बैगन अदौरी (मंगौड़ी) की सब्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बैगन अदौरी (मंगौड़ी) की सब्जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 मई 2026

बैगन अदौरी (मंगौड़ी)की सब्जी,बिहार की बहुत ही प्रचलित रेसिपी


बिहार की फेमस बैगन अदौरी (दाल की बड़ी)की सब्जी में लगने वाली सामग्री :
1. बैगन : 1/2 kg
2. अदौरी(मंगौड़ी ) : आधी छोटी कटोरी 
3. टमाटर : 1
4. हरी मिर्च : 4 से 5 
5. धनियां पाउडर : 1 टेबल स्पून 
6. पीली सरसो : 4 टेबल स्पून 
7. लाल मिर्च पाउडर : 1/2 टेबल स्पून 
8. हल्दी पाउडर : 1 टेबल स्पून 
9. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर : 1 टेबल स्पून 
10. कसूरी मेथी  : 2 टेबल स्पून 
11. हींग : चुटकी भर 
12. पंचफोरन 1/2 टेबल स्पून 
13. तेजपत्ता : 2
14. नमक स्वादानुसार 
15. सरसो तेल 



बैगन अदौरी ( दाल की बड़ी)की सब्जी बनाने की विधि :
सबसे पहले बैगन को थोड़े बड़े बड़े टुकड़ों में काट कर धो लें। अब गैस पर एक पैन गरम करें, और जैसे ही पैन गरम हो जाए तो उसमें तेल डाल कर गरम करें।
                    तेल गरम होते ही पंचफोरन डाल दें, पंचफोरन के चटकते ही हींग और तेजपत्ता डाल दें। अब बैगन , नमक और हल्दी डाल कर सब्जी को एक बार चला लें।
                    एक छोटे पैन में तेल डाल कर गरम करें, और फिर अदौरी(दाल की बड़ी)डाल कर उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें, और फिर आधा ग्लास पानी डाल कर धीमी आँच पर उसे तब तक पकाएं जब तक की अदौरी सॉफ्ट न हो जाए। जैसे ही अदौरी सॉफ्ट हो जाए तो उसे भी बैगन में डाल दें।
                    मिक्सी में धनियां पाउडर और पीली सरसो डाल कर पहले बिना पानी डाले दरदरा कर लें, और फिर टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डाल कर मसाले को बारीक पीस लें।
                       अब धनियां और सरसो वाला मसाला सब्जी में डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स करें और फिर पांच मिनट  तेज आंच पर सब्जी को पकने दें, अब  मीडियम आँच पर सब्जी को मसालों के साथ पांच मिनट और भून लें।
                       अब आप सब्जी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, जरूरत के हिसाब से उतना पानी डाल दें। मीडियम आँच पर पांच से दस मिनट और पका लें, अब गैस को बंद कर दें।
                       लीजिए बिहार की फेमस बहुत ही टेस्टी और चटपटी सब्जी बन कर तैयार है। इसे रोटी, चावल, पूरी, या पराठा किसी के साथ भी सर्व करें।
             अदौरी (मंगौड़ी )क्या है , और कैसे बनता है ?
उत्तर: चने दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, या मटर के दाल को रात भर पानी में भिगो कर सुबह दाल को अच्छे से दो तीन बार पानी बदल कर धो लें, और फिर मिक्सी में डाल कर पीस लें, और हाथों से छोटी छोटी बड़ी बना कर धूप में अच्छे से सुखा कर किसी डब्बे में भर कर रख लें, और जब मन करे अदौरी की सब्जी बनाने की तो उसे बैगन, लौकी, आलू या कढ़ी में डाल कर भी बना सकते हैं। घर की बनी अदौरी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। मुझे तो सबसे ज्यादा टेस्टी मटर के दाल की अदौरी लगती है, वैसे तो सभी दालों से बनी हुई अदौरी टेस्टी लगती है।
                         

Ingredients for Bihar's famous Baingan Aadoori (Lentil Curry):

1. Eggplant: 1/2 kg

2. Aadoori (Mangouri): Half a small bowl

3. Tomato: 1

4. Green chilies: 4 to 5

5. Coriander powder: 1 tablespoon

6. Yellow mustard: 4 tablespoons

7. Red chili powder: 1/2 tablespoon

8. Turmeric powder: 1 tablespoon

9. Kashmiri red chili powder: 1 tablespoon

10. Kasuri methi: 2 tablespoons

11. Asafoetida: A pinch

12. Panchphoran: 1/2 tablespoon

13. Bay leaves: 2

14. Salt to taste

15. Mustard oil


Method for making Baingan Adori (Lentil Badi) Sabzi:

First, cut the brinjal into large pieces and wash it. Heat a pan on the stove. Once the pan is hot, add oil.

                    Once the oil is hot, add the panchphoran. Once the panchphoran crackles, add asafoetida and bay leaves. Add the brinjal, salt, and turmeric and stir the vegetable once.

                  Heat oil in a small pan. Add the aadori (lentil badi) and fry until lightly golden. Then, add half a glass of water and cook over low heat until the aadori becomes soft. Once the aadori becomes soft, add it to the brinjal.

                    Add coriander powder and yellow mustard to a mixer and grind them coarsely without adding water. Then, add tomatoes, green chilies, and a little water and grind the spices finely.

                        Now, add the coriander and mustard powder to the vegetable, mix well, and cook over high heat for five minutes. Now, fry the vegetable with the spices for another five minutes on medium heat.

                      Now, add enough water to suit your preference. Cook for another five to ten minutes on medium heat, then turn off the heat.

                          The famous, tasty and spicy vegetable of Bihar is ready. Serve it with roti, rice, puri, or paratha.

            What is Aaduri (Mangodi), and how is it made?

Answer: Soak gram dal, urad dal, moong dal, or peas dal in water overnight and wash the dal thoroughly in the morning by changing the water two to three times, and then grind it in a mixer, and make small or big pieces by hand, dry them well in the sun and keep them in a box, and when you feel like making Aaduri sabji, you can make it by adding it to brinjal, bottle gourd, potato or curry. Home made Aaduri is very tasty. I find Aaduri made from peas dal the tastiest, though Aaduri made from all pulses tastes delicious.

बैगन अदौरी (मंगौड़ी)की सब्जी,बिहार की बहुत ही प्रचलित रेसिपी

बिहार की फेमस बैगन अदौरी (दाल की बड़ी)की सब्जी में लगने वाली सामग्री : 1. बैगन : 1/2 kg 2. अदौरी(मंगौड़ी ) : आधी छोट...