पनीर बटर मसाला बनाने में लगने वाली सामग्री :
1. पनीर : 500 ग्राम
2. टमाटर : 4
3. अदरक : करीब एक ईंच का टुकड़ा
4. काजू : 9 से 10
5. बादाम : 5
6. धनियां पाउडर : 2 टेबल स्पून
6. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून
7. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून
8. तीखा लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून
9. काली मिर्च पाउडर : 1/4 टेबल स्पून
10. गरम मसाला : 1/4 टेबल स्पून
11. हरी मिर्च : 4 से 5
12. कसूरी मेथी
13. बटर
14. सरसो तेल
15. नमक स्वादानुसार
16. हींग
17. फ्रेश क्रीम
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि :
सबसे पहले काजू और बादाम को कम से कम दो घंटे के लिए, या फिर रात में ही एक कटोरे में पानी डाल कर भिगो दे। पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें।
अब टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डाल कर पीस लें,अदरक को कद्दूकस कर लें। गैस पर एक पैन गरम करें, जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें बटर का छोटा सा टुकड़ा डाल दें, और फिर पनीर डाल कर हल्का नमक डाल दें।
पनीर को उलट पलट कर बटर में हल्का सुनहरा कर लें, और फिर पनीर को किसी प्लेट में निकाल लें। अब पैन में तेल डाल कर गरम करें , और जैसे ही तेल गरम हो जाए तो उसमें हींग डाल कर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें।
अदरक को एक मिनट चला लें, अब टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मसाले को मीडियम आँच पर अच्छे से भूनें।
जब मसालों से अच्छी सी खुशबू आने लगे तब भिगोए हुए काजू और बादाम को बारीक पीस कर डाल दें, और फिर मसालों के साथ काजू बादाम के पेस्ट को भी 5 मिनट और भून लें। अब थोड़ी सी फ्रेश क्रीम डाल कर एक मिनट और भून लें, और फिर जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें।
ग्रेवी में स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से उबलने दें, जब दस मिनट ग्रेवी अच्छे से पक जाए तब फ्राई किया हुआ पनीर डाल कर गरम मसाला डाल दें और करीब पांच मिनट और पका लें। अब थोड़ी सी और फ्रेश क्रीम डाल कर गैस को बंद कर दें।
लीजिए बहुत ही टेस्टी पनीर बटर मसाला बन कर तैयार है। इसे चावल,रोटी, पूरी, पराठा या नान किसी के साथ भी गरमा गरम सर्व करें।