मंगलवार, 30 सितंबर 2025

कड़ाही चिली पनीर रेसिपी (बिना प्याज लहसुन के) बहुत ही लाजवाब

कड़ाही चिली पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 1/2 kg
2. शिमला मिर्च : 4
3. टमाटर : 2
4. हरी मिर्च : 2
5. अदरक : करीब एक इंच का टुकड़ा 
6. खरबूजे का बीज : 2 चम्मच 
7. काजू : 8से 10
8. साबुत धनियां : 1 चम्मच 
9. जीरा : 1/2 चम्मच 
10. जावित्री : एक छोटा सा टुकड़ा 
11. हरी ईलायची : 4
12. दालचीनी : 1 छोटा सा टुकड़ा 
13. बड़ी ईलायची : 1
14. सूखी लाल मिर्च : 2
15. काली मिर्च : 10 से 12
16. बटर : छोटा सा टुकड़ा 
17. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच 
18. हल्दी पाउडर : 1/2 छोटी चम्मच 
19. कसूरी मेथी : 1 चम्मच 
20. सरसो तेल
21. स्वादानुसार नमक 



कड़ाही चिली पनीर बनाने की विधि :
कड़ाही चिली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक, हरी मिर्च,काजू , खरबूजे का बीज, और दो तीन टुकड़ा पनीर का डाल कर सभी को मिक्सी में बारीक पीस लें।
                        अब कड़ाही मसाला बनाने के लिए एक पैन गरम करें, और फिर उसमें धनियां, जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, हरी ईलायची, बड़ी ईलायची, दालचीनी का टुकड़ा, जावित्री, सभी को धीमी आंच पर भून लें। अब ठंडा कर के इन मसालों को दरदरा पीस लें।
                        फिर से गैस पर पैन गरम करें, और फिर उसमें पनीर को चौकोर काट कर उसे हल्का सुनहरा कर के भून लें ,अब शिमला मिर्च और एक चम्मच कड़ाही मसाला डाल कर  दो मिनट और भून लें।
                       अब भूने हुए शिमला मिर्च और पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।एक पैन में तेल डाल कर गरम करें, जैसे ही तेल गरम हो जाए उसमें बटर और जो टमाटर अदरक को पीस कर रखा था उसे डाल दें।
                         गैस की आंच को धीमी रखें, और फिर हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर , कसूरी मेथी, एक चम्मच चीनी सभी को डाल कर मसाले को धीमी आंच पर अच्छे से भूनें। जब मसाला अच्छे से भून जाए तब एक ग्लास पानी और  स्वादानुसार नमक डाल दें।
                      अब ग्रेवी को पांच मिनट तक अच्छे से उबलने दें और फिर भूना हुआ पनीर, शिमला मिर्च और कड़ाही मसाला डाल कर पांच मिनट और पका लें और फिर गैस को बंद कर दें। लीजिए बहुत ही आसान और बिल्कुल अलग तरीके से बहुत ही चटपटी कड़ाही चिली पनीर बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पूरी, पराठे या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।

                    

Ingredients for Kadai Chili Paneer:

1. Paneer: 1/2 kg

2. Capsicum: 4

3. Tomatoes: 2

4. Green chilies: 2

5. Ginger: about a one-inch piece

6. Melon seeds: 2 teaspoons

7. Cashews: 8 to 10

8. Coriander seeds: 1 teaspoon

9. Cumin seeds: 1/2 teaspoon

10. Mace: a small piece

11. Green cardamom: 4

12. Cinnamon: 1 small piece

13. Black cardamom: 1

14. Dried red chilies: 2

15. Black pepper: 10 to 12

16. Butter: a small piece

17. Kashmiri red chili powder: 1 teaspoon

18. Turmeric powder: 1/2 teaspoon

19. Kasuri methi:  1 teaspoon

20. Mustard oil

21. Salt to taste

How to make Kadai Chili Paneer:

To make Kadai Chili Paneer, first add tomatoes, ginger, green chilies, cashews, melon seeds, and two or three pieces of paneer and grind them all finely in a mixer.

                      Now, to make the kadai masala, heat a pan and roast coriander seeds, cumin seeds, black pepper, dried red chilies, green cardamom, black cardamom, a piece of cinnamon, and mace over low heat. Let them cool and grind these spices coarsely.

                        Heat the pan again on the stove. Cut the paneer into squares and fry them until lightly golden. Add the capsicum and a teaspoon of the kadai masala and fry for two more minutes.

                      Now transfer the roasted capsicum and paneer to a plate. Heat oil in a pan. Once the oil is hot, add butter and the ground tomato and ginger.

                          Keep the flame low, then add turmeric powder, Kashmiri red chili powder, kasuri methi, and a teaspoon of sugar, and fry the spices thoroughly over low heat. Once the spices are well-cooked, add a glass of water and salt to taste.

                    Now let the gravy simmer for five minutes, then add the roasted paneer, capsicum, and kadai masala. Cook for five more minutes, then turn off the heat. A very simple and unique, very spicy kadai chili paneer is ready. Serve it with roti, puri, paratha, or

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कड़ाही चिली पनीर रेसिपी (बिना प्याज लहसुन के) बहुत ही लाजवाब

कड़ाही चिली पनीर बनाने में लगने वाली सामग्री : 1. पनीर : 1/2 kg 2. शिमला मिर्च : 4 3. टमाटर : 2 4. हरी मिर्च : 2 5. ...