सोमवार, 28 सितंबर 2020

पति पत्नी का रिश्ता बड़ा अनमोल होता है


पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर सुख दुख में एक दूसरे का साथ दें तो,
अगर एक दूसरे के खुशियों और गमों का एहसास हो तो।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर एक दूसरे में कुछ कमियां नज़र आए तो नजरअंदाज कर देना,
छोटी छोटी गलतियों को देखकर अनदेखा कर देना।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
पति होने का मतलब ये नहीं कि बात बात पर पत्नी का अपमान करना,
पति होने का मतलब ये नहीं कि बात बात पर उसपर हाथ उठाना।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
माना कि आप पति लोग पैसा कमा कर लाते हो,
तो हम पत्नियां भी आपके घर और बच्चों को संभालती हैं।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
माना कि आप पति लोग हमारे और हमारे बच्चों के जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करते हो,
लेकिन हम पत्नियां भी तो चाहे हम कितने ही बीमार हों आपके सेवा में दिन रात जुटे रहते हैं।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर आपस में कभी कोई कहा सुनी हो जाए,
तो हमें आपस में ही उसे सुलझाना चाहिए।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारी आपस की लड़ाई में मां बाप या किसी भी रिश्तेदारों को नहीं लाना चाहिए,
अगर उन्हें लाया तो उनका एकतरफा सिर्फ़ आपके तरफ़ से बोलना ठीक नहीं है।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारे बीच की लड़ाई में किसी तीसरे का बोलना बताओ ठीक है क्या?
अगर कोई तीसरा बोलता है तो वो हमारा हितैशी नहीं हो सकता।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अच्छे पति पत्नी हो तो एक दूसरे पर भरोसा करना सीखो,
गर भरोसा करते हो एक दूसरे पर तो तीसरा कोई बीच में बोल नहीं सकता।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हमारे आपस की लड़ाई में तीसरे को लाओगे,
तो कहो क्या एक दूसरे के मन में रह पाओगे।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
तुमने ब्याह कर लाया था अपने घर में मुझे,
तो मेरा पहला रिश्ता तो तुमसे है उसके बाद किसी और से।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
हम पत्नियों की दुनियां ही तुम और तुम्हारे बच्चों से है,
तो बताओ अगर तुम ही हमारे ना हुए तो और रिश्ते तो कोई मायने ही नहीं रखते।
पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।
अगर मेरी कोई बात बुरी लगी तो मुझे बताओ,
कभी किसी तीसरे को मत लाया करो।
क्योंकि पति पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल होता है,
अगर दोनों दिल से निभाएं तो।

मैंने अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी पत्नियों के मन की भावनाओं को प्रकट करने की छोटी सी कोशिश की है। अगर किसी के मन को कोई ठेश पहुंचे तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। कमेंट कर के ज़रूर बताएं आपको कैसी लगी।🙏🙏

बुधवार, 23 सितंबर 2020

कच्चे चावल और पत्ते से बना हुआ टेस्टी रेसिपी

सामग्री: 
चावल:200ग्राम
नारियल का बुरादा:5 बड़े चम्मच
चिली फ्लैक्स (कूटी हुई लाल मिर्च):1 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर: चुटकी भर
नमक: स्वादानुसार
हल्दी के पत्ते:9 से 10 बड़े साइज़ के
दही: दो बड़े चम्मच

शनिवार, 19 सितंबर 2020

समोसा चाट बनाने की रेसिपी





सामग्री:

मैदा:250 ग्राम
देशी घी: दो बड़े चम्मच
रिफाइंड ऑयल: तलने के लिए
सरसो का तेल: दो बड़े चम्मच
चाट मसाला:5 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर:2 टेबल स्पून
प्याज़: दो बड़े, एक रफलि कटे हुए और एक बारीक कटा हुआ
सफ़ेद मटर: भिगोकर उबले हुए लगभग 100ग्राम
दही: आधा किलो
टमाटर:2 बारीक कटा हुआ
आलू: उबले हुए 500ग्राम
अदरक लहसुन का पेस्ट:1 टेबल स्पून
मूंगफली के दाने: भुने हुए 4 टेबल स्पून
अजवाइन:1 टेबल स्पून
कलौंजी:1 टेबल स्पून
नमक: स्वादानुसार

साउथ इंडियन टमाटर की चटनी

सामग्री:
टमाटर:4 बड़े साइज़ का
लाल मिर्च पाउडर: एक बड़ा चम्मच
सरसो का तेल: एक बड़ा चम्मच
कड़ी पत्ता:9 से 10
नमक: स्वादानुसार
काला सरसो:1 टेबल स्पून

बनाने की विधि:
टमाटर को मोटा मोटा काटकर मिक्सी में डालकर उसका अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लेंगे। गैस पर एक पैन गरम कर लेंगे। अब सबसे पहले उसमें तेल डालकर गरम करें फिर उसमें काला सरसो डालकर उसे थोड़ा चटकने देंगे फिर कड़ी पत्ता डालकर जो हमने टमाटर को पीसकर रखा था उसे डाल देंगे और गैस की आंच को धीमी करके दो मिनट उसे चलाते रहें फ़िर उसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर तीन से चार मिनट अच्छे से भून लें और अब गैस को बंद कर दें। हमारी टमाटर की चटनी तैयार हो गई इसे समोसे, रोटी ,चावल , डोसा या इडली किसी के साथ भी खाया जा सकता है। बताईए है ना बिल्कुल आसान और टेस्टी रेसिपी।




 

 material:

 Tomatoes: 4 large

 Red chilli powder: 1 tbsp

 Mustard oil: one tablespoon

 Hard leaf: 9 to 10

 Salt: as per taste

 Black Mustard: 1 tbsp


 recipe:

 Cut the tomatoes in a thick grinder and make a fine paste.  Heat a pan on the gas.  Now first heat the oil and then add black mustard to it, then let it crackle a bit, then after adding the curry leaves, put the tomato that we had grinded and reduce the flame to low for two minutes, then keep stirring it with salt and red chili  Add the powder and fry it well for three to four minutes and now turn off the gas.  Our tomato sauce is ready, it can be eaten with samosas, roti, rice, dosa or idli.  This is not an easy and tasty recipe.

सोमवार, 14 सितंबर 2020

हिंदी दिवस




हमारे ग्रेजुएशन का बैच:1995 से 1998 को समर्पित।

हिंदी हमारी पहचान है,
हिंदी हमारी शान है,
अपनी भाषा लुप्त नहीं हो,
कोशिश करना है ये सबको,
हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी पहचान है,
           आज भी याद आता है वो दिन,
           जब मैंने ग्रेजुएशन में रखा था हिंदी,
           मैंने ऑनर्स किया था हिंदी से,
            पतरातु का वो कॉलेज का कैंपस,
            जो चारों तरफ़ सुंदर पहाड़ों से घिरा था,
             बड़ा ही अद्भुत था वो पल,
पतरातु कॉलेज का यूनिवर्सिटी था विनोबा भावे,
जिसका रिजल्ट बड़ा ही टफ होता था,
हिंदी वालों का रिजल्ट बड़ा ख़राब आता था,
जिसके कारण कई वर्षों से हिंदी कोई रख ना रहा था,
फ़िर कई वर्षों के बाद आया हमारा बैच,
जिसमें हम बस चार जने थे,
ऊषा, ऋचा, नूतन और कालदेव
                
हमारी हिंदी की प्यारी शिक्षिका थी नीलिमा श्रीवास्तव,
उनके पढ़ाने का तरीका था बड़ा ही निराला,
जैसी प्यारी लगती थी वो वैसी ही विदुषी थी वो,
कभी वीर रस, कभी भक्ति रस,तो कभी श्रृंगार रस,
इतने गहराई से पढ़ाती कि हम सब डूब जाते थे उसमें,
एक भी क्लास हम नहीं छोड़ते चाहे कुछ भी हो जाए,
आखिर आया थर्ड ईयर जिसमें आया हमारा रिजल्ट,
कई वर्षों के बाद हिंदी का था अच्छा रिजल्ट,
       हमारी ख़ुशी का ठिकाना न रहा,
        नीलिमा मैडम भी फूले न समाई,
       हमारे बैच के बाद विद्यार्थियों का हौसला बढ़ा,
      फ़िर तो हर बार हिंदी ऑनर्स में भी काफ़ी आने लगे,
      सभी हिंदी प्रेमी आंख मूंदकर रखने लगे हिंदी को,
हिंदी का बढ़ गया डिमांड सबने किया उसका गुणगान,
काश लौट कर आता वो क्षण और हम फ़िर से वहीं होते,
लेकिन ऐसा स्वप्न में होगा क्योंकि बीत गया वो पल,
सभी दोस्त याद जब आते लगता अभी देख लूं उनको,
लेकिन मन को समझाती हूं अब नहीं मिलेंगे वो।

हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी पहचान है,
अपनी भाषा लुप्त नहीं हो,
कोशिश करना है ये सबको।
हिंदी दिवस पर मेरी ये छोटी सी कोशिश ।
आप सभी को हिंदी दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं 🙏🙏

, श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 से लिया गया श्लोक संख्या 26

यतो यतो निश्चलति मनश्चचञ्चलमस्थिरम्। ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्।।26।। अनुवाद श्रील प्रभुपाद के द्वारा  : मन अपनी चंचलत...