकिन जबअर्जुन जैसे संसारी व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है, तो फिर हम जैसे भौतिक संसार में उलझे हुए मनुष्यों की तो कोई औकात ही नहीं।
                     आज से करीब पांच सौ साल पहले जब भगवान ने  चैतन्य महाप्रभु के रूप में अवतार लिया था,तब उन्होंने मन को वश में करने का एक बहुत ही सुन्दर उपाय हम सभी कलियुग के जीवों के लिए बताया, कि अगर हम सब अपने मन को वश में करना चाहते हैं तो हमें प्रतिदिन हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन और जप करना चाहिए, और इस सरल विधि के द्वारा हम अपने मन को बहुत ही आसानी से वश में कर सकते हैं ।
                        अतः मनुष्य को चाहिए कि वह अपने मन को पूरी तरह कृष्ण में लगाए, जिससे कि हमारा मन ईधर उधर न भटके।
               

Chanchalam hi manah krishna pramathi balvadridham ।
Tasyaham nigraham manye vayoriv sudushkaram ।।34।।


Translation by Srila Prabhupada: O Krishna, since the mind is restless, disorderly, obstinate and very strong, I find it more difficult to control it than to control the wind.

Purport: The mind is so strong and obstinate that it sometimes transgresses the intellect, although it is considered to be under the control of the intellect. In this practical world where man has to struggle with many opposing elements, it becomes very difficult for him to control the mind.

Artificially, man can establish mental balance with respect to both his friends and enemies, but ultimately no worldly man can do so, because doing so is more difficult than controlling the fast moving wind.

It is said in Vedic literature – 

        atmanam rathinam viddhi shariram rathmev cha

         Buddhi tu saarthim viddhi manah pragrahamev ch।

     Indriyaani Hayanahurvishayansteshu Gocharan

   Aatmendriyamanoyuktam bhoktetyahurmanishinah।।

                            That is, every person is mounted on the chariot of this physical body, and the intellect is its charioteer. The mind is the reins and the senses are the horses. In this way, due to the association of mind and senses, he is the enjoyer of happiness or sorrow.  This is what great thinkers say.

                           Although the intellect should control the mind, the mind is so strong and stubborn that it becomes difficult to conquer it even with our intellect, just as even the best medicine sometimes fails to control a disease.

                           Such a strong mind can be controlled by yoga practice, but such practice would never have been practical for a worldly person like Arjuna, so what about modern man?

                              The metaphor used here is very apt – it is difficult to control a storm, and it is even more difficult to control a disorderly mind. The simplest way to control the mind, suggested by Lord Chaitanya, is to chant the Mahamantra “Hare Krishna” for salvation with all humility.

                          The method is this – Sa Vai Manah Krishna Padaravindayo: – One must fix his mind completely on Krishna, only then will there be no other preoccupations left to distract the mind.

                      In this verse of Shrimadbhagwadgita, Arjuna asks Lord Krishna that O Krishna, our mind is very fickle, unruly, stubborn and faster than the speed of the wind, so controlling our mind is more difficult than controlling the wind.

                        Here Srila Prabhupada has given a very beautiful example that sometimes when we fall sick, no matter how good the medicine is, we still do not get well, in the same way the intellect wants to control the mind, but our mind is so fickle and stubborn that even the intellect cannot control the mind.

                        The mind can be controlled through yoga practice, but when this is not possible for a worldly person like Arjuna, then humans like us who are entangled in the material world have no power.

                     About five hundred years ago when God incarnated as Chaitanya Mahaprabhu, he told all of us, the living beings of Kaliyuga, a very beautiful method of controlling the mind, that if we all want to control our mind then we should do the Kirtan and chanting of the Hare Krishna Mahamantra daily, and by this simple method we can control our mind very easily.

                      Therefore, man should concentrate his mind completely on Krishna, so that our mind does not wander here and there.

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 36

असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मति:। वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायत:।।36।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : जिसका मन ...