गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

नाचोज और चीज़ी डिप रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी

नाचोज बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.मक्के का आंटा : 1 कटोरी 
2.मैदा : आधा कटोरी 
3.हल्दी पाउडर : 1/2 चम्मच 
3.नमक : जरूरत के हिसाब से 
4. रिफाइन तेल 
नाचोज बनाने की विधि :
नाचोज बनाने के लिए सबसे पहले किसी बरतन में मक्के का आंटा और मैदा डाल कर फिर नमक और हल्दी पाउडर डाल दें।अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आंटा लगा लें, और आंटा को दस मिनट के लिए ढक कर रख दें।
                     अब आंटे की थोड़ी बड़ी बड़ी लोई बना लें, और रोटी की तरह पतली बेल लें।  पिज़ा कटर या चाकू से रोटी के चारों किनारे को काट कर चौकोर शेप दे दें। अब बीच से रोटी को दो बराबर हिस्सों में काट लें, और फ़ोक वाले चम्मच से हल्का हल्का घोंप कर दोनों टुकड़ों पर छेद कर दें जिससे कि तेल में तलते समय नाचोज फूले नहीं।
                         अब रोटी के कटे हुए एक टुकड़े के ऊपर दूसरा टुकड़ा रख कर पिज़ा कटर से या चाकू से ट्राइंगल शेप देते हुए नाचोज को काट लें।सारे लोईयों को इसी तरह से पतला पतला रोटी बना कर नाचोज का ट्राइंगल शेप दे कर काट कर रख लें।
                      अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, और जैसे ही तेल गरम हो जाए आंच को मीडियम कर दें। अब गरम तेल में थोड़ा थोड़ा नाचोज डाल कर उलट पलट कर हल्का सुनहरा होने तक तल लें, और फिर किसी प्लेट या बरतन में निकाल लें। सारे नाचोज को इसी तरह से तल कर निकाल लें, और ठंडा होने पर किसी डब्बे में भर कर लें।
                     अब नाचोज के लिए एक चटपटा मसाला बनाते हैं।एक कटोरी में एक चम्मच धनिया पाउडर,एक चम्मच भूना जीरा पाउडर,एक चम्मच अमचूर पाउडर,एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर,एक चम्मच सादा नमक, आधा चम्मच काला नमक और दो चम्मच ऑरिगेनो या पिज़ा हर्ब्स डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, और ये बन गई हमारी चटपटी सी नाचोज मसाला।
                       अब नाचोज के ऊपर इस मसाले को छिड़क कर अच्छे से मिक्स करें,और किसी डब्बे में भर कर रख लें। जब मन करे तब बहुत ही टेस्टी, चटपटी और कुरकुरी घर पर बने नाचोज का लुत्फ़ उठाएं।
डिप बनाने में लगने वाली सामग्री :
1.दूध :1 कप 
2. चीज़ स्लाइस : 5 से 6
3. बटर : एक छोटा टुकड़ा


  नाचोज के टेस्टी सी डिप बनाने की विधि :
अब बनाते हैं नाचोज के लिए एक सुपर टेस्टी डिप। डिप बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं, और फिर उसमें एक कप दूध, पांच चीज़ स्लाइस, और थोड़ा बटर काट कर डाल दें। अब सभी चीजों को चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक की डिप थोड़ा गाढ़ा न होने लगे। जैसे ही डिप गाढ़ा हो जाए गैस को बंद कर दें, और डिप को ठंडा होने दें। अगर डिप को थोड़ा चटपटा बनाना हो तो बनाते समय ही आधा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डाल दें।
                         लीजिए घर पर ही बिल्कुल मार्केट जैसी कुरकुरी और टेस्टी नाचोज और टेस्टी टेस्टी डिप बन कर तैयार है।
                         


Ingredients for making Nachos:

1.  flour: ½ cup

3. Turmeric powder: ½ teaspoon

4. Salt: to taste

5. Refined oil

Method for making Nachos:

To make nachos, first, in a bowl, combine the corn flour and all-purpose flour, then add salt and turmeric powder. Now, add water little by little and knead into a soft dough. Cover the dough and let it rest for ten minutes.

Now, make slightly large balls from the dough and roll them out thinly like rotis (flatbreads). Cut off the edges of the roti with a pizza cutter or knife to give it a square shape. Now, cut the roti into two equal halves from the middle, and lightly prick both pieces with a fork so that the nachos don't puff up while frying in oil.

Now, place one cut piece of roti on top of the other and cut the nachos into triangle shapes using a pizza cutter or knife.  Prepare all the dough balls in the same way, rolling them thinly into rotis and cutting them into triangle-shaped nachos.

Now, heat oil in a pan, and as soon as the oil is hot, reduce the heat to medium. Now, add the nachos to the hot oil in batches, turning them over and frying until lightly golden brown. Remove them from the oil and place them on a plate or in a bowl. Fry all the nachos in the same way and, once cooled, store them in an airtight container.  Now let's make a spicy seasoning for the nachos. In a bowl, add one teaspoon of coriander powder, one teaspoon of roasted cumin powder, one teaspoon of dry mango powder, one teaspoon of Kashmiri red chili powder, one teaspoon of plain salt, half a teaspoon of black salt, and two teaspoons of oregano or pizza herbs. Mix all the ingredients well, and your spicy nacho seasoning is ready.

Now sprinkle this seasoning over the nachos and mix well, then store them in an airtight container. Enjoy these very tasty, spicy, and crispy homemade nachos whenever you want.


Ingredients for making the dip:

1. Milk: 1 cup

2. Cheese slices: 5 to 6

3. Butter: A small piece

Recipe for a delicious nacho dip:

Now let's make a super tasty dip for the nachos. To make the dip, first place a pan on the gas stove, and then add one cup of milk, five cheese slices, and a little butter. Now keep stirring all the ingredients with a spoon until the dip starts to thicken. As soon as the dip thickens, turn off the gas and let the dip cool down. If you want to make the dip a little spicy, add half a teaspoon of crushed black pepper while making it.

There you have it, crispy and tasty nachos and a delicious dip, just like the ones from the market, ready to be enjoyed at home.




मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 36


असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मति:।
वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायत:।।36।।

अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा : जिसका मन उच्छृंखल है, उसके लिए आत्म -साक्षात्कार कठिन कार्य होता है, किन्तु जिसका मन संयमित है और जो समुचित उपाय करता है, उसकी सफलता ध्रुव है। ऐसा मेरा मत है।

तात्पर्य : यहां भगवान घोषणा करते हैं कि जो व्यक्ति अपने मन को भौतिक व्यापारों से विलग करने का समुचित उपचार नहीं करता, उसे आत्म - साक्षात्कार में शायद ही सफलता प्राप्त हो सके।
                         भौतिक भोग में मन लगाकर योग का अभ्यास करना मानो अग्नि में जल डाल कर उसे प्रज्वलित करने का प्रयास करना हो।मन का निग्रह किये बिना योगाभ्यास समय का अपव्यय है।
                         योग का ऐसा प्रदर्शन भले ही भौतिक दृष्टि से लाभप्रद हो, किन्तु जहां तक आत्म- साक्षात्कार का प्रश्न है,यह सब व्यर्थ है। अतः मनुष्य को चाहिए कि भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में निरंतर मन को लगा कर उसे वश में करे।
                       कृष्ण भावनामृत में प्रवृत्त हुए बिना मन को स्थिर कर पाना असम्भव है।कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के ही योगाभ्यास का फल सरलता से प्राप्त कर लेता है, किन्तु योगाभ्यास करने वाले को कृष्णभावनाभावित हुए बिना सफलता नहीं मिल पाती।
                       श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक में भगवान एक योगी और एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति के बीच के अंतर को बताते हैं। भगवान कहते हैं कि भौतिक वस्तुओं में मन को लगा कर योग का अभ्यास करना तो मानो जैसे अग्नि को प्रज्वलित करने के लिए,घी की जगह पानी डाल कर उसे प्रज्वलित करने का प्रयास करना हो।
                  जबकि हम सभी को पता है कि अग्नि को प्रज्वलित करने के लिए उसमें घी डालना आवश्यक है न कि पानी, क्योंकि यदि हम अग्नि में पानी डालेंगे तो उससे अग्नि प्रज्वलित होने के बदले बंद हो जाएगी। ठीक उसी तरह भौतिक भोग में लग कर किए हुए योग से हमें थोड़ा बहुत क्षणिक लाभ तो मिल सकता है, किन्तु इससे हमें आत्म -साक्षात्कार की अनुभूति नहीं हो सकती है।
                  भगवान कहते हैं कि मनुष्य को चाहिए कि भगवान में निरंतर अपने मन को लगा कर  बहुत ही आसानी से मन को वश में किया जा सकता है। बिना कृष्ण भावनामृत में जुड़ कर मन को वश में कर पाना असम्भव है।
                       कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना किसी ज्यादा मेहनत किए ही योगाभ्यास का फल आसानी से प्राप्त कर सकता है, किन्तु भौतिक भोग में लग कर योगाभ्यास करने वाले को बिना कृष्णभावनाभावित हुए सफलता नहीं प्राप्त हो सकती।


Asanyatatamana yogo dusahprap eti me matih ।
Vashyatmana tu yatata shakyoavaptumupayatah ।।36।।

Translation by Srila Prabhupada: For one whose mind is uncontrolled, self-realization is a difficult task, but for one whose mind is controlled and who endeavors by appropriate means, success is certain. That is My opinion.

Purport: Here the Lord declares that one who does not adopt the proper means to detach his mind from material engagements can hardly be successful in self-realization.

Practicing yoga while the mind is absorbed in material enjoyment is like trying to ignite a fire by pouring water on it. Without controlling the mind, the practice of yoga is a waste of time.

Such a display of yoga may be materially beneficial, but as far as self-realization is concerned, it is all useless. Therefore, one should control the mind by constantly engaging it in the transcendental loving service of the Lord.

Without being engaged in Krishna consciousness, it is impossible to steady the mind. A Krishna conscious person easily achieves the result of yoga practice without any extra endeavor, but a yoga practitioner cannot achieve success without being Krishna conscious.

In this verse of the Bhagavad-gita, the Lord explains the difference between a yogi and a Krishna conscious person. The Lord says that practicing yoga while the mind is absorbed in material things is like trying to ignite a fire by pouring water on it instead of ghee.  We all know that to ignite a fire, we need to add ghee (clarified butter) to it, not water, because if we put water on the fire, it will extinguish it instead of igniting it. Similarly, while engaging in yoga while being attached to material enjoyments may give us some temporary benefit, it cannot lead to self-realization.

The Lord says that one can easily control the mind by constantly fixing it on Him. It is impossible to control the mind without being connected to Krishna consciousness.

A person in Krishna consciousness can easily attain the results of yoga practice without much effort, but one who practices yoga while being attached to material enjoyments cannot achieve success without being in Krishna consciousness.


शर्ले (मेथी और नए आलू से बनने वाली टेस्टी और कुरकुरी स्ट्रीट फूड)

शर्ले बनाने में लगने वाली सामग्री : 1.आलू छोटे वाले :250 ग्राम 2. मेथी :200 ग्राम  3. धनियां पाउडर :1 टेबल स्पून  4. लाल मिर्च प...