बुधवार, 10 फ़रवरी 2021

भगवान श्री कृष्ण का नन्हे कृष्णा को रोज हाथ पकड़कर स्कूल ले जाना(सच्ची घटना पर आधारित)

*एक गांव में कृष्णा नामक एक बच्चा रहता था। उसके जन्म लेते ही उसकी मां की मृत्यु हो गई और कुछ दिनों बाद उसके पिता भी चल बसे। मां बाप दोनों की मृत्यु हो जाने के बाद कृष्णा की दादी ने उसे पाल पोसकर बड़ा किया।
*अब कृष्णा पांच साल का हो गया था तो उसकी दादी को उसके पढ़ाई की चिंता होने लगी। एक दिन उसकी दादी अपने पोते को लेकर गुरुकुल में गई, और गुरु जी से आग्रह करते हुए बोली की कृपा करके आप मेरे कृष्णा को अपने गुरुकुल में दाखिला देकर हमारी सहायता करें।
गुरुजी ने कृष्णा को निः शुल्क शिक्षा देने का वचन दिया और ,उसकी दादी से कहा कि कल से आप कृष्णा को गुरुकुल भेजिये ।
*इसके बाद दादी और पोता दोनों घर की ओर चल पड़े। घर पहुंचकर दादी रात भर इस बात से चिंतित  थी कि गुरुकुल में दाखिला तो हो गया, लेकिन नन्हा कृष्णा इतने घने जंगल को पार करके अकेले गुरुकुल कैसे जाएगा। दरअसल उसके घर और गुरुकुल के बीच एक बहुत ही घना जंगल था । 
उस जंगल में शेर और चीता जैसे बहुत प्रकार के जंगली जानवर रहते थे, और घर से गुरुकुल जाने के लिए उस जंगल को पार करना होता था। दूसरे दिन सुबह जब कृष्णा गुरुकुल जाने लगा तो उसकी दादी ने कहा कि बेटा अगर तुम्हें रास्ते में डर लगे तो तुम्हारा दूर का भाई गोपाल उसी जंगल में गैया चराते रहता है,तुम उसे पुकार लेना वो जरूर तुम्हारी मदद करेगा।
       *  अब कृष्णा गुरुकुल के लिए निकल गया। पांच साल का छोटा कृष्णा जब उस घने जंगल में पहुंचा तो उसे बहुत डर लगने लगा कि तभी उसे अपनी दादी की कही हुई बात याद आई,और वह जोर जोर से चिल्लाने लगा गोपाल भैया मुझे गुरुकुल तक पहुंचा दो।
 आप जल्दी आ जाओ गोपाल भैया मुझे बहुत डर लग रहा है। उस नन्हें बालक को इतने विश्वाश से पुकारता देखकर भगवान दौरे चले आए, चौदह पन्द्रह साल के बाल रूप में भगवान कृष्णा के सामने प्रकट हो गए। उन्हें देखते ही कृष्णा भागकर उनके पास गया और उनसे लिपटकर बोला गोपाल भैया मुझे बहुत डर लग रहा था । भगवान ने कहा अब डरने की कोई बात नहीं है मैं तुम्हें गुरुकुल तक पहुंचा दूंगा, और उन्होंने उस बालक को हाथ पकड़कर गुरुकुल तक पहुंचा दिया।
*गुरुकुल पहुंचकर कृष्णा ने कहा कि गोपाल भैया जब शाम को मेरी छुट्टी होगी उस समय आप मुझे लेने आ जाना और घर तक पहुंचा देना, भगवान ने कहा तुम चिंता मत करना मैं शाम में तुम्हें लेने आ जाऊंगा। अब कृष्णा गुरुजी के पास जाकर अपनी पढ़ाई करने लगा। शाम में जब उसकी छुट्टी हुई तो फिर से भगवान अपनी चार पांच गैयों के साथ उसे लेने आ गए।
 कृष्णा ने जैसे ही उन्हें देखा वो बहुत खुश हुआ और कहने लगा कि गोपाल भैया आप ऐसे ही रोज मुझे घर से गुरुकुल और गुरुकुल से घर पहुंचा दिया करो। भगवान ने कहा कि अब तुम्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है,क्योंकि अब मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ लिया है ।
 उधर दादी दरवाजे पर चिंतित खड़ी पोते की राह देख रही थी, तभी कृष्णा को आते देख उसको कहीं से जान में जान आई। दादी ने कृष्णा से पूछा बेटा रास्ते में डर तो नहीं लगा? तो कृष्णा ने कहा कि नहीं मुझे बिल्कुल डर नहीं लगा मेरे गोपाल
भैया ने आते जाते हुए मुझे मेरा हाथ पकड़कर जंगल पार करवा दिया। दादी को यकीन नहीं हुआ, और उसे लगा कि बच्चा है ऐसे ही कुछ बोल रहा है।
*रोज का यही सिलसिला चलने लगा, भगवान उस नन्हें बालक को घर से गुरुकुल और गुरुकुल से घर पहुंचा दिया करते। एक दिन गुरुकुल पहुंचते ही सभी बच्चों ने उसे बताया कि कल गुरुजी का जन्मदिन है , तो कल हम सभी उनके लिए उपहार लायेंगे। 
शाम को जब कृष्णा घर पहुंचा तो उसने अपनी दादी से कहा कि दादी कल हमारे गुरुजी का जन्मदिन है। सभी बच्चे उनके लिए उपहार लेकर जाएंगे आप भी गुरुजी के लिए कुछ ला दो मुझे भी उन्हें कुछ उपहार देना है। ये सुनते ही दादी बहुत उदास हो गई, और कहने लगी बेटा हम तो बहुत गरीब हैं
हमारे पास तो उन्हें देने के लिए कुछ भी नहीं है। ये सुनकर कृष्णा बहुत उदास हो गया।
*अगले दिन सुबह जब वह घर से गुरुकुल के लिए निकला तो वो बहुत ही उदास था, भगवान ने उसे उदास देखकर उसके मन की बात को जान लिया। उन्होंने कृष्णा से पूछा कि आज तुम इतने उदास क्यों हो , तुम्हें क्या चाहिए। 
नन्हें बालक ने बडे़ ही दुखी होकर कहा कि आज मेरे गुरुजी का जन्मदिन है सभी बच्चे उन्हें कुछ न कुछ उपहार देंगे परंतु मेरे पास उन्हें देने के लिए कुछ भी नहीं है । लीलाधर कन्हैया ने तुरंत एक छोटी सी दूध से भरी लुटकी उसे दिया,उसे देखकर कृष्णा बहुत खुश हुआ।
   *   कृष्णा ने गुरुजी को उपहार स्वरूप वो छोटी सी लुटकी  दे दी। गुरू माता खीर बना रही थी , कृष्णा के दिए हुए उस दूध की लुटकी को देखकर उसे हंसी आ रही थी । गुरू माता ने उस लुटकी को बगल में रख दिया और वो खीर बनाने लगी।
 कृष्णा से नहीं रहा गया उसने गुरुमाता से कहा कि माता आप मेरा लाया हुआ दूध भी इस खीर में डाल दीजिए। गुरुमाता ने हंसते हुए कहा कि इतने से दूध से इतना खीर में क्या होना है चलो फिर भी मैं तुम्हारे लाए हुए दूध को भी इस खीर में डाल देती हूं।
 पर ये क्या जितनी बार भी दूध डालती जाती वो लुटकी बार बार दूध से भर जाता, उनके पास जितने भी बरतन थे वो सभी दूध से भर गए और अब उनके पास कोई भी बरतन नहीं बचा जिसमें वो दूध रखती। ये देखकर गुरुजी आश्चर्य चकित हो गए कि ये कैसी लुटकी है जिसमें दूध खतम ही नहीं होता, उन्होंने कृष्णा से पूछा कि बेटा तुम्हें ये लुटकी किसने दी। 
कृष्णा कहने लगा कि मेरे बड़े भाई हैं न गोपाल भैया उन्होंने ही मुझे ये लुटकी दी है, ये सुनकर गुरुजी को सब समझ में आ गया। गुरुजी की आंखें भर गई उन्होंने कृष्णा से कहा मुझे भी अपने गोपाल भैया का दर्शन करवा दो। भगवान तो केवल अपने परम भक्त को दर्शन देते हैं, लेकिन नन्हें बालक कृष्णा के कहने पर भगवान ने  अग्नि में प्रज्वलित ज्योति के रूप में  गुरूजी को दर्शन दिया।
 *इसलिए कहा जाता है कि अगर आप सच्चे मन से भगवान का स्मरण करते हैं तो वो किसी न किसी रूप में आपकी सहायता अवश्य करते हैं। 
    जय श्री कृष्ण जय श्री हरि🙏🙏🌺🌺❤️❤️

* A child named Krishna lived in a village.  His mother died as soon as he was born, and a few days later his father also passed away.  After both parents died, Krishna's grandmother raised her by raising her.

 * Now that Krishna was five years old, his grandmother began to worry about his studies.  One day his grandmother went to the Gurukul with her grandson, and urging Guru Ji, please help me by enrolling my Krishna in your Gurukul by kindly bidding.

 Guruji pledged to give free education to Krishna and asked his grandmother to send Krishna to Gurukul from tomorrow.

 * After this, both grandmother and grandson walked towards the house.  After reaching home, Grandma was worried overnight that she got admission in Gurukul, but how would little Krishna cross such a dense forest and go to Gurukul alone.  Actually there was a very dense forest between his house and the Gurukul.  There were many wild animals like lions and cheetahs in that forest, and to go to Gurukul from home one had to cross that forest.  
The next day, when Krishna started going to Gurukul, his grandmother said that son, if you get scared on the way, then your distant brother Gopal keeps grazing in the same forest, you call him and he will definitely help you.

 * Now Krishna left for Gurukul.  When the five-year-old Krishna reached the dense forest, he felt very scared that he remembered what his grandmother had said, and he started shouting loudly, Gopal Bhaiya, please take me to Gurukul.  You come soon Gopal Bhaiya, I am very scared.  
Seeing that little boy calling so confidently, God came to visit, fourteen fifteen years of hair appeared in front of Lord Krishna.  On seeing him, Krishna ran to him and hugged him and said Gopal Bhaiya, I was very scared.  God said, now there is nothing to fear, I will take you to the Gurukul, and they took that child by hand and took him to the Gurukul.

 After reaching Gurukul, Krishna said that Gopal Bhaiya, when I have my leave in the evening, at that time, you should come to pick me up and deliver me to the house, God said you don't worry, I will come to pick you up in the evening.  
Now Krishna went to Guruji and started his studies.  When he was discharged in the evening, God again came to take him with his four five cows.  Krishna was very happy as soon as he saw them and started saying that Gopal bhaiya, you take me home from home to Gurukul and Gurukul every day.  
God said that now there is no need to fear you, because now I have held your hand.  On the other hand, the grandmother was looking forward to the grandson standing anxiously at the door, when she saw Krishna coming to know her from somewhere.  Dadi asked Krishna, "Didn't the son feel scared on the way?"  So Krishna said that no, I am not scared at all, my Gopal

 Brother, while coming, held me by hand and made me cross the forest.  Grandma is not convinced, and she feels that the child is speaking something like this.

 * Everyday the same process started, God used to deliver the little boy from home to Gurukul and Gurukul.  One day on reaching Gurukul, all the children told him that tomorrow is Guruji's birthday, then tomorrow we will all bring gifts for him.  When Krishna reached home in the evening, he told his grandmother that grandmother is tomorrow our Guruji's birthday.  
All the children will take gifts for them, you also bring something for Guruji, I have to give them some gifts.  On hearing this, grandmother became very sad, and started saying son, we are very poor

 We have nothing to give them.  Krishna became very depressed upon hearing this.

 * The next day when he left the house for the Gurukul, he was very sad, God saw his sadness and knew his mind.  He asked Krishna why you are so sad today, what do you want.  
The little boy was very sad and said that today is my Guruji's birthday, all the children will give him some gifts, but I have nothing to give them.  Liladhar Kanhaiya immediately gave him a small milk-laden booty, Krishna was very happy to see him.

 * Krishna gave that small loot as a gift to Guruji.  Guru Mata was making Kheer, she was laughing after seeing that milk litter given by Krishna.  Guru Mata put that langki beside and she started making kheer. 
 Krishna could not stop himself, he told Gurumata that mother, you should also put my brought milk in this kheer.  Gurumata laughingly said that what has to happen in so many pudding with so much milk, let's still put the milk you brought in this pudding. 
 But how often would she pour milk, it would be filled with milk again and again, all the utensils they had were filled with milk and now there is no other utensil in which she would keep milk. 
 Seeing this, Guruji was surprised that this is a lute in which there is no milk, he asked Krishna who gave the son to you.  Krishna started saying that my elder brother is neither Gopal Bhaiya, he has given me this loot, Guruji understood everything on hearing this. 
 Guruji's eyes were filled with tears, he said to Krishna, let me also see your Gopal bhaiya.  God only gives darshan to his supreme devotee, but at the behest of little Krishna, God appeared to Guruji in the form of a flame lit in fire.

 * Therefore it is said that if you remember God with a sincere heart, then he definitely helps you in one way or the other.

 Jai Shree Krishna Jai ​​Shree Hari🙏🙏🌺🌺❤️❤️

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

सुखी कौन है (श्रीमद् भागवतम् से लिया गया प्रसंग)


* श्रीमद् भागवत में घर गृहस्थी की तुलना दावानल से की गई है। अगर कोई जंगल की आग में फंस जाएगा तो वह निश्चित ही जल जाएगा। अपने घर में आदमी को दूसरी जगहों से ज्यादा जलन होती है। परन्तु जब वह भगवान् की कथा को सुन रहा होता है उस वक्त उसे कोई क्लेश, या कोई चिंता नहीं होती। उस समय वह परम शांति की अनुभूति करता है।

*लेकिन घर पहुंचते ही फिर से उसे चारों तरफ की चिंताएं घेर लेती हैं। अनेकों प्रकार के विपरित विचारों से वह घिर जाता है। यह काम नहीं हुआ, वह काम नहीं हुआ, इसने मेरी बात नहीं मानी,उसने मेरी बात नहीं मानी, उसने मेरे साथ गलत किया, शायद मैं ऐसा करता तो अच्छा होता, शायद वो ऐसा करता तो अच्छा होता इस प्रकार की अनेकों चिंताएं होने लगती हैं। इस प्रकार दावानल अर्थात् दवाग्नी  शुरु हो जाता है  और मनुष्य इस अग्नि में निरंतर जलते रहता है।
*  दवाग्नि अर्थात् जन्म- मृत्यु, भूख- प्यास, मान- अपमान
सर्दी गर्मी, ये जो अनुभव है इसे दवाग्नि कहते हैं। एक शरीर लेना, फिर मरना फिर दूसरा शरीर लेना। जब सब कुछ छूट जाता है, सारे अपने बिछड़ जाते हैं तथा देह नष्ट हो जाता है। मनुष्य हमेशा चिंताओं में घिरा रहता है।
* श्री कृष्ण कीर्तन और कृष्ण स्मरण के द्वारा यदि हम भगवान श्री कृष्ण की शरण में हम नहीं गए तो यह जन्म मरण का चक्र कभी रुकेगा ही नहीं। इस शरीर के बाद न जाने कौन सा शरीर हमें मिलेगा _ वृक्ष, कीड़े मकोड़े, मछली, पशु या मनुष्य का? 
*अतः इस दवाग्नि से बचने के लिए भागवत गीता में केवल एक ही उपाय बताया गया है हरि का नाम, हरि का नाम, हरि का नाम ही इस कलियुग में दुखों से बचने का एकमात्र उपाय है और कोई उपाय नहीं है। शास्त्रों में किसी भी बात को पक्का साबित करने के लिए तीन बार कहा जाता है। शास्त्र तीन बार कह रहा है हरेर्नाम हरेर्नाम
हरेरनामैव केवलं। नामैव के बाद केवलं शब्द लगाया गया है अर्थात् हरि का नाम ही परम गति है और कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।
*इसलिए भगवान् के जो भक्त हैं,जो हमेशा भगवान् का भजन कीर्तन करते हैं, उनके पास जाकर बैठना चाहिए। वे आपके इस मन को शीतल कर देंगे। और इस प्रकार भगवान् श्री हरि से जुड़कर अपने आप को सुखी रख सकते हैं। इस तथ्य की पुष्टि इस प्रकार की जा सकती है कि सुखी वो है जो घर गृहस्थी में रहकर भी नित्य प्रति अच्छे कर्म करते हुए मन से सदैव भगवान् श्री कृष्ण से जुड़ा रहे और श्री हरि नाम का स्मरण किया करे। इसके अलावा सुखी रहने का कोई  और विकल्प नहीं है।

      श्री मन नारायण नारायण हरि हरि 🙏🙏🌺🌺

* In the Srimad Bhagwat, the householder has been compared to Daananal.  If someone gets trapped in a forest fire, it will definitely burn.  The man in his house is jealous more than elsewhere.  But when he is listening to the story of God, at that time he does not have any tribulation, or any concern.  At that time he feels the ultimate peace.


 * But as soon as he gets home, again all the worries surround him.  He is surrounded by many different ideas.  It did not work, it did not work, it did not listen to me, it did not listen to me, it did wrong to me, maybe it would have been good if I had done this, maybe it would have been better if I had done this  Huh.  In this way, davanal ie davagni starts and man keeps on burning continuously in this fire.

 * Dvagni means birth- death, hunger-thirst, man-insult

 Winter heat, this experience is called Dvagni.  Take one body, then die and then take another body.  When everything is left, everyone falls apart and the body is destroyed.  Man is always surrounded by worries.

 * If we did not go to the shelter of Lord Shri Krishna through Shri Krishna Kirtan and Krishna remembrance, this cycle of birth and death will never stop.  After this body, which body will we not know, _ tree, insects, fish, animals or humans?

 * Therefore, to avoid this dharmagni, there is only one solution mentioned in Bhagwat Gita, Hari's name, Hari's name, Hari's name is the only way to avoid miseries in this Kali Yuga and there is no remedy.  The scriptures say three times to prove anything is certain.  The scripture is saying three times Harenam Harenam

 Harenamaiva only.  Only the word is applied after the name, meaning that the name of Hari is the ultimate speed and there is no need to say anything.

 * Therefore, those who are devotees of God, who always chant the hymns of God, should sit near them.  They will cool your mind.  And thus by connecting with Lord Shri Hari, you can keep yourself happy.  This fact can be confirmed in such a way that happiness is one who, while staying at home and doing good deeds every day, always keeps his mind connected to Lord Shri Krishna and remembers the name of Shri Hari.  Apart from this, there is no other option to be happy.


 Shri Man Narayan Narayan Hari Hari🙏🙏🌺🌺❤️❤️

सोमवार, 25 जनवरी 2021

भगवद् गीता का सार


आज से लगभग साढ़े पांच हज़ार साल पहले महाभारत युद्ध काल के दौरान भगवान् श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
उस युद्ध के दौरान भगवान् श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी बने हुए थे। भगवान् के द्वारा बार बार समझाए जाने पर भी जब अर्जुन अपने धनुष बाण को नहीं उठा रहा था। वह बार बार यही बोल रहा था कि मैं अपने सगे संबंधियों पर बाण कैसे चलाऊं। वह बैठ कर  रोने लगा और कहने लगा नहीं नहीं मैं ये पाप नहीं कर सकता,मैं इनपर बाण नहीं चला सकता।
तब भगवान् ने अपना विराट रूप धारण करके अर्जुन को दर्शन दिया, और अपने उस विराट रूप को देखने के लिए अर्जुन को दिव्य दृष्टि दी। भगवान् ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि हे अर्जुन तुम्हें ये युद्ध लड़ना होगा। ये इतना बड़ा युद्ध केवल अधर्म पर धर्म की विजय के लिए किया जा रहा है।
ये जो तुम्हारे सामने खड़े हैं वे सब अधर्म के साथ खड़े हैं।तुम इस समय केवल इतना सोचो की मुझे धर्म  का साथ देकर धर्म को जीत दिलाने में सहायक बनना
 है।
भागवत गीता में अठारह अध्याय हैं। गीता के हरेक अध्याय में भगवान् ने बताया है कि हमें अपना जीवन कैसे जीना चाहिए। उन्होंने बताया है कि सब कुछ मैं ही हूं। सब मुझमें हैं और मैं सबमें हूं। सारी श्रृष्टि भी मैं हूं।
धरती, आकाश, जल वायु सब कुछ मैं ही हूं।
मैं हमेशा धर्म के साथ ही रहूंगा।जब जब इस धरती पर अधर्म बढ़ेगा मैं किसी न किसी रूप में आकर उनका नाश करूंगा।
जन्म भी मैं ही हूं और मृत्यू भी मैं। प्रत्येक मनुष्य को चाहिए कि वो मेरे द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर ही कोई कार्य करे। सभी मैं और मेरा से मुक्त होकर काम करे। गृहस्थ में रहकर मनुष्य मोह, माया, काम,क्रोध और अहंकार में इतना उलझ जाता है कि वो मुझे ही भूल जाता है। मनुष्य इतना स्वार्थी हो जाता है कि उसे लगता है कि जिस काम में उसका फायदा होगा वो बस उसी काम को करता है। उसे दूसरे के सुख दुख से कोई मतलब नहीं होता।
अपने ही माया के बनाए हुए जाल में वो फंसता चला जाता है। वो खुद चाहे किसी की मदद करे या न लेकिन वो दूसरों से हमेशा अपेक्षा रखता है। अपने स्वार्थ के लिए वो कुछ भी कर सकता है। इस प्रकार के लोग हमेशा दुखी रहते हैं। और अपने बुरे कर्म के कारण उसे बार बार इस धरती पर जन्म लेना पड़ता है। भगवान् कहते हैं कि अगर मनुष्य अपने अंतिम समय में भी मुझे याद करना छोड़कर और ये सोचता रहता है कि मेरा ये काम तो अभी बाकी है और ऐसा सोचते हुए अगर उसकी मृत्यु हो तो उसे बार बार जन्म लेना पड़ता है और बार बार मरना पड़ता है।
भगवान् कहते हैं कि मनुष्य को चाहिए कि वो अपना हर काम मेरे लिए करे, वह अपने आपको मुझपर सौंप दे। बिना फल की ईक्षा किए हुए वो निष्काम होकर अपना कर्म करते रहे। वो जो भी कर्म करे वो धर्म के मार्ग पर चलकर करे। जितना जिसका सामर्थ्य है उसके अनुसार वो गरीबों की मदद करे, फिर चाहे वो खाना से, कपड़े से या पैसे से जो भी उससे बन पड़े। कभी भी दूसरों से कोई अपेक्षा न रखे। यदि मनुष्य  मैं और मेरा के जाल से छूट जाएगा तो फिर उसे किसी बात का कोई दुख ही नहीं रहेगा। क्योंकि सभी आत्मा में भी मैं ही हूं और सभी आत्माएं मुझमें हैं।
भगवान् ने कहा कि जो भी मनुष्य मेरी इन सभी बातों को मानकर हर काम को मेरे लिए करेगा, और खुद को मुझे सौंप देगा वो कभी दुखी नहीं हो सकता है। क्योंकि उसे पता है कि वो तो बस निमित्त मात्र है , सब कुछ तो मैं ही हूं। वो चलते फिरते हर काम को करते हुए बस मेरा नाम लेता रहेगा , मैं तो बस अपने नाम मात्र लेने से ही उसके सभी कामों को सरलता से कर डालूंगा।
भगवान् कहते हैं कि जो मनुष्य मोह, माया, काम, क्रोध, लोभ और अहंकार से परे होकर सदैव मन से मेरी भक्ति करता है,वो भक्त मुझे बहुत प्रिय है। मैं सदैव उसके हर सुख दुख में उसके साथ रहता हूं और हर संकट से उसकी रक्षा करता हूं। मनुष्य को जो कुछ भी मिला है वो उसके कर्मों के अनुसार मिला है, जिसको जितना मिला है उसी में संतोष पूर्वक रहने से भगवान् उसका भरण पोषण करते हैं। 
जिस मनुष्य में संतोष नहीं है उसे चाहे जितना मिल जाए उसका कभी मन नहीं भरता और वो हमेशा दूसरों से अपेक्षाएं रखते हुए हमेशा दुखी रहता है।
इस प्रकार के मनुष्यों को कभी मोक्ष नहीं मिल पाता है और उसे बार बार इस संसार में जन्म लेना पड़ता है और बार बार मरना पड़ता है।
भगवान् कहते हैं कि जो मनुष्य अपने पूरे जीवन काल में अच्छे कर्म करते हुए अपने अंतिम समय में मन में बिना कोई इक्षा लिए हुए मेरा नाम लेकर अपने शरीर को त्यागता है,उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है ,और बार बार जन्म मरण से छुटकारा मिल जाता है। इस प्रकार से मनुष्य जन्म और मृत्यु के चक्र से छूट जाता है और उस आत्मा को मैं अपने अंदर समाहित कर लेता हूं।
इस प्रकार से भागवत गीता के प्रत्येक अध्याय से भगवान् ने हमें जीवन कैसे जीना चाहिए यही बताने की कोशिश की है। अतः निस्वार्थ भाव से अपना कर्म करते रहें और बांकी सब भगवान् पर छोड़ दें। अगर भगवान् आपके साथ हैं तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिर चाहे कैसी भी विषम परिस्थिति क्यों न हो हर हाल में वो आपको संभाल लेते हैं, और आपके अंदर वो एक असीम शक्ति और हिम्मत भर देते हैं।

जय श्री कृष्णा 🙏🙏🌺🌺 हरि बोल हरि बोल 🙏🙏🌺🌺❤️❤️
 जय जय श्री राधे 🙏🙏🌺🌺❤️❤️




About five and a half thousand years ago, during the Mahabharata war period, Lord Shri Krishna preached the Gita to Arjuna.

 During that war, Lord Shri Krishna was the charioteer of Arjuna.  Even when God repeatedly explained, Arjuna was not raising his bow and arrow.  He was repeatedly telling me how to shoot arrows at my relatives.  He sat down and wept and said, "No, I cannot commit this sin, I cannot shoot arrows at them."

 God then appeared in the form of his great form and appeared to Arjuna, and to see that great form, he gave divine vision to Arjuna.  God gave Arjuna the knowledge of the Gita.  He said, O Arjun, you will have to fight this war.  This huge war is being done only for the victory of religion over unrighteousness.

 All those who are standing in front of you are standing with unrighteousness. You just think at this time that I should be able to help religion win by supporting religion.

 is.

 The Bhagavad Gita contains eighteen chapters.  In every chapter of the Gita, God has told how we should live our life.  They have told that I am everything.  Everyone is in me and I am in everyone.  I am also all the beauty.

 I am the earth, the sky, the water and everything.

 I will always be with religion. When iniquity grows on this earth, I will come and destroy them in one way or the other.

 I am also born and I am also dead.  Every human being should do something only by following the path given by me.  Everyone should work free from me and mine.  Being a householder, man gets so engrossed in fascination, illusion, work, anger and ego that he forgets me.  Man becomes so selfish that he feels that the work in which he will be benefited does just that.  He has no meaning in other's happiness and sorrow.

 He gets caught in the trap created by his own illusion.  Whether he helps anyone or not, but he always expects others.  He can do anything for his own selfishness.  These types of people are always unhappy.  And because of his bad karma he has to be born again and again on this earth.  God says that if man, except in his last time, remembers me and keeps thinking that this work of mine is still pending and thinking that if he dies, he has to be born again and again and again.  .

 God says that man should do all his work for me, he should entrust himself to me.  Without doing any fruit, they continued to do their work without fail.  Whatever he does, he should follow the path of religion.  According to the strength of his ability, he should help the poor, whatever they may get from food, clothes or money.  Never have any expectations from others.  If a man will be freed from the trap of me and mine, then he will have no problem with anything.  Because I am also in all souls and all souls are in me.

 God said that any person who will do all these things for me, will do everything for me, and will surrender himself to me, he can never be sad.  Because he knows that he is just an instrument, I am everything.  He will keep taking my name while doing every work while walking, I will do all his work easily just by taking his name.

 God says that a person who goes beyond fascination, illusion, deeds, anger, greed and ego, always performs my devotion with the mind, that devotee is very dear to me.  I always live with him in all his happiness and sorrow and protect him from every crisis.  Whatever a man has got, he has got according to his deeds, God is nurturing what he has got by living satisfactorily in it.  A person who does not have satisfaction, whatever he gets, it never fills his heart and he is always unhappy keeping expectations from others.

 Such humans never get salvation and have to be born again and again in this world and die again and again.

 God says that a person who does good deeds in his entire life, at the end of his life, takes his name without sacrificing his mind and renounces his body, gets salvation, and gets rid of birth and death again and again  goes.  In this way, man is freed from the cycle of birth and death and I take the soul in me.

 In this way, from each chapter of Bhagavad Gita, God has tried to tell us how we should live life.  So keep doing your work with selfless spirit and leave the rest to God.  If God is with you, no one can harm you.  However, no matter what the odds are, they manage you, and inside you, they fill an immense power and courage.


 Jai Shree Krishna 🙏🙏🌺🌺 Hari Bol Hari Bol 🙏🙏🌺🌺❤️❤️

 Jai Jai Shri Radhe🙏🙏🌺🌺❤️❤️

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

माता सती के देह त्यागने के पीछे का रहस्य(रामायण के बालकाण्ड से)

कहते हैं कि जब माता सीता को रावण हरण करके ले गया तो प्रभु श्री राम जी उनके वियोग में वन उपवन भटक रहे हैं और मनुष्यों की भांति विरह से व्याकुल होकर सीता को खोजते फिर रहे हैं।जिनके कभी कोई संयोग वियोग नहीं है, उनमें प्रत्यक्ष दुख देखा गया।
      श्री रघुनाथ जी का चरित्र बड़ा ही विचित्र है, उसको पहुंचे हुए ज्ञानी जन ही जानते हैं। भगवान श्री शिव जी ने उसी अवसर पर श्री राम जी को देखा और उनके हृदय में बहुत भारी आनन्द उत्पन्न हुआ। श्री राम जी को शिव जी ने नेत्र भरकर देखा, परंतु अवसर ठीक न जानकर परिचय नहीं दिया।
     शिव  जी ने नतमस्तक होकर कहा जगत को पवित्र करने वाले भगवान सच्चिदानंद की जय हो, और वहां से शिव जी चल पड़े। कृपा के सागर शिव जी आनन्द विभोर होते हुए सती जी के साथ चले जा रहे थे। सती जी मन ही मन सोच रही थी कि भोले शंकर का सारा जग वंदना करता है, वे जगत के ईश्वर हैं, देवता, मनुष्य और बडे़ बडे़ साधु संत सभी उन्हें सिर नवाते हैं। आज उन्होंने एक राजपुत्र को सच्चिदानंद परधाम कहकर प्रणाम किया और उनकी शोभा देखकर वे इतने प्रेम मग्न हो गए कि अब तक उनके हृदय में प्रीति रोकने से भी नहीं रुकती।
    सती जी सोचने लगी जो ब्रम्ह सर्व व्यापक, मायारहित, अजन्मा, इच्छारहित, और भेद रहित है, क्या वह देह धारण करके मनुष्य हो सकता है? भगवान विष्णु शिव जी की ही भांति सर्वज्ञ हैं। वे ज्ञान के भंडार, लक्ष्मीपति और असुरों के शत्रु भगवान् विष्णु क्या अज्ञानी की तरह स्त्री को खोजेंगे? परन्तु शिव जी के वचन भी झूठे नहीं हो सकते। सती जी के मन में इस प्रकार का अपार संदेह उठ खड़ा हुआ।
  सती जी ने शिव जी से कुछ भी नहीं कहा, पर अंतर्यामी शिव जी उनके मन का सब कुछ जान गए। उन्होंने कहा हे सती सुनो तुम्हारा स्त्री स्वभाव है, लेकिन ऐसा संदेह मन में भूल से भी नहीं करना।
शिव जी कहते हैं कि जिनकी कथा का अगस्त्य ऋषि ने गान किया है और जिनकी भक्ति मैंने मुनियों को सुनाई, ये वही मेरे इष्ट देव श्री रघुवीर जी हैं, जिनकी सेवा ज्ञानी मुनि सदा किया करते हैं। समस्त  ब्रह्माण्ड के स्वामी, मयापती, ब्रम्हसरूप भगवान् श्री राम जी ने अपने भक्तों के हित के लिए अपनी इक्षा से रघुकुल के मणि रूप में अवतार लिया है।
शिव जी के बार बार समझाने पर भी जब सती जी नहीं समझी तब महादेव जी ने भगवान् की माया बल जानकर मुस्कुराते हुए बोले अगर तुम्हारे मन में बहुत संदेह है तो तुम जाकर परीक्षा क्यों नहीं ले लेती? जब तक तुम लौट कर आओगी तब तक मैं इसी बड़गद की पेड़ की छांह में बैठा हूं।
शिव जी की आज्ञा पाकर सती जी चली और मन ही मन सोचने लगी किस प्रकार से परीक्षा लूं। ईधर शिव जी जान गए कि मेरे बार बार समझाने पर भी सती नहीं समझी यानि अब दक्ष कन्या का कल्याण नहीं है। शिव जी सोचने लगे जो कुछ राम ने रच रखा है वही होगा ऐसा कहकर शिव जी भगवान् श्री हरि का जाप करने लगे और सती जी वहां गई जहां सुख के धाम श्री राम जी थे।
सती जी  सीता जी का वेश धारण करके उस मार्ग पर चलने लगी जिस मार्ग पर राजा श्री राम चन्द्र जी आ रहे थे। सती जी के बनावटी वेश को देखकर लक्ष्मण जी चकित हो गए। सब कुछ देखने वाले और सबके हृदय की बात जानने वाले भगवान् श्री राम सती जी के कपट को जान गए। श्री राम जी ने हंसकर हाथ जोड़कर सती जी को प्रणाम किया और कोमल वाणी से पिता सहित अपना नाम बताया । उन्होंने सती जी से कहा कि वृषकेतु शिव जी कहां हैं? आप यहां अकेली वन में क्या कर रही हैं?
श्री राम जी के रहस्य भरे वचन को सुनकर सती जी को बहुत संकोच हुआ। वे डरती हुई शिव जी के पास जाने लगी उन्हें बहुत चिंता होने लगी कि मैंने शिव जी का कहना नहीं माना और अपने अज्ञान के कारण श्री राम जी पर आरोप किया अब मैं शिव जी को क्या उत्तर दूंगी। ये सोच कर सती जी को बहुत दुख होने लगा।
श्री राम चन्द्र जी ने जान लिया कि सती जी को बहुत दुख हो रहा है तो उन्होंने लीला रची, सती जी ने मार्ग में जाते हुए देखा कि श्री राम चन्द्र जी, सीता जी और लक्ष्मण जी सहित आगे चले जा रहे हैं । सती जी ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां भी भाई लक्ष्मण जी के साथ श्री राम जी सीता जी के साथ सुंदर वेश में दिखाई दिए । 
वे जिधर देखती उधर ही श्री राम जी और सीता सहित लक्ष्मण जी दिखाई देते हैं। उन्होंने देखा कि अनेकों वेष धारण करके देवता प्रभु श्री राम चन्द्र जी की पूजा कर रहे हैं। परन्तु उन्होंने श्री राम चन्द्र जी का दूसरा रूप कहीं नहीं देखा। सीता सहित रघुनाथ जी बहुत देखे, परन्तु उनके वेष अनेक नहीं थे।
सब जगह वही रघुनाथ जी, वही लक्ष्मण और वही सीता जी, सती ऐसा देखकर बहुत ही डर गई। उनका हृदय कांपने लगा और देह की सारी सुध बुध खो बैठी। वे आंख मूंदकर मार्ग में बैठ गई। जब आंख खोलकर देखा तो सती जी को कुछ भी नहीं दिखाई पड़ा। वे बार बार श्री राम चन्द्र जी के चरणों में सिर नवा कर वहां चली जहां शिव जी थे।
सती जी शिव जी के पास पहुंची तो शिव ने कुशल समाचार पूछते हुए कहा कि सच सच बताना कि तुमने श्री राम जी की परीक्षा कैसे ली। सती जी ने डर के मारे शिव जी से जूठ कहा कि मैंने श्री राम जी की कुछ भी परीक्षा नहीं ली , आपकी ही तरह उन्हें प्रणाम किया। आपने जो कहा वह झूठ नहीं हो सकता है मुझे यह पूरा विश्वाश है। तब शिव जी ने ध्यान करके देखा और सती जी ने जो चरित्र किया था, सब जान लिया। 
फिर शिव जी ने श्री राम चन्द्र जी की माया को सिर नवाया, जिसने प्रेरणा करके सती के मुंह से भी झूठ कहला दिया।
सती जी ने सीता जी का वेष धारण किया, यह जानकर शिव जी के हृदय में बड़ा दुख हुआ। उन्होंने सोचा कि अब यदि मैं सती से प्रीति करता हूं तो  भक्ति मार्ग लुप्त हो जाता है और बड़ा अन्याय होता है। सती परम पवित्र हैं, इसलिए इन्हें छोड़ते भी नहीं बनता और प्रेम करने में बड़ा पाप है।
तब शिव जी ने श्री राम जी के चरण कमलों का ध्यान किया और श्री राम जी का स्मरण करते ही उनके मन में आया कि सती के इस शरीर से पति पत्नी के रूप में मेरी भेंट नहीं हो सकती और शिव जी ने मन में यह संकल्प ले लिया। शिव जी प्रभु श्री राम जी का स्मरण करते हुए अपने घर कैलाश की ओर चले। चलते समय सुंदर आकाशवाणी हुई कि हे महेश आपकी जय हो। आपको छोड़कर दूसरा कौन ऐसी प्रतिज्ञा कर सकता है। आप श्री राम जी के सच्चे भक्त हैं।
इस आकाशवाणी को सुनकर सती जी के मन में चिंता हुई और उन्होंने शिव जी से पूछा, हे कृपालु कहिये आपने कौन सी प्रतिज्ञा की है? सती जी के बहुत पूछने पर भी शिव जी ने कुछ नहीं कहा।सती जी ने हृदय में अनुमान लगाया कि सर्वज्ञ शिव जी सब जान गए हैं। मैंने शिव जी से कपट किया ।
शिव जी का रुख देखकर सती जी ने जान लिया कि स्वामी ने मेरा त्याग कर दिया और वे हृदय से व्याकुल हो उठी। शिव जी ने सती को चिंता युक्त जानकर उन्हें सुख देने के लिए सुंदर कथाएं कहीं। इस प्रकार चलते चलते शिव जी विश्वनाथ कैलाश जा पहुंचे। वहां फिर अपनी प्रतिज्ञा को याद करके बड़ के पेड़ के नीचे पद्मासन में बैठकर अखण्ड और अपार समाधि लगा ली।
तब सती जी कैलाश पर रहने लगी। उनके मन में बड़ा दुख था । इस रहस्य को कोई भी नहीं जानता था। उनका एक एक दिन युग के समान बीत रहा था।सती जी के हृदय की ग्लानि कुछ कही नहीं जा सकती थी। सती जी ने मन में श्री राम चन्द्र जी का स्मरण किया और कहा कि हे प्रभु यदि आप दीन दयालु कहलाते हैं, आप दुखों को हरने वाले हैं तो मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मेरी यह देह जल्दी छूट जाय। आप शीघ्र कोई उपाय कीजिए जिससे मेरा मरण हो और बिना ही परिश्रम यह पति परित्याग रूपी विपत्ति दूर हो जाए।
     दक्ष कन्या सती जी इस प्रकार बहुत दुखी थी, उनको इतना दुख था जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सत्तासी हजार वर्ष बीत जाने पर शिव जी ने समाधि खोली। शिव जी राम नाम का स्मरण करने लगे, तब सती जी ने जाना कि अब जगत के स्वामी जागे। उन्होंने जाकर शिव जी के चरणों में प्रणाम किया। शिव जी ने उनको बैठने के लिए सामने आसन दिया। शिव जी भगवान् हरि की कथाएं कहने लगे। उसी समय ब्रम्हा जी ने सब प्रकार से योग्य देखकर दक्ष को प्रजापतियों का नायक बना दिया ।
  जब दक्ष ने इतना बड़ा अधिकार पाया, तब उनके हृदय में अत्यन्त अभिमान आ गया। दक्ष ने सब मुनियों को बुला लिया और वे बहुत बड़ा यज्ञ करने लगे। किन्नर, नाग , सिद्ध, गंधर्व और सभी देवी देवताओं को उन्होंने अपने यज्ञ में निमंत्रित किया। ब्रम्हा, विष्णु और महादेव जी को छोड़कर सभी देवता अपना अपना विमान सजाकर चले।
सती जी ने देखा, अनेकों प्रकार के सुंदर विमान आकाश में चले जा रहे हैं, देव सुंदरियां मधुर गान कर रही हैं जिन्हें सुनकर बड़े बड़े ऋषि मुनियों का ध्यान भंग हो जाए। सती जी ने विमानों में देवताओं के जाने का कारण पुछा तो शिव जी ने सब बातें उन्हें बताई  । पिता के यज्ञ की बातें सुनकर सती जी प्रसन्न हुई और सोचने लगी कि यदि महादेव मुझे आज्ञा दें तो इसी बहाने कुछ दिन पिता के घर जाकर रहूं। क्योंकि उनके मन में पति द्वारा त्यागी जाने का बहुत भारी दुख था, पर अपना अपराध समझकर वे कुछ कहती नहीं थी।
सती जी भय, संकोच और मधुर वाणी से बोली, हे प्रभु मेरे पिता के घर यज्ञ हो रहा है, यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं उसे देखने जाऊं। शिव जी ने कहा तुमने बात तो अच्छी कही परन्तु उन्होंने न्योता नहीं भेजा,यह ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी सभी बेटियों को बुलाया है, किन्तु हमारे वैर के कारण उन्होंने तुम्हें भी नहीं बुलाया है ।एक बार ब्रम्हा जी की सभा में वे हमसे अप्रसन्न हो गए थे, इसलिए वे अब भी हमारा अपमान करते हैं। अगर तुम बिना बुलाए जाओगी तो ना प्रेम रहेगा और ना मान मर्यादा ही रहेगी।
शिव जी ने अनेकों प्रकार से समझाया पर सती नहीं समझ पाई, जब सती जी किसी प्रकार भी नहीं मानी तब महादेव ने अपने मुख्य गणों को साथ देकर उनको विदा कर दिया। भवानी जब पिता के घर पहुंची तो दक्ष के डर से किसी ने उनकी आवभगत नहीं की, केवल उनकी माता ही उन्हें आदर से मिली। दक्ष ने तो उनकी कुशलता तक नहीं पूछी, सती जी को देखकर उसके सारे अंग गुस्से से जलने लगे। 
तब सती जी ने जाकर यज्ञ देखा तो वहां कहीं भी शिव जी का भाग दिखाई नहीं दिया ।
तब शिव जी ने जो कहा था वह उनकी समझ में आया। स्वामी का अपमान समझकर सती का हृदय जल उठा । ये दुख तो पिछले दुख से भी ज्यादा असहनीय था।
उनकी माता ने उन्हें बहुत प्रकार से समझाया, परन्तु उनसे शिव जी का अपमान सहा नहीं गया । तब वे सारी सभा को डांट कर क्रोध भड़े वचन बोली, सुनो जिन लोगों ने भी यहां शिव जी की निंदा की या सुनी है उन सबको उसका फल तुरंत मिलेगा और मेरे पिता दक्ष भी पछताएंगे ।
जहां संत, शिव जी और लक्ष्मीपति श्री विष्णु भगवान् की निन्दा सुनी जाय, तो अगर वश चले तो उस निन्दा करने वाले की जीभ काट ली जाय और नहीं तो कान मूंद कर वहां से भाग लिया जय।
त्रिपुर दैत्य को मारने वाले भगवान् महेश्वर सम्पूर्ण जगत के आत्मा हैं, वे जगत पिता और सबका हित करनेवाले हैं। मेरा मंदबुद्धि पिता उनकी निन्दा करता है और मैं उसी के अंश से उत्पन्न हुई हूं। इसलिए चंद्रमा को ललाट पर धारण करने वाले शिव जी को हृदय में धारण करके मैं इस शरीर को तुरंत ही त्याग दूंगी। ऐसा कहकर सती जी ने यज्ञ के अग्नि में कूदकर अपने शरीर को भस्म कर डाला। सारी यज्ञशाला में हाहाकार मच गया।



It is said that when Mother Rita was taken away by Ravana, Sita, Lord Rama is wandering in the forest groves in his disconnection and wandering around like humans, searching for Sita.  was seen.

 Mr. Raghunath ji's character is very strange, only the learned people know him.  Lord Shiva saw Shri Ram ji on the same occasion and a lot of joy arose in his heart.  Shiva looked at Shri Ram ji with an eye, but did not show the opportunity by not knowing the opportunity.

 Shiva ji nodded and said, Hail to Lord Sachchidananda, who sanctifies the world, and from there Shiva started.  The ocean of grace, Shiva ji was moving with Sati ji with great joy.  Sati ji was thinking in her mind that Bhole Shankar worships the whole world, he is the God of the world, God, man and big saints and saints all give him head.  Today, he paid obeisance to a Rajaputra as Sachchidananda Pardham and on seeing his beauty, he fell so much in love that till now, his heart does not stop even with love.

 Sati ji started thinking that Brahma is all-pervasive, uninterested, unborn, wishless, and without distinction, can he be a human being by wearing a body?  Lord Vishnu is omniscient like Shiva.  Will they find a woman like ignorant Lord Vishnu, the storehouse of knowledge, Lakshmipati and the enemy of Asuras?  But even the words of Shiva cannot be false.  Such a great doubt arose in Sati ji's mind.

 Sati Ji did not say anything to Shiva, but the inner Shiva knew everything in his mind.  He said, listen, Sati, you have a feminine nature, but do not make such doubts even in your mind by mistake.

 Shiva ji says that whose story has been sung by the sage Agastya and whose devotion I have heard to the sages, it is my favored deity Shri Raghuveer ji, whose knowledgeable sages always serve.  Lord Sri Rama, the lord of the entire universe, Mayhapati, Brahmarasupa, has incarnated as the gem of Raghukul with his desire for the benefit of his devotees.

 When Sati Ji did not understand even after explaining to Shiva Ji, then Mahadev ji, knowing the Maya hair of God, smiled and said if there is a lot of doubt in your mind then why don't you go and take the exam?  Till you come back, I am sitting in the shade of this banyan tree.

 Sati ji, after getting Shiva's orders and started thinking about how to test myself.  Here Shiva knew that even after my repeated persuasion, I did not understand sati, that is, now there is no welfare of the skilled girl.  Shiv ji started thinking that whatever Ram has created, saying that it will be the same, Lord Shiva started chanting Lord Shri Hari and Sati went to the place where Shri Ram Ji was the abode of happiness.

 Sati, disguised as Sita, started walking on the path on which King Shri Ram Chandra Ji was coming.  Laxman ji was surprised to see Sati ji's fake dress.  Lord Ram, who saw everything and knew the heart of everyone, came to know Sati's treachery.  Shri Ram ji, with folded hands, offered obeisance to Sati ji and told her name along with his father with a soft voice.  He told Sati that where is Vrishketu Shiva?  What are you doing here in the lonely forest?

 Sati ji was very hesitant after hearing the secret words of Shri Ram ji.  She started going to Shiva ji afraid, she started worrying that I did not listen to Shiva ji and accused Shri Ram ji of my ignorance, now what answer will I give to Shiva.  Thinking of this, Sati started feeling very sad.

 Shri Ram Chandra ji knew that Sati ji is very sad, then she created Leela, Sati ji was going on the way and saw that Shri Ram Chandra ji, Sita ji and Lakshman ji are going ahead.  When Sati looked back, Shri Ram Ji along with brother Laxman ji appeared in beautiful garb with Sita ji.  They see Laxman ji along with Shri Ram ji and Sita.  He saw that the deity Lord Rama is worshiping Lord Chandra by wearing many clothes.  But he did not see another form of Shri Ram Chandra ji.  Raghunath ji looked a lot along with Sita, but his clothes were not many.

 Everywhere the same Raghunath ji, the same Lakshman and the same Sita ji, Sati were very scared to see this.  His heart began to tremble and Mercury lost all his body.  She blindly sat on the road.  When she opened her eyes, Sati could not see anything.  He repeatedly nodded at the feet of Shri Ram Chandra ji and went to where Shiva was.

 When Sati reached Shiv ji, Shiva asked the efficient news and said that to tell the truth, how did you take the exam of Shri Ram Ji.  Sati ji told Shiva ji with fear that I did not take any test of Shri Ram ji, I bowed to him like you.  What you said cannot be a lie, I believe it.  Then Shiva ji meditated and Sati knew all the character he had done.  Then Shiva ji brought the head of Shri Ram Chandra ji's Maya, who inspired him to lie to Sati.

 Knowing that Sati wore Sita's dress, she felt very sad in Shiva's heart.  He thought that now if I love Sati, the path of devotion disappears and great injustice happens.  Sati is absolutely pure, so it is not made to leave them and it is a great sin to love.

 Then Shiva ji meditated on the lotus feet of Shree Rama ji and after remembering Shree Rama ji, it came to his mind that this body of Sati cannot meet me as a husband and wife and Shiva ji took this pledge in his mind.  took.  Shiva, remembering Lord Shree Rama Ji, walked towards his home in Kailash.  While walking, there was a beautiful voice that O Mahesh hail to you.  Who else can make such a vow except you.  You are true devotees of Shri Ram Ji.

 Sati ji got worried after hearing this Akashvani and asked Shiva, what kind of pledge have you made, O Kripalu?  Even after Sati ji's asking too much, Shiv ji did not say anything. Sati ji guessed in the heart that omniscient Shiva knew everything.  I cheated with Shiva.

 Seeing the attitude of Shiva, Sati knew that Swami had abandoned me and she was distraught with heart.  Shiv ji, knowing Sati with worry, gave beautiful stories to give him happiness.  Thus, Shiva reached Vishwanath Kailash while walking.  There again, remembering his vow, sitting under padamasan under the big tree, he set up Akhand and immense samadhi.

 Then Sati started living on Kailash.  He was very sad.  Nobody knew this secret.  His one day was passing like an era. Nothing could be said of Sati ji's heart.  Sati Ji remembered Shri Ram Chandra Ji in his mind and said that, O Lord, if you are said to be humble, you are going to defeat sorrows, then I fold my hand and beg that my body be released soon.  You should take some measures soon, which will kill me and without any effort, this husband abandonment will be a disaster.

 Daksha Kanya Sati Ji was thus very sad, she was so sad that cannot be described.  Shiva ji opened samadhi after sixty-seven thousand years had passed.  Shiv ji started remembering the name of Rama, then Sati knew that now the lord of the world would wake up.  He went and bowed at the feet of Shiva.  Shiva gave him a seat in front of him.  Shiva started telling the stories of Lord Hari.  At the same time, seeing Brahma ji in all respects, made Daksha the hero of the Prajapatis.

 When Daksha got such a great authority, then there was great pride in his heart.  Daksha called all the sages and they started a huge yagna.  He invited Kinnar, Naga, Siddha, Gandharva and all the deities in his yagna.  Except Bramha, Vishnu and Mahadev ji, all the gods went on decorating their respective planes.

 Sati saw, many different beautiful planes are going up in the sky, Dev beauties are singing sweet songs, which will distract the attention of the great sages.  When Sati asked the reason for the departure of the gods in the planes, Shiv Ji told them all things.  Sati ji was happy to hear the words of the father's yajna and started thinking that if Mahadev orders me, I should go to the father's house for a few days on the same excuse.  Because she had a great sadness for her husband to leave, but she did not say anything considering her guilt.

 Sati ji said with fear, hesitation and sweet voice, Lord, my yagna is being performed at my father's house, if you have my orders, then I should go to see him.  Shiva said that you said it well, but he did not send the invitation, it is not right.  They have called all their daughters, but they have not called you because of our hatred. Once they were unhappy with us in the meeting of Bramha, so they still insult us.  If you are called without calling, there will be no love and no dignity.

 Shiva ji explained in many ways but Sati could not understand, when Sati did not listen in any way, then Mahadev left his main ganas with them.  When Bhavani reached her father's house, no one welcomed her for fear of Daksha, only her mother met her with respect.  Daksha did not even ask for his skill, seeing Sati ji, all his parts started burning with anger.  Then Sati went and saw the yajna, then there was no visible part of Shiva.

 Then Shiva understood what he had said.  Sati's heart burned as an insult to Swami.  This sorrow was more unbearable than the previous sorrow.

 His mother explained to him in many ways, but he did not suffer the insult of Shiva.  Then they scolded the whole assembly and spoke angry words, Listen to all those who have condemned or heard Shiva here, they will get its fruits immediately and my father Daksha will also regret it.

 Where the saints, Lord Shiva and Lakshmipati Shri Vishnu are to be heard blasphemy, then if the tame goes, then the tongue of that blasphemer is cut off or else the ear will run away from there.

 Lord Maheshwar, who killed the Tripura monster, is the soul of the whole world, he is the father of the world and the benefactor of everyone.  My retarded father blasphemes them and I am born out of that.  Therefore, I will immediately abandon this body by holding Shiva ji who is wearing the moon on the forehead in the heart.  Saying this, Sati jumped into the fire of yajna and consumed her body.  There was an outcry in the whole Yagyashala.




          

ब्रेड सैंडविच सिर्फ पांच मिनट में बनाएं बहुत ही आसान तरीके से

ब्रेड सैंडविच में लगने वाली सामग्री : 1. ब्रेड : 1  बड़ा पैकेट  2. पनीर : 350 ग्राम 3. चीज़ स्लाइस : 10 से 11 4. शिम...